महासमुन्द : संशोधित समाचार- विकासखण्ड स्तरीय बिहान बाजार महासमुंद के शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुन्द : महासमुन्द विकासखण्ड में एक दिवसीय बिहान बाज़ार (मेला) का आयोजन कल शुक्रवार 12 नवम्बर को जिला मुख्यालय के शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में प्रात 11ः00 बजे से शाम 06ः00 बजे तक होगा। बिहान बाजार में बिहान समूह की दीदियों के द्वारा हस्तनिर्मित सामग्रियों का प्रदर्शन एवं विक्रय के साथ उत्पादों का ऑनलाईन विक्रय के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न हस्तनिर्मित उत्पादों के निर्माण का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षकों द्वारा प्रात 11ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक आर्टिफिशियल ज्वेलरी निर्माण, दोपहर 12ः00 बजे से 01ः00 बजे तक साबुन निर्माण, दोपहर 01ः00 बजे से 02ः00 बजे तक पेन निर्माण, दोपहर 03ः00 बजे से शाम 04ः00 बजे तक फिनॉयल निर्माण, शाम 04ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक गोबर से दीएॅ का निर्माण एवं शाम 05ः00 बजे से शाम 06ः00 बजे तक राखी निर्माण के संबंध में विस्तारपूर्वक महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। बिहान दीदियों को उत्पादित सामग्रियों की ऑनलाईन बिक्री की प्रक्रिया आदि के बारे में भी विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी। कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों को बिहान मेला में विभागीय उपलब्धियों की जानकारी देने हेतु निर्देशित किया है।
बिहान मेला में नागरिकों का प्रवेश निःशुल्क है। कोई भी व्यक्ति निर्धारित दर पर बिहान दीदियों द्वारा उत्पादित सामग्रियों को क्रय कर सकते है। बिहान मेला में नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे बिहान दीदियों द्वारा निर्मित सामग्रियों का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन करें तथा कोविड नियमों का पालन करें और मॉस्क का उपयोग अवश्य करें। शनिवार 13 नवम्बर को बागबाहरा और पिथौरा में एक दिवसीय बिहान बाज़ार आयोजित किया जाएगा। इसी तरह बसना में 14 नवम्बर एवं 15 नवम्बर को सरायपाली में बिहान मेला का अयोजन होगा। ज़िला स्तरीय बिहान बाज़ार ज़िला मुख्यालय महासमुंद में 17 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी तैयारियाँ पूर्ण करने के निर्देश दिए।
Leave A Comment