महासमुन्द : चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुन्द : कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर मृतक के स्वजन के लिए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें विकासखण्ड पिथौरा के ग्राम जर्रा निवासी श्री रोहित नायक की मृत्यु 07 जनवरी 2018 को आग में जलने से होने पर उनकी पत्नी श्रीमती सुभाषिनी नायक के लिए चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।
Leave A Comment