ब्रेकिंग न्यूज़

महासमुंद : 45 केन्द्रों पर लगेगी 45 उम्र से अधिक आयु के तथा 18 से 44 वर्ष के पात्र हितग्रहियों को कोवैक्सीन की डोज

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा 

 
महासमुंद : महासमुंद जिले के 45 स्वास्थ्य केन्द्रों पर 45 उम्र से अधिक आयु के तथा 18 से 44 वर्ष के पात्र व्यक्तियों को कोवैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल 29 जून 2021 को टीकाकरण प्रातः 10ः30 बजे से शाम 6ः30 बजे तक होगा।
इनमें बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत 09 स्वास्थ्य केन्द्रों जिनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खल्लारी, कोमाखान, तेंदुकोना, उप स्वास्थ्य केन्द्र देवरी, करहीडीह, खोपली, घुचापाली एवं भदरसी में पात्र हितग्राहियों का टीकाकरण किया जाएगा।
 
बसना विकासखण्ड 19 स्वास्थ्य केन्द्रों जिनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बसना (अ), प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चनाट, लंबर, बड़े साजापाली, भंवरपुर, बरोली, उप स्वास्थ्य केन्द्र सागरपाली, हबेकांटा, बडेढाबा, गढ़फुलझर, भुकेल, चिमरकेल, धानापाली, सिंघनपुर, बरगांव, खरोरा, दुर्गापाली, रसोड़ा एवं नौगड़ी शामिल है। इसी तरह महामसुन्द विकासखण्ड में जिला अस्पताल सहित 07 स्वास्थ्य केन्द्रों जिनमें २ाहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नयापारा,  उप स्वास्थ्य केन्द्र तुमगांव, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खट्टी, झलप, बिरकोनी एवं पटेवा में टीकाकरण होगा।

इसके अलावा पिथौरा विकासखण्ड में 05 स्वास्थ्य केन्द्रों जिनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बम्हनी, पिरदा, भुरकोनी, उप स्वास्थ्य केन्द्र सुखीपाली एवं छोटे लोरम शामिल है। सरायपाली विकासखण्ड के 05 स्वास्थ्य केन्द्रों जिनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायपाली (ए), प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पाटसेन्द्री, सिंघोड़ा, बलौदा एवं तोषगांव में पात्र हितग्राहियों को टीका लगाया जाएगा।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook