-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बिलासपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत *मोर द्वार साय सरकार* अभियान चलाकर किए जा रहे आवास सर्वे कार्य में बिलासपुर जिला पूरे प्रदेश में अव्वल रहा है। अब तक 1,52,624 परिवारों का सर्वे किया जा चुका है, जो कि सभी 33 जिलों में टॉप पर है। सर्वे अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा।
गौरतलब है कि विशेष सर्वेक्षण पखवाडा अंतर्गत राज्य भर में *मोर दुवार, साय सरकार* महाभियान के तहत घर-घर जाकर आवास के लिए छुटे हुए पात्र परिवारो का सर्वे कार्य जारी है। सर्वेक्षको द्वारा घर-घर जाकर सर्वे का कार्य किया जा रहा है। जिला बिलासपुर अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतो में 30 अप्रैल 2025 तक सर्वे का कार्य किया जाएगा। जिले में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संदीप कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में सर्वेक्षण का कार्य जनपद पंचायतो की निगरानी में ग्राम पंचायतों मे किया जा रहा है। जिसमें बिलासपुर जिला प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तगर्त सर्वे में राज्यभर में प्रथम स्थान पर आया है। कोई भी जरूरतमंद पात्र व्यक्ति आवास के लाभ से वंचित न हो, इसलिए जिले मे प्रचार प्रसार के माध्यम से सर्वे में अपना नाम जुडवाने के लिए आमजन को अवगत कराया जा रहा है। जिले में आज दिनांक तक 152624 परिवारों का सर्वे किया जा चुका है। जिसमे स्वयं सर्वे के माध्यम से 15875 एवं सर्वेक्षकों के माध्यम से 136749 परिवारों का सर्वे किया जा चुका है। सर्वे के अंतिम चार दिनो में सभी छुटे हुए पात्र परिवार को शामिल करने के लिए ग्राम - ग्राम सर्वे जारी है।
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
पुरूषों के वर्चस्व वाले कार्य क्षेत्र में बनाई अपनी अलग पहचान
महिलाओं के लिए मिसाल बनी अनीता गंधर्व
बिलासपुर : कोटा ब्लॉक के मिट्ठू नवागांव गांव में एक अलग दृश्य दिखाई पड़ता है, जहां गांव में रहने वाली अनीता गंधर्व राज मिस्त्री का काम करते हुए दिखती है। अपने काम में पारंगत अनीता आत्मनिर्भरता की एक नई मिसाल बन गई है, वो एक ऐसा कार्य कर रही हैं,जिसमें अब तक पुरुषों का ही वर्चस्व रहा है। राज मिस्त्री का काम कर अपने परिवार को आर्थिक संबल देने के साथ ही बिहान योजना की अन्य आजीविका गतिविधियों के जरिए अनीता अब लखपति दीदी भी बन चुकी है।
स्व सहायता समूह में जुड़ने से पहले अनीता के घर की अर्थिक स्थिति बहुत कमजोर थी। सन् 2019 में अनीता राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की बिहान योजना की वंदना महिला स्व सहायता समूह मे जुडी जहां उन्हें छोटे बड़े खर्च के लिए ऋण मिल जाया करता था, जिससे अनीता ने अपने घर के कई जरूरी काम करवाए। बिहान योजना के तहत ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण केंद्र (कोनी) में अनीता ने निः शुल्क राज मिस्त्री का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अनीता ने ये काम शुरू करने का विचार किया। लेकिन ये आसान नहीं था,काम के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा, लोगों के लिए ये स्वीकार करना मुश्किल था कि कोई महिला ये काम बेहतर ढंग से कर पाएगी। अनीता बताती हैं कि जब वे काम की तलाश में जाती तो लोग मजाक बनाते कि एक महिला राज मिस्त्री का काम क्या कर सकेगी। लेकिन स्वच्छ भारत मिशन के तहत जब ग्राम में शौचालय बनवाने का काम आया तो समूह की दीदियों और बिहान टीम ने उनका उत्साह वर्धन किया ,साथ ही ग्राम के सरपंच ने भरोसा करते हुए काम करने का मौका दिया। अनीता खुश होकर बताती है कि "मैने गांव में शौचालय निर्माण का काम सफलतापूर्वक पूरा किया ,इसके बाद नल जल योजना के साथ साथ ग्राम में 15 आवास का भी निर्माण किया।
अनीता कहती है कि बिहान योजना ने उनकी जिंदगी बदल दी समूह से CIF और बैंक लोन के सहायता से अब होटल और गुपचुप चाट का व्यवसाय भी शुरू कर दिया है, जिससे होने वाली आजीविका ने उन्हे लखपति दीदी की श्रेणी में ला दिया है। अनीता ने बताया कि अपने घर का निर्माण भी उन्होंने खुद ही किया जिससे पैसे की काफी बचत हुई।अब वह अपने अपने परिवार का पालन पोषण बेहतर तरीके से कर पा रही है। अब गांव की महिलाएं भी ये कार्य सीखना चाहती हैं। अनीता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहती है कि बिहान योजना ने उनका जीवन संवार दिया है। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की इस योजना ने उन जैसी महिलाओं को बड़ा सहारा दिया है।
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बिलासपुर : जिला सहकारी बैंक प्रबंधन और कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वाधान में आज कलेक्टर एवं बैंक के प्राधिकृत अधिकारी श्री अवनीश शरण को भावभीनी बिदाई दी गई। बिदाई समारोह में बैंक के सीईओ श्री सुनील सोढ़ी द्वारा कलेक्टर के कार्यकाल में बैंक में हुई प्रगति का विवरण प्रस्तुत किया गया साथ ही शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री शरण ने बैंक के उज्वल भविष्य की कामना कर सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के अंत में नोडल अधिकारी श्री आशीष दुबे के द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कर्मचारी संघ के द्वारा भी स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर, उप पंजीयक श्रीमती मंजू पांडेय, अतिरिक्त मुख्य पर्यवेक्षक श्री शशांक शेखर दुबे, नोडल अधिकारी श्री आशीष दुबे, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री भागवत यादव, प्रकाश शर्मा, शरद शर्मा, राजकिशोरी इक्का, अश्वनी पांडेय, देवेंद्र शुक्ला, किशोर चंद्राकर, अभिषेक शर्मा अनुभा मसीह, नेहा निकम, राजेश पाठक, सुशील चन्द्राकर एवं बैंक के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बिलासपुर : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर के संविदा पद के अंतिम चयनित अभ्यर्थियों का काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थापना स्थल चयन प्रक्रिया किया जाना है। इसके लिए इस पद पर चयनित अभ्यर्थियों को 1 मई 2025 को सवेरे 11 बजे अपनी उपस्थिति मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में देनी होगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिले की वेबसाईट www.bilaspur.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बिलासपुर : जिले में खेलो इण्डिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस अंतर्गत तीरंदाजी, हॉकी एवं एथलेटिक की अकादमी संचालित है। सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण ने बताया कि आवासीय अकादमियों में प्रवेश हेतु तीरंदाजी, हॉकी एथलेटिक्स, बालिका कबड्डी एवं गैर आवासीय (दैनिक प्रशिक्षण केन्द्र) बालक कबड्डी हेतु राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 29 एवं 30 अप्रैल 2025 को स्व. बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई में किया जा रहा है। नियमानुसार 13-17 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं का चयन ट्रायल लिया जाना है। जिले में संचालित खेलो इण्डिया लघु केन्द्र से 10-10 बालक एवं बालिका खिलाड़ी एवं खेलो इण्डिया लघु केन्द्र के अतिरिक्त जिले से प्रत्येक खेल के 4-4 बालक एवं बालिका उत्कृष्ट खिलाड़ियों को चयन ट्रायल में सम्मिलित किया जाएगा। इसके साथ ही ऐसे जिले जहाँ नैसर्गिक खेल प्रतिभाएं विद्यमान है, तथा भविष्य में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, उन जिलों से खिलाड़ियों की संख्या में वृद्धि किया जा सकता है।
चयन ट्रायल में खिलाड़ियों का मोटर एबलिटी टेस्ट, स्किल टेस्ट, गेम अवेयरनेस टेस्ट (मेंटल एबिलिटी टेस्ट) लिया जाएगा। अकादमी में प्रवेश हेतु रिक्त सीटों के दोगुनी संख्या में खिलाड़ियों को चिन्हित कर उनका 06 दिवसीय असेसमेंट कैम्प लिया जाएगा। इस दौरान उनका एम.एस.के. टेस्ट फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा लिया जाएगा। असेसमेंट कैम्प के बाद योग्य खिलाड़ियों को रिक्त सीटों की संख्या अनुसार अकादमी में प्रवेश हेतु अंतिम रूप से चयनित किया जा सकेगा। चयनित खिलाड़ियों को देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षकों द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा और एसएनसी के माध्यम से स्ट्रैन्थ एंड कंडीशनिंग 6000 किलो कैलोरी का स्वच्छ पोषणयुक्त आहार, फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा इंजरी का ईलाज व पुनर्वास, आईस बाथ, स्वीमिंग की सुविधा उपलध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त चयनित खिलाड़ियों को निःशुल्क आवास, भोजन शिक्षा, आने-जाने का साधन, चिकित्सा, दुर्घटना बीमा, आवश्यक एवं सहायक खेल उपकरण, खेल परिधान, एकरूप परिधान, प्रतियोगिताओं के दौरान यात्रा व्यय की भी सुविधाएं उपलब्ध कराई
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बिलासपुर : भारतीय डाक विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 के लिये ढाई आखर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसका परिणाम छत्तीसगढ डाक परिमंडल रायपुर द्वारा जारी किया गया। जिसमें मुंगेली, सक्ती एवं कोरबा जिले के तीन प्रतिभागियों को अंतर्देशीय पत्र लेखन में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त होने पर बिलासपुर डाक विभाग के अधीक्षक श्री विनय कुमार प्रसाद द्वारा प्रमाण पत्र एवं चेक प्रदान किया गया।
अंतर्देशीय पत्र लेखन में 18 वर्ष से कम आयु वर्ग में कुमारी विधी मिश्रा निवासी पुराना बस स्टैण्ड मुंगेली जिला मुंगेली को परिमंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। उन्हें विभाग द्वारा प्रमाण पत्र तथा 25000 रूपये का चेक प्रदान किया गया। इसी वर्ग से कुमारी निधि चंद्रा विद्यार्थी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा सक्ती जिला सक्ती को परिमंडल स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त हुआ जिन्हे प्रमाण पत्र तथा 5000 रुपये का चेक डाक विभाग द्वारा प्रदान किया गया। इसी प्रकार अंतर्देशीय पत्र लेखन में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में श्री हेमंत सिंह कंवर ग्राम चारपारा कोहदिया कोरबा जिला कोरबा को परिमंडल स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इन्हें भी प्रमाण पत्र तथा 10000 रूपये का चेक प्रदान किया गया। भारतीय डाक विभाग के अधीक्षक ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी लोगों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक डाक विभाग की योजनाओं, फिलाटेली एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करें।
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बिलासपुर : केन्द्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट) औद्योगिक क्षेत्र भनपुरी, जिला रायपुर में सत्र 2025-26 हेतु विभिन्न पाठ्यक्रम में डिप्लोमा एवं पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा में प्रवेश हेतु 29 मई 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सिपेट संस्थान भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त प्रयास से वर्ष 2015 में स्थापित किया गया था। सिपेट में विभिन्न पाठ्यक्रमों को संचालित किया जाता है और प्लास्टिक उद्योगों के क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार के शत-प्रतिशत अवसर प्रदान किया जाता है। सिपेट में संचालित पाठ्यक्रमों के सफल समापन के बाद विद्यार्थियों को कैंपस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से देश के प्रतिष्ठित उद्योगों एवं संस्थानों में प्लेसमेंट मिल जाता है। सिपेट रायपुर के विद्यार्थी देश के विभिन्न मल्टीनेशनल कंपनियों में अपनी सेवाएं भी दे रहे हैं।
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बिलासपुर : जिला पंचायत की बैठक 2 मई को आहूत की गई है। इसके अंतर्गत सामान्य सभा की बैठक दोपहर 12 बजे एवं सामान्य प्रशासन समिति की बैठक शाम 4 बजे होगी। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी करेंगे। सामान्य सभा की बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला खनिज विभाग, शिक्षा विभाग, वन विभाग, जिला महिला बाल विकास विभाग एवं कृषि विभाग अंतर्गत कार्यों की जानकारी एवं समीक्षा की जाएगी। सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग एवं जल संसाधन विभाग अंतर्गत चल रहे कार्यों के प्रगति की समीक्षा की जायेगी।
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बिलासपुर : कमिश्नर श्री सुनील जैन ने आज कोनी में बन रहे नये संभागायुक्त कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए तीन महीने की और मोहलत दी। आपने कहा कि हर हाल में 1 अगस्त से संभागायुक्त कार्यालय का संचालन इस नये भवन से शुरू किया जायेगा। लगभग ढाई एकड़ के क्षेत्र में 12 करोड़ रूपये की लागत से नये भवन का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य पूर्णता की ओर है। फिनिशिंग के कार्य तेजी से हो रहे हैं। कमिश्नर ने भवन के विभिन्न हिस्सों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया और कुछ सुधार के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अफसरों एवं ठेकेदार को दिए। श्री जैन ने निरीक्षण के दौरान प्रमुख रूप से कोर्ट रूम सहित अधिकारियों के चेम्बर, लाईब्रेरी, रिकार्ड रूम, गार्डन, बैठक कक्ष, लिफ्ट आदि का निरीक्षण किया। श्री जैन ने भवन के आस-पास के निर्माण कार्य एवं भूमि की जानकारी भी ली। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर संतोष ठाकुर, श्रीमती स्मृति तिवारी भी उपस्थित थीं।
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
जिले के 50 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र शुरू
बिलासपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का वर्चुअल शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने प्रदेश के ग्रामीणों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रदेश के चयनित ग्राम पंचायतो से सीधा संवाद किया। कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत केंदा में कार्यक्रम आयोजित किया गया।अटल डिजिटल सुविधा केंद्र की भी शुरुआत की जिसमें सीएससी की सेवाओं के साथ वित्तीय समावेशन सेवाएं भी साथ में चालू की गई। जिसके तहत नगद आहरण , राशि हस्तांतरण , बीमा , पेंशन , जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन आदि सुविधाएं प्रदान की जाएगी। प्रदेश स्तर पर 1460 एवं जिले में ग्राम स्तर पर 50 अटल डिजिटल सुविधा केंद्र की शुरुआत की गई।
मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों से योजना के सुचारू कियान्वयन आर्थिक एवं सामाजिक लाभ पर चर्चा की। श्री साय द्वारा मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत जल संरक्षण हेतु संकल्प एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास हेतु अपनी प्रतिबद्धता जताई। साथ ही राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर जिले के सभी ग्राम पंचायतों में माननीय प्रधानमंत्री जी के बिहार के मधुबनी से उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच, सभी पंच गण, ग्राम के गणमान्य नागरिक, महतारी वंदन के हितग्राही, प्रभारी उप संचालक श्रीमती शिवानी सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोटा श्री युवराज सिंह करा.अधिकारी श्री शिव कपूर मरकाम , ग्राम पंचायत सचिव श्री सालिक राम , जिले की डीपीएम नरेंद्र जायसवाल, वी एल ई विकेंद्र मौजूद थे।
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू के निर्देश पर दिल्ली से जानकारी देने आए अफसर
बिलासपुर : केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू की विशेष पहल पर एमएसएमई भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा संचालित योजना के तहत बिलासपुर जिले में कृषि पर आधारित, फ्लाई ऐश तथा स्टील फेब्रिकेशन एवं अन्य उद्योगों पर आधारित एमएसएमई कलस्टर के लिए सीएफसी एवं सीडीपी (कलस्टर डेव्लपमेंट) की स्थापना की सम्भावना के संबंध में विकास आयुक्त एमएसएमई कार्यालय नई दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा आज जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभा कक्ष में बैठक लिया गया।
भारत सरकार नई दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा योजना से होने वाले लाभ, उत्पाद की गुणवत्ता एवं बाजार के सम्भावनाओ के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। उपस्थित उद्योग संघ के पदाधिकारियो सहित उद्योगपतियो के द्वारा योजना के प्रति उत्साह के साथ जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। बैठक में एमएसएमई भारत सरकार नई दिल्ली के अमित कुमार तामरिया संयुक्त संचालक, सुभाषचंद सहायक संचालक एवं एमएसएमई रायपुर के. बी. इरपाते सहायक संचालक, उद्योग संचालनालय के सयुक्त संचालक शिव कुमार राठौर, मुख्य महाप्रबंधक श्री एम.एल. कुशरे, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, बिलासपुर एवं अन्य अधिकारी तथा छत्तीसगढ़ राज्य लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष श्री हरीश केड़िया, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष श्री सतीश शाह, जिला उद्योग संघ के महासचिव श्री शरद सक्सेना, एवं विभिन्न उद्योगो के संगठनो के अध्यक्ष और बड़ी संख्या में उद्योगपतिगण उपस्थित रहे। उद्योगपतियो के द्वारा आगामी बैठक शीघ्र आयोजन करने का अनुरोध किया गया।
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बिलासपुर : जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों की छानबीन के क्रम में तीन दिवस के भीतर आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है। फिलहाल 2 आवेदकों ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किये हैं।
डीईओ ने बताया कि विकासखण्ड कोटा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला करवा में शिक्षक (एल.बी.) के पद पर कार्यरत स्व. श्री राजेन्द्र कुमार पाण्डेय के परिवार से उनके पुत्र श्री गौरीश पाण्डेय एवं विकासखण्ड तखतपुर के शासकीय प्राथमिक शाला भौवाकांपा में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत स्व. श्री उमेश कुमार सूर्यवंशी के परिवार से उनकी पत्नी श्रीमती चमेली बाई सूर्यवंशी ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया है।
आमजनों की जानकारी में यदि दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रित परिवारों में यदि कोई सदस्य राज्य अथवा केन्द्र की शासकीय सेवा में कार्यरत होने की सूचना है, तो वे तीन दिवस के भीतर पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित कक्ष क्र. 25, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक के जरिए जानकारी दे सकते हैं ताकि नियमानुसार पात्र व्यक्ति को ही अनुकम्पा नियुक्ति का लाभ दिया जा सके।
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बिलासपुर : जिले के सभी शासकीय कार्यालयों के लिपिक वर्ग के कर्मचारियों का नियमित लेखा प्रशिक्षण सत्र जुलाई 2025 से अक्टूबर 2025 तक शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा। बिलासपुर संभाग के सभी शासकीय कर्यालय प्रमुखों से तीन वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर चुके लिपिक वर्गीय कर्मचारियों को जुलाई 2025 से अक्टूबर 2025 तक लेखा प्रशिक्षण सत्र हेतु आवेदन पत्र शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला न्यू कम्पोजिट बिल्डिंग, तृतीय तल बिलासपुर में भेजना होगा। आवेदन पत्र 1 मई 2025 से 31 मई 2025 तक कार्यालयीन समय में भेजना होगा। पहले से आवेदन कर चुके सभी कर्मचारियों को भी इस सूचना के प्रकाशन के बाद दोबारा आवेदन करना अनिवार्य है।
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बिलासपुर : जिले में खेलो इण्डिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस अंतर्गत तीरंदाजी, हॉकी एवं एथलेटिक की अकादमी संचालित है। सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण ने बताया कि आवासीय अकादमियों में प्रवेश हेतु तीरंदाजी, हॉकी एथलेटिक्स, बालिका कबड्डी एवं गैर आवासीय (दैनिक प्रशिक्षण केन्द्र) बालक कबड्डी हेतु राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 29 एवं 30 अप्रैल 2025 को स्व. बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई में किया जा रहा है। नियमानुसार 13-17 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं का चयन ट्रायल लिया जाना है। जिले में संचालित खेलो इण्डिया लघु केन्द्र से 10-10 बालक एवं बालिका खिलाड़ी एवं खेलो इण्डिया लघु केन्द्र के अतिरिक्त जिले से प्रत्येक खेल के 4-4 बालक एवं बालिका उत्कृष्ट खिलाड़ियों को चयन ट्रायल में सम्मिलित किया जाएगा। इसके साथ ही ऐसे जिले जहाँ नैसर्गिक खेल प्रतिभाएं विद्यमान है, तथा भविष्य में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, उन जिलों से खिलाड़ियों की संख्या में वृद्धि किया जा सकता है।
चयन ट्रायल में खिलाड़ियों का मोटर एबलिटी टेस्ट, स्किल टेस्ट, गेम अवेयरनेस टेस्ट (मेंटल एबिलिटी टेस्ट) लिया जाएगा। अकादमी में प्रवेश हेतु रिक्त सीटों के दोगुनी संख्या में खिलाड़ियों को चिन्हित कर उनका 06 दिवसीय असेसमेंट कैम्प लिया जाएगा। इस दौरान उनका एम.एस.के. टेस्ट फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा लिया जाएगा। असेसमेंट कैम्प के बाद योग्य खिलाड़ियों को रिक्त सीटों की संख्या अनुसार अकादमी में प्रवेश हेतु अंतिम रूप से चयनित किया जा सकेगा। चयनित खिलाड़ियों को देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षकों द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा और एसएनसी के माध्यम से स्ट्रैन्थ एंड कंडीशनिंग 6000 किलो कैलोरी का स्वच्छ पोषणयुक्त आहार, फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा इंजरी का ईलाज व पुनर्वास, आईस बाथ, स्वीमिंग की सुविधा उपलध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त चयनित खिलाड़ियों को निःशुल्क आवास, भोजन शिक्षा, आने-जाने का साधन, चिकित्सा, दुर्घटना बीमा, आवश्यक एवं सहायक खेल उपकरण, खेल परिधान, एकरूप परिधान, प्रतियोगिताओं के दौरान यात्रा व्यय की भी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बिलासपुर : अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन जिला शाखा के द्वारा मंथन सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अवनीश शरण का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। फेडरेशन के संभाग प्रभारी जी. आर. चंद्रा, जिला संयोजक डॉ. बी. पी. सोनी तथा महासचिव किशोर शर्मा ने बताया कि कलेक्टर द्वारा अपने कार्यकाल में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किया जिसमें प्रत्येक मंगलवार को शाम 4.00 बजे जनदर्शन कार्यक्रम आरंभ कर अधिकारियों-कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण किया गया। इस अभिनव पहल हेतु अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन जिला फेडरेशन के पदाधिकारी के द्वारा उनको स्मृति चिन्ह अभिनंदन पत्र शॉल एवं श्रीफल प्रदान कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने अपने विचार व्यक्त कर कहा कि उनके सभी सफल कार्यक्रम में आप सभी का पूर्ण सहयोग रहा है। अधिकारियों-कर्मचारियों की सामूहिक योगदान से मैंने अपना कार्य पूर्ण किया इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं।
स्वागत समारोह में जी. आर. चंद्रा, डॉक्टर बी. पी. सोनी, राजेंद्र दवे, किशोर शर्मा, सुनील यादव, देवेंद्र ठाकुर, विजय तिवारी, चंद्रशेखर पांडे, अश्वनी पांडे, रमेश द्विवेदी, प्रशांत पांडे, हेमंत शर्मा, प्रवीन शर्मा, कुसुम कांता तिर्की, सुधा लता सोनी, अजंता रजक, धना बाई, रेखा अनंद, प्रेमवती माझी, अशोक कुमार ब्रह्मभट्ट, विश्राम केवट, उमेश कश्यप, कैलाश गजभिए, एक. के. भीमते, डॉक्टर लखन प्रसाद मनहर, डॉक्टर ए. एस. रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बिलासपुर : विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर कल 25 अप्रैल को जनजागरूकता रैली निकाली जायेगी। रैली जिला कार्यालय से नेहरू चौक तक निकाली जायेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रमोद तिवारी सवेरे 11 बजे रैली को हरी झण्डी दिखाएंगे। मलेरिया हमारे साथ समाप्त हो जाए: पुनः निवेश करें, पुनः कल्पना करें, पुनः प्रज्ज्वलित करें की थीम पर इस बार मलेरिया दिवस मनाया जा रहा है। रैली में मलेरिया बीमारी से बचाव एवं सावधानियों के बारे में लोगों को जागरूक किया जायेगा। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
यात्री पुरी, भुवनेश्वर और कोणार्क दर्शन करेंगे
विधायकों ने ट्रेन को दिखाई हरी झण्डी
श्रद्धालुओं में उत्साह, कहा मुख्यमंत्री ने बुजुर्गो का सपना किया पूरा
बिलासपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल पर पांच साल के लम्बे अंतराल के बाद मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना शुरू हुई है। योजना के तहत आज बिलासपुर जिले के 775 यात्रियों का पहला जत्था पुरी, भुवनेश्वर, कोणार्क दर्शन के लिए रवाना हुआ। यात्रियों ने योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। बिलासपुर, मुंगेली और जीपीएम जिले के तीर्थ यात्री बिलासपुर स्टेशन पर पहुंचे जहां पर जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों का तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया। ट्रेन को बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यात्रियों को भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन द्वारा रवाना किया गया। तीर्थ यात्रा की बरसो पुरानी अभिलाषा पूरी होने पर बुजुर्गो के आंखों की चमक देखते बन रही थी। इस अवसर पर महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार मौजूद थे।
विधायक श्री धरमलाल कौशिक और सुशांत शुक्ला ने तीर्थ यात्रा पर जा रहे बुजुर्गो से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने यात्रा के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य केवल तीर्थ यात्रा ही नहीं बल्कि नागरिकों को उनकी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना भी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल पर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन जैसी कल्याणकारी योजना शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय लोगों के बेहतरी के लिए लगातार काम कर रहे हैं वे श्रवण कुमार की भूमिका निभाते हुए लोगों को तीर्थ यात्रा करवा रहे हैं। यह योजना शुरू कर सरकार ने अपना एक और वादा निभाया है।
बुजुर्गो की आंखों में बरसो से पल रही तीर्थ यात्रा की अभिलाषा हुई पूरी
पुरी, भुवनेश्वर, कोणार्क दर्शन के लिए जा रहे बुजुर्गो की आज बरसो पुरानी तीर्थ यात्रा की अभिलाषा पूरी हुई है। तीर्थ यात्रा को लेकर उनमें खासा उत्साह देखा गया। सभी समय से पहले ही स्टेशन पहुंच चुके थे। स्टेशन पर यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। 65 वर्षीय श्रीमती अम्बे सिंह बिलासपुर से यात्रा पर निकली। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पहले रामलला दर्शन योजना शुरू की गई। उसके बाद मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना शुरू कर मुख्यमंत्री ने हम सब बुजुर्गाे की सुध ली है। पंडित ईश्वर पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की यह सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि एक निश्चित उम्र के बाद हर किसी बुजुर्ग का सपना होता है कि तीर्थ यात्रा दर्शन के लिए जाए लेकिन पैसों की कमी के कारण यह सपना अधूरा रह जाता है। इस योजना से हमारा सपना पूरा हुआ है।
सिरगिट्टी से यात्रा पर जा रहे चन्द्रपाल सिंह राजपूत ने भी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए योजना की सराहना की। उन्होंने कहा कि हम जैसे लोगों के लिए तीर्थ यात्रा पर जाना सपने जैसे होता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने हमारा यह सपना पूरा किया है। जोरापारा सरकण्डा निवासी श्री धनी राम अग्रवाल भी सपत्निक यात्रा पर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना बुजुर्गो के लिए अमूल्य अवसर है। जगन्नाथ पुरी, भुवनेश्वर, कोणार्क दर्शन की खुशी साझा करते हुए राज्य शासन का आभार व्यक्त किया। यात्रा के दौरान शासन द्वारा तीर्थयात्रियों को भोजन, आवास, स्वास्थ्य सेवाएं समेत सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बिलासपुर : वन अधिकार पट्टों की मांगों पर विचार करने के लिए जिले में 28 अप्रैल को विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई है। वन मंडल अधिकारी के प्रस्ताव पर कलेक्टर ने अनुमति देते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत/ उनके आश्रित ग्रामों में 28 अप्रैल को ग्राम सभा की तिथि मुकर्रर की है। गौरतलब है कि सुशासन तिहार में अन्य आवेदनों के साथ बड़ी संख्या में वन अधिकार पट्टों से संबंधित मांगें आई हैं। नियम के अनुसार वन पट्टा प्रदान करने अथवा नहीं करने की प्रक्रिया का अनुमोदन ग्राम सभा से होना जरूरी है। कलेक्टर ने जिले की सभी जनपद पंचायतों के सीईओ को इस आशय के सूचना की प्रति भेजकर विशेष ग्राम सभा आयोजन का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए हैं।
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
निवर्तमान कमिश्नर श्री महादेव कावरे की बिदाई
बिलासपुर : संभाग के नये कमिश्नर श्री सुनील जैन ने काम-काज संभाल लिया। उन्होंने निवर्तमान कमिश्नर श्री महादेव कावरे से पूर्वान्ह में कार्यभार ग्रहण किया। श्री कावरे लगभग 8 महीने तक रायपुर के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार के रूप में बिलासपुर के संभागायुक्त का काम संभाल रहे थे। नये कमिश्नर श्री जैन वर्ष 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इसके पहले वे भौमिकी एवं खनिकर्म विभाग के संचालक थे। संभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में निवर्तमान कमिश्नर श्री महादेव कावरे को बिदाई एवं नये कमिश्नर श्री सुनील जैन का स्वागत किया गया।
श्री जैन ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में शासन की योजनाओं को पात्र व्यक्ति तक पारदर्शिता पूर्ण तरीके से पहुंचाने में टीम भावना के साथ काम करने की सभी अधिकारियों से अपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सकारात्मक मानसिकता और ईमानदारी के साथ जरूरतमंद लोगों के हित में काम करें। अपने मातहत कर्मचारियों के काम-काज पर नियंत्रण रखकर नियमित समीक्षा करते रहें। श्री जैन ने कहा कि विभागों और कर्मचारियों की वाजिब समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। निवर्तमान संभागायुक्त श्री कावरे ने विगत 8 माह में यहां की उपलब्धियों एवं कार्यानुभव को साझा किया। अधिकारी-कर्मचारियों की ओर से श्री श्री महादेव कावरे को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई। पुलिस महानिरीक्षक श्री संजीव शुक्ला, सीसीफ प्रभात मिश्रा सहित सभाग स्तरीय अधिकारियों ने भी संभागायुक्त श्री महादेव कावरे के साथ गुजारे गये क्षणों को याद कर इसे अविस्मरीणय बताया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार ज्ञापन डिप्टी कमिश्नर श्रीमती स्मृति तिवारी ने किया। इस अवसर पर कमिश्नर कार्यालय के साथ ही संभाग स्तरीय कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बिलासपुर : भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा पद्म पुरस्कार श्रृंखला के तहत पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्म श्री पुरस्कार के लिए वर्ष 2026 हेतु 10 जुलाई तक नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित की गई है। संयुक्त संचालक समाज कल्याण विभाग ने इस संबंध में बताया कि ऑनलाईन नामांकन https://awards.gov.in के माध्यम किया जा सकता है। पुरस्कारों के संबंध में विधान एवं नियमावली वेबासाईट https://padmaawards.gov.in पर उपलब्ध है। यह पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान, इंजीनियरिंग, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग आदि क्षेत्रों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों एवं सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। कोई भी व्यक्ति, किसी जाति, व्यवसाय, लिंग के भेदभाव के बिना इन पुरस्कारों के लिए महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों जैसे अनुसूचित जातियां, जनजातियां, दिव्यांग व्यक्तियों आदि में से प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान कर पुरस्कार के लिए विचार किये जा सकते हैं।
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बिलासपुर : जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा विधानसभा चुनाव 2023 एवं लोकसभा निर्वाचन 2024 में अधिग्रहित किये गये वाहनों के किराया का भुगतान किया जा रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिव कुमार बनर्जी ने जानकारी दी है कि विधानसभा 2023 एवं लोकसभा चुनाव 2024 में ऐसे वाहन मालिकों को जिनको वाहन का किराया भुगतान नहीं हुआ है वे 25 अप्रैल तक जिला निर्वाचन कार्यालय (लेखा शाखा) में अपने वाहन की आर.सी. एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति लेकर कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर वाहन की किराया राशि प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दिये गये समय अवधि के पश्चात वाहन किराया की राशि का भुगतान संभव नहीं होगा जिसकी जिम्मेदारी संबंधित वाहन मालिक की होगी।
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
सुशासन तिहार में मिली 60 हजार की आर्थिक मदद
बिलासपुर : जिले की स्व सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए सामुदायिक निवेश कोष के तहत ऋण राशि दी गई है। इस राशि से महिला समूहों द्वारा आजीविका गतिविधियों की शुरूआत की जाएगी। समूहों द्वारा बर्तन बैंक, टेन्ट व्यवसाय, दोना पत्तल निर्माण सहित विभिन्न गतिविधियां की जाएंगी। आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निराकरण की पहल सुशासन तिहार के माध्यम से महिला समूहों द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से ऋण की मांग की गई थी। प्राप्त आवेदनों पर जिला पंचायत द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की बिहान योजना के तहत समूहों को ऋण प्रदान किया गया।
जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल ने कहा कि सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की दिशा में तत्परता से कार्य किया जा रहा है। बिल्हा ब्लॉक के 4 महिला स्व सहायता समूहों को सुशासन तिहार में आवेदन करने पर आजीविका गतिविधियों के लिए त्वरित रूप से आर्थिक सहायता दी गई। महिला स्व सहायता समूहों ने आवेदन पर त्वरित निराकरण मिलने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया।
सुशासन तिहार के तहत बिल्हा ब्लॉक के तेलसरा गांव की 4 स्व सहायता समूहों ने आजीविका गतिविधियों के लिए ऋण राशि प्रदान किए जाने की मांग की थी, आवेदन पर त्वरित रूप से संज्ञान लेते हुए महिला समूहों को सामुदायिक निवेश कोष के तहत 60-60 हजार की राशि दी गई। राशि मिलने पर स्व सहायता समूह की महिलाओं ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया। ग्राम तेलसरा की संतोषी माता समूह की अध्यक्ष श्रीमती सीमा सूर्यवंशी ने बताया कि प्राप्त राशि का उपयोग वे समूह द्वारा चलाए जा रहे टेन्ट व्यवसाय को बढ़ाने में करेंगी। उन्होंने कहा कि गांव में होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए बर्तन और टेन्ट की व्यवस्था गांव में नहीं थी जिससे किराए पर बाहर से मंगवाना पड़ता था, अब गांव में ही इसका व्यवसाय होने से लोगों को सुविधा मिल रही है। वहीं महिला समूहों को रोजगार भी मिल रहा है।
मिनी माता समूह की अध्यक्ष श्रीमती ममता सूर्यवंशी ने बताया कि वे गांव में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए बर्तन बैंक की स्थापना करेंगी ताकि गांव में होने वाले छोटे-बड़े कार्यक्रमों में बर्तन की जरूरत पूरी हो और समूह को रोजगार मिले। मां लक्ष्मी समूह की अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा बघेल ने कहा कि प्राप्त राशि से समूह द्वारा दोना पत्तल बनाने का कार्य किया जाएगा। वहीं जय मां अम्बे समूह की अध्यक्ष एकता यादव ने बताया कि वे इस राशि से किसी आजीविका गतिविधि की शुरूआत करेंगी ताकि उनकी समूह की महिलाओं को रोजगार प्राप्त हो। समूह की महिलाओं ने कहा कि सरकार द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की बिहान योजना के तहत महिला समूहों को आजीविका गतिविधियों के लिए दी जा रही सहायता और प्रशिक्षण से उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में मदद मिल रही है, और ग्रामीण महिलाएं सम्मानपूर्वक अपना जीवन यापन कर रही है। उल्लेखनीय है कि 8 से 11 अप्रैल तक सुशासन तिहार के तहत आम लोगों से शिकायतों और मांग के संबंध में आवेदन लिए गए थे। सुशासन तिहार का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना है। विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों पर त्वरित रूप से संज्ञान लेकर समाधान किया जा रहा है।
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
*अब तक 15 हजार से ज्यादा मामलों का निराकरण
*एक एक आवेदन का हो सार्थक समाधान
*टीएल बैठक में प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा
*खाद बीज का अग्रिम उठाव करने किसानों से अपील
*पेयजल समस्या का करें त्वरित समाधान
बिलासपुर : कलेक्टर अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार में मिले आवेदनों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा की। अब तक लगभग 15 हजार से ज्यादा आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। उन्होंने दिन रात काम कर आवेदनों के परिणाम मूलक समाधान के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि आवेदनों को अधिकारी स्वयं पढ़ें, समझें और समाधान निकालें। कंप्यूटर ऑपरेटर अथवा बाबू के भरोसे न छोड़ें। गलती से यदि दूसरे विभागों के आवेदन आपकी आईडी में आ गए हैं, तो इसे संबंधित विभागों को तत्काल फॉरवर्ड कर दें। ताकि उनको समाधान के लिए समय मिल सके।
कलेक्टर ने बताया कि आगामी 5 मई से 31 मई तक समाधान शिविर लगेंगे। प्रत्येक 10 पंचायत के बीच एक शिविर आयोजित होगा। नगर निगम क्षेत्रों में भी 5/6 वार्डों के बीच समाधान शिविर लगेंगे। इन शिविरों में आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी दी जाएगी। श्री शरण ने कहा कि शिकायतों के निराकरण में आवेदक को भी बुलाया जाए अथवा फोन पर उनसे चर्चा की जाए। कलेक्टर ने कहा कि पोर्टल के संबंध में यदि कोई दिक्कत आती है तो ग्रामीण क्षेत्र क्षेत्र के लिए जिला पंचायत सीईओ और नगरी क्षेत्र के लिए नगर निगम आयुक्त से संपर्क कर उसका निदान कराएं। कलेक्टर ने बैठक में आवेदनों के तेजी से निदान पर बल दिया। उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लोगों को पेयजल और निस्तारी में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। यदि जलस्रोत नीचे हो रहा तो नलकूप। में राइजिंग पाइप बढ़ाए। मूलभूत अथवा 15 वाँ वित्त आयोग मद का उपयोग किया जा सकता है। किसी भी हालत में लोगों को पेयजल की समस्या नहीं आनी चाहिए। आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए खाद बीज की उपलब्धता की समीक्षा भी की। किसानों से खाद बीज का अग्रिम उठाव करने की अपील की। उन्हें अतिरिक्त ब्याज नहीं देना होगा। कृषि विभाग को उठाव के बारे में किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने टीएल में दर्ज एक एक प्रकरण की समीक्षा की। तथा और तेजी के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त अमित कुमार, डीएफओ सत्यदेव शर्मा सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बिलासपुर : उप संचालक कृषि विभाग द्वारा नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल-ऑयलसीड्स योजना के अंतर्गत वीसीपी चयन के लिए 24 अप्रैल तक आवेदन (रूचि की अभिव्यक्ति) आमंत्रित किए गए हैं। योजना के अंतर्गत जिले में कार्यरत एफपीओ एवं बीज सहकारी समिति योजना का लाभ उठाने के लिए अर्हता रखते हैं। तिलहन फसल को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग द्वारा यह पहल की जा रही है। इस संबंध में और विस्तृत जानकारी उप संचालक कृषि एवं विकासखण्ड स्तर पर एसएडीओ कार्यालय से ली जा सकती है।
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
प्रधानमंत्री आवास 2.0: अब तक 1 लाख से ज्यादा परिवारों का हुआ सर्वे
30 अप्रैल तक चलेगा अभियान
बिलासपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से हितग्राहियो को लाभान्वित करने के उद्देश्य से मोर दुआर साय सरकार अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत पूरे जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के ग्राम पंचायतों में घर-घर जाकर सर्वेक्षको के द्वारा आवास सर्वेक्षण को शत् प्रतिशत पूर्ण कराने के लिए पात्र हितग्राहियों के सर्वे का कार्य किया जा रहा है। जिसमें अब तक 1 लाख 13 हजार 764 परिवारों का सर्वे किया जा चुका है।
इसी क्रम में आज जिले के ग्राम पंचायत बहतराई मिठ्ठू नवागांव, नवागांव सलका, करगीकला, सोनपुरी, चपौरा, चुरेली. दारसागर, पंडरापथरा पुरूवार घुटकू, निगारबद, रेल्हा, लमेर बेलटुकरी, विशेष सर्वेक्षण पखवाड़ा अन्तर्गत रैली दिवार लेखन, रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से सर्वे के लिये जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा सर्वे में नाम जुड़वाने के लिये आवास प्लस सर्वे 2.0 एप के विषय में आम लोगों को जानकारी दी गयी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा लोगो को प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत आयोजित विशेष सर्वेक्षण पखवाड़ा के चरणबद्ध कार्यक्रम की जानकारी दी जा रही है एवं सभी पात्र परिवारो को 30 अप्रैल 2025 के पूर्व अपना नाम सर्वे में शामिल कराने के लिये अवगत कराया जा रहा है।
मोर दुआर साय सरकार महाअभियान कार्यक्रम का दूसरा चरण - 20 अप्रैल 2025 से 28 अप्रैल 2025 तक कार्यक्रम का दूसरा चरण जारी है। जिसमें ग्राम नोडल अधिकारी एवं सर्वेक्षक द्वारा प्रत्येक ग्राम में ग्राम सभा आयोजित कर सर्वेक्षण की प्रक्रिया का प्रस्तुतिकरण करना है। सर्वेक्षक द्वारा अपने प्रभार क्षेत्र में घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार का संतृप्ता के आधार पर शत प्रतिशत सर्वेक्षण करना है एवं सर्वेक्षित परिवारों के विवरण का ग्राम सभा में पठन एवं वाचन किया जाना है। जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के समस्त विकासखण्ड के ग्राम पंचायतों में स्वसर्वे एवं सर्वेयर के माध्यम से पात्र परिवारों का सर्वेक्षण कार्य जारी है।
ग्राम चपौरा की श्रीमती सीमा बाई करपे, ग्राम कर्रा की लता, ग्राम सारधा निवासी संतोषी ने पक्के मकान का सपना साकार करने अपना नाम भविष्य में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अन्तर्गत आवास लाभ प्राप्त करने के लिये दर्ज कराया। आवास प्लस सर्वेक्षण 2.0 में सर्वेक्षक के द्वारा इनका सर्वे का कार्य किया गया। सर्व में नाम शामिल होने पर इनके द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गयी।