ब्रेकिंग न्यूज़

महासमुंद :  गुड मॉर्निंग महासमुन्द में खेल प्रतियोगिता के अलावा अन्य गतिविधियों का किया गया आयोजन

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा 

 
महासमुंद : खेल विभाग, खेल संघ एवं विभिन्न विभागों के सहयोग से जिला मुख्यालय महासमुन्द के मिनी स्टेडियम में शनिवार 27 नवम्बर को प्रातः 6ः30 से प्रातः 8ः00 बजे तक कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव एवं इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए योगा, जुंबा, कराटे, बास्केटबॉल, बालीबाल, क्रिकेट, फुटबॉल, हैंडबॉल, हॉकी, नेटबाल, सॉफ्टबाल, बाल बैडमिंटन, स्केटिंग, रस्साखींच एवं अन्य मनोरंजनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
 
इस दौरान जिले के खेल संघ के खिलाड़ी, विद्यार्थी, गणमान्य नागरिक, विभिन्न विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, मीडिया कर्मी,, वन विभाग के विद्यार्थी, आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिशु संस्कार, डी.एम.एस., आशी बाई गोलछा के छात्रों के साथ नवकिरण एकेडमी के छात्रों सहित अन्य लोगों ने भी इन खेल गतिविधियों में उत्साह के साथ शामिल हुए।

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि रस्साकशी में नवकिरण अकादमी, डी एम एस के विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, महिलाओं एवं वन विभाग के मध्य मुकाबला आयोजित किया गया। मनोरंजनात्मक खेल डॉयज बाल में नवकिरण एवं डी एम एस स्कूल के मध्य मैच खेला गया। इसके अलावा स्टेडियम में सामूहिक रूप से जुम्बा डांस कर आनंद लिया। अधिकारियों ने बच्चों के साथ जुम्बा डांस एवं खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर हौसला अफजाई की। गुड मॉर्निंग महासमुंद में लोगों के बेहतर स्वास्थ्य एवं इम्यूनिटी बढ़ाने खेल एवं युवा कल्याण तथा खेल संघों द्वारा संचालित गतिविधियों में लोग उत्साह पूर्वक शामिल होते है। आयुर्वेद विभाग द्वारा उपस्थित जनों को काढ़ा वितरण किया गया। जिला खेल अधिकारी श्री मनोज धृतलहरे ने  आगामी आयोजन में लोगों को सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook