-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बलरामपुर : कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा ने जिला मुख्यालय के मिशन रोड स्थित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील मौजूद रहीं। कलेक्टर श्री कटारा ने नशा मुक्ति केंद्र में सभी व्यवस्थाओं शयन कक्ष, परामर्श, योगा, रसोई कक्ष का जायजा लिया। उन्होंने नशामुक्ति केंद्र में भर्ती सभी नशा पीड़ितो से व्यक्तिगत चर्चा कर पीड़ितों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावो के संबंध में बताते हुए कहा कि नशे से नकारात्मक विचार, दुर्घटनाएं, स्वास्थ्य समस्या, आर्थिक तंगी, पारिवारिक तनाव, समय का दुरुपयोग होता है।कलेक्टर श्री कटारा ने कहा कि मादक पदार्थ शरीर के लिए सही नहीं है, स्वयं में बदलाव की शुरुआत कर अन्य लोगों को भी नशा से मुक्त होने के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर ने नशा पीड़ितों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि केंद्र से जाने के पश्चात सकारात्मक दिशा की ओर आगे बढ़ कर अपने सुनहरे भविष्य का निर्माण करें।
नशा मुक्ति केंद्र के संचालक श्री प्रभाकर ने बताया कि अगस्त 2022 से संचालित इस केंद्र में अभी तक कुल 309 नशा पीड़ित भर्ती हुए थे, जिसमें अधिकांश लोग नशा से मुक्त होकर अपने घर चले गए हैं। वर्तमान में 15 बिस्तरीय इस केंद्र में 11 लोग भर्ती है जिनका काउंसलिंग भी किया गया है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नशा मुक्ति केंद्र में उपलब्ध रिकॉर्ड के संधारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। साथ ही संबंधित अधिकारियों को केंद्र की सतत मॉनिटरिंग करने को कहा। निरीक्षण के दौरान समाज कल्याण विभाग श्री चंद्रमा यादव, जनपद सीईओ श्री रणवीर साय सहित सभी स्टाफ उपस्थित रहे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
निम्न वर्गीय परिवारों को मिल रहा आशियानाउर्मिला को मिला सपनों का घरबलरामपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी से कई परिवारों की जिंदगी बदल रही है। केन्द्र व राज्य सरकार के मंशानुरूप महत्वाकांक्षी योजनाओं का समुचित लाभ समाज के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि समाज के हर वर्ग का समुचित विकास हो सके। प्रधानमंत्री आवास योजना से अब हर व्यक्ति का पक्के आवास का सपना साकार हो रहा है जिनकी आधी जिन्दगी कच्चे के घर में गुजर गई है और जब उनका खुदका सपना सच होता है तो वो खुशी उनके लिए क्या मायने रखती है शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है।प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से रामानुजगंज के वार्ड नंम्बर 12 की निवासी श्रीमती उर्मिला कश्यप पति स्व. चंद्रिका कश्यप को योजना का लाभ मिला है। श्रीमती उर्मिला बताती है कि पहले कच्चे के घर में अपने बेटे और बहू के साथ जीवनयापन कर रही थी। उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि अपने इस जीवन में वे पक्के के मकान में अपने परिवार के साथ रह पायेंगे।
वे बताती हैं कि उनके पति की मृत्यु हो चुकी है, जिसके कारण वे कभी नहीं सोच सकती थी कि उनका खुद का अपना पक्का घर होगा, उनके लिए पक्के का मकान एक सपने जैसा था। उन्होंने बताया कि कच्चे मकान में रहना मुश्किल होता था, बरसात के दिनों में घर के अंदर पानी आ जाता था तथा ठंड के दिनों में ठंड से बचना मुश्किल हो जाता था। बदलते मौसम के साथ परेशानियां भी बदलती रहीं। परन्तु शासन की प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) ने उनके पक्के घर के सपने को साकार किया।प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पक्का आवास बनाने के लिए शासन के द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। शासन से अनुदान में मिली सहयोग राशि और स्वयं की बचत राशि को मिलाकर उन्होंने पक्का मकान बना लिया। अब पक्का मकान बन जाने से वे अपने परिवार के साथ उस पक्के के मकान में खुशहाल जीवन यापन कर रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बलरामपुर : केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा और मरीजों को बेहतर ईलाज उपलब्ध कराने वाले जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डीपाडीह कला व आयुष्मान आरोग्य मंदिर केवली को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र प्रदान किया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत कुमार सिंह ने बताया कि कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन व मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन में जिले में स्वास्थ्य सुविधा का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है।जिसके तहत जिले के दो स्वास्थ्य केन्द्रों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र मिला है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र हासिल करने वाले स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्सक और मेडिकल स्टॉफ को बधाई देते हुए कहा की जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का कार्य निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि आगे भी अपनी उत्कृष्टता बरक़रार रखते हुए मरीजों की सेवा करेंगे और जिले के दूसरे अस्पतालों के लिए नए प्रतिमान स्थापित करेंगे। डॉ. सिंह ने कहा की सरकार का लक्ष्य सभी स्वास्थ्य केन्द्रों को गुणवत्ता मानक पर खरा उतरने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाणित करने की योजना है।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री स्मृति एक्का ने कहा की पूर्व में जिले में 04 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 01 आयुष्मान केंद्र राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र प्राप्त किये है। अब यह संख्या बढकर 07 हो गयी है और अभी 02 आयुष्मान आरोग्य मंदिर का वर्चुअल विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आंकलन हुआ है। उन्होंने बताया की केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने वर्ष 2024 माह दिसम्बर व वर्ष 2025 माह जनवरी में मरीजों के लिए उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता का परीक्षण किया था जिसमें माह दिसम्बर 24 में परीक्षण में दो स्वास्थ्य केंद्र जिसमे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डीपाडीहकला व आयुष्मान आरोग्य मंदिर केवली का रिजल्ट प्राप्त हुआ है।जिसमें डीपाडीह कला को 92.80 व केवली को 90.72 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है। सुश्री स्मृति एक्का ने बताया की राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र प्रदान करने के पूर्व विशेषज्ञों की टीम द्वारा अस्पताल की सेवाओ और संतुष्टि स्तर का विभिन्न मानकों पर परीक्षण किया जाता है, इनमे उपलब्ध सेवाएं, मरीजों का अधिकार, इनपुट, सपोर्ट सर्विस, क्लीनिकल सर्विसेस, इन्फेक्शन कण्ट्रोल, गुणवत्ता प्रबंधन और आउटकम जैसे पैरामीटर शामिल है। इन मानकों पर खरा उतरने वाले अस्पतालों को ही केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुणवत्ता प्रमाण-पत्र जारी किये जाते हैं। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बलरामपुर : कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा के ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में आयुष विभाग द्वारा संचालित मेडिकल मोबाईल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील, सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। इस मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधा का विस्तार करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों को घर के समीप स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।इस मेडिकल मोबाईल यूनिट के द्वारा निर्धारित दिवसों में जिले के चिन्हांकित ग्राम में जाकर ग्रामीणों को ईलाज सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मेडिकल मोबाईल यूनिट विकासखंड कुसमी अंतर्गत सोनबरसा, नवाडीहकला, बलरामपुर विकासखंड अंतर्गत सीतारामपुर पारा, कण्डा, चिलमा, दहेजवार, तुराडीह, टांगरमहरी ग्रामों को कवर करेगी। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
नशे से दूर रहने बच्चों ने निकाली जागरूकता रैलीबलरामपुर : कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा के मार्गदर्शन में जिले में नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी कड़ी में जिले के समस्त हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालयीन बच्चों को बताया गया कि वर्तमान समय में नशा मनुष्य के नाश का कारण बन चुका है। ऐसे में सबकी जिम्मेदारी है कि स्वयं भी नशे से दूर होकर अन्य लोगों को भी नशा से दूर रहने के लिए जागरूक करें। कार्यक्रम में बताया गया कि नशे के कारण होने वाले दुर्घटना से सिर्फ आर्थिक ही नहीं बल्कि शारीरिक व मानसिक रूप से भी क्षति होती है।नशा समाज के लिए भी हानिकारक व नुकसानदायी है। जो भी नशे की समस्या से जूझ रहे है उन्हें सकारात्मक विचार अपनाने, योगाभ्यास, व्यायाम करने, विशेषज्ञ से सलाह लेने, खुद में व्यवहार परिवर्तन कर अच्छी आदतें को अपनाने की जरूरत है। उन्हें जानकारी दी गई कि बलरामपुर मुख्यालय के मिशन रोड में केंद्र में नशा पीड़ितों के लिए निःशुल्क उपचार, पुनर्वास और काउंसलिंग सेवाएं प्रदान की जाती है। वर्तमान में केंद्र में 15 बिस्तरों की आवासीय सुविधा उपलब्ध है, जहां पीड़ितों को समुचित देखभाल और आवश्यक चिकित्सीय सहायता दी जाती है।
खासकर युवाओं से अपील करते हुए कहा कि ऐसे जो नशे की समस्या से जूझ रहे है। उन्हें केंद्र के बारे अवश्य बताएं इससे जिले में नशे की समस्या से जूझ रहे लोगों को बेहतर सहायता मिल पाएगी। नशा मुक्ति कार्यक्रम अंतर्गत विद्यार्थियों के द्वारा अपने-अपने विद्यालय के आस-पास के पारे मोहल्ले में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाते हुए ग्रामीणों को नशा से विमुक्त होने रैली निकाली गई। इसके साथ ही कोटपा एक्ट अंतर्गत विद्यालय के 100 मीटर तक नशे की सामग्री न बेचे जाने की भी अपील की और बच्चों एवं ग्रामीण महिलाओं को नशा से विमुक्त करने हेतु सक्रियता से भाग लेने का शपथ कराया। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बलरामपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकार नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में जन-जन तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में तीन मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन किया जा रहा है। जिसमें 01 मोबाइल मेडिकल युनिट बलरामपुर में तथा 02 मोबाइल मेडिकल यूनिट रामानुजगंज क्षेत्र में चलाया जा रहा है। मोबाइल मेडिकल यूनिट के द्वारा महीने में 24 दिन शहर के विभिन्न वार्डों में सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कुशल चिकित्सक, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, एवं स्टाफ नर्स की उपस्थिति में स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। मोबाइल मेडिकल यूनिट में 41 प्रकार का जांच, खून जांच की जाती है। इसके साथ 170 प्रकार की दवाइयां उपलब्ध है। जिसे डॉक्टर के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण पश्चात निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है।
बलरामपुर एमएमयू के माध्यम से अब तक 381 स्वास्थ्य कैंप का आयोजन कर 24 हजार 754 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 20 हजार 77 लोगों को निःशुल्क दवाई का वितरण किया गया। साथ ही 5 हजार 339 लोगों का निःशुल्क रक्त जांच किया जा चुका है। इसी प्रकार रामानुजगंज में संचालित 02 एमएमयू से अब तक 502 स्वास्थ्य कैंप का आयोजन कर 34 हजार 728 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर 30 हजार 603 लोगों को निःशुल्क दवाई का वितरण तथा 7605 लोगों का निःशुल्क रक्त जांच किया गया। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बलरामपुर : त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 हेतु जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य के लिए आरक्षण की कार्यवाही जिा पंचायत के सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में लाटरी पद्धति से किया गया।जिला पंचायत सदस्य हेतु आरक्षण क्षेत्र क्रमांक-1 कोगवार अनुसूचित जाति महिला, क्रमांक-2 सरना हेतु अनारक्षित महिला, क्रमांक-3 सुलसुली हेतु अनुसूचित जनजाति मुक्त, क्रमांक-4 सनावल हेतु अनारक्षित महिला, क्रमांक-5 नवाडीह हेतु अनुसूचित जनजाति मुक्त, क्रमांक-6 विजयनगर अनारक्षित मुक्त, क्रमांक-7 खोभी(कपिलदेवपुर) हेतु अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-8 तातापानी हेतु अनारक्षित मुक्त, क्रमांक-9 चांदो हेतु अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-10 नटवरगर हेतु अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-11 शंकरगढ़-01 हेतु अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-12 शंकरगढ़-02 हेतु अनुसूचित जनजाति मुक्त, क्रमांक-13 कोदौरा हेतु अनुसूचित जनजाति मुक्त, क्रमांक-14 चौरा हेतु अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसी प्रकार जनपद पंचायत अध्यक्ष हेतु आरक्षण-जनपद पंचायत वाड्रफनगर अनुसूचित जनजाति मुक्त, रामचन्द्रपुर अनुसूचित जनजाति मुक्त, बलरामपुर अनुसूचित जनजाति महिला, राजपुर अनुसूचित जनजाति मुक्त, शंकरगढ़ अनुसूचित जनजाति महिला, कुसमी अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
इसी प्रकार जनपद पंचायत के सदस्यों का आरक्षण भी किया गया। जिसमें जनपद पंचायत वाड्रफनगर के निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत जनपद सदस्य हेतु क्षेत्र क्रमांक-1 अनारक्षित मुक्त, क्रमांक-2 अनारक्षित मुक्त, क्रमांक-3 अनुसूचित जाति महिला, क्रमांक-4 अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-05 अनारक्षित महिला, क्रमांक-06 अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-07 अनारक्षित महिला, क्रमांक-08 अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-09 अनारक्षित मुक्त, क्रमांक-10 अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-11 अनुसूचित जनजाति मुक्त, क्रमांक-12 अनुसूचित जनजाति मुक्त, क्रमांक-13 अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-14 अनारक्षित महिला, क्रमांक-15 अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-16 अनारक्षित महिला, क्रमांक-17 अनुसूचित जनजाति मुक्त, क्रमांक-18 अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-19 अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-20 अनुसूचित जाति मुक्त, क्रमांक-21 अनारक्षित मुक्त, क्रमांक-22 अनुसूचित जनजाति मुक्त, क्रमांक-23 अनुसूचित जनजाति मुक्त, क्रमांक-24 अनुसूचित जनजाति मुक्त, क्रमांक-25 अनुसूचित जनजाति मुक्त के लिए आरक्षित किया गया है।
इसी प्रकार जनपद पंचायत रामचंद्रपुर निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत जनपद पंचायत सदस्य हेतु क्रमांक-01 अनारक्षित महिला, क्रमांक-02 अनुसूचित जाति महिला, क्रमांक-03 अनारक्षित महिला, क्रमांक-04 अनारक्षित महिला, क्रमांक-05 अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-06 अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-07 अनुसूचित जनजाति मुक्त, क्रमांक-08 अनारक्षित मुक्त, क्रमांक-09 अनुसूचित जनजाति मुक्त, क्रमांक-10 अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-11 अनुसूचित जनजाति मुक्त, क्रमांक-12 अनारक्षित मुक्त, क्रमांक-13 अनारक्षित मुक्त, क्रमांक-14 अनुसूचित जनजाति मुक्त, क्रमांक-15 अनुसूचित जनजाति मुक्त, क्रमांक-16 अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-17 अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-18 अनारक्षित मुक्त, क्रमांक-19 अनारक्षित महिला, क्रमांक-20 अनारक्षित मुक्त, क्रमांक-21 अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-22 अनारक्षित महिला, क्रमांक-23 अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-24 अनुसूचित जनजाति मुक्त, क्रमांक-25 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
जनपद पंचायत बलरामपुर निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत जनपद सदस्य हेतु क्रमांक-01 अनुसूचित जनजाति मुक्त, क्रमांक-02 अनुसूचित जनजाति मुक्त, क्रमांक-03 अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-04 अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-05 अनुसूचित जनजाति मुक्त, क्रमांक-06 अनुसूचित जनजाति मुक्त, क्रमांक-07 अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-08 अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-09 अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-10 अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-11 अनारक्षित मुक्त, क्रमांक-12 अनारक्षित मुक्त, क्रमांक-13 अनारक्षित मुक्त, क्रमांक-14 अनुसूचित जनजाति मुक्त, क्रमांक-15 अनारक्षित महिला, क्रमांक-16 अनुसूचित जाति महिला, क्रमांक-17 अनारक्षित महिला, क्रमांक-18 अनाररक्षित महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
जनपद पंचायत राजपुर निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत जनपद सदस्य हेतु क्रमांक-01 अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-02 अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-03 अनुसूचित जनजाति मुक्त, क्रमांक-04 अनुसूचित जनजाति मुक्त, क्रमांक-05 अनारक्षित महिला, क्रमांक-06 अनुसूचित जनजाति मुक्त, क्रमांक-07 अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-08 अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-09 अनारक्षित मुक्त, क्रमांक-10 अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-11 अनुसूचित जनजाति मुक्त, क्रमांक-12 अनारक्षित मुक्त, क्रमांक-13 अनुसूचित जनजाति मुक्त, क्रमांक-14 अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-15 अनुसूचित जनजाति मुक्त, क्रमांक-16 अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-17 अनुसूचित जनजाति मुक्त, क्रमांक-18 अनारक्षित महिला, क्रमांक-19 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
जनपद पंचायत शंकरगढ़ निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत जनपद सदस्य हेतु क्रमांक-01 अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-02 अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-03 अनुसूचित जाति महिला, क्रमांक-04 अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-05 अनारक्षित मुक्त, क्रमांक-06 अनुसूचित जनजाति मुक्त, क्रमांक-07 अनुसूचित जनजाति मुक्त, क्रमांक-08 अनुसूचित जनजाति मुक्त, क्रमांक-09 अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-10 अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-11 अनुसूचित जनजाति मुक्त, क्रमांक-12 अनारक्षित महिला, क्रमांक-13 अनारक्षित महिला, क्रमांक-14 अनुसूचित जनजाति मुक्त के लिए आरक्षित किया गया है।
जनपद पंचायत कुसमी निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत जनपद सदस्य हेतु क्रमांक-01 अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-02 अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-03 अनुसूचित जनजाति मुक्त, क्रमांक-04 अनुसूचित जनजाति मुक्त, क्रमांक-05 अनुसूचित जनजाति मुक्त, क्रमांक-06 अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-07 अनुसूचित जनजाति मुक्त, क्रमांक-08 अनुसूचित जनजाति मुक्त, क्रमांक-09 अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-10 अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-11 अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-12 अनुसूचित जाति महिला, क्रमांक-13 अनारक्षित महिला, क्रमांक-14 अनुसूचित जनजाति मुक्त, क्रमांक-15 अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-16 अनारक्षित मुक्त, क्रमांक-17 अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-18 अनारक्षित महिला एवं क्रमांक-19 अनुसूचित जनजाति मुक्त के लिए आरक्षित किया गया है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बलरामपुर : कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा ने तहसील बलरामपुर के धान खरीदी केंद्र पस्ता और तहसील राजपुर के धान खरीदी केन्द्र राजपुर व धान संग्रहण केन्द्र डकवा का निरीक्षण किया। कलेक्टर नेे धान उपार्जन केन्द्र पस्ता, राजपुर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक से अब तक हुए धान खरीदी और उठाव के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने समय पर धान की आद्रता एवं गुणवत्ता की जांच कर खरीदी करने को कहा। उन्होंने प्रभारियों को रोज की धान आवक की स्टेकिंग करने एवं गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि धान उपार्जन केन्द्र से धान का उठाव नियमित रूप से किया जाए। इस दौरान उन्होंने धान बेचने आये किसानों से भी चर्चा कर सुविधाओं की जानकारी ली।
धान संग्रहण केंद्र डकवा का भी लिया जायजाकलेक्टर श्री कटारा ने धान संग्रहण हेतु बनाए गए संग्रहण केंद्र डकवा का भी जायजा लिया इस दौरान उन्होंने संग्रहण केन्द्र प्रबंधक से बात कर धान संग्रहण हेतु किये जा रहे व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि संग्रहण केन्द्र में संग्रहण शुरू करने के पहले संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। संग्रहण केन्द्र में विद्युत, फेसिंग, डेनेज की समुचित व्यवस्था करने को कहा। कलेक्टर ने धान संग्रहण केन्द्र में सुरक्षा के तहत सभी आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी लगाने के निर्देश भी दिए।कलेक्टर ने स्टेकों को ढककर रखने, असामयिक परिस्थितियों में मौसम के दृष्टिगत पानी निकासी हेतु नाली की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिदिन आ रही गाड़ियों को तुरंत खाली करने की व्यवस्था करने व स्टेक प्लान के अनुसार ही भण्डारण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम राजपुर श्री राजीव जेम्स कुजूर, खाद्य अधिकारी श्री शिवेंद्र कामटे सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
अधिकारियों को दिये शीघ्र निराकरण करने के निर्देशबलरामपुर : शासन के मंशानुरूप आमजनों के समस्याओं का प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में आमजनों ने मांग एवं शिकायत के संबंध में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर श्री कटारा ने संबंधित अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बलरामपुर : भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता तिथि 01 जनवरी 2025 के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने बताया कि 29 अक्टूबर को एकीकृत मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन कराया गया, जिसके पश्चात् 29 अक्टूबर से 28 नवम्बर 2024 तक सभी मतदान केन्द्रों में बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा दावा-आपत्ति प्राप्त किये गये।भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिले के समस्त मतदान केन्द्रों में 09 एवं 10 नवम्बर 2024 तथा 16 एवं 17 नवम्बर को विशेष शिविर आयोजित कर मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन उपरांत दावा-आपत्ति लिया गया, जिसमें जिले के युवा मतदाताओं ने उत्साह पूर्वक अपनी भागीदारी निभाते हुए मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराया। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण किये जाने पश्चात् 06 जनवरी 2025 को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण कार्यालयों एवं जिला बलरामपुर-रामानुजगंज अंतर्गत समस्त 683 मतदान केन्द्रों में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कराया गया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कटारा ने इस संबंध में बताया कि अंतिम प्रकाशन के पश्चात् जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 06-प्रतापपुर (आंशिक) अंतर्गत 144 मतदान केन्द्रों में कुल 123533 मतदाता, जिसमें 61460 महिला मतदाता एवं 62073 पुरुष मतदाता हैं। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 07-रामानुजगंज अंतर्गत 274 मतदान केन्द्रों में कुल 225002 मतदाता, जिसमें 112116 महिला मतदाता एवं 112879 पुरुष मतदाता हैं एवं थर्ड जेंडर के 07 मतदाता पंजीकृत है।विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 08-सामरी अंतर्गत 265 मतदान केन्द्रों में कुल 222705 मतदाता, जिसमें 112447 महिला मतदाता एवं 110258 पुरुष मतदाता हैं। जिले में सर्विस मतदाताओं की संख्या 418 है। इस प्रकार जिले के कुल 683 मतदान केन्द्रों में वर्तमान समय में कुल 571240 मतदाता पंजीकृत है।मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के दौरान जिले में कुल 565881 मतदाता पंजीकृत थे, जो कि दावा आपत्ति प्राप्त करने के पश्चात् कुल मतदाता संख्या में 5359 मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, जिसमें से 1981 ऐसे युवा मतदाता पंजीकृत हुए जो 18 वर्ष पूर्ण करने के तत्काल बाद अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु आवेदन प्रस्तुत किये थे। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उल्लेखित कार्यालयों एवं संबंधित मतदान केन्द्रों में आम नागरिकों से मतदाता सूची में अपने नाम का अवलोकन किये जाने की अपील की है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बलरामपुर : कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा की अध्यक्षता एवं एसपी श्री बैंकर वैभव रमनलाल की उपस्थिति में जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (एनसीओआरडी) की तिमाही बैठक संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री कटारा ने जिले में मादक पदार्थों, नशीली दवाइयों के खिलाफ औषधि, पुलिस एवं आबकारी विभाग को मिलकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।बैठक के दौरान कलेक्टर ने जिले में नशीली दवाओं के अवैध व्यापार पर नियंत्रण करने की कार्यवाही की समीक्षा करते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के आपसी समन्वय से जिले में लगातार नशीली दवाओं के अवैध व्यापार पर लगातार कार्यवाही करने को कहा। बैठक में स्कूल और कॉलेजों के आसपास कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने समाज कल्याण विभाग को नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित कर नशा मुक्ति हेतु जन जागरूकता लाने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने कहा कि समाज कल्याण विभाग द्वारा मिशन रोड बलरामपुर में नशामुक्ति केन्द्र का संचालन भी किया जा रहा है, जहां नशा पीड़ित व्यक्तियों की काउंसलिंग की जाती है तथा नशा से होने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे नशा पीड़ित व्यक्ति की पहचान कर नशामुक्ति केन्द्र में प्रवेश दिलाया जा सकता है।पुलिस अधीक्षक श्री रमनलाल ने नशीली दवाओं की निगरानी के लिए मेडिकल स्टोर का सघन जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सूचना तंत्र मजबूत रखते हुए त्वरित कार्यवाही करें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील, अपर कलेक्टर श्री इन्द्रजीत बर्मन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विश्व दीपक त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बलरामपुर : कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने बलरामपुर मुख्यालय में तहसील कार्यालय के समीप 48.03 लाख रुपये की लागत से बने नवनिर्मित अनुविभागीय कार्यालय का लोकार्पण किया। उन्होंने रेड रिबन काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया और भवन का निरीक्षण कर इसकी विशेषताओं की सराहना की। इस अवसर पर श्री नेताम ने कहा कि यह कार्यालय क्षेत्र के प्रशासनिक कार्यों को सरल और प्रभावी बनाने में मदद करेगा। उन्होंने इसे जनता की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री नेताम ने विकास कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता पर जोर दिया और कहा कि सरकार आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने नए कार्यालय भवन के लिए सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। शुभारंभ अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री कृष्णा गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर श्री विनय पैकरा, उपाध्यक्ष श्री भानुप्रकाश दीक्षित, गणमान्य नागरिक श्री ओमप्रकाश जायसवाल अन्य जनप्रतिनिधिगण, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अमित श्रीवास्तव, जनपद सीईओ बलरामपुर श्री रणवीर साय, तहसीलदार डौरा सुश्री रॉकी सहित स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बलरामपुर : आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने बलरामपुर नगरीय निकाय के अंतर्गत चांदो चौक के पास स्थित हनुमान मंदिर परिसर में 447.19 लाख रुपये के 27 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री कृष्णा गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर श्री विनय पैकरा, उपाध्यक्ष श्री भानुप्रकाश दीक्षित, गणमान्य नागरीक श्री ओमप्रकाश जायसवाल अन्य जनप्रतिनिधिगण, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अमित श्रीवास्तव, जनपद सीईओ बलरामपुर श्री रणवीर साय, नगर पालिका अधिकारी प्रणव राय व तहसीलदार सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
मंत्री श्री रामविचार नेताम ने भूमिपूजन में 16.92 लाख की लागत से स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत आकांक्षीय शौचालय का निर्माण, 294.90 लाख रुपये की लागत से अधोसंरचना मद अंतर्गत 05 नग पाथवे, नाली, स्ट्रीट लाइट एवं बीटी रोड का निर्माण, विधायक मद से 12.83 लाख रुपये की लागत से स्व. श्री लरंगसाय चौक का निर्माण तथा 15वें वित्त अन्तर्गत 17 नग सीसी सड़क, आरसीसी नाली एवं पाथवे का निर्माण कार्य शामिल है। इस दौरान मंत्री श्री नेताम के द्वारा स्वच्छता दीदी एवं स्वच्छता कमांडो को सम्मानित किया गया। साथ ही मंत्री श्री नेताम के द्वारा प्रधानमंत्री आवास शहरी आवास 2.0 के तहत बलरामपुर वार्ड क्रमांक 10 निवासी श्री महेंद्र कोरवा को आवास की चाबी भी सौंपा गया। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
जनता के हित में कार्य करना हमारी सरकार की प्राथमिकता-कृषि मंत्री श्री नेतामबलरामपुर : आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने बलरामपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत डौरा के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में 781.59 लाख रूपये के 31 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री कृष्णा गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर श्री विनय पैकरा, उपाध्यक्ष श्री भानुप्रकाश दीक्षित, सरपंच श्रीमती बसमतिया तिर्की, अन्य जनप्रतिनिधिगण, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अमित श्रीवास्तव, जनपद सीईओ बलरामपुर श्री रणवीर साय, तहसीलदार डौरा सुश्री रॉकी एक्का सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। भूमिपूजन में 74.10 लाख के 3 महतारी सदन, 11.69 लाख का 1 आंगनबाड़ी केंद्र, 24 लाख के 3 छात्रावास अधीक्षक आवास गृह, 60 लाख के 5 अतिरिक्त कक्ष एवं 611.80 लाख के 19 हाट-बाजार निर्माण कार्य शामिल है।
बलरामपुर प्रवास दौरान ग्राम पंचायत डौरा में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा कृषि मंत्री श्री नेताम का स्थानीय लोकगीत, ढोल नगाड़े की थाप पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आमजनों को संबोधित करते हुए नए साल एवं आगामी मकर संक्रांति पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने जनता का अभिवादन भी किया। उन्होंने कहा कि आज लंबे समय बाद बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में यह पहला कार्यक्रम है। आज लगभग 8 करोड़ की राशि के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सुशासन में बेहतर नीतियों से हमारी सरकार के द्वारा जन-जन तक लाभ पहुंचाया जा रहा है और गरीब परिवारों को योजनाओं का लाभ देना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री के बेहतर नीतियों के द्वारा किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल में धान खरीदी की जा रही है साथ ही अंतर की राशि भी शीघ्र ही प्रदान की जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सभी गरीब परिवारों को पक्का आवास का लाभ दिया जा रहा है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए महतारी वंदन योजना अंतर्गत हर महीने महिलाओं के खाते में 1 हजार की राशि दी जा रही है। पीएम जनमन अंतर्गत सुदूर क्षेत्रों में भी विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने उपस्थितजनों से कहा कि सरकार के द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है इसका लाभ लेने के लिए आप लोगों का जागरूक होना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के समन्वय से क्षेत्र का बेहतर विकास संभव है।पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री कृष्णा गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में क्षेत्र का विकास हो रहा है। लगातार जनता, किसान, महतारियों के हित में काम हो रहे है। उन्होंने इसके लिए आभार व्यक्त किया।
महाराजगंज, रनहत और डौरा में बनने वाले महतारी सदन का किया गया भूमि पूजनमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने कई पहल किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में वित्तीय वर्ष 2024-25 में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 5 महतारी सदन की स्वीकृति मिली है। जिसमें से बलरामपुर विकासखण्ड के ग्राम महाराजगंज, रनहत और डौरा में बनने वाले महतारी सदन का भूमि पूजन किया गया है। इसमें प्रत्येक महतारी सदन निर्माण की लागत 24 लाख 70 हजार रूपए है। महतारी सदन से ग्रामीण अंचलों के महिला समूह की स्थिति मजबूत होगी, साथ ही रोजगार के नए साधन उपलब्ध होंगे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
तकनीकी मापदण्डों के अनुरूप गुणवत्तायुक्त सड़क निर्माण करने दिए निर्देशबलरामपुर : कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा एवं पुलिस अधीक्षक श्री बैंकर वैभव रमनलाल ने संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में जिले में चल रहे विकास व निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत निर्माण एजेंसीयों एवं ठेकेदारों द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक में स्वीकृत, प्रगतिरत व अप्रारंभ कार्यों को विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित निर्माण एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।कलेक्टर ने कहा कि जो कार्य प्रारम्भ हो गए हैं, उसे समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जो ठेकेदार स्वीकृति पश्चात् कार्य में रूचि नहीं ले रहे हैं उन पर आवश्यक कार्यवाही करें। कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि निर्माण तकनीकी मापदण्डों के अनुरूप गुणवत्तायुक्त होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए बरसात से पहले पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर श्री कटारा ने कहा कि पीएम जनमन अंतर्गत निर्माण कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों को पूरा करने में धरातल स्तर पर आने वाली समस्याओं को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में अवश्य लाएं। पुलिस अधीक्षक श्री बैंकर वैभव रमनलाल ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि ऐसे क्षेत्र जहां निर्माण कार्यों में पुलिस सुरक्षा की आवश्यकता है वहां जरूरत के अनुरूप सुरक्षा बल उपलब्ध कराये जाऐंगे। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विश्व दीपक त्रिपाठी, कार्यपालन अभियंता पीएमजीएसवाई श्री सच्चिदानंद कांत, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री मोहन राम भगत उपस्थित रहे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 के अंतर्गत जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के जिला पंचायत के सदस्य, जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं सदस्यों तथा समस्त ग्राम पंचायतों के सरपंच व वार्ड पंच का आरक्षण व महिलाओं के प्रवर्गवार आबंटन एवं आरक्षण की कार्यवाही किया जाना है। इसके लिए कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के द्वारा आरक्षण की कार्यवाही सुचारू रूप से सम्पन्न कराये जाने हेतु अधिकारियों को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में जिला पंचायत के सदस्य, जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं सदस्यों के आरक्षण 09 जनवरी 2025 को जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से आयोजित किया गया है। इसके लिए अपर कलेक्टर श्री इंद्रजीत बर्मन को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार जिले के सभी जनपद पंचायतों के अंतर्गत आने वाले समस्त ग्राम पंचायत के सरपंच एवं वार्ड पंच एवं महिलाओं के प्रवर्गवार आबंटन एवं आरक्षण 08 जनवरी 2025 को प्रातः 10 बजे से संबंधित जनपद पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित किया गया है। इसके लिए संबंधित अनुविभागीय अधिकारी को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
70 वर्ष एवं उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों का बनाया जा रहा कार्डबलरामपुर : जिले में प्रधानमंत्री वय वंदन योजना के तहत आयुष्मान कार्ड पंजीयन का कार्य जारी है। राशन कार्ड डाटा अनुसार बलरामपुर जिले में कुल 25326 हितग्राहियों का वय वंदन कार्ड पंजीयन कराया जाना है। कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन में व्ही.एल.ई., स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य मितानिन द्वारा मितानिनों के सहयोग से घर-घर जाकर कुल 3276 लोगों का पंजीयन किया गया है एवं शेष छूटे हुए हितग्राहियों का पंजीयन का कार्य जल्द ही पूर्ण कर लिया जायेगा।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बसंत कुमार सिंह ने जिले के सभी पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य संस्था या व्ही.एल.ई. से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, राशनकार्ड एवं मोबाईल नम्बर ले जाकर अपना वय वंदन कार्ड पंजीयन करा लेवें। योजना अंतर्गत ए.पी.एल. एवं बी.पी.एल. राशन कार्ड धारी सभी पात्र हितग्राही का उम्र 70 वर्ष या उससे अधिक होना चाहिए। वय वंदन योजना से हितग्राही अपना पंजीयन कर 05 लाख तक निःशुल्क उपचार करा सकते हैं। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के सुदूर उत्तर में स्थित बलरामपुर जिले की गौरलाटा चोटी राज्य की सबसे ऊंची चोटी होने का गौरव रखती है। समुद्र तल से 1,225 मीटर (4,022 फीट) की ऊंचाई पर स्थित यह चोटी कुसमी विकासखंड के अंतर्गत आती है। यह स्थान प्रकृति प्रेमियों, ट्रैकिंग के शौकीनों और शांत वातावरण की तलाश करने वाले पर्यटकों के लिए एक अद्वितीय स्थल है। गौरलाटा न केवल अपनी ऊंचाई के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि इसकी जैव विविधता और प्राकृतिक सुंदरता इसे और खास बनाते हैं। गौरलाटा पर्यटन क्षेत्र के रूप में तेजी से उभर रहा है और इसे प्रमुख पर्यटक स्थल बनाने के लिए शासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। समय-समय पर एडवेंचरर्स टीमों को बुलाकर विभिन्न साहसिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इसके अतिरिक्त, क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विस्तृत कार्य योजनाएं बनाई गई हैं।
चोटी से दिखता है प्रकृति का अद्भुत नजारागौरलाटा चोटी से पूरे क्षेत्र का विहंगम दृश्य देखा जा सकता है, हर तरफ घने जंगल, बहती नदियां, छोटे-छोटे गांव और दूर-दूर तक फैली पहाड़ियों की सुंदरता देखने को मिलती है। सूर्याेदय और सूर्यास्त के दृश्य जो रंगों की खूबसूरत छटा से आकाश को सजाते हैं। चोटी पर हवा में ताजगी और शांति का अहसास होता है। सर्दियों में यहां का मौसम और भी मनमोहक हो जाता है, जब ठंडी हवाएं पर्यटकों को प्रकृति का अहसास कराते हैं। यह चोटी शांति और प्राकृतिक सौंदर्य का समागम है, जहां कोई भी व्यक्ति अपनी चिंताओं को भुलाकर पूरी तरह से प्रकृति के साथ एकाकार हो सकता है। गौरलाटा चोटी का यह अनमोल दृश्य पर्यटकों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन जाता है।
गौरलाटा चोटी का रोमांचक ट्रेकिंग अनुभवगौरलाटा की चोटी तक पहुंचने के लिए आपको लगभग 8 से 10 किलोमीटर तक पैदल ट्रेकिंग करनी होती है। कुसमी विकासखंड के ग्राम इदरीपाट से गौरलाटा के लिए ट्रैकिंग शुरू होती है। चोटी से सेमरसोत अभयारण्य का मनोरम दृश्य नजर आता है, जिसमे वन्य जीव और दुर्लभ पक्षियों की प्रजातियां भी देखी जा सकती हैं। चोटी पर चढाई करते समय रास्ते में घने जंगल, चट्टानों और पथरीली पगडंडियों से गुजरना होता है, जो ट्रेकिंग को रोमांचक और साहसिक बनाता है। जिसमें आपको पहाड़ी झरने और छोटी नदियों के बहने मधुर आवास सुनाई देगी। अक्टूबर से फरवरी के बीच यहां ट्रेकिंग का सबसे अच्छा समय होता है, क्योंकि इस समय मौसम ठंडा और साफ रहता है। ठंडी हवा और स्वच्छ वातावरण के बीच ट्रेकिंग का अनुभव और भी आनंददायक होता है। यह स्थान एडवेंचर प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग की तरह है, जहां हर कदम पर नया रोमांच और अनुभव मिलता है।
आदिवासी संस्कृति की मिलती है झलकगौरलाटा क्षेत्र न केवल प्राकृतिक बल्कि सांस्कृतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। इस क्षेत्र में रहने वाले स्थानीय आदिवासी समुदाय अपनी परंपराओं और अनूठी जीवनशैली के लिए जाने जाते हैं। आदिवासी त्यौहार और लोकगीत इस स्थान की सांस्कृतिक समृद्धि को और बढ़ाते हैं। स्थानीय लोग पर्यटकों का दिल खोलकर स्वागत करते हैं, जिससे यह स्थान पर्यटकों के लिए और भी यादगार बन जाता है। इसके अलावा स्थानीय आदिवासी संस्कृति और पारंपरिक व्यंजन भी पर्यटकों के लिए बड़े आकर्षण का केंद्र हैं। यहां आने वाले लोग न केवल प्रकृति का आनंद लेते हैं, बल्कि जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी नजदीक से समझ पाते हैं। गौरलाटा पहुंचने के लिए बलरामपुर जिला मुख्यालय से 60-65 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
विभिन्न विधाओं में प्रस्तुति हेतु चयन टीम का गठनबलरामपुर : कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ नोडल अधिकारी (तातापानी महोत्सव) श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन में मकर संक्रांति पर्व पर आयोजित होने वाले तातापानी महोत्सव 2025 में जिले के युवाओं की प्रतिभा हेतु मंच प्रदान किया जाना है। जिसमें चयनित प्रतिभागी 14 से 16 जनवरी 2025 तक अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में गायन, संगीत वादन, पिक्चर आर्टिटस्ट, एकल नृत्य, स्व लिखित काव्य पाठ, कॉमेडी विधा शामिल है।इसके लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया है। जिसके लिए समस्त महाविद्यालय स्तर पर प्राचार्य महाविद्यालय बलरामपुर श्री एन.के. देवांगन मो.न. (9977920198) एवं जिले के समस्त विद्यालयों हेतु सहायक जिला परियोजना अधिकारी श्री मनोहर जायसवाल मो.न. (9617608166) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।साथ ही कलेक्टर श्री कटारा द्वारा तातापानी महोत्सव 2025 में स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले समस्त कार्यक्रम हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए चयन टीम का गठन किया गया है। जिसमें डिप्टी कलेक्टर श्रीमती इंदिरा मिश्रा, सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग सुश्री समीक्षा जायसवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग श्री बसंत मिंज, सहायक संचालक शिक्षा श्रीमती आशा रानी टोप्पो, प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर श्री एन.के. देवांगन को सदस्य नियुक्त किया गया है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
74432 मीट्रिक टन का डीओ जारी, 36143.96 मीट्रिक टन धान का हुआ उठावबलरामपुर : कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में किसानों से सुचारू रूप से धान की खरीदी की जा रही है। जिले में अब तक 49 समितियों में कुल 145892.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। जिले के सहकारी समिति कपिलदेवपुर में 25000 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। इसी प्रकार बादा में 16158.40, कुसमी में 30856, जवाहरनगर में 14996.80, कामेश्वरनगर में 58260.40, कोदवा 10404.80, गोपालपुर में 19590, भेंडरी 14186.80, चांदो में 38036.80, जमड़ी में 69512.80, जिगड़ी में 16075.20, जोकापाट (भरतपुर) में 7948.40, डूमरपान में30726.80, डिण्डो में 40031.20, डीपाडीह में 20490, डोंगरो में 20442, गांजर में 13457.60, त्रिकुण्डा में 41824.80, बगरा में 26239.20, तातापानी में 29967.20, धंधापुर में 38753.60, डौरा में 28666, पस्ता में 16451.20, बड़कागांव में 38764.80, बरतीकला में 39351.20, बरदर में 25270, आरा में 13612.80, बरियों में 35856.80, बलंगी में 24112.80, बलरामपुर में 43378.40, बसंतपुर में 37634.40, भुलसीकला में 12994.40, भंवरमाल में 42674, रामानुजगंज में 30312.40, महाराजगंज में 44766.40, महावीरगंज में 24460.80,विजयनगर में 4009.60, रघुनाथनगर में 29574.40, रनहत में 34569.20, राजपुर में 51071.20, दोलंगी 21883.20, रामचन्द्रपुर में 24903.60, रामनगर में 40977.20, वाड्रफनगर में 27834, स्याही में 86871.60, विरेन्द्रनगर में 41209.60, सरना में 33419.60, सेवारी में 35894.80एवं सामरी में 9814.80 क्विंटल धान किसानों से खरीदी की गयी है।
25946 किसानों को किया गया पैसे का भुगतान छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर जिले के 49 धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से धान की खरीदी की जा रही है। जिले में 50 हजार से अधिक किसान धान विक्रय के लिए पंजीकृत है। जिले में अब तक 145892.68 मीट्रिक टन गुणवत्तायुक्त धान पंजीकृत किसानों से खरीदी की गई है। साथ ही अब तक 74432 मीट्रिक टन का डीओ जारी हो चुका है और 36143.96 मीट्रिक टन धान का उठाव भी हो चुका है।राज्य शासन द्वारा किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल एवं प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। और धान विक्रय के 72 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खाते में राशि प्राप्त हो रही है। जिसमें अब तक 25946 किसानों को पैसे का भुगतान किया जा चुका है। अवैध धान के परिवहन पर की जा रही निरंतर कार्यवाही छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन प्रक्रिया के दौरान अवैध धान भंडारण और परिवहन पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा के मार्गदर्शन में जिले में सूचना तंत्र को मजबूत बनाते हुए अवैध परिवहन की हर सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। खाद्य अधिकारी ने जानकारी दी है कि धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए जिले में 21 चेकपोस्ट बनाए गए हैं और कुल 34 प्रकरण बनाए गए जिसमें से 1469.20 क्विंटल धान एवं 33 वाहन जप्त किया गया। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बलरामपुर : कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा ने आम नागरिकों की सुविधा एवं उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से संयुक्त जिला कार्यालय में आने वाले आमजनों से मुलाकात के लिए दिन व समय निर्धारित किया है। अब कार्यालयीन दिवस में प्रत्येक सप्ताह के सोमवार और बुधवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक कलेक्टर कार्यालय में मुलाकात की जा सकेगी और प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली समय-सीमा बैठक के पश्चात जनदर्शन में आम नागरिक कलेक्टर के समक्ष अपनी बात रख सकेंगे, जिसके लिए दिन और समय निर्धारित किया गया है, जिससे आम जनों को परेशानी न हो। अब निर्धारित दिवस को आम जनता कलेक्टर से सीधे मुलाकात कर सकेंगे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर सतत निगरानी रखने दिये निर्देशलंबित आवेदनों का समय-सीमा में करें निराकरणबलरामपुर : कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने लोक सेवा केंद्रों के प्रकरण, पेंशन प्रकरण, जाति प्रमाण पत्र, सीमांकन, भू-अर्जन, वन अधिकार पट्टा, धान खरीदी और तातापानी महोत्सव के लिए चल रही तैयारियों सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि जिले में संचालित विभागीय योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राही तक पहुंचाया जाये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राथमिकता से योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी तरीके से सुनिश्चित किया जाए ताकि लोग आसानी से इसका लाभ ले सकें।
कलेक्टर ने श्री कटारा ने प्रधानमंत्री आवास और पीएम जनमन योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि शासन की यह कल्याणकारी योजना गरीब परिवारों के लिये है। उन्होंने निर्माणाधीन आवासों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने चिन्हांकित पीवीटीजी परिवारों को पीएम जनमन योजना का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करने को कहा।कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए सिकल सेल स्क्रीनिंग, क्षय नियंत्रण, आयुष्मान कार्ड, बुजुर्गों के लिए बनाए जा रहे वय वंदन कार्ड, लगाए जा रहे स्वास्थ्य शिविर की जानकारी लेकर निर्देश देते हुए कहा कि शिविरों का सही तरीके से क्रियान्वयन करें, जिससे आमजनों को समय पर सुविधाएं मिल सके। उन्होंने पोषण पुनर्वास (एनआरसी सेंटर) एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि इनकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कुपोषित बच्चों की बेहतर देखभाल के साथ-साथ डिस्चार्ज होने के बाद भी उनका फॉलोअप करें, ताकि उनके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो सके।
कलेक्टर श्री कटारा ने जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण की रोकथाम के लिए की गई कार्यवाहियों की जानकारी लेते हुए राजस्व और परिवहन विभाग को सतत् निगरानी और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने जनदर्शन और जनसमस्या निवारण शिविरों में आमजनों से प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का त्वरित एवं नियमानुसार निराकरण करने को कहा।कलेक्टर ने धान खरीदी की समीक्षा करते हुए बारदानों की उपलब्धता, कुल की गई धान खरीदी और समितिवार उठाव के प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि नोडल अधिकारी नियमित निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें की सभी धान खरीदी केन्द्रों में लगे सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से कार्यरत हों। उन्होंने मकर संक्रांति पर्व पर आयोजित होने वाले तातापानी महोत्सव 2025 के लिये चल रही तैयारियों की भी जानकारी ली और कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सौंपे गये दायित्वों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये।
जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएंसमय-सीमा की बैठक पश्चात् कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपने समस्याओं के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर श्री कटारा ने लोगों की समस्याएं सुनी और उनसे प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।बैठक में अपर कलेक्टर श्री इंद्रजीत बर्मन, संयुक्त कलेक्टर आर.एन. पाण्डेय, प्रमोद गुप्ता, सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सर्व जनपद सीईओ सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बलरामपुर : कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने साल 2024 के अंतिम दिवस को सेवानृवित्त होने वाले शिक्षक एवं भृत्य को सेवानृवित्ति तिथि को ही पेंशन आदेश प्रदान किया। उन्होंने उनके सुखद जीवन के लिए शुभकामनाएं दी और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि शासकीय कर्मचारियों के जीवन में बहुत अच्छा करने की इच्छा होती हैं, किंतु समय के अभाव के कारण नही कर पाते हैं, इसलिए अब आपकी जो रूची है उस ओर आगे बढ़ते हुए समाज में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।सेवानिवृत्त होने वाले श्री शिव कुमार यादव 07 अक्टूबर 1986 से शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं प्रारंभ करते हुए 31 दिसम्बर 2024 को प्रधान पाठक के पद से सेवानिवृत्त हुए। वहीं श्रीमती सुसन्ना तिर्की ने 01 जुलाई 1989 से लगभग 35 वर्ष भृत्य के रूप में सेवा दी। कलेक्टर श्री कटारा ने दोनों कर्मचारियों को आगामी जीवन की शुभकामनाएं दीं।पेंशन प्रकरणों को शीघ्रता से निराकरण के संबंध में जिला कोषालय अधिकारी श्री संतोष सिंह ने बताया कि कर्मचारी यदि अपनी सेवा पुस्तिका की जांच कराते रहें और समय पर पेंशन फार्म भर कर कार्यालय में जमा कर दें तो पेंशन आदेश जारी होने में विलंब नहीं होता है। कर्मचारी अपने नाम का मिलान अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक पासबुक से जरूर कर लें ताकि पेंशन के समय कोई समस्या न आये। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बलरामपुर : जिला खाद्य अधिकारी ने बताया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जिले में प्रचलित राशनकार्डों का नवीनीकरण किया जाना है। छत्तीसगढ़ शासन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा राशनकार्ड नवीनीकरण हेतु शेष बचे राशनकार्डों के नवीनीकरण की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2025 तय की गई है।उक्त अवधि में नवीनीकरण हेतु शेष राशन कार्ड धारक राशनकार्ड का नवीनीकरण अपने संबंधित शासकीय उचित मूल्य दुकान में उपस्थित होकर या अपने एंड्रॉयड मोबाइल मे राशन कार्ड नवीनीकरण एप के माध्यम से राशनकार्ड नवीनीकरण का आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित विभाग से कार्यालयीन समय में सम्पर्क किया जा सकता है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बलरामपुर : कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में निःक्षय-निरामय अभियान के तहत 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान 07 दिसंबर 2024 से 23 मार्च 2025 तक चलाया जा रहा है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी है कि सभी ग्रामों में लक्ष्य अनुरूप कुष्ठ एवं टीबी के मरीजों का पहचान एवं उपचार किया जा रहा है। इसके साथ ही 60 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों के लिए अनिवार्य रूप से जांच और एक्स-रे किया जा रहा है। किसी की भी स्क्रिनिंग न छुटे यह प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए सभी पीएचसी को निर्देशित किया गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा बताया गया कि टीबी की प्रारंभिक पहचान दो सप्ताह तक की खांसी, वजन कम होना, रात में बुखार और पसीना आना, भूख न लगना, जैसे लक्षणों को चिन्हांकित कर बलगम की जांच ट्रुनॉट मशीन के द्वारा किया जा रहा है। यह मशीन जिले के समस्त विकासखण्ड में उपलब्ध है। आम तौर पर नियमित शराब का सेवन करने वाले, तम्बाकू, गुड़ाखु, बीडी व सिगरेट के आदी लोगों में यह लक्षण होते हैं तो उन्हें जागरूक कर एक्स-रे जांच कराया जाना है।इसके साथ-साथ अभियान का मुख्य उद्देश्य टीबी मरीजों का जांच कर उन्हें उपचार सुविधा उपलब्ध कराना है। इसके लिए पुरानी खांसी, अनुवांशिक हिस्ट्री, कुपोषित लोगों को संदेह के दायरे में रखा गया है। लक्षणात्मक मरीजों का एक्स-रे एवं बलगम की जांच मशीन के द्वारा कर पुष्टि होने पर निःशुल्क उपचार किया जाएगा।