ब्रेकिंग न्यूज़

महासमुंद : कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा 

 
पात्र नागरिकों को कोविड की बूस्टर डोज लगाने के लिए प्रेरित करें: कलेक्टर श्री क्षीरसागर

कलेक्टर ने जिले में चल रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ
समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए

महासमुंद : कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज मंगलवार को जिला कार्यालय के महानदी सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने जिला अधिकारियों से राज्य शासन की फ्लैगशिप योजनाओं जैसे लोक सेवा गारंटी, धान खरीदी की समीक्षा, रकबा समर्पण, समिति के स्टॉक उठाव, आयुष्मान कार्ड, कोविड-19 से हुए मृतक के निकटतम परिजनों के लिए एक्स-ग्रेसिया राशि का भुगतान, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गाें का सर्वेक्षण, 7500 वर्ग फीट भूमि का आबंटन, जनदर्शन में प्राप्त आवेदन का निराकरण, माननीय उच्च न्यायलय के निर्देशों का पालन, हाट बाजार का निरीक्षण सहित धनवंतरी सस्ता दवाई दुकान के संबंध में जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि जिले के सभी हाट बाजारों में स्वास्थ्य शिविर लगाए और अधिक से अधिक लोगों का स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें समुचित उपचार सहित जरूरी दवाईयॉ उपलब्ध कराई जाए। आयुष्मान कार्ड पंजीयन के लिए छूटे हुए लोगों को इसके फायदे के बारे में जानकारी दें और अधिक से अधिक लोगों का पंजीयन कराएं। उन्होंने जिले के सभी विभागों के पात्र अधिकारी-कर्मचारियों सहित नागरिकों को कोविड की बूस्टर डोज लगाने के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि जिले में चल रहे सभी निर्माण कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरा कराएं और निर्माण कार्यों का सतत रूप से मॉनिटरिंग करते रहें। राज्य शासन द्वारा धान खरीदी की अंतिम तिथि 07 फरवरी तक निर्धारित की गई है। संबंधित अधिकारी-कर्मचारी धान खरीदी केन्द्रों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों द्वारा अपने-अपने प्रभार क्षेत्रों का सतत रूप से निरीक्षण करें एवं तहसीलदार, एसडीएम भी दौरा करें। पंजीकृत किसानों को धान बेचने में कोई परेशानी न हो इस बात का विशेष ध्यान रखते हुए किसानों का धान खरीदी हो जाए यह सुनिश्चित करें और अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्रों से लगातार धान का उठाव एवं परिवहन कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने स्कूल, छात्रावास, आश्रम, अस्पताल, ऑगनबाड़ी केन्द्रों का सतत निरीक्षण करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन संस्थाओं कोे जर्जर भवनों पर संचालित न करें तथा ऐसे भवनों के उपर या नजदीक से विद्युत लाईन गुजरा है, उसे अन्यत्र स्थलों पर शिफ्ट कराएं। जल जीवन मिशन के तहत जिले के सभी विद्यालयों, ऑगनबाड़ी केन्द्रांे, छात्रावास-आश्रम, अस्पतालोें में रनिंग वाटर की व्यवस्था शीघ्र कराएं।

उन्होंने कहा कि गौठानों में आगामी समय में स्व-सहायता समूह की महिलाओं के आजीविका में वृद्धि करने के लिए मिनी राईस मिल की स्थापना की जाएगी। गौठान में तैयार वर्मी कम्पोस्ट का अधिक से अधिक बिक्री कराएं। गौठानों में पर्याप्त रूप से नेपियर रूट लगाए गए हैं। इसके अलावा मवेशियों के लिए चारागाह के लिए रकबा बढ़ाने हेतु कार्ययोजना बनाएं। कृषि, पशुपालन, मछली पालन, डेयरी से संबंधित कृषकों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड बनवाएं। सभी विभाग इसे गम्भीरता और प्राथमिकता दें। गौठानों में पैरादान के लिए किसानों को प्रोत्साहित करें। उन्होंने गौठान के नजदीक रोजगार के संसाधनो को विकसित करने तथा महिला स्व-सहायता समूहों को इस कार्यों से जोड़ने पर जोर दिया। इस संबंध में संबंधित विभाग कार्ययोजना बनाएं। जिससे महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार जैसे अन्य गतिविधियां संचालित कर लाभ मिल सकें।  
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook