बलरामपुर : कैलेण्डर वर्ष 2021 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित
बलरामपुर : कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज श्री श्याम धावडे़ द्वारा सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग 02 के नियम 8 के अंतर्गत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए कैलेण्डर वर्ष 2021 के लिए निम्न तिथियों के स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
28 जनवरी 2021 दिन गुरूवार को छेरता/छेर-छेरा के लिए, 17 सितम्बर 2021 दिन शुक्रवार को ढोल ग्यारस (करमा) के लिए तथा 15 नवम्बर 2021 दिन सोमवार को कार्तिक एकादशी (देवउठनी ग्यारस) के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। उक्त स्थानीय अवकाश कोषागारों/उप कोषागारों तथा बैंकों के लिए लागू नहीं होगा।
Leave A Comment