महासमुन्द : चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुन्द : कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर मृतकों के स्वजनों के लिए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें सरायपाली तहसील के ग्राम तोरेसिंहा निवासी श्रीमती चन्द्रकांति आचार्य की मृत्यु 17 नवम्बर 2019 को आग से जलने से होने पर उनके पुत्र श्री दिव्य किशोर के लिए चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हंै।
Leave A Comment