ब्रेकिंग न्यूज़

जिला मुख्यालय कोरबा एवं ब्लाक मुख्यालय कटघोरा में बना वार रूम

 कोरबा 11 अपे्रल 2020/जिला कोरबा के अंतर्गत कटघोरा शहर में कोरोना पाजिटिव मिलने के कारण संक्रमण के फैलाव को रोकने कटघोरा शहर को पूर्णतः लाक डाउन किया गया है तथा जिला स्तर एव ब्लाक स्तर से सतत निगरानी के लिए कंट्रोल रूम/वार रूम बनाया गया है।

       जिला मुख्यालय कोरबा स्थित कंट्रोल/वार रूम मंे कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती किरण कौशल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एस.जयवर्धन, आयुक्त नगर निगम श्री राहूल देव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उदय किरण, अपर कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री सुनील कुमार नायक, सीएमएचओ डॅा. बी.बी.बोडे, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री अशोक वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री आनंद क्रिस्पोट्टा एवं ब्लाक मेडिकल आफिसर डॅा. दीपक राज शामिल हैं। इसी प्रकार ब्लाक मुख्यालय कटघोरा स्तर पर कंट्रोल/वार रूम में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री संजय अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कटघोरा श्रीमती सूर्यकिरण तिवारी, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री पंकज पटेल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री सतीश पाण्डेय, तहसीलदार रोहित सिंह, संभागीय अभियंता छ.ग.रा.वि.वि.श्री के.व्ही. मैथ्यू, अनुविभागीय अधिकारी पीडब्ल्यूडी श्री रामनरेश दुबे, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास श्री मनोज अग्रवाल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कटघोरा श्री जे.बी. सिंह, ब्लाक मेडिकल आफिसर डा. रूद्रवाल सिंह और बीपीएम श्री सीपेश पाण्डेय शामिल है।
 
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook