-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बलरामपुर : राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 14 नवम्बर से प्रारंभ हो गया है, खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा के मार्गदर्शन में किसानों से धान की खरीदी की जा रही है। किसानों से धान की खरीदी करने के लिए 49 सहकारी समितियों के अंतर्गत 49 धान उर्पाजन बनाये गये हैं। चालू सीजन में धान बेचने के लिए 50660 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। जिले में 03 दिसम्बर तक 45 समितियों में कुल 66941.60 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। जिले के सहकारी समिति कपिलदेवपुर में 821.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई है।
इसी प्रकार बादा में 518.40, कुसमी में 612, कामेश्वरनगर में 1227.60, कोदवा 384.80, भेंडरी 534, चांदो में 553.20, जमड़ी में 6352, जिगड़ी में 54.80, जोकापाट (भरतपुर) में 120.80, डूमरपान में 1019.60, डिण्डो में 2337.20, डीपाडीह में 65.20, डोंगरो में 241.60, गाजर में 721.20, त्रिकुण्डा में 4590.40, बगरा में 2824.40, तातापानी में 3193.60, धंधापुर में 352.40, डौरा में 1047.20, पस्ता में 313.60, बड़कागांव में2151.60, बरतीकला में 2792, बरदर में 1802, आरा में 273.60, बरियों में 880, बलंगी में 2456.40, बलरामपुर में 518.40, बसंतपुर में 1084.80, भुलसीकला में 81.60, भंवरमाल में 224, रामानुजगंज में 1372, महाराजगंज में 668.40, महावीरगंज में 3325.20, विजयनगर में 5192.80, रघुनाथनगर में 1388.80, राजपुर में 816.40, दोलंगी 238, रामचन्द्रपुर में 208.80, रामनगर में 4007.20, वाड्रफनगर में 1532, स्याही में 2433.20, विरेन्द्रनगर में 1706.40, सरना में 3770, एवं सामरी में 82.80 क्विंटल धान किसानों से खरीदी की गयी है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बलरामपुर : जिले में प्रशासनिक कार्य व्यवस्था के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा/राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के द्वारा आगामी आदेश पर्यन्त वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ कार्य विभाजन एवं कार्याबंटन आदेश जारी किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रेना जमील को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ प्रभारी अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग का नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही कलेक्टर के द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्यों का निर्वहन करेंगी।
इसी प्रकार राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अपर कलेक्टर श्री इन्द्रजीत बर्मन को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ प्रभारी अधिकारी सहकारिता एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं का नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही कलेक्टर के द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्यों का निर्वहन करेंगे। उपरोक्त अधिकारी के अवकाश/मुख्यालय से बाहर रहने की स्थिति में कलेक्टर श्री कटारा के द्वारा आबंटित कार्यों के लिए लिंक अधिकारी भी नियुक्त किया गया है। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रेना जमील के अवकाश पर रहने पर अपर कलेक्टर श्री इन्द्रजीत बर्मन लिंक अधिकारी होंगे। इसी प्रकार अपर कलेक्टर श्री बर्मन के अवकाश में रहने पर संयुक्त कलेक्टर श्री रामनाथ पांडे लिंक अधिकारी होंगे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
छत्तीसगढ़ शासन के नाम पुनः दर्ज कराया भूमिबलरामपुर : कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा द्वारा राजस्व अभिलेखों में कूट रचना कर नाम दर्ज कराने वाले एवं फर्जी पट्टा के प्रकरण पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए गए थे। इसी कड़ी में तहसील सामरी के ग्राम बाटा स्थित शासकीय भूमि खसरा नम्बर 644 व 699 कुल रकबा 5.212 हे. (12.879 एकड़) के राजस्व अभिलेखों में छेड़छाड़ व कूट रचना कर ग्राम बाटा के ही निवासी यूसुफ अंसारी पिता मोहम्मद अली के द्वारा अपने नाम पर दर्ज करा लिया गया था।शिकायत प्राप्त होने पर करुण डहरिया अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुसमी द्वारा प्रकरण दर्ज कर विधिवत सुनवाई की गई। जांच तथा सुनवाई में यह पाया गया कि युसूफ अंसारी के द्वारा उक्त भूमि पर अवैध कब्जा तथा राजस्व अभिलेख में छेड़छाड़ कर उक्त भूमि को अपने नाम दर्ज करा लिया गया है।सुनवाई उपरांत न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा उक्त भूमि को छत्तीसगढ़ शासन के नाम पर वापस दर्ज किए जाने का आदेश 29 नवम्बर 2024 को पारित किया गया। साथ ही 02 दिसम्बर 2024 को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुसमी श्री करुण डहरिया, सामरी तहसीलदार श्री शशीकांत दुबे एवं अन्य राजस्व कर्मचारियों द्वारा उक्त भूमि में लाल झंडा लगाकर भूमि का आधिपत्य प्राप्त किया गया तथा कूटरचना करने वाले यूसुफ अंसारी व अन्य संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश तहसीलदार सामरी को दिया गया है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बलरामपुर : कार्यालय कलेक्टर (भू-अर्जन शाखा) बलरामपुर ने जानकारी दी है कि पटवारी श्री विजय लकडा हल्का नंबर 28 तहसील बलरामपुर के द्वारा ग्राम सेमली के खसरा नंबर 137/5, 137/7 एवं 137/14 रकबा क्रमशः 0.020, 0.020 एवं 0.020 हेक्टेयर भूमि का विक्रय पत्र के टीप में अधिग्रहित भूमि को छोड़कर लिखा गया है व नक्शा में पटवारी के हस्ताक्षर है। उपरोक्त दोनों विक्रय पत्र भुईया आईडी में नामांतरण हेतु प्राप्त होने पर नामांतरण के पूर्व क्रेता नागेन्द्र कुमार गुप्ता द्वारा आपत्ति पेश किया गया कि क्रेता द्वारा पटवारी के प्रतिवेदन के अनुसार पंजीयक के द्वारा निर्धारित दस्तावेजों के सत्यता के अनुसार क्रय किया गया है तथा विक्रेता द्वारा बिक्री के पूर्व अधिग्रहण के संबंध में क्रेता को किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है। भारत के राजपत्र, अधिसूचना नई दिल्ली, 01 दिसम्बर 2022 में सरल क्रमांक 80 एवं 81 में खसरा नंबर 137/5 एवं 137/7 रगवा कमशः 0.02, 0.02 हेक्टेयर प्रकाशित है, राजपत्र में प्रकाशित होने के पश्वात् भूमि बिक्री अन्तरण प्रतिबंधित रहता है।
इसके पश्चात् भी पटवारी श्री विजय लकड़ा के द्वारा विक्रय हेतु दस्तावेज स्वयं के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। उपरोक्त शिकायत की जांच मामले में बिना अभिलेखों या जांच के विक्रय पत्र के लिये चौहद्दी जारी की है तथा पटवारी द्वारा भूमि विक्रय में चौहद्दी देने संबंधी लिखित जवाब में गलती होना स्वीकार किया गया है। पटवारी श्री विजय लकड़ा के द्वारा किया गया उपरोक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 (एक) (दो) (तीन) के विपरीत होने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अमित श्रीवास्तव के द्वारा पटवारी श्री विजय लकड़ा को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) में निहित प्रावधानों के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
निलंबन अवधि में श्री लकड़ा को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। निलंबन अवधि में श्री विजय लकडा का मुख्यालय तहसील कार्यालय बलरामपुर होगा। साथ श्री विजय लकड़ा का प्रभार पटवारी श्रीमती धनकुंवर भगत को आगामी आदेश पर्यत तक अस्थायी रूप से प्राप्त करने हेतु आदेशित किया जाता है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
31 सौ रुपये प्रति क्विंटल खरीदी करने पर मुख्यमंत्री का जताया आभारधान खरीदी केन्द्रों में व्यवस्था से संतुष्ट हो रहे किसानमोदी की गारंटी को पूरा करते हुए बिक रहा समर्थन मूल्य पर धानबलरामपुर : खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में 14 नवम्बर 2024 से राज्य सरकार द्वारा किसानों से धान क्रय किया जा रहा है। जिसके लिए जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों में किसानों के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। खरीदी केन्द्रों में किसानों के लिए छाया, पेयजल, मेडिकल किट की व्यवस्था के साथ-साथ खरीदी करने के लिए काम आने वाले समस्त उपकरणों को दुरूस्त कर रखा गया है। इसके साथ ही समय-समय पर नोडल अधिकारियों द्वारा धान केन्द्रों का जायजा भी लिया जा रहा है।जिससे अभी तक किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हुई है और वे आसानी से खरीदी केन्द्रों में धान बेच रहे हैं। साथ ही किसानों समय पर धान की राशी का भुगतान भी हो रहा है। जिले में अब तक 367 किसानों ने धान बेचा है साथ ही राज्य सरकार द्वारा 04 करोड़ 21 लाख 89 हजार 400 रूपये का भुगतान भी किया जा चुका है।
जिले के सहकारी समिति तातापानी के खरीदी केन्द्र तातापानी में धान बेचने आये किसान संतुष्ट होकर अपना धान बेच रहे हैं। खरीदी केन्द्र तातापानी में धान बेचने आये ग्राम नवाडीह के कृषक श्री रघुवीर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि आज वह 120 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेचने आये हैं।वे कहते हैं कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार किसानों से 31 सौ रुपये प्रति क्विंटल की मान से धान की खरीदी कर रही है, जो किसानों के लिए मुख्यमंत्री श्री साय की ओर से बहुत बड़ी सौगात है। उन्होंने मुख्यमंत्री को समर्थन मूल्य धान खरीदी करने के लिए आभार जताया। आगे वह बताते हैं कि इस बार जिला प्रशासन ने खरीदी केन्द्र में किसानों के लिए व्यवस्थित ढ़ंग से समुचित व्यवस्था की गई है।
यहां पर किसानों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। श्री रघुवीर बताते हैं कि धान बेचकर मिलने वाली राषी से वे सरसों, चना, गेहू की फसल लगाएगें और खेती-बाड़ी के साथ-साथ परिवारिक कार्याे में उपयोग करेंगे। इसी प्रकार खरीदी केन्द्र में हमाल का काम करने वाले ग्राम धनगांव के लुइसा केरकेट्टा एवं ग्राम सारंगपुर के अशोक सिंह बताते हैं कि खरीदी केन्द्र में उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है। किसानों द्वारा लाये गये धान को बारदानों में डालकर इलेक्ट्रॉनिक कांटे में तौलकर उसकी सिलाई अच्छी तरह से करते हैं।समिति के ऑपरेटर श्री छोटेलाल गुप्ता ने बताया कि धान खरीदी केन्द्र में कम्प्यूटर सिस्टम, स्कैनर, प्रिंटर, इंटरनेट, विद्युत सभी व्यवस्था दुरूस्त हैं। साथ ही खरीदी केन्द्र में सीसीटीवी भी लगाया गया है। इसके साथ ही धान उपार्जन में आने वाली कठिनाइयों के टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है जिसमें किसान 1800-233-3663 संपर्क कर अपनी समस्या का निदान कर सकते है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बलरामपुर : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये थे। आवेदन पत्रों का परीक्षण पश्चात् वरियता सूची जारी कर दावा-आपत्ति आमंत्रित किया गया था। दावा-आपत्ति के निराकरण कर पात्र-अपात्र सह वरीयता सूची प्रकाशित करने उपरान्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, काउंसलर एवं नर्सिंग ऑफिसर-आईसीयू का पुनः संशोधित पात्र-अपात्र सह वरीयता सूची प्रकाशित करते हुए समस्त पदों के कौशल/लिखित परीक्षा का आयोजन दिनांक 07 व 08 दिसंबर 2024 को किया जाना है।समस्त पदों के कौशल/लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की सूची रोल नंबर सहित, तिथि, समय एवं स्थान की विस्तृत जानकारी जिला बलरामपुर के वेबसाईट बलरामपुर डॉट जीओव्ही डॉट ईन एवं कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के सूचना पटल से प्राप्त किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र एवं कोई एक प्रमाणित आईडी के साथ परीक्षा स्थल पर निर्धारित समय से आधा घंटा पूर्व उपस्थित होना अनिवार्य है। लिखित/कौशल परीक्षा के दौरान स्मार्ट घड़ी/मोबाईल फोन पूर्ण रुप से प्रतिबंधित होगी। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बलरामपुर : कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन में नशा मुक्ति अभियान के तहत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य स्कूली बच्चों, समुदायों को नशा के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और एक स्वस्थ व नशामुक्त समाज का निर्माण करना है। इसी कड़ी में विकासखण्ड बलरामपुर के हाई स्कूल जाबर में नशामुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें नशा के दुष्परिणाम के बारे में बताया गया तथा नशा न करने हेतु शपथ दिलाया गया। साथ ही नशा त्यागने और दूसरों को प्रेरित करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी, स्कूल के शिक्षक गण, तथा भारी संख्या में स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित रहे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बलरामपुर : राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 14 नवम्बर से प्रारंभ हो गया है, खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा के मार्गदर्शन में किसानों से धान की खरीदी की जा रही है। किसानों से धान की खरीदी करने के लिए 49 सहकारी समितियों के अंतर्गत 49 धान उर्पाजन बनाये गये हैं। चालू सीजन में धान बेचने के लिए 50660 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। जिले में 28 नवम्बर तक 13 समितियों में कुल 11976.0 क्विंटल धान की खरीदी की गई है।सहकारी समिति जमड़ी में 2470.80 क्विंटल, त्रिकुण्डा में 1263.60 क्विंटल, बगरा में 516 क्विंटल, तातापानी में 331.20, बरदर में 921.20, बरियों में 124.40 क्विंटल, बलंगी में 527.60 क्विंटल, महावीरगंज में 1368.40 क्विंटल, विजयनगर में 1078 क्विंटल, रामनगर में 1070.40 क्विंटल, स्याही में 585.20 क्विंटल, विरेन्द्रनगर में 100 क्विंटल एवं सरना में 1619.20 क्विंटल धान किसानों से खरीदी की गयी है।जिला खाद्य अधिकारी ने बताया है कि किसानों से धान की खरीदी अवकाश के दिनों को छोड़कर सोमवार से शुक्रवार तक खरीदी की जा रही, सुचारू रूप से धान खरीदी करने हेतु धान उर्पाजन केन्द्रों में साफ-सफाई, फेसिंग की व्यवस्था, विद्यतु, जनरेटर, कम्प्यूटर सेट, बारदाने, आर्दता मापी यंत्र, तौल बाट की व्यवस्था की गई है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बलरामपुर : प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 14 नवंबर से शुरू हो गया है, जिसके तहत जिले में भी 49 धान उपार्जन केंद्रों पर किसानों से धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है। किसानों की सहूलियत और खरीदी प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार कटारा ने तातापानी धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। उपार्जन केंद्र पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने धान विक्रय के लिए आए किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। किसानों ने धान खरीदी प्रक्रिया में हो रही सुविधाओं और समस्याओं के बारे में कलेक्टर को जानकारी दी।
धान की नमी और तौल की जांचकलेक्टर ने खरीदी केंद्र पर नमी मापक यंत्र और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन का अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया कि किसानों द्वारा लाए गए धान की नमी का सही तरीके से परीक्षण किया जाए और किसी भी किसान को अनुचित कारणों से लौटाया न जाए। उन्होंने कहा कि नमी की जांच और धान की तौल में पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए। उन्होंने केन्द्र प्रभारी से धान खरीदी की अब तक की स्थिति, किसानों की संख्या, टोकन जारी करने की प्रक्रिया और खरीदे गए धान की मात्रा की जानकारी ली।उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह प्रशासन की प्राथमिकता है।कलेक्टर श्री कटारा ने कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता रखी जाए और रोजाना की गतिविधियों का रिकॉर्ड अपडेट किया जाए और अधिकारियों द्वारा इसकी निगरानी सुनिश्चित की जाए। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बलरामपुर : कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने जिले की सीमा रामानुजगंज स्थित अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट और प्रशासनिक न्यायालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चेक पोस्ट पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सघन जांच सुनिश्चित करने और न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री कटारा ने अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट का दौरा कर सीमा पर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित चेक पोस्टों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने चेक पोस्ट से गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच करने, उनके नाम, नंबर, चालक का विवरण, और लोड सामग्री को पंजी में दर्ज करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने संधारित पंजियो का अवलोकन किया और जांच प्रक्रिया को सरल और व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया। कलेक्टर ने कहा कि सभी चेक पोस्टों को मिलाकर एक संयुक्त जांच दल का गठन किया जाए, जिससे वाहनों की जांच प्रक्रिया सुचारू रूप से हो सके और अनावश्यक जाम की स्थिति से बचा जा सके। इसके लिए उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को जल्द से जल्द कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, कलेक्टर ने चेक पोस्ट पर निगरानी के लिए लगाए गए सुरक्षा कैमरों का भी निरीक्षण किया और उनकी प्रभावी कार्यक्षमता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कैमरों का उपयोग न केवल सुरक्षा बढ़ाने के लिए किया जाए, बल्कि जांच प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने में भी इसका उपयोग हो।
न्यायालयों का निरीक्षण और लंबित प्रकरणों की समीक्षाकलेक्टर श्री कटारा ने निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय कार्यालय एवं तहसील कार्यालय का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय और नायब तहसीलदार न्यायालय का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से वर्षों से लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए उनके समयबद्ध निराकरण पर जोर दिया। कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर प्राथमिकता देने और सभी प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने न्यायालयों में कार्यरत कर्मचारियों से संवाद किया और उन्हें यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी प्रकरणों की सुनवाई और निराकरण तय समय-सीमा में हो। उन्होंने निर्वाचन शाखा और रीडर शाखा का भी निरीक्षण किया और इन शाखाओं में ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदनों की प्रक्रियाओं की जानकारी ली। उन्होंने यह निर्देश दिया कि सभी प्रक्रियाएं व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से संपन्न हों, ताकि नागरिकों को अनावश्यक देरी का सामना न करना पड़े।
इस दौरान कलेक्टर ने संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों से बात कर व्यवस्था के संबंध में पूछा। कलेक्टर ने मोबाईल मेडिकल यूनिट में किये जाने वाले टेस्ट व मरीजों को दिये जाने वाली दवाईयों की जानकारी ली। उन्होंने रूट निर्धारण से संबंधित आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि जिस स्थल पर गाड़ी पहुंचती है उसकी जानकारी लोगों में होनी चाहिए जिससे वे लाभ ले पाएंगे।इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री देवेन्द्र प्रधान, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
ग्राम जाबर की रजमुनी देवी को मिल रहा शासन की योजनाओं का लाभप्रतिमाह 01 हजार रुपये, प्रधानमंत्री आवास एवं निःशुल्क राशन मिलने से प्रफुल्लित है रजमुनीबलरामपुर : महतारी वंदन योजना मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है, जिसका उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के दूरगामी सोंच का नतीजा है कि महिलाएं इस योजना का लाभ लेकर आर्थिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बन रही है। अब महिलाओं आर्थिक हो या सामाजिक विभिन्न क्रियाकलापों से जुड़ स्वयं निर्णय ले रही हैं और बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर हो रही है। बलरामपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत जाबर की निवासी श्रीमती रजमुनी देवी ने शासन की महतारी वंदन योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना है।इस के द्वारा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने की दिशा में शासन की सार्थक पहल है। श्रीमती रजमुनी बताती है कि हमारे परिवार की रोजी-रोटी का जरिया मजदूरी है। जिससे हमारे परिवार को आय कम प्राप्त होती है। जिस कारण परिवार का पालन पोषण करने में परेशानी होती थी। बच्चों को भी अच्छी शिक्षा नही मिल पा रही थी। पर मुख्यमंत्री की महतारी वंदन योजना से हर माह मेरे बैंक खाते में 1000 हजार रुपये आ जाते हैं, जिसका उपयोग छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में करती हूं। उन्होंने बताया योजना की 09 किश्त मुझे मिल गई है। उन्होंने इस योजना को जरूरतमंद महिलाओं के लिए मुश्किल समय का सहारा बताया।
पति को मिला प्रधानमंत्री आवासश्रीमती रजमुनी देवी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार की नीतियों की प्रशंसा करते हुए बताया कि उन्हें शासन की कई योजनाओं का लाभ मिल रहा है, इसकी खुशी रजमुनी के चेहरे पर साफ झलकती है। आगे वह बताती है कि उनके पति श्री अर्जुन पाल को प्रधानमंत्री आवास भी स्वीकृत हो गया है और जिला पंचायत की सीईओ उसके आवास के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुई। अपने आवास के भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला प्रशासन की पूरी टीम को पाकर प्रफुल्लित रजमुनी देवी फुले नही समा रही।वह कहती है कि मुझे शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है महतारी वन्दन योजना से प्रतिमाह 1000 रुपये मेरे खाते में आ जाती है और अब मेरे पति के नाम पक्का आवास स्वीकृत हो गया है साथ ही मुझे हर माह निशुल्क राशन भी प्राप्त हो रहा है। आगे वह बता रही है कि वह अपना पक्का आवास जल्द ही पूरा करेंगी और अपने परिवार के साथ खुशी से जीवन-यापन करेंगी। इन सभी योजनाओं के लिए रजमुनी देवी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बलरामपुर : जिले के नये कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात संयुक्त जिला कार्यालय में संचालित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर न्यायालय, रीडर कक्ष, सभाकक्ष सहित जिला निर्वाचन कार्यालय, एन.आई.सी., समाज कल्याण विभाग, खनिज विभाग, जिला रोजगार कार्यालय, उद्यानिकी विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग, क्रेडा एवं पशुपालन विभाग सहित अन्य विभागों का निरीक्षण किया।उन्होंने अधिकारियों से कार्यालयों में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों की जानकारी ली तथा कार्यालय की साफ-सफाई, दस्तावेजों का संधारण, नियमित रूप से करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेना जमील, संयुक्त कलेक्टर श्री आर. एन. पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रमोद गुप्ता, श्रीमती इंदिरा मिश्रा एवं जिला कार्यालय प्रमुख सहित अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बलरामपुर : नवपदस्थ कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने 26 नवम्बर 2024 को अपराह्न में संयुक्त जिला कार्यालय भवन पहुंचकर कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज का पदभार ग्रहण कर लिया है। श्री कटारा संचालक राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद तथा अतिरिक्त प्रभार मिशन संचालक के पद पर कार्यरत थे। श्री कटारा 2013 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी हैं। इसके पूर्व कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा के बलरामपुर पहुंचने पर नवीन विश्राम गृह में अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।श्री कटारा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के 12वें कलेक्टर हैं। उनके पदभार ग्रहण करने के मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील, संयुक्त कलेक्टर श्री आर.एन. पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रमोद गुप्ता, श्रीमती इंदिरा मिश्रा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शंकरगढ़, श्री आनंद राम नेताम, कुसमी, श्री करूण डहरिया, राजपुर, श्री राजीव जेम्स कुजूर, जिला कोषालय अधिकारी श्री संतोष सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बलरामपुर : संयुक्त जिला कार्यालय भवन में 26 नवम्बर को संविधान दिवस के अवसर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा भारत के संविधान का सामूहिक वाचन किया गया। डॉ. भीमराव अम्बेडकर भारतीय संविधान के प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे। भारतीय संविधान को 26 नवम्बर 1949 को अंगीकृत किया गया था।इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री प्रमोद गुप्ता ने प्रातः 11.00 बजे कार्यालय परिसर में स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भारत के संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक रूप से वाचन करवाया। संविधान दिवस के अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारियों ने भारत के संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बलरामपुर : राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बलरामपुर में 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री अगस्टिन कुजूर, समस्त प्राध्यापक एवं स्वयं सेविकाओं तथा छात्राओं की उपस्थिति में संविधान दिवस का 75वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के प्राचार्य श्री अगस्टिन कुजूर के द्वारा मां सरस्वती एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। तत्पश्चात संस्था प्रमुख श्री अगस्टिन कुजूर ने सभी छात्राओं को भारत के संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया गया। प्राचार्य श्री अगस्टिन कुजूर ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें संविधान के अधिकारों एवं कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी से पालन करना चाहिए।
सहायक प्राध्यापक श्री अमरदीप एक्का ने अपने वक्तव्य में भारतीय संविधान को बहुत ही विस्तार से रखा गया। उन्होंने कहा की हमारा संविधान हमें 6 मौलिक अधिकार के साथ ही साथ कुछ कर्तव्य भी दिए गए हैं जिसका हम सभी को भारत का नागरिक होने के नाते अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। इस अवसर पर महाविद्यालय के लेखापाल श्री हृदयनाथ विश्वकर्मा ने भी अपना विचार प्रस्तुत किया उन्होंने कहा की जिस तरह एक परिवार को चलाने के लिए परिवार में कुछ नियम कायदे होते हैं उसी प्रकार देश को व्यवस्थित तरीके से चलाने के लिए एवं नागरिकों को व्यवस्थित जीवन यापन करने के लिए संविधान की आवश्यकता होती है। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेविका कु. ज्योति टोप्पो एवं कविता यादव बी ने भारतीय संविधान के बारे में भाषण प्रस्तुत किया गया। संविधान दिवस के इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेविकाओं ने रंगोली का निर्माण किया गया।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री ब्लासियुस एक्का सहायक प्राध्यापक हिंदी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. अखिलेश यादव ने सभी अतिथियों एवं इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी छात्राओं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयं सेविकाओं का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। संविधान दिवस के इस महान एवं शुभ अवसर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेविकाएं एवं महाविद्यालय के समस्त छात्राएं उपस्थित थे।
जिले के अमृत सरोवर स्थलों पर संविधान दिवस का किया गया आयोजन
26 नवम्बर, 2024 को संविधान दिवस के अवसर पर जिले के अन्तर्गत सभी विकासखण्डों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत निर्मित 96 अमृत सरोवर में संविधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें संविधान की उद्देशिका का वाचन तथा आम नागरिकों को संविधान में प्रावधानित अधिकार एवं कर्तव्यों के संबंध में परिचर्चा किया गया। साथ ही निर्मित अमृत सरोवर के रख-रखाव/संधारण के संबंध में चर्चा किया गया। इस आयोजन के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच, उप-सरपंच, पंच, वरिष्ठ नागरिक, उपयोगकर्ता महिला समूह के सदस्य के साथ जनपद पंचायत स्तर से कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा), तकनीकी सहायक, सचिव व ग्राम रोजगार सहायक तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बलरामपुर : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत कुमार सिंह ने बताया है कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद वीर नारायण सिंह स्वास्थ्य योजना के तहत जिले के 70 वर्ष से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों को केवाईसी कराकर नवीन आयुष्मान कार्ड बनवाना है। नवीन केवाईसी नहीं कराने पर राशन कार्ड डाटा अनुसार पुरानी लिमिट में पंजीकृत शासकीय एवं निजी चिकित्सालय में उपचार की सुविधा ले पाएंगे। जिसके तहत बीपीएल कार्ड पर प्रति परिवार प्रति वर्ष 05 लाख एवं एपीएल होने पर प्रति परिवार प्रति वर्ष 50 हजार की ही पात्रता होगी।
उन्होंने कहा कि केवाईसी कराने पर प्रति बुजुर्ग का स्वयं का ही आयुष्मान कार्ड जनरेट होगा इस कार्ड से वे किसी भी सरकारी एवं पंजीकृत निजी अस्पतालों में 05 लाख रुपये तक स्वयं का इलाज करा सकेंगे। कलेक्टर से प्राप्त निर्देशानुसार राशन कार्ड डाटा अनुसार जिले में 70 प्लस आयु वर्ग वाले कुल 26718 लोग हैं इनमें अधिकतर बुजुर्ग का नाम परिवार के पास मौजूद राशन कार्डों में दर्ज है, अब तक उन्हें उनके परिवार को जारी राशन कार्ड के प्रकार अनुसार इलाज की सुविधा मिलती रही है। अब नई स्कीम के आधार पर केवाईसी कराना होगा, जिससे नया आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। हितग्राही अपने-अपने नजदीकी चॉइस सेंटरों में अपना आधार कार्ड एवं मोबाईल नम्बर ले जाकर केवाईसी का कार्य पूर्ण करा सकते हैं। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बलरामपुर : खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत जिले के सभी 49 धान खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। धान उपार्जन केन्द्रों में धान विक्रय करने के लिए टोकन कटवा कर निर्धारित तिथि में पहुंच रहे हैं। धान खरीदी में पारदर्शिता बनाएं रखने के लिए अधिकारियों के ड्यूटी भी लगायी गई है। जिले में अब तक 05 समितियों में धान की खरीदी हुई है। जिसमें जमड़ी समिति में 497.20 क्विंटल, त्रिकुण्डा में 262.80 क्विंटल, बरदर में 430 क्विंटल, विरेन्द्रनगर में 100 क्विंटल तथा सरना समिति में 356.40 क्विंटल कुल 1646.40 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। जिले के किसान धान बेचने के लिए लगातार धान की कटाई, मिजाई कार्य में लगे हुए हैं।
21 क्विंटल प्रति एकड़ की मान से हो रही है धान खरीदीमुख्यमंत्री के निर्देशानुसार किसानों से समर्थन मूल्य पर 3100 रूपये प्रति क्विंटल तथा 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की जा रही है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की नीति ने किसानों के जीवन में नई उम्मीदें जगाई हैं। किसानों की मेहनत का सच्चा सम्मान करते हुए, सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि उन्हें उनकी उपज का वाजिब दाम मिले। इस फैसले से जिले के धान उपार्जन केंद्रों में हलचल और उत्साह देखा जा रहा है और समर्थन मूल्य पर धान खरीदे जाने पर जिले के किसानों के चेहरे पर खुशी झलक रही है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिये जिले के किसानों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
17 प्रकरणों में संयुक्त टीम ने किया 1086 क्विंटल अवैध धान जब्तबलरामपुर : जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से चालू है। किसानों को समितियों में धान बेचने के लिए किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े इसके लिए प्रशासन के द्वारा जिले के सभी 49 धान खरीदी केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था की गई है। अब किसान भी अपना धान बेचने के लिए मंडी में पहुंचने लगे हैं। खरीदी शुरू होने पर धान की बिचौलिए सक्रिय हो जाते है और अपना अवैध धान किसी भी तरह से खरीदी केन्द्रों में खपाने की कोशिश करते है।ऐसी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन के द्वारा धान के अवैध परिवहन एवं भण्डारण रोकने के लिए भी पूर्ण व्यवस्था की गई है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में राजस्व एवं खाद्य व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा सतर्कता के साथ अवैध धान के भण्डारण एवं परिवहन पर पैनी नजर रखी जा रही है। साथ ही लगातार अवैध धान पकड़कर मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही भी की जा रही है।
संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न तहसीलों के अन्तर्गत नवम्बर माह मे अब तक 17 प्रकरणों में 2715 बोरी कुल 1086 क्विंटल अवैध धान वाहन सहित जब्त किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड वाड्रफनगर के ग्राम बलंगी में 03 पिकअप वाहनों में 174 बोरी धान जब्त किया गया। इसी प्रकार झापर पटेवा में पिकअप में 56 बोरी, बैकुण्ठपुर में पिकअप में 81 बोरी, धनवार बेरियर ट्रक में 730 बोरी, ग्राम रमेशपुर में 03 पिकअप में 168 बोरी तथा धनवार चेक पोस्ट में पिकअप में 20 बोरी वाहन सहित धान जब्त किया गया।इसी प्रकार विकासखण्ड बलरामपुर में ग्राम कपिलदेवपुर में पिकअप में 74 बोरी, ग्राम कपिलदेवपुर में ही ट्रक में 590 बोरी, विकासखण्ड रामचन्द्रपुर में कन्हर नदी बेरियर में ऑटो में 21 बोरी, अनुरुद्धपुर में पिकअप मे 60 बोरी तथा सिलाजु पचावल मोड में पिकअप वाहन में 60 बोरी अवैध धान वाहन सहित जब्त किया गया।ज्ञातव्य है कि जिले में अवैध धान की आवक को रोकने के लिए टीम गठित कर कोचियों एवं बिचौलियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जा रही है। साथ ही नागरिकों से अपील की है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि तथा अनियमितता होने पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसमें शिकायतकर्ता की जानकारी पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
अंजू जैसे कई महिलाओं के जीवन में आई आत्मनिर्भरतायोजना से महिलाओं को मिला संबलबलरामपुर : महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजनाओ में से एक है, जिसका उद्देश्य प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की भूमिका को मजबूत करना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के बेहतर नीतियों का नतीजा है कि महिलाएं योजना का लाभ लेकर आर्थिक रूप से सशक्त बनने के साथ अपने जीवन स्तर में सुधार कर रहे है। महिलाओं की स्थितियों में सुधार की पहल के फलस्वरूप महिलायें आर्थिक हो या सामाजिक विभिन्न क्रियाकलापों से जुड़ स्वयं निर्णय ले रही हैं और बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर हो रही है।जमीनी स्तर पर महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हुए हितग्राहियों का कहना है कि इस योजना से अनेक माताओं-बहनों को अब छोटी-छोटी जरूरतों के लिए किसी के सामने पैसे मांगने की नौबत नहीं आती। समय से हमारे खाते में पैसा आ जाता है जिसका उपयोग हम आवश्यकतानुसार करते हैं।इसके पहले तक अपनी छोटी-छोटी जरूरतों की पूर्ति के लिए कुछ लोगों से पैसे मांगने की आवश्यकता पड़ती थी। कई बार कुछ रूपए के लिए उन्हें लंबा इंतजार भी करना पड़ता था। लेकिन अब हर महीने खाते में एक हजार की राशि प्राप्त हो जाती है, इससे अपनी जरूरतें हम पूरी कर लेते हैं। ऐसी ही ग्रामीण क्षेत्र की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के जीवन को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है महतारी वंदन योजना ।
बलरामपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत जाबर की निवासी श्रीमती अंजू देवी ने शासन की महतारी वंदन योजना की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने की दिशा में एक सार्थक पहल है। श्रीमती अंजू बताती है कि उनके पति खेती व मजदूरी का कार्य करते हैं। हमारा परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। जिस कारण मैं अपने बच्चों का सही ढंग से पालन-पोषण तथा अच्छी शिक्षा नहीं दे पाती थी। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से हर माह मेरे बैंक खाते में 1000 हजार रुपये आ जाते हैं, जिसका उपयोग मैं परिवार की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में करती हूं।उन्होंने बताया कि उन्हें विगत 09 माह से योजना के तहत राशि प्राप्त हो रही है। जिसका उपयोग वे अपने एवं अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने, बच्चों के अध्यापन कार्य में करती हैं। उन्होंने इस योजना को जरूरतमंद महिलाओं के लिए मुश्किल समय का सहारा बताया। श्रीमती अंजू देवी ने कहा कि हर माह खाते में राशि आने से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ रहा है कि महिलाएं भी आगे बढ़ सशक्त हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि समाज के निम्न एवं मध्यम वर्ग की महिलाएं अपने जरूरी तथा छोटे-बड़े आवश्यकताओं के लिए परेशान होती थी।परन्तु प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से अब प्रतिमाह 1000 रुपए खाते में जमा हो रहा है, जिससे महिलाएं अपनी जरूरतों को पूरा कर पा रहीं हैं। जिससे वे निर्भीक होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर पा रहे हैं। उन्होंने महतारी वंदन योजना को महिलाओं के लिए उपयोगी एवं लाभप्रद बताते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बलरामपुर : शासन के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में धान खरीदी सभी समितियों में प्रारंभ हो गयी है। इसी के तहत विकासखण्ड वाड्रफनगर के ग्राम सरना समिति में गांव के वरिष्ठ नागरिक एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा पूजा पाठ कर धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। सरना समिति के अधीन ग्राम गिरवानी के श्री लखनलाल पहले किसान हैं, जिनसे समिति द्वारा धान खरीद कर खरीदी का शुभारंभ हुआ। धान बेचकर किसान के चेहरे में रौनक देखने को मिली।लखनलाल ने कहा कि वे सौभाग्यशाली हैं कि उनके 150 क्विंटल धान से राज्य सरकार के धान खरीदी का शुभारंभ जिले में हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को प्रति क्विंटल 3100 रुपए समर्थन मूल्य के लिए और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी के लिए आभार व्यक्त किया है। वे कहते है कि राज्य सरकार द्वारा प्रति क्विंटल 3100 रुपए के मान से रियायती मूल्य दिया जा रहा है। सरकार की बेहतर व्यवस्था से किसान खेती के लिए प्रेरित होकर समर्थन मूल्य पर धान बेच पा रहे है और किसान हमेशा उन्नति की ओर अग्रसर हो रहें हैं।
जिले में बनाए गए उपार्जन केन्द्र और पंजीयन और रकबा
खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में बलरामपुर रामानुजगंज जिले में 49 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें जिले के 50 हजार 660 किसानों ने धान बिक्री के लिए पंजीयन किया है। धान खरीदी में की गई व्यवस्थाएं सरकार ने इस खरीफ विपणन वर्ष किसानों के लिए लघु एवं सीमांत कृषकों को अधिकतम 2 टोकन एवं बड़े कृषकों को 3 टोकन की पात्रता की सुविधा दी है। धान की गुणवत्ता और नमी की सही मात्रा सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं. धान में नमी का मापने के लिए इलेक्ट्रॉनिक मशीन लगाई गई हैं। धान खरीदी केंद्रों में गुणवत्ता की जांच का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
हेल्पलाइन नंबर जारी धान उपार्जन केन्द्रों में शिकायत एवं निवारण के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया हैं जिसका नंबर 18002333663 है इसके माध्यम से किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। टोकन प्राप्त करने ऑनलाइन सुविधा सरकार द्वारा किसानों के हित में व्यवस्थाएं की गई है जिसके माध्यम से धान बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए बेहतर टोकन की व्यवस्था की गई है। जिससे किसान ऑनलाइन माध्यम से या फिर मैन्युअली तरीके से टोकन प्राप्त कर सकते हैं। मोबाइल धारक किसान टोकन तुंहर हथ एप से घर बैठे ऑनलाइन टोकन हासिल कर सकते हैं। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बरदर समिति में 430 क्विंटल धान की खरीदीकृषक अशोक एवं विष्णु ने कहा कि 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी होने से मेहनत का मिल रहा है ईनामबलरामपुर : जिले में धान खरीदी का कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ सतत रूप से जारी है। धान उपार्जन केंद्र में धान विक्रय के लिए किसान बिना किसी परेशानी के ऑनलाइन तथा समिति के माध्यम से टोकन कटवाकर निर्धारित तिथि को धान विक्रय के लिए पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन ने धान खरीदी में पारदर्शिता बनाये रखने और गड़बड़ी रोकने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।अधिकारी भी लगातार धान उपार्जन केन्द्रों में जाकर खरीदे जा रहे धान पर नजर रख रहे हैं। विकासखण्ड बलरामपुर के धान उपार्जन केंद्र बरदर में भी धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बरदर समिति में 820 किसान पंजीकृत हैं, जिनका रकबा 975.93 हेक्टेयर है। समिति में 50 हजार मीट्रिक क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है।
वर्तमान तिथि तक धान बेचने के लिए समिति में 30 किसानों ने ऑनलाईन एवं ऑफलाईन के माध्यम से टोकन लिया है। समिति में अभी तक 430 क्विंटल धान की खरीदी हुई है। समिति में धान बेचने आये ग्राम संतोषीनगर के किसान श्री अशोक सरकार ने बताया कि इस वर्ष 01 एकड़ खेत में धान का फसल लगाया था। उन्होंने पिछले सप्ताह धान बेचने के लिए टोकन लिया था। जिसके तहत आज वे अपना 45 बोरी धान बेचने समिति में आये हैं।इसी प्रकार ग्राम संतोषीनगर के ही कृषक श्री विष्णु मण्डल बताया कि इस वर्ष वे 105 बोरी धान बेचने के लिए टोकन कटवाया है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा 31 सौ रुपए की दर से 21 क्विंटल धान की खरीदी होने से किसानों को बड़ा संबल मिला है। साथ ही वे कहते हैं कि उन्हें धान विक्रय करने में कोई परेशानी नहीं हुई।जिला प्रशासन द्वारा उपार्जन केन्द्रों में किसानों के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि 3100 सौ रुपये प्रति क्विंटल में धान की खरीदी होने से किसानों को उनके फसल का इनाम मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि शासन द्वारा धान खरीदी के लिए बनाई गई नीति से किसानों का मान बढ़ा है। किसान बिना किसी परेशानी के धान विक्रय कर पा रहे है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
आवास दिवस के अवसर पर 02 हजार प्रधानमंत्री आवासों को नींव खुदाई कर प्रारंभ कराया गयाहितग्राहियों ने व्यक्त की खुशी, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को दिया धन्यवादजनपद पंचायत बलरामपुर के विभिन्न ग्राम पंचायतों में जनप्रतिनिधियों ने आवास शुभारंभ अभियान में भाग लेकर आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने प्रेरित कियाबलरामपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मंशानुरूप हर गरीब परिवार का अपना खुद का पक्का मकान हो तथा वह अपने परिवार के साथ खुशी से निवास कर सके। इसके लिए प्रधानमंत्री के द्वारा गरीब परिवारों के लिए आवास स्वीकृत किया गया है। जिसके तहत जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में कुल 45572 आवास स्वीकृत किया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिले में आवास निर्माण का कार्य प्रगतिरत है। हितग्राहियों को भी आवास निर्माण करने प्रोत्साहित किया जा रहा है।हितग्राही भी उत्साहित होकर अपने आवास को पूर्ण करने में जुट गये है। इसी कड़ी जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन में जिले के बलरामपुर विकासखण्ड में शुरू करते हुए आज 2000 आवासों को एक दिन में ही हितग्राहियों से नींव खुदाई कराकर प्रारंभ कराया गया। सीईओ श्रीमती रेना जमील व जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष श्री भानुप्रकाश दीक्षित ग्राम पंचायत जाबर में आवास शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंची।इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों से चर्चा कर आवास जल्द पूर्ण कराने की बात कही। साथ ही मुख्यमंत्री की ओर से प्रेषित अभिनन्दन पत्र, हितग्राहियों को प्रदान भी किया गया। इस भूमिपूजन शुभारंभ अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने आवास हितग्राही अर्जुन पाल के घर पर पहुंच भूमि पूजन में शामिल हुए और उन्हें शुभकामनाएं दी।
जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज आप लोगों के स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास का भूमिपूजन किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों से जारी हुए पहली किस्त की जानकारी भी ली। श्रीमती जमील ने कहा कि आप सभी अपने प्रधानमंत्री आवास को शीघ्र पूर्ण कराएं।आप लोगों को तीन किस्त में राशि जारी की जाएगी। हर चरण में पहुंचते ही जीओ टैगिंग के माध्यम से मॉनिटरिंग कर सीधे आपके खाते में राशि हस्तांतरित कर दी जाएगी। आप लोग के सहयोग से ही आपका आवास पूर्ण होगा। जनपद उपाध्यक्ष श्री भानु प्रकाश दीक्षित ने आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के शासन काल में आवास कार्य में तेजी आई है।
सरकार प्रत्येक पात्र हितग्राही को 01 लाख 20 हजार रुपये दे रही है। इस राशि के उपयोग से बढ़िया आवास का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मंशानुरूप सभी का पक्का आवास होगा। पक्का आवास बनने से बारिश जैसे असामयिक परिस्थितियों का सामना नहीं करना पडे़गा। सरकार आपका सहयोग कर रही है, इसलिए सभी समय से अपने घरों को पूर्ण करें।इससे आपकी आने वाले पीढ़ी भी पक्के आवास का लाभ ले पाएंगे। उन्होंने भूमिपूजन कार्य के लिए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान जनपद पंचायत बलरामपुर के सीईओ श्री रणवीर साय ने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत, व्यक्तिगत शौचालय, सोखता गड्ढा, घर-घर कचरा कलेक्शन के बारे में भी जोर दिया गया। बलरामपुर ब्लाक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में जनप्रतिनिधियों ने नींव खुदाई कर आवास निर्माण प्रारंभ कराया और पक्का आवास निर्माण की शुभकामनाएं दी और निर्धारित समय सीमा में आवास निर्माण पूर्ण कराने हेतु प्रेरित किया गया।
प्रधानमंत्री आवास हितग्राही ग्राम मंगरहारा के रामाशंकर एवं रामदेव ने कहा कि आज मेरा आवास का उपस्थित अतिथियों द्वारा भूमिपूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने गरीबों का ख्याल रखते हुए हमें प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किया है। हम अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रहते हैं।हमें कच्चे मकान में हर मौसम में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। चाहे वह बरसात के दिनों में छप्पर से पानी टपकने एवं ठण्ड के दिनों में शीतलहर से हमें काफी परेशानी होती थी। हमारी आय भी उतनी नहीं है कि मैं अपने परिवार के लिए पक्का मकान बना सकें। परन्तु प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की गरीबों के प्रति सोच की हर परिवार का अपना स्वयं का पक्का मकान हो और वे अपने परिवार के साथ खुशी से रह सकें। इसके लिए हम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को हृदय से धन्यवाद देते हैं।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु कुल 45572 आवासों का लक्ष्य प्रदाय किया गया है। जिसमें से स्थायी प्रतीक्षा सूची में शामिल 41019 आवासों में से 35041 आवासों को स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही 30583 हितग्राहियों को प्रथम किश्त की राशि जारी की जा चुकी है।स्थायी प्रतीक्षा सूची के शेष एवं आवास प्लस के कुल 4553 आवासों की स्वीकृति का कार्य प्रगतिरत है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कार्य में प्रगति लाने एवं योजना को विस्तारित करने हेतु ‘‘आवास दिवस’’ तथा ‘‘आवास सप्ताह’’ के अवसर पर 2000 से अधिक आवासों का भूमिपूजन एवं नींव खुदाई कार्य प्रारंभ कराया गया है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बलरामपुर : प्रदेश में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन किया जाना है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया प्रारंभ है। सहायक आयुक्त आदिवासी बलरामपुर ने बताया है कि ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि 11 नवम्बर 2024 से अंतिम तिथि 10 दिसम्बर 2024 तक निर्धारित की गई है।आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार करने के लिए 11 दिसम्बर से 19 दिसम्बर 2024 को रात्रि 12 बजे तक समय घोषित किया गया है। प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 19 जनवरी 2025 दिन रविवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक दो घंटे आयोजित की जाएगी। आवेदन पत्र भरने के लिए इच्छुक छात्र एकलव्य डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन का प्रयोग कर सकते हैं। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
प्रभावित बसाहटों में किया गया स्वास्थ्य कैंप का आयोजनबलरामपुर : जिले में फ्लोरोसिस बीमारी से बचाव के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा 64 फ्लोरोसिस प्रभावित बसाहटों में कार्ययोजना बनाकर शिविर व स्कूलों में व्यापक प्रचार-प्रसार व उपचार किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत कुमार सिंह ने बताया की साफ पानी और पौष्टिक भोजन अच्छी सेहत के लिए सबसे जरुरी चीजों में से एक है। शुद्ध पेयजल का सेवन नहीं करने से कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्यायों का सामना करना पड़ता है।फ्लोरोसिस भी असुरक्षित पेयजल से होने वाली एक गंभीर बीमारी है, जो शरीर में अत्यधिक फ्लोराइड की मौजदगी के कारण होता है। यह बीमारी अधिक फ्लोराइड वाला पानी पीने से या ज्यादा फ्लोराइड युक्त जल से सिंचित भोजन के सेवन से होता है। फ्लोरोसिस के कारण शरीर की हड्डियां विकृत हो जाती है। फ्लोरोसिस बीमारी से लोग सचेत व जागरूक हो इसलिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर व स्कूलों में बच्चों को जानकारी एवं दन्त चिकित्सक द्वारा दन्त परीक्षण कराया जा रहा है। सभी ग्राम जो फ्लोरोसिस प्रभावित है वहां के पानी की सैंपल भी पीएचई विभाग को फ्लोराइड की मात्रा के जांच हेतु भेजी जा रही है। पीएचई विभाग से रिपोर्ट मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
डॉ. बसंत कुमार सिंह ने बताया की स्वास्थ्य विभाग की टीम नियमित रूप से फ्लोरोसिस से प्रभावित गांव में जाकर इससे पीड़ित लोगों का उपचार कर रही है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से भी स्कूलों में फ्लोरोसिस की जांच की जाती है। जिला फ्लोरोसिस नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. खुशबू सिंह ने बताया कि फ्लोराइड की मात्रा अधिक होने से दांतों में पीलापन, समय से पहले दांतों का खराब होना, शरीर की हड्डियों में विकृति और टेड़ापन सामान्य रूप से देखे जाते है।दांतों का रंग बिगड़ना, मांसपेशियों और जोड़ो में दर्द होना, हाथों और पैरों का आगे की तरफ या पीछे की तरफ मुड जाना, लम्बी दुरी तक चलने में असमर्थ होना, पेट में दर्द होना और पेट फूलना भी इस बीमारी के लक्षणों में शामिल है। डॉ. खुशबू सिंह ने बताया कि जिले के 64 बसाहट फ्लोरोसिस से प्रभावित है जिसमे अभी तक विकासखण्ड रामचंद्रपुर के लगभग 12 ग्रामों में दंत चिकित्सकों के साथ स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर कैंप आयोजित की गई है। जिसमें कुल 55 फ्लोरोसिस के मरीज मिले है जिनका उपचार किया गया है। डॉ. खुशबू सिंह ने बताया की पीने के पानी में फ्लोराइड की मात्रा एक पीपीएम होना चाहिए। इससे अधिक मात्रा में फ्लोराइड का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
पंचायत सचिव निलंबितबलरामपुर : विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के ग्राम पंचायत सिलाजु के पंचायत सचिव श्री बुद्धदेव सिंह को मतदाता सूची तैयार करने के कार्य में वार्डों में गड़बड़ी एवं लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री बुद्धदेव सिंह को पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 के मतदाता सूची तैयार करने वार्ड क्रमांक 10 से 14 कुल 05 वार्डों में गड़बड़ी एवं कार्य के प्रति लापरवाही बरती गयी है, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) 1965 के नियम 3(1)(2)(3) के वितरित है।उक्त कृत्य के लिए श्री रामलाल चौरे को प्रावधानों के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में श्री बुद्धदेव सिंह पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत सिलाजू, का मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रामानुजगंज में नियत किया गया है। निलंबन की अवधि में जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।