महासमुंद : चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर मृतक के निकटतम वारिसान के लिए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें विकासखण्ड महासमुन्द के ग्राम बेमचा निवासी श्री सुशील कुमार ध्रुव की मृत्यु 04 सितम्बर 2019 को पानी में डूबने से होने पर उनकी पत्नी श्रीमती मानबाई ध्रुव के लिए चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।
Leave A Comment