ब्रेकिंग न्यूज़

 कार्यालयों, कार्यस्थलों, फैक्ट्रियों एवं प्रतिष्ठानों में सामाजिक दूरी के लिए मानक  संचालन  प्रक्रिया कार्यालयों, फैक्ट्रियों  तथा  अन्य प्रतिष्ठानों के  उपाय अपनाए जाए
 जशपुर : कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने कार्यालयों, कार्यस्थलों, फैक्ट्रियों एवं प्रतिष्ठानों में सामाजिक दूरी के लिए मानक  संचालन  प्रक्रिया कार्यालयों, फैक्ट्रियों  तथा  अन्य प्रतिष्ठानों के  उपाय अपनाने कहा हैै। भवन का प्रवेश द्वार, कार्यालय इत्यादि। कैफेटेरिया एवं कैंटीन। बैठक कक्ष, सम्मेलन हाल/उपलबध खुली जगहें/वरांडा/जगह का प्रवेशद्वार /बंकर/ पोर्टा केबिन/भवन इत्यादि। उपकरण एवं लिफ्ट। वाशरूम, प्रसाधन, सिंक, पानी के स्थान इत्यादि। दीवारें तथा अन्य सत्तहें। बाहर से आने वाले श्रमिकों के लिए सार्वजनिक यातायात के साधनों पर निर्भर ना रहते हुए परिवहन की विशेष व्यवस्था बनाई जाए। ऐसे वाहनों की यात्री क्षमता का 30-40: उपयोग की अनुमति दी जाये। परिसर में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों एवं मशीनों को अनिवार्यतः स्प्रे कर सैनेटाईजर किया जाये। कार्यस्थल पर आनेवाले तथा जानेवाले सभी व्यक्तियों की अनिवार्य थर्मल स्क्रीनिंग की जाये। सभी कामगारों का चिकित्सा बीमा कराया जाना अनिवार्य किया जाए। हैण्डवाश एवं सैनिटाईजर, जो स्पर्शमुक्त प्रणाली युक्त हो तो बेहतर, का प्रावधान समस्त आगमन एवं निर्गम दवारों तथा सार्वजनिक स्थानों पर किया जाए। उपरोक्त वस्तुओं की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध कराई जाये। कार्यस्थलों पर दो पालियों के मध्य 04 घंटे का समय अंतराल रखा जाए तथा सोशल डिस्टेंस के पालन के लिए भोजन अवकाश में भी समय अंतराल रखा जाये। दस या अधिक व्यक्तियों के एक जगह इकट्ठा होने अथवा बैठकों को हतोत्साहित किया जाए। कार्यस्थल बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों आदि में बैठने के लिए कम से कम 6 फीट की दूरी बनाकर रखी जाये। लिफ्ट इत्यादि में 2 से 4 (क्षमता के अनुसार) व्यक्तियों को चढ़ने की अनुमति दी जाये। ऊपर चढ़ने के लिए सीढ़ियों के प्रयोग को प्रोत्साहित किया जाए। गुटका, तम्बाकू इत्यादि के उपयोग तथा थूकने पर सख्त प्रतिबंध होगा। स्थल पर अनावश्यक आगंतुकों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध होगा। आस पास के अस्पताल एवं क्लिनिक, जो कोविड-19 के उपचार के लिए अधिकृत हो, को चिन्हित कर सूची कार्यस्थल पर हर समय उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए है।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook