ब्रेकिंग न्यूज़

 जिले में मनरेगा के तहत 33 हजार 470 मजदूर कार्य कर हो रहे लाभान्वित
बेमेतरा :- राज्य शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री शिव अनंत तायल के मार्गदर्शन में जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत वर्तमान में ग्रामीणों की मांग पर जिले कि 429 ग्राम पंचायतों मे से 287 ग्राम पंचायतों में 1046 कार्य प्रारंभ हो चुका है। जिसमें 33 हजार 470 मजदूर कार्य कर लाभान्वित हो रहे है। कार्यस्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है। कलेक्टर ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकार्यों को सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने के निर्देश दिए है।
 
        जिला पंचायत बेमेतरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत वर्तमान में विकासखण्ड बेमेतरा के 75 ग्राम पंचायतों में 250 कार्य चल रहे है, जिसमें 8426 मजदूर कार्यरत है। इसी प्रकार विकासखण्ड बेरला के 81 ग्राम पंचायतों में 240 कार्य चल रहे है, जिसमें 10,521 मजदूर कार्यरत है। विकासखण्ड नवागढ़ के 72 ग्राम पंचायतों में 407 कार्य चल रहे है, जिसमें 9297 मजदूर कार्यरत है। विकासखण्ड साजा के 59 ग्राम पंचायतों में 149 कार्य चल रहे है, जिसमें 5,226 मजदूर कार्यरत है।
 
कार्यरत श्रमिकों को ग्राम पंचायत के द्वारा मास्क उपलब्ध कराया गया है। साथ ही साबुन से हाथ धोने की व्यवस्था है। कलेक्टर श्री शिव अनंत तायल के निर्देशानुसार जनपद पंचायत बेमेतरा के ग्राम पंचायत कंतेली, निनवा, हथमुड़ी, अमोरा, बीजाभाठ में चल रहे तालाब निर्माण, निजी डबरी, तालाब गहरीकरण कार्य, गौठान निर्माण, टारनाली निर्माण कार्यो का निरीक्षण श्रीमती रीता यादव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा किया गया। सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा मनरेगा के कायों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook