ब्रेकिंग न्यूज़

 कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने की धान खरीदी की समीक्षा

 

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा 

कहा खरीदी केन्द्र में संधारित की जाने वाली समस्त पंजियों का प्रतिदिन करें संधारण
 
धान उठाव के 48 घण्टे के अंदर चावल जमा करने मिलरों को दिये निर्देश
 
बलरामपुर : कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के सफल संचालन के लिये धान खरीदी के नोडल, सह-नोडल अधिकारियों व उपार्जन केन्द्र के ऑपरेटरों की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों में धान के उठाव व बारदानों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने खरीदी केन्द्रों में किसानों को असुविधा न हो इसके लिए निर्धारित समयावधि से एक घण्टे पूर्व धान खरीदी प्रारंभ करने को कहा।
 
 
कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने कहा कि धान खरीदी के लिए 40 दिन शेष बचे हैं, और प्रत्येक समिति में कम से कम प्रतिदिन औसतन 40-50 किसानों का धान खरीदी करने से सभी किसानों का धान निर्धारित अवधि तक खरीद लिया जायेगा। उन्होंने लघु एवं सीमांत किसानों का धान 31 दिसम्बर तक खरीदी कर रकबा समर्पण का ऑनलाईन अद्यतन करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने धान खरीदी के दौरान किसान को तौल पत्रक की एक प्रति देने के साथ ही उपार्जन केन्द्र के ऑपरेटर द्वारा तत्काल तौल पत्रक को ऑनलाईन करने के साथ ही खरीदी केन्द्र में संधारित की जाने वाली पंजियों का संधारण प्रतिदिन करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी समिति प्रबंधकों से पीडीएस के बारदानों को खरीदी केन्द्रों में जमा करने को कहा, तथा जिन समितियों से पीडीएस बारदानों की उपलब्धता की जानकारी नहीं दी गई है, उन्हें शीघ्र जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों से अपने क्षेत्र के सभी नोडल अधिकारियों, खरीदी प्रभारियों, खरीदी केन्द्र के ऑपरेटरों से समन्वय स्थापित कर प्रत्येक दिन समीक्षा करते हुए आने वाले समस्याओं का समाधान करने को कहा।
मिलरों के आग्रह पर कलेक्टर ने दिये रविवार को भी धान उठाव करने के निर्देश
 
 
कलेक्टर ने श्री विजय दयाराम के. ने जिले के सभी राईसमिलरों से डीओ कटने के पश्चात् धान का उठाव करने तथा धान के उठाव के 48 घण्टे के अंदर चावल जमा करने के साथ ही मिलरों द्वारा खरीदी केन्द्र में उपलब्ध कराये गये बारदानों में से अमानक बारदानों को बदलने को कहा। बैठक में मिलरों द्वारा रविवार को भी धान का उठाव कराने का आग्रह करने पर कलेक्टर ने समस्त अनुविभागीय अधिकारियों को समिति प्रबंधकों द्वारा धान का उठाव कराने हेतु निर्देशित किया गया।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook