कोरिया: अन्य राज्यों से कोरिया जिले आने वाले हर व्यक्ति को 14 दिन अनिवार्य क्वारंटाइन सेंटर में रखा जाएगा- कलेक्टर
कोरिया: कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज यहां बताया कि कोविड-19 के संक्रमण के संभाव्य प्रसार की रोकथाम हेतु अन्य राज्यों से यहां कोरिया जिले में आने वाले हर व्यक्ति को अनिवार्य रूप से 14 दिनों के लिए जिले में बनाये गए क्वारंटाइन सेंटर में रखा जाएगा। यह आदेश अनुमति लेकर आने वालों पर भी लागू होगा। इसके लिए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। इसके साथ ही कलेक्टर ने ज़रूरी एहतियात बरतने के भी निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि जिले में अब कुल 446 लोग होम क्वारंटाइन पर रखे गये हैं। 1689 नागरिकों की होम क्वारंटाइन अवधि पूरी हो चुकी है। जिले से कोरोना के परीक्षण हेतु भेजी गयी 106 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गयी है। 116 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। जिला प्रशासन द्वारा लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के सुरक्षात्मक उपायों से अवगत कराया जा रहा है। साथ ही लगातार लोगों से घर पर ही रहने की अपील की जा रही है। जिससे संक्रमण का खतरा कम से कम रहे।
Leave A Comment