ब्रेकिंग न्यूज़

महासमुन्द:  अवैध रूप से धान का भंडारण करने वाले 04 लोगों पर कार्यवाही 120 बोरा धान जप्त
महासमुन्द: कलेक्टर श्री डोमन सिंह के निर्देशानुसार आज राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने जिले में 04 प्रकरणोें पर 120 बोरा धान अर्थात् (48 क्विंटल) धान जप्त किए गए। प्राप्त जानकारी अनुसार इनमें बागबाहरा तहसील के ग्राम पलसीपाली निवासी श्री मुकेश कुमार चन्द्राकर से 16 बोरी धान, पिथौरा तहसील के ग्राम अंसुला निवासी श्री गुलाब अग्रवाल से 30 बोरी धान, बसना तहसील के ग्राम बेलटुकरी निवासी श्री बीरबल चैधरी से 50 बोरी धान एवं सरायपाली तहसील के ग्राम चिंवराकुटा निवासी श्री तेजकुमार प्रधान से 24 बोरी धान जप्त कर उचित कार्यवाही किया गया।
 
अब तक जिले में कुल 188 प्रकरण दर्ज किए गए है। जिनमें 9712 बोरा धान अर्थात् 3884.8 क्विंटल धान की जप्ती की गई है। इनमें 11 वाहन भी शामिल हैं। जिले में कलेक्टर श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन में तहसीलदार, थाना प्रभारी, खाद्य निरीक्षक की संयुक्त उड़नदस्ता टीम का गठन कर अवैध धान परिवहन और अवैध धान भंडारण पर लगातार निगरानी की जा रही है।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook