महासमुन्द : 112 केन्द्रों पर लगेगी 45 उम्र से अधिक आयु के पात्र व्यक्तियों को कोविशिल्ड की प्रथम एवं द्वितीय डोज तथा 18 से 44 वर्ष के हितग्राहियों को प्रथम डोज
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुन्द : महासमुन्द जिले के 112 स्वास्थ्य केन्द्रों पर 45 उम्र से अधिक आयु के पात्र हितग्राहियों को कोविशिल्ड की प्रथम एवं द्वितीय डोज तथा 18 से 44 वर्ष के पात्र हितग्राहियों को कोविशिल्ड की प्रथम डोज लगायी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल 15 जून 2021 को टीकाकरण प्रातः 10ः30 बजे से शाम 6ः30 बजे तक होगा।
इनमें बागबाहरा विकासखण्ड के 25 स्वास्थ्य केन्द्रों जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खम्हरिया, खल्लारी, कोमाखान, तेन्दूकोना, एचडब्ल्यूसी कमरौद, तमोरा, बीकेबाहरा, मोहन्दी, भलेसर, परसुली, पण्डीपानी, उप स्वास्थ्य केन्द्र गबौद, खुसरूपाली, भदरसी, कोल्दा, कौंसरा, कसेकेरा, बोकरामुड़ा, नर्रा, देवरी, कुसमी, मोंगरापाली, सराईपाली एवं घुचापाली में टीकाकरण होगा। बसना विकासखण्ड 25 स्वास्थ्य केन्द्रों जिनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बसना, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चनाट, लंबर, बड़े साजापाली, भंवरपुर, बरोली, उप स्वास्थ्य केन्द्र खोगसा, सरकन्डा, सागरपाली, दुर्गापाली, धनापाली, भूकेल, सिंघनपुर, बड़ेडाभा, चिमरकेल, हबेकाटा, संतपाली, जमदरहा, रसोड़ा, मेदनीपुर, अंकोरी, खरोरा, कोलिहादेवरी, गढ़फुलझर एवं सलखंड शामिल है।
इसी तरह महामसुन्द विकासखण्ड में 17 स्वास्थ्य केन्द्रों जिसमें शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नयापारा महासमुन्द, उप स्वास्थ्य केन्द्र तुमगांव, तुरेंगा, कनेकेरा, बेलटुकरी, नरतोरा, कौवाझर, डुमरपाली, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र झारा, बिरकोनी, झलप, खट्टी, सिरपुर, पटेवा, सिनोधा, एचडब्ल्यूसी गढ़सिवनी एवं अछोली में टीकाकरण होगा। पिथौरा विकासखण्ड में 20 स्वास्थ्य केन्द्रों जिनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भुरकोनी, सांकरा, पिरदा, बम्हनी, सल्डीह, भिथीडीह, उपस्वास्थ्य केन्द्र ठाकुरदियाकला, भगतदेवरी, सागुनढाप, बढईपाली, एचडब्ल्यूसी सुखीपाली, सावित्रीपुर, छोटे लोरम, लारीपुर, गोपालपुर, धनोरा, लिलेसर, कोटगढ़ एवं मुढ़ीपार शामिल है। इसके अलावा सरायपाली विकासखण्ड के 25 स्वास्थ्य केन्द्रों जिनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायपाली, उप स्वास्थ्य केन्द्र झिलमिला, कनकेवा, कुटेला, कोसमपाली, बानीगिरोला, सिरबोडा, पाटसेन्द्री, चट्टीगिरोला, केना, पुटका, खपरीडीह, नावगढ़, बिरकोल, बाजीबहाल, मोहगांव, सेमलिया, बिलाईगढ़, जलगढ़, आवलाचक्का, अमरकोट, जम्हारी, एचडब्ल्यूसी गेर्रा, रूढ़ा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिंघोड़ा में पात्र हितग्राहियों को टीका लगाया जाएगा।
Leave A Comment