शासन के आदेशों व निर्देशों के परिपालन से संबंधी कार्य हेतु कलेक्टर ने सौंपा दायित्व
कोरिया 28 मार्च 2020/ कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण व रोकथाम के संबंध में प्रतिदिन भारत शासन एवं राज्य शासन से जारी आदेशों व निर्देशों के परिपालन से संबंधी समस्त प्रशासकीय एवं लिपिकीय कार्य हेतु कलेक्टर श्री डोमन सिंह के निर्देशानुसार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
प्रथम पाली में प्रातः 10.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक सर्व शिक्षा मिशन के जिला मिशन समन्वयक श्री अजय मिश्रा एवं एम.आई.एस.प्रशासक (शिक्षा विभाग) श्री विनय मोहन भट्ट को दायित्व सौंपा गया है। इनके साथ सहायक कर्मचारी टी.एम.सी श्री संजीव सिन्हा एवं सहायक ग्रेड-03(निर्वाचन शाखा) श्री संदीप सिंह उपस्थित रहेंगे। इसी तरह द्वितीय पाली में सायं 5.30 बजे से रात्रि 12 बजे तक सांख्यिकी अधिकारी श्री सुरेश कुमार सिंह एवं श्रम निरीक्षक श्री मुकेश कुमार राठौड़ को दायित्व सौंपा गया है। इनके साथ सहायक कर्मचारी सहायक ग्रेड-02 (जिला खनिज न्यास संस्थान) श्री जी. सूर्यवंशी एवं डाटा एण्ट्री आपरेटर (कौशल विकास) श्री कुलदीप जायसवाल उपस्थित रहेंगे। कलेक्टर द्वारा संबंधितों को अपने निर्धारित समय पर जिला कार्यालय में उपस्थित होकर कार्य सम्पादन करने हेतु आदेशित किया गया है।
Leave A Comment