रायपुर : छेरछेरा पुन्नी के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दूधाधारी मठ में किया पूजा-अर्चना, अन्नदान लेकर सुपोषण अभियान के लिए समर्पित किया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ के त्यौहार छेरछेरा पुन्नी के दिन राजधानी के प्राचीन ऐतिहासिक दूधाधारी मठ में जाकर पूजा-अर्चना की और मठ के प्रमुख महंत से अन्नदान लेकर प्राप्त अन्न प्रदेश के सुपोषण अभियान के लिए समर्पित किया. मुख्यमंत्री ने कलाकारों के साथ मंदिर के आस-पास के घरों में जाकर दान लिया और इसे भी सुपोषण अभियान के लिए दिया. छेरछेरा पर्व पर दूधाधारी मठ परिसर में छेरछेरा पर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूजा करने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक धनेंद्र साहू का 1 बोरी धान से तुला दान हुआ। इस मौके पर कन्हैया अग्रवाल, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह व अन्य कई मौजूद थे

Leave A Comment