ब्रेकिंग न्यूज़

 ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस खेल प्रतियोगिता 2019-20 हेतु चयन ट्रायल का आयोजन 16 दिसम्बर से रायपुर में
सूरजपुर : संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर छत्तीसगढ से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस (महिला एवं पुरूष) खेल प्रतियोगिता 2019-20 में दल गठन हेतु चयन ट्रायल का आयेाजन 16 दिसंबर से रायपुर छत्तीसगढ में किया जा रहा है। प्रभारी खेल अधिकारी शबाबे हुसैन ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सिविल सर्विसेस खेलों का आयेाजन किया जा रहा है, सिविल सर्विसेस के विभिन्न खेलों में भाग लेने हेतु चयन ट्रायल का आयोजन अलग-अलग तिथि एवं स्थान में किया जायेगा।
 
 सिविल सर्विसेस में बैडमिंटन, बास्केटबाल, व्हालीबाल, चेस, कैरम, क्रिकेट, टेबल टेनिस, कुश्ती, लॉन टेनिस, एथलेटिक्स, फुटबाल एवं हॉकी जैसे खेल विधा हेतु चयन ट्रायल का आयोजन किया जायेगा। एैसे खिलाडी जिनका नाम पूर्व की सूची में नहीं है वे सीधे चयन प्रतियोगिता में अपने कार्यालय प्रमुख का प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर संबंधित अधिकारी के पास आयेाजन स्थल पर उपस्थित होकर पंजीयन करा सकते है। प्रमाण पत्र के अभाव में खिलाडी चयन हेतु पात्र नहीं होंगे। चयन ट्रायल में भाग लेने वाले अधिकारी/कर्मचारी को शासन के नियमानुसार शासकीय कार्य पर मानते हुये विशेष अवकाश स्वीकृति का प्रावधान है। 

शासकीय सेवक एवं शिक्षक एलबी जिनका संविलियन शिक्षा विभाग में किया गया है वे चयन ट्रायल में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी हेतु खेल एवं युवा कल्याण विभाग सूरजपुर, जिले के विभिन्न खेल संघ, खेल विभाग के अधिकारिक वेबसाईट एवं चयन ट्रायल के नोडल अधिकारी श्री एम.एल.सिहोसे, सहायक संचालक, संचालनालय के मो.नंबर-8889971122 एवं सहायक नोडल अधिकारी श्री सुशांत पॉल, खेल अधिकारी के मो.नंबर-9406236383 में कार्यालयीन दिवस एवं समय पर संपर्क किया जा सकता है।
 

 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook