लॉकडाउन में राज्य के बाहर फंसे श्रमिकों के बैंक खातों में पहुंच रही मदद
217 श्रमिकों के बैंक खाते में 01 लाख 58 हजार रूपए सहायता राशि की कि स्थानांतरित
जशपुर : नोवेल कोरोना वायरस संक्रमंण के नियंत्रण व रोकथाम के लिए देश में निर्मित लॉकडाउन की परिस्थिति में राज्य से बाहर फंसे श्रमिकों एवं मजदूरों की के लिए विशेष राहत तत्काल प्रदाय किए जाने के उदेश्य से कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देश पर विशेष कार्य योजना तैयार की गई है।
जिला प्रशासन के माध्यम से अन्य राज्यों में महाराष्ट्र, गुजरात, हैदराबाद, तेलंगाना, कर्नाटक, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश एवं अन्य प्रदेशों में फसे हुए श्रमिकों को सहायता के लिए राज्य हेल्पलाइन एवं जिला हेल्पलाइन के माध्यम से जानकारी जिला प्रशासन को प्राप्त हुई है। लॉकडाउन होने के कारण अपने गृहगांव आने में असमर्थ एवं बंद की स्थिति में खाने पीने की व्यवस्था नहीं होने के कारण श्रमिकों के लिए स्थानीय प्रदेश स्तर एवं श्रम विभाग द्वारा जारी हेल्पलाइन के माध्यम से यथा संभव भोजन और राशन की व्यवस्था कर वर्तमान संकट स्थिति में सहयोग किया जा रहा है।
श्रम अधिकारी श्री आजाद सिंह पात्रे ने बताया कि 29 अप्रैल तक राज्य से बाहर फॅसे 217 श्रमिकों के लिए 1 लाख 58 हजार रूपये का सहायता राशि प्रति श्रमिक एक हजार रूपए के मान से सीधे उनके खातें में स्थानांतरित किए गए है।
कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान जिले के कई श्रमिक अन्य राज्यों में फंसे हुए हैं। विभिन्न माध्यमों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा श्रमिकों को राहत एवं आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने उनके खाते में राशि स्थानांतरित किया जा रहा है एवं उन्हें अन्य राहत सामाग्री प्रदान की जा रही है। श्रमिकों को उनके दैनिक जीवन यापन हेतु इन परिस्थितियों में जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई राशि से विशेष सहयोग मिला हैं। इस संबंध में श्रमिकों द्वारा छत्तीसगढ़ शासन को धन्यवाद दिया है।
Leave A Comment