जिला प्रशासन ने जरूरतमंदों को मदद पहुचाने डोनेशन आॅन व्हील रथ का किया शुभांरभ
जशपुर : कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में डोनेशन आॅन व्हील रथ की शुरूआत की गई है। अनुविभागीय अधिकारी श्री दशरथ सिंह राजपूत के दिशा निर्देश में नगरपंचायत पत्थलगांव में कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम के लिए लाॅकडाउन के दौरान जरूरतमंद श्रमिकों मजदूरों, असहाय एवं निःशक्तजनों के लिए अनाज, भोजन अन्य जरूरी वस्तुओं का संग्रहण डोनेशन आॅन व्हील रथ के माध्यम से किया जा रहा है। जरूरत मंद लोगों तक रथ के जरिए से घर-घर जाकर भोजन और राशन पहुंचाया जा रहा है। डोनेशन आॅन व्हील रथ में जिले के इच्छुक व्यक्ति संस्था, समाजसेवी, स्वयंसेवी संस्था अपनी रूचि के अनुसार दान दे सकते हैं।

कलेक्टर श्री क्षीरगसार ने अपील करते हुए कहा है कि जरूरतमंद को सहयोग देने के लिए जिला प्रशासन की डोनेशन आॅन व्हील रथ की मदद ली जा सकती है। प्रशासन द्वारा हेल्पलाईन नंबर 07763-223281 भी जारी किया गया है दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave A Comment