ब्रेकिंग न्यूज़

जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा

जशपुर : कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत मनोरा विकासखंड के ग्राम चड़िया निवासी  स्व. राजेन्द्र प्रसाद की मृत्यु तालाब के पानी में डूबने के कारण 23 जुलाई 2019 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती गीता देवी हेतु 4 लाख एवं मनोरा के ग्राम खोंगा निवासी स्व. फगुवा राम की मृत्यु पानी में डूबने के कारण 27 मई 2022 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती फुलमईत बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook