ब्रेकिंग न्यूज़

 मिनी माता सम्मान 2022 के लिए 10 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

​​​द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा

जशपुर : छ.ग.शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वर्ष 2022 हेतु ’’मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) 2022’’ हेतु आवेदन, नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। मिनी माता सम्मान के तहत् अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ठ कार्य करने वाली राज्य की महिला, अशासकीय संस्था को 2 लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किये जाने का प्रावधान है।
 
अतः ऐसी महिला, संस्था जिन्होंने महिलाओं के क्षेत्र में महिला उत्थान के क्षेत्र में कोई भी विशेष कार्य किया हो तो वे अपने विशेष कार्य को 10 अक्टूबर 2022 तक जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग को प्रस्तुत कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook