महासमुंद : 153 केन्द्रों पर लगेगी 45 उम्र से अधिक आयु के पात्र व्यक्तियों को कोविशिल्ड की प्रथम एवं द्वितीय डोज तथा 18 से 44 वर्ष के हितग्राहियों को प्रथम डोज
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुन्द : महासमुन्द जिले के 153 स्वास्थ्य केन्द्रों पर 45 उम्र से अधिक आयु के पात्र हितग्राहियों को कोविशिल्ड की प्रथम एवं द्वितीय डोज तथा 18 से 44 वर्ष के पात्र हितग्राहियों को कोविशिल्ड की प्रथम डोज लगायी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल 22 जून 2021 को टीकाकरण प्रातः 10ः30 बजे से शाम 6ः30 बजे तक होगा।
इनमें बागबाहरा विकासखण्ड के 35 स्वास्थ्य केन्द्रों जिनमें उपस्वास्थ्य केन्द्र पचेड़ा, एमके बाहरा, कमरौद, खुटेरी, खम्हरिया, बोडराबांधा, सुखरीडबरी, कोल्दा, बीकेबाहरा, गबौद, मोंहन्दी, कसेकेरा, बोकरामुड़ा, भलेसर, खैरटकला, पलसीपानी, बोईरगांव, सिवनीकला, कोमाखान, नर्रा, परसुली, बोडरीदादर, करहीडीह, देवरी, गांजर, कौसरा, डोकरपाली, भालुचुवा, बिहाझर, घुचापाली, सराईपाली, सिर्री, खोपली, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खल्लारी एवं तेन्दूकोना टीकाकरण होगा। बसना विकासखण्ड 33 स्वास्थ्य केन्द्रों जिनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चनाट, लंबर, बड़े साजापाली, भंवरपुर, बाराडोली, उप स्वास्थ्य केन्द्र इन्दरपुर, चिमरकेल, सरकण्डा, सागरपाली, दुर्गापाली, कोलिहादेवरी, बाराडोली, घनापाली, बारगांव, भुकेल, सिंघोड़ा, बड़ेढाबा, गढ़फुलझर, खरोरा, कुदारीबाहरा, जमदरहा, रसोड़ा, खोगसा, सलखण्ड, लंबर, संतपाली, भंवरपुर, बारोली, गणेशपुर, मेदनीपुर, कायतपाली एवं अंकोरी शामिल है।
इसी तरह महामसुन्द विकासखण्ड में 28 स्वास्थ्य केन्द्रों जिनमें २ाहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नयापारा, उप स्वास्थ्य केन्द्र तुमगांव, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खट्टी, झलप, बिरकोनी, सिरपुर, सिनोधा, झारा, गढ़सिवनी, पटेवा, उप स्वास्थ्य केन्द्र छिन्दौली, पचरी, झलप, बरोण्डाबाजार, कोसरंगी, लभराकला, झालखम्हरिया, पासीद, भोरिंग, जोबा, सोरिद, ठुमसा, पटेवा, झारा, बेलटुकरी, अछोली, बेलसोंडा एवं बिरकोनी में टीकाकरण होगा। पिथौरा विकासखण्ड में 26 स्वास्थ्य केन्द्रों जिनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भुरकोनी, सांकरा, पिरदा, बम्हनी, सल्डीह, उपस्वास्थ्य केन्द्र सांकरा, भिथिडीह, सागुनढाप, मुढ़ीपार, दुरूगपाली, बढ़ईपाली, ठाकुरदियाकला, छिबर्रा, मेमरा, पिरदा, लारीपुर, बरनाईदादर, कोटगढ़, खुर्सीपार, कोल्दा, जगदीशपुर, अरंगी, परसदा, मोहगांव, एचडब्ल्यूसी धनोरा एवं अनसुला शामिल है।
इसके अलावा सरायपाली विकासखण्ड के 31 स्वास्थ्य केन्द्रों जिनमें उप स्वास्थ्य केन्द्र झिलमिला, किसडी, बालसी, केजुवां, सिरबोड़ा, चट्टीगिरोला, केदुवां, गोहेरापाली, जम्हारी, जलगड, पाटसेन्द्री, सिंघोड़ा, पझरापाली, नवागड, चारभाठा, कलेण्डा, रूढ़ा, खपरीडीह, बिलईगढ़, बोन्दा, बानीगिरोला, केना, बिरकोल, सेमलिया, कुटेला, अमरपुर, संगदरहा, साहजपानी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बलौदा, तोषगांव एवं एचडब्ल्यूसी टेमरी में पात्र हितग्राहियों का टीकाकरण किया जाएगा।
Leave A Comment