कोरोना को हराने महापौर देवेंद्र यादव का एक और सराहनीय पहल, जरूरतमंदों को बांटेंगे 15 लाख का सेनेटाइजर व मास्क
जरूरतमंदों को बांटेंगे सेनेटाइजर व मास्क
महिला समूह से खरीदेंगे मास्क
भिलाई। भिलाई नगर के विधायक व प्रदेश के युवा महापौर देवेंद्र यादव ने एक और बड़ी सराहनीय पहल की है। कोरोना वायसर से जूझ रहे पूरे भिलाई शहर को इस बीमारी से पूरी तरह से मुक्त करने और इस बामारी से भिलाई की जनता को सुरक्षित रखने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसेे में महापौर देवेंद्र यादव ने एक अहम फैसला लेते हुए जरूरत मंद लोगों को सेनेटाइजर देने व मास्क उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए उन्होंने 15 लाख रुपए की स्वीकृति दे दी है। महापौर देवेंद्र यादव ने अपने महापौर निधि से 15 लाख रुपए खर्च करके जरूरत मंदों को सेनेटाइज व मास्क फ्री में उपलब्ध कराएंगे। यही नहीं शहर के महिला समूह जो मास्क बना रहे हैं। उन्ही महिला समूह से मास्क की खरीदी की जाएगी।
भिलाई नगर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव कोरोना वायरस के रोकथाम व इससे बचाव के लगातार प्रयास कर रहे हैं। निगम के अधिकारियों के साथ मिलकर इस बीमारी के रोकथाम के लिए लगातार दिशा निर्देश देकर रोकथाम व सुरक्षा के कई उपाए कराए जा रहे हैं। ताकि शहर में कोरोना वायसर काे रोका जा सके। लेकिन शहर में कई ऐसे लोग है। जिनके पास न ही मास्क है और न ही सेनेटाइजर है। ऐसे में महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने ऐसे लोगों की फिक्र करते हुए ऐसे लोगों को पर्याप्त मात्रा में सेनेटाइजर और मास्क उपलब्ध कराया जाएगा।
15 लाख रुपए में 10 लाख रुपए से सेनेटाइजर और 5 लाख से मास्क की खरीदी कर जरूरत मंदों को देंगे। इसी कड़ी में कुछ दिनों पहले महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने एक माह का वेतन छत्तीसगढ़ शासन के राहत कोष में जमा करा दी। ताकि उनके दिए राशि से प्रदेश सरकार प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य व सुरक्षा के लिए बेहतर पहल कर सके। ताकि सरकार प्रदेश में कोरोना वायरस के रोकथाम के और भी बेहतर उपाए कर सके और प्रदेश की जनता को इस खतरनाक बीमारी से बचा सकेें।
महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि कोरोना वायसर की जंग हम सब को मिलकर लड़ना होगा। इसके लिए हम सब को अपने घर में ही रहना होगा। क्योंकि कोरोना वायरस के बचाव का कोई इलाज नहीं है। इसलिए शासन के आदेश व निर्देश का नियमित पालन करें। महापौर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने जनता से हाथ जोड़ कर अपील भी कि है कि वे अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए कृपा करके घर में ही रहे। घर में रह कर हम सब अपने और अपने परिवार के साथ ही देशहित में भी बड़ा योगदान दे सकते हैं।
Leave A Comment