ब्रेकिंग न्यूज़

 कलेक्टर के समक्ष पहुँच नारी शक्ति ग्राम संगठन की महिलाओं ने दी मकर संक्राति की शुभकामनाएं, कलेक्टर ने खरीदे संगठन के तिल के लड्डू
सूरजपुर :आज मकर संक्राति त्यौहार की शुभकामनाएं देने नारी शक्ति ग्राम संगठन की महिलाएं कलेक्टर श्री दीपक सोनी के पास पहुंची। कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने नारी शक्ति ग्राम संगठन की महिलाओं को मकर संक्रांति की बधाई एवं प्रोत्साहित करते हुए संगठन के द्वारा निर्मित तिल के लड्डू खरीदे और नगरवासियों से भी अपील की है, कि स्थानिय लोगो के बनाएं हुए सामग्रीयों का प्रयोग कर उन्हें प्रोत्साहित करें तथा बताया कि संगठनों के द्वारा बनाई गई समस्त सामग्री बाहर से आने वाले पैकेट बंद खाद्य सामग्रीयों से कहीं ज्यादा सुरक्षित और गुणवत्ता पूर्ण है।

नारी शक्ति ग्राम संगठन ग्राम गिरवरगंज की महिलाओं को जोड़कर बनाया गया है, संगठन की समस्त महिलाएं अपने कार्य के प्रति बहुत ही सक्रिय हैं। संगठन के द्वारा खाद्य सामग्रीयों को निर्माण किया जाता है, जिसमें वर्तमान त्यौहार में तिल के लड्डू, गुड़ पट्टी, तिल पट्टी एवं अन्य सामग्रीयों का निर्माण कर रही हैं। संगठन की ही महिला जुगमुनिया और पार्वती से बातचीत में महिलाओं ने बताया कि संगठन की सभी  महिलाएं कार्य में उनका सहयोग करती हैं, उनके द्वारा आंगनबाड़ीयों में कई बार चिक्की का सप्लाई भी किया गया है, और त्यौहारों में मांग के अनुसार सामग्रीयों का निर्माण करते हैं।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook