-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
अब इसमें बच्चों को पढ़ाने की तैयारी
महासमुंद : विश्वव्यापी कोरोना संकट के कारण पहले लगभग पौने दो साल तक स्कूल बंद थे। कोरोना की धीमी होती रफ़्तार के बीच स्कूल खोलें गए और पढ़ाई शुरू की गई थी। किंतु संभावित तीसरी लहर नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के कारण बच्चों की बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा के कारण आज से स्कूलों को फिर से बंद करने का आदेश दिया गया है। लेकिन बागबाहरा विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक विद्यालय धरमपुर के शिक्षकों ने पालक मीटिंग बुलाई और ऐसी योजना बनाई कि स्कूल बंद होने के बावजूद भी बच्चे पढ़ाई से दूर न हो, क्योंकि वर्तमान में शिक्षकों को पहले से अधिक मेहनत करना पड़ रहा है।
यहां के शिक्षकों, पूर्व छात्रों व पालकों एवं ग्रामीणों ने मिलकर बच्चों के घरों में पढ़ाई का कोना तैयार किया। घरों के बाहर वार्ड क्रमांक 01 धरमपुर में 10 ब्लैक बोर्ड भी बना दिया ताकि बच्चों को अपने घर तथा समुदाय के मध्य भी पढ़ाई का माहौल मिल सके। 27 जनवरी को जैसे ही विद्यालय बंद होने के आदेश आने के पूर्व वहां के प्रधान पाठक श्री रिंकेल बग्गा व सहायक शिक्षक श्री जनक राम ध्रुव ने बच्चों के साथ मिलकर बच्चों के घरों में पढ़ाई का कोना तैयार कर लिया था। पालकों का एक अलग व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया ताकि सूचना का आदान-प्रदान हो सकें व बच्चों को गृहकार्य भी दिया जा सके। पढ़ाई के दौरान कोविड गाइड लाइन का पूरा ध्यान रखा गया है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
27, 28 एवं 29 जनवरी को अपराह्न 3 से 4 बजे के बीच फोन करके करा सकते हैं रिकॉर्डिंग
13 फरवरी को प्रसारित होगी 26 वीं कड़ी
महासमुंद : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार सुगम उद्योग, व्यापार-उन्नत कारोबार पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे। इस संबंध में आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 27, 28 एवं 29 जनवरी को अपराह्न 3ः00 से 4ः00 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकॉर्ड करा सकते हैं।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 26 वीं कड़ी का प्रसारण 13 फरवरी 2022 को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11ः00 बजे तक होगा। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : बुधवार 26 जनवरी को महासमुंद जिले के पटेवा प्रीमैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में दुर्घटना में घायल छात्रा की स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी लेने कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम महासमुंद श्री भागवत जायसवाल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुमगांव पहुंचे। छात्रा से मुलाकात की, स्वास्थ्य का हालचाल जाना। छात्रा ने उनसे सामान्य बातचीत की। डॉक्टरों ने बताया कि छात्रा की स्थिति ठीक है, उसका उपचार जारी है।
मालूम हो कि 26 जनवरी को झंडा उतारते समय पोल हाईटेंशन तार से छू गया था। जिससे एक छात्रा की मृत्यु हो गई थी और यह एक छात्रा दुर्घटना में घायल हो गई थी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने हादसा को गंभीरता से लिया और कलेक्टर को अधीक्षिका को निलंबन करने के निर्देश दिए।
साथ ही घटना में मृतक छात्रा के परिजनों को आरबीसी 6-4 के तहत चार लाख रुपए एवं दुर्घटना बीमा योजना के तहत एक लाख रूपए की मुआवजा राशि प्रदान करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही घायल छात्रा के बेहतर उपचार के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर छात्रावास की अधीक्षिका श्रीमती ऐश्वर्या साहू को तत्काल निलंबित कर दिया गया था। मुआवजा राशि की कार्यवाही करने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने घटना की जांच के आदेश भी दिए। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुन्द द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में नियोजन, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निजी क्षेत्र के नियोजक अपोलो फॉर्मेसी के लिए ऑनलाइन प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया गया है। इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से अपोलो फॉर्मेसीज लिमिटेड के द्वारा फार्मासिस्ट के 15 पद एवं फॉर्मेसी असिस्टेंट के 15 पदों की भर्ती ऑनलाइन किया जाएगा।
उक्त प्लेसमेंट कैम्प में भर्ती के लिए आवेदक/आवेदिका जिला रोजगार कार्यालय महासमुंद के व्हाट्स एप नम्बर 70007-87325 में 04 फरवरी 2022 तक अपना बायोडाटा भेज सकते हैं या कार्यालयीन समय पर सुबह 10ः30 बजे से शाम 5ः30 बजे तक अपना बायोडाटा कार्यालय जिला रोजगार कार्यालय महासमुंद में कोविड नियमों सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जमा कर सकते हैं। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महासमुंद ज़िला में भी नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार जिले में रात 9 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक रात्रिक़ालीन कर्फ्यू लागू रहेगा। इस दौरान होटल, रेस्टोरेंट, बेकरी, फूड कोर्ट और फूड डिलीवरी रात 11 बजे तक अपनी सेवाएं दे सकते हैं। इसके अलावा स्कूल बंद करने का भी आदेश जारी किया गया है। जिला कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिले में मौजूदा कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी देखते हुए कुछ पाबंदियां लागू की जा रही है। नाइट कर्फ्यू की अवधि रात 9 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक रहेगी, साथ ही कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए होल सेल मार्केट, सब्जी मंडी में लोडिंग और अनलोडिंग की अनुमति रहेगी.
आदेश के अनुसार स्कूल, आंगनबाडी केंद्र, लाइब्रेरी, स्वीमिंग पुल बंद रहेंगे. क्लासेज ऑनलाइन होंगी। 15-18 आयु वर्ग के छात्रों को वैक्सीनेशन के लिए बुलाया जा सकता है। इसके अलावा मॉल, जिम, मैरिज हॉल एक तिहाई क्षमता से संचालित होंगे। एयरपोर्ट, बस स्टैंड, स्टेशन पर निगेटिव RT-PCR रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा।
जरूरी सेवाओं जैसे पेट्रोल पंप, दवाई दुकान, दवाई की डिलेवरी, एंबुलेंस में पाबंदियों से छूट रहेगी। साथ ही अगले आदेश तक किसी भी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन भी प्रतिबंधित रहेगा। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
मृत छात्रा के परिजनों को 5 लाख का मुआवज़ा
महासमुंद : कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने महासमुंद ज़िले के पटेवा प्री मेट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास की अधीक्षिका सुश्री ऐश्वर्या साहू कर्तव्य में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
मालूम हो कि वे छात्राओं से झंडा उतरवा रही थी। इस दौरान करंट लगने से एक छात्रा की मृत्यु हो गई और एक छात्रा घायल हुई। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस हादसे पर दुःख व्यक्त करते हुए कलेक्टर को तत्काल अधीक्षिका को निलंबित करने के निर्देश के साथ ही घटना में मृत छात्रा के परिजनों को आरबीसी6-4 के तहत 4 लाख एवं छात्र दुर्घटना बीमा योजना के तहत एक लाख रुपए की मुआवज़ा राशि प्रदान करने के निर्देश दिए। घायल छात्रा के बेहतर उपचार के निर्देश दिए है।
कलेक्टर ने तत्काल छात्रावास की अधीक्षिका को निलंबित कर दिया। कलेक्टर ने दुर्घटना के जाँच के आदेश दिए है। करंट लगने से घायल एक छात्रा के बेहतर उपचार के करने कहा है।
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
प्रथम पाली में 7361 परीक्षार्थी एवं द्वितीय पाली में 895 परीक्षार्थी होंगे शामिल
तीन सदस्यीय उड़नदस्ता दल गठित
महासमुंद : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा रविवार 23 जनवरी 2022 को दो पालियो में भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रथम पाली में खुली सीधी भर्ती परीक्षा पूर्वाह्न 9ः00 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक 32 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होंगे। जिसमें 7361 परीक्षार्थी शामिल होंगे तथा द्वितीय पाली में परिसीमित सीधी भर्ती परीक्षा दोपहर 2ः00 बजे से शाम 5ः15 बजे तक 04 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होंगे। जिसमें 895 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सुचारू, निर्विघ्न रूप से संचालन के लिए तीन सदस्यीय उड़नदस्ता दल का गठन किया है। इनमें प्रथम पाली एवं द्वितीय पाली मंे क्रमशः 8 एवं 4 परीक्षा केन्द्रों के लिए तहसीलदार श्री प्रेमलाल साहू, खेल अधिकारी श्री मनोज कुमार धृतलहरे एवं व्याख्याता श्री प्रमोद कुमार कन्नौजे को उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार प्रथम पाली में 10 परीक्षा केन्द्रों के लिए नायब तहसीलदार श्री सूरज बंछोर, उप संचालक मत्स्य श्री अतुल सिन्हा एवं जिला योजना अधिकारी श्री व्ही.पी. सिंग, इसी प्रकार प्रथम पाली में सात (23018-23024) परीक्षा केन्द्रों के लिए सहायक संचालक उद्यानिकी श्री आर.एस वर्मा, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के सहायक कार्यक्रम समन्वयक श्री डी.एन. जांगड़े एवं श्री कमल नारायण चंद्राकर तथा सात (23026-23032) परीक्षा केन्द्रों के लिए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बागबाहरा श्री के.के. वर्मा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बागबाहरा श्री एच.आर. देवांगन एवं सहायक वि.खं शिक्षा अधिकारी श्री नितिन लहरे को उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : महासमुंद ज़िले में बाजार और शहर की मुख्य सड़क पर बिना मास्क के कार्रवाई की गयी। आज शुक्रवार को 86 बिना मास्क के वाहन चालकों पर 8600 रुपए का जुर्माना लगा। महासमुंद में 22 लोगों पर 2200 रुपए, तुमगाँव में 7 लोगों पर 700 रुपए,बागबाहरा और पिथौरा में 9-9 लोगों पर 900-900 रुपए का जुर्माना वसूला गया। वही पिथौरा में 13 लोगों पर 1300, बसना में 24 लोगों पर 2400 रुपए और सरायपाली में 15 लोगों पर 1500 रुपए की चालानी कार्रवाई की गई है।
ज़िला और नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारियों ने लोगों से मास्क लगाने और गाइड लाइन का पूरी तरह पालन करने की अपील की। लोगों को कहा कि बढ़ते कोरोना संक्रमण मामलों के मद्देनजर शारीरिक दूरी और मास्क लगाने के नियम का यदि सभी अपने मन से पालन करें तो इससे कोरोना वायरस के रोकथाम एवं नियंत्रण में काफ़ी मदद मिलेगी। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
अब तक एक लाख 23 हजार से ज्यादा किसान बेच चुके अपना धान
महासमुंद : महासमुंद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समितियों के माध्यम से 1,23,372 किसानों से समर्थन मूल्य पर अब तक 5,64,345 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं 2,68,487 मेट्रिक टन का धान उठाव हो चुका है। शेष धान का उठाव किया जा रहा है। जिले में कुल पंजीकृत किसानों की संख्या 1,50,227 है। जिसमें से अब तक 1,23,372 किसान अपना धान बेच चुके हैं। शेष 26,855 किसान धान बेचने हेतु बचे हैं। इन सभी किसानों से निर्धारित समय-सीमा में धान खरीद लिया जावेगा। अधिकारियों ने बताया कि धान बेचने वाले किसानों को अब तक 10 अरब 95 करोड़ 24 लाख 15 हजार 168 रुपए का भुगतान किया जा चुका है।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि विपणन संघ द्वारा विगत 13 दिसंबर से खरीदी केन्द्रों से संग्रहण केन्द्रों के लिये धान का परिवहन कराया जाना प्रारंभ किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा राईस मिलर्स की बैंक गारंटी बढ़वाने तथा उनकी मिलिंग क्षमता अनुसार भारतीय खाद्य निगम एवं नागरिक आपूर्ति निगम में शीघ्र चावल जमा कराने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि मिलर्स धान उठाव हेतु ज्यादा से ज्यादा डी.ओ. जारी करवा सकें। जिले में भारतीय खाद्य निगम एवं नागरिक आपूर्ति निगम के द्वारा अपने सभी केन्द्रों मंे चावल का उपार्जन किया जा रहा है तथा सभी केन्द्रों में चावल लेने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध है।
विपणन संघ द्वारा राईस मिलर्स को धान का उठाव करने के लिये स्पेशल डी.ओ. जारी किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत मिलर द्वारा उठाये जाने वाले धान के कटटों का 60 प्रतिशत खाली जूट बारदाना खरीदी केन्द्रों में जमा करना अनिवार्य है, जिसका उपयोग केन्द्र द्वारा धान खरीदी करने में किया जावेगा। जिला प्रशासन द्वारा खरीदी केन्द्रों में धान की आगामी खरीदी के लिये बारदानों की पूर्ति हेतु सुव्यवस्थित कार्ययोजना तैयार की गयी है ताकि खरीदी केन्द्रों में धान की खरीदी करने के लिये बारदानों की उपलब्धता सतत् बनी रहे। जिले में समर्थन मूूल्य पर धान की खरीदी करने के लिये बारदानों की किल्लत नहीं है, किसी भी खरीदी केन्द्र में नये अथवा पुराने बारदानों की आवश्यकता पड़ने पर तत्काल बारदानों की पूर्ति की जा रही है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
कलेक्टर ने बेलसोंडा धान विक्रय करने आए किसानों से की चर्चा
महासमुंद : कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज जिला मुख्यालय महासमुंद के निकटवर्ती धान खरीदी केंद्र बेलसोंडा का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर को विभिन्न माध्यमों से जानकारी मिली थी कि धान खरीदी केंद्र बेलसोंडा में, धान विक्रय हेतु, लघु एवं सीमांत कृषकों के टोकन कम संख्या में काटे जा रहे हैं और बड़े कृषकों के टोकन अधिक संख्या में काटे जा रहे हैं, जबकि यह अनुपात 80 एवं 20 के आस-पास होना चाहिए।
