ब्रेकिंग न्यूज़

बेमेतरा :  कलेक्टर ने किया धान खरीदी केन्द्र दाढ़ी एवं छिरहा का आकस्मिक निरीक्षण
जिले मे अब तक 3 लाख 3 हजार 437 मीट्रिक टन धान का उपार्जन

बेमेतरा : कलेक्टर श्री शिव अनंत तायल ने आज बुधवार को जिले के सुदुरवर्ती धान खरीदी केन्द्र ग्राम-दाढ़ी एवं छिरहा धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया।
No description available.
 
इस दौरान उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों में धान की सही तरीके से तौल का अवलोकन किया एवं सभी किसानों के धानों को ढेरी लगाकर ही बारदाने का वितरण कर धान खरीदी करनें के निर्देश, सम्बंधित कर्मचारियों को दिए है।
No description available.

कलेक्टर ने सही तरीके से स्टैकिंग करनें के साथ ही मास्क एवं सेनेटाइजर का सतत उपयोग करनें की बात कही है। धान खरीदी के नोडल अधिकारियों से वहाँ पर बारदाने की स्थिति एवं वहाँ पर विभिन्न संधारित रजिस्टर का निरीक्षण कर मिलान किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों से आत्मीय बातचीत की।
No description available.

सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले मे मंगलवार 29 दिसम्बर तक 3 लाख 3 हजार 437 मीट्रिक टन धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की गई है। राज्य सरकार के निर्देश पर सप्ताह मे अवकाश के दिनों को छोड़कर सोमवार से शुक्रवार तक धान खरीदी की जा रही है।
No description available.

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook