ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री के निर्देश के पश्चात मनरेगा कार्य युद्धस्तर पर, दुर्ग में मजदूरों की संख्या 63313

 * दुर्ग संभाग में पांच लाख 73 हजार श्रमिकों को मिला काम

  * जलसंरक्षण, भूमि सुधार एवं गौठान संबंधी काम सबसे अधिक
 
 
दुर्ग 01 मई 2020/देश में कोविड संकट को देखते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाये रखना सबसे बड़ी चुनौती है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा की सबसे बड़ी भूमिका होती है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बीते महीने के पहले सप्ताह को मनरेगा के काम युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही उन्होंने फिजिकल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन के साथ ही काम कराने के निर्देश भी दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश के पश्चात एक महीने बाद अब मनरेगा कार्यों को लेकर बहुत सुखद स्थिति है। दुर्ग जिले में लगभग एक हजार कार्य आरंभ हो चुके हैं और यहां पर 63 हजार से अधिक श्रमिक मनरेगा के लिए कार्य कर रहे हैं। जो कार्य आरंभ हुए हैं उनमें सबसे ज्यादा काम जलसंरक्षण से संबंधित हैं। यह ऐसे कार्य हैं जो नरवा योजना के लिए काफी उपयोगी हो सकते हैं। नरवा योजना के माध्यम से उन जलरेखाओं का पुनः चिन्हांकन कर विकास किया जा रहा है जो ऐतिहासिक रूप से थे लेकिन किसी कारण से क्षरित हो गए। इस प्रकार मनरेगा के कार्यों के माध्यम से नरवा योजना को बड़ी सहायता मिलेगी। इसी प्रकार नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी योजना के गरवा कंपोनेट के लिए गौठानों में बड़ा काम मनरेगा की मदद से हो रहा है। अब जबकि इतनी बड़ी संख्या में श्रम मनरेगा के लिए लग गया है। यह उम्मीद की जा रही है कि गौठानों में अगले महीने तक मुकम्मल व्यवस्था बन जाएगी। यहां नाडेप, वर्मीकंपोस्ट, शेड आदि निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी योजना के अंतर्गत जलसंरक्षण बड़ा कार्य है। इसके लिए डबरी, तालाब आदि के निर्माण कार्य भी स्वीकृत किए जा रहे हैं। डबरी और तालाबों से जलसंरक्षण तो होगा ही, मत्स्य पालन के लिए भी बेहतर हालात होंगे। उधर पशु शेड भी विकसित किए जा रहे हैं। इस प्रकार ग्रामीण अर्थव्यवस्थआ को बेहतर करने युद्धस्तर पर काम हो रहा है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के निर्देश के पश्चात दुर्ग संभाग के सभी जिलों में मनरेगा के कार्यों में तेजी से वृद्धि हुई है। नये कार्यों का चिन्हांकन किया गया है और इन्हें त्वरित स्वीकृत कर इन पर काम आरंभ कराया गया है।
संभाग में कहां-कहां, कितने काम, कितने श्रमिक
आज की स्थिति में जिला   कार्य की संख्या  श्रमिकों की संख्या
दुर्ग                                      1004 ,       63313                        
राजनांदगांव                           4144,        185588
बेमेतरा                                 1105 ,        92700
बालोद-                                1834 ,       103875
कवर्धा                                  1256,        127812
ब्लॉक                         कार्य की संख्या     श्रमिकों की संख्या
धमधा                                   400             25999
दुर्ग                                       216              12994
पाटन                                    388             24320
क्रमांकः 552
ःः000ःःक्रमांक 552
ःः000ःः
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook