महासमुंद : एक दिवसीय जिला स्तरीय बिहान मेला आज
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बिहान मेला में समूह की दीदियों को विभिन्न गतिविधियों मंे दिया जाएगा प्रशिक्षण
महासमुंद : जिला स्तरीय एक दिवसीय बिहान बाज़ार (मेला) का आयोजन कल शुक्रवार 19 नवम्बर को जिला मुख्यालय के शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में प्रातः 11ः00 बजे से शाम 06ः00 बजे तक होगा। बिहान बाजार में बिहान समूह की दीदियों के द्वारा हस्तनिर्मित सामग्रियों का प्रदर्शन एवं विक्रय के साथ उत्पादों का ऑनलाईन विक्रय के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न हस्तनिर्मित उत्पादों के निर्माण का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षकों द्वारा प्रातः 11ः00 बजे से 11ः30 बजे तक बांस से बनने वाले सामग्री का प्रशिक्षण, 11ः30 से दोपहर 12ः00 बजे तक पैरदान निर्माण, दोपहर 12ः00 बजे से 12ः30 बजे तक गोबर से दीएॅ का निर्माण, दोपहर 12ः30 से 01ः00 बजे तक फ्लोर आर्ट निर्माण, दोपहर 01ः00 बजे से 01ः30 बजे तक छिंद से बनने वाले सामग्री का प्रशिक्षण, दोपहर 01ः30 बजे से 02ः00 बजे तक आर्टिफिशियल ज्वेलरी निर्माण, दोपहर 02ः00 बजे से 02ः30 बजे तक घरेलू सजावटी सामान तैयार करना, दोपहर 02ः30 बजे से 03ः00 बजे राखी निर्माण, दोपहर 03ः00 बजे से 03ः30 बजे तक पेन निर्माण, दोपहर 03ः30 बजे से शाम 04ः00 बजे तक साबुन निर्माण, शाम 04ः00 बजे से शाम 04ः30 बजे तक मोमबत्ती निर्माण एवं शाम 04ः30 बजे से 05ः00 बजे तक खाद्य सामग्री (आचार, पापड़) इत्यादि निर्माण के संबंध में विशेषज्ञों द्वारा महिलाओं को विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा बिहान दीदियों को उत्पादित सामग्रियों की ऑनलाईन बिक्री की प्रक्रिया आदि के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों को बिहान मेला में विभागीय उपलब्धियों की जानकारी देने हेतु निर्देशित किया है। बिहान मेला में नागरिकों का प्रवेश निःशुल्क है। कोई भी व्यक्ति निर्धारित दर पर बिहान दीदियों द्वारा उत्पादित सामग्रियों को क्रय कर सकते है। बिहान मेला में नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे बिहान दीदियों द्वारा निर्मित सामग्रियों का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन करें तथा कोविड नियमों का पालन करें और मॉस्क का उपयोग अवश्य करें।
Leave A Comment