ब्रेकिंग न्यूज़

महासमुंद : अवैध रूप से धान का भंडारण करने वाले 07 लोगों पर कार्यवाही 232 बोरा धान जप्त
महासमुंद : कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशानुसार आज राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने जिले में 07 प्रकरणोें पर 232 बोरा धान अर्थात् (92.8 क्विंटल) धान जप्त किए गए।
No description available.
 
प्राप्त जानकारी अनुसार इनमें बागबाहरा तहसील  के ग्राम खल्लारी निवासी श्री  विजय अग्रवाल से 52 बोरी धान, पिथौरा तहसील में  श्री संजय अग्रवाल (कामेश्वरी  ट्रेडर्स) से 40 बोरी धान एवं बसना तहसील के ग्राम कुड़ेकेल निवासी श्री दामोदर साव से 30 बोरी धान जप्त किया गया।

इसी प्रकार महासमुंद तहसील के ग्राम बेलसोंडा निवासी श्री जनक राम साहू से 25 बोरी धान, श्री रामकृष्ण चंद्राकर से 30 बोरी धान, श्री प्रमोद चंद्राकर से 25 बोरी धान एवं श्री बिशहत चंद्राकर से 30 बोरी धान जप्त कर उचित कार्यवाही किया गया।

 अब तक जिले में कुल 165 प्रकरण दर्ज किए गए है। जिनमें 8557 बोरा धान अर्थात् 3422.8 क्विंटल धान की जप्ती की गई है। इनमें 10 वाहन भी शामिल हैं। जिले में कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के मार्गदर्शन में तहसीलदार, थाना प्रभारी, खाद्य निरीक्षक की संयुक्त उड़नदस्ता टीम का गठन कर अवैध धान परिवहन और अवैध धान भंडारण पर सतत निगरानी की जा रही है। 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook