ब्रेकिंग न्यूज़

बेमेतरा : गिधवा-परसदा पक्षी महोत्सव 2021 तीन दिनों तक चलेगा महोत्सव, होंगे विविध प्रतियोगिता का आयोजन

 WITH TNI NEWS SERVICE INPUTS


बेमेतरा : 150 से अधिक प्रजातियों के पक्षियों को आश्रय देने वाला ‘‘गिधवा‘‘ और ‘‘परसदा‘‘ गांव में छत्तीसगढ़ का पहला पक्षी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन 31 जनवरी से 2 फरवरी तीन दिनों तक चलेगा।
No description available.
 
कार्यक्रम के पहले दिन गिधवा और परसदा के समस्त ग्रामवासी लोगों का स्वागत और अभिनन्दन करेंगे और इस दिन सुबह 06ः00 बजे से पिनटेल मैराथन का आयोजन किया जायेगा जो परसदा से गिधवा तक 7 किमी. की दूरी तय की गइ्र है।
No description available.

जिसमें 12 से 18 वर्ष के बच्चे प्रतियोगिता मे भाग ले सकते हैं। इसके पश्चात सुबह 11 बजे से फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसका विषय गिधवा-परसदा, आद्रभूमि और उस पर निर्भर जीव है।
No description available.
सभी फोटोग्राफर्स को दोपहर 12 बजे तक प्रवेश देनी है। और वह अपने फोटोग्राफ्स मेल आई.डी. ([email protected]) के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

इसके पश्चात इसी दिन सुबह 11 बजे से चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसका विषय पंछी और हमारी लोक संस्कृति है। दूसरे दिन सुबह 6 से 8 बजे और शाम 3 से 6 बजे तक पक्षी विशेषज्ञों के द्वारा पक्षियों के दर्शन कराए जाएंगे दोपहर को विशेषज्ञों के द्वारा अलग विषयों जैसे वेटलैंड पक्षियों के प्रवास सांप और उसके व्यवहार के ऊपर व्यख्यान देंगे।

प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले विजेता प्रतिभागियों को पुरुस्कार वितरण और प्रमाण पत्र  के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा। तीनों दिन शाम को सांस्कृतिक आयोजन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए 700292971, 8234932032 मे संपर्क कर सकते हैं।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook