क्ुनकुरी नगरपंचायत में 10178 मतदाता करेंगे पार्षदों का चुनाव
जशपुर : नगरपालिका आम चुनाव में कुनकुरी नगरपंचायत के 10 हजार 178 मतदाता 15 पार्षदों का चुनाव हेतु मतदान करेंगे। जिसमें 4991 पुरूष तथा 5187 महिला मतदाता शामिल है। नगरपंचायत कुनकुरी के वार्ड क्रमांक 7 में सर्वाधिक 978 मतदाता है, जबकि उसी से लगे वार्ड क्रमांक में मतदाताओं की संख्या सबसे कम 488 है। नगरपंचायत में पार्षदों के चुनाव के लिए मतदान 21 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे से संध्या 5 बजे तक होगा। मतगणना 24 दिसम्बर को होगी।
कुनकुरी नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 01 में 703, वार्ड क्रमांक 02 में 736, वार्ड क्रमांक 03 में 709, वार्ड क्रमांक 04 में 534, वार्ड क्रमांक 5 में 573, वार्ड क्रमांक 06 में 745, वार्ड क्रमांक 07 में 978, वार्ड क्रमांक 08 में 488, वार्ड क्रमांक 09 में 837, वार्ड क्रमांक 10 में 687, वार्ड क्रमांक 11 में 695, वार्ड क्रमांक 12 में 506, वार्ड क्रमांक 13 में 667, वार्ड क्रमांक 14 में 546 तथा वार्ड क्रमांक 15 में 774 मतदाता है।
Leave A Comment