महासमुन्द : अवैध रूप से धान का भंडारण करने वाले 04 लोगों पर कार्यवाही 203 बोरा धान जप्त
(With TNI News Service inputs
महासमुन्द : कलेक्टर श्री डोमन सिंह के निर्देशानुसार आज राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने जिले में 04 प्रकरणोें पर 203 बोरा धान अर्थात् (81.2 क्विंटल) धान जप्त किए गए।
प्राप्त जानकारी अनुसार इनमें बसना तहसील के ग्राम धुमाभांठा निवासी श्री हंसलाल पटेल से 48 बोरी धान, बागबाहरा तहसील के ग्राम खल्लारी निवासी श्री इन्द्र कुमार दीवान से 95 बोरी धान एवं बागबाहरा निवासी पुरूषोत्तम कंुजेकार से 35 बोरी धान जप्त किया गया।
इसी प्रकार पिथौरा तहसील के ग्राम बरनईदादर निवासी श्री धोबा साहू से 25 बोरी धान जप्त कर उचित कार्यवाही किया गया।
अब तक जिले में कुल 245 प्रकरण दर्ज किए गए है। जिनमें 11917 बोरा धान अर्थात् 4766.8 क्विंटल धान की जप्ती की गई है। इनमें 12 वाहन भी शामिल हैं।
जिले में कलेक्टर श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन में तहसीलदार, थाना प्रभारी, खाद्य निरीक्षक की संयुक्त उड़नदस्ता टीम का गठन कर अवैध धान परिवहन और अवैध धान भंडारण पर लगातार निगरानी की जा रही है।
Leave A Comment