विभागीय अधिकारी ने बताया कि धान खरीदी केंद्र बेलसोंडा के निरीक्षण के दौरान यह तथ्य सामने आया कि 19 जनवरी तक 1300 किसानों ने केंद्र में धान विक्रय किया है। जिसमें से 1222 लघु-सीमांत कृषक तथा 78 बड़े कृषक हैं। छोटे एवं बड़े कृषकों का यह अनुपात 94 एवं 6 होता है जो निर्धारित अनुपात के करीब ही है। इस प्रकार टोकन-संबंधी शिकायत निराधार पाई गई।
कलेक्टर श्री क्षीरसागर द्वारा धान खरीदी केंद्र बेलसोंडा के प्रभारी श्री नरेन्द्र चंद्राकर एवं उपस्थित कृषकों से केंद्र में धान खरीदी की व्यवस्था, टोकन वितरण संबंधी व्यवस्था तथा केंद्र में धान-विक्रय में आने वाली समस्याओं की जानकारी ली गई। उपस्थित कृषकों द्वारा धान खरीदी केंद्र बेलसोंडा में धान विक्रय करने में किसी प्रकार की समस्या नहीं होना बताया। लघु एवं सीमांत कृषकों हेतु टोकन की व्यवस्था एवं काटे जा रहे टोकन के प्रतिशत के संबंध में भी संतोष व्यक्त किया। उन्होंने खरीदी केन्द्र में टोकन पंजी, बारदाना पंजी, धान बोरे की स्टेकिंग, ड्रेनेज और पेयजल की व्यवस्था का निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने धान उपार्जन केन्द्र में धान बेचने आए कृषकों से चर्चा कर धान खरीदी हेतु की गई व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।
कुछ कृषकों द्वारा यह भी बताया गया कि उनका टोकन अभी तक नहीं कटा है और खरीदी में मात्र 6 दिन शेष हैं, इसलिए वे चिंतित हैं। इस पर धान खरीदी केंद्र प्रभारी द्वारा उन कृषकों को उनके टोकन जारी होने के दिवस एवं तिथि की जानकारी प्रदान की गई। कलेक्टर द्वारा सभी उपस्थित किसानों को आश्वस्त करते हुए अवगत कराया गया कि समर्थन-मूल्य धान-खरीदी की निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत ही सभी पंजीकृत कृषकों का धान क्रय करना सुनिश्चित किया जाएगा। कोई भी पंजीकृत कृषक धान विक्रय करने से वंचित नहीं रहेगा।
कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र बेलसोंडा के प्रभारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान खरीदी के लिए शेष बचे दिनों तथा केंद्र में धान की अनुमानित आवक के अनुपात में प्रतिदिन की खरीदी का आकलन कर उतनी मात्रा में प्रतिदिन धान क्रय किया जाना सुनिश्चित करें। साथ ही आगामी 25 जनवरी से संभावित आकस्मिक वर्षा के परिप्रेक्ष्य में खरीदी केंद्र में रखे समस्त धान-स्कंध की सुरक्षा हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस. आलोक, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री एस.के.तिग्गा, प्रभारी खाद्य अधिकारी श्री अनिल जोशी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल अधिकारी श्री ठाकुर, सहायक खाद्य अधिकारी श्री संजय शर्मा, सहकारिता विस्तार अधिकारी श्री अनीश दीवान, खाद्य निरीक्षक श्री सी.एस. वर्मा उपस्थित थे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
अब उसे दैनिक क्रियाकलाप में सुविधा होगी
महासमुंद : कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर के आज जिला अस्पताल निरीक्षण के दौरान अपना इलाज कराने ग्राम बेरेकेल से पिता के साथ आयी बहु दिव्यांग बालिका करिश्मा बंजारे पर नजर पड़ी। कलेक्टर उसके पास पहुंचे, उसका हालचाल जाना। उन्हें जानकारी मिली की बालिका मस्तिष्क पक्षाघात से पीड़ित है। उसे अपने दैनिक क्रियाकलाप में काफी दिक्कत आती है। कलेक्टर ने तत्काल समाज कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि आज ही इन्हें सी.पी. चेयर विथ कम्मोड (सेरेब्रल पाल्सी व्हील चेयर) मुहैया कराएं। उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह ने तुरंत कार्यवाही की।
कलेक्टर श्री क्षीरसागर के कार्यालय कलेक्ट्रेट लौटने के बाद उप संचालक श्रीमती सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर के हाथों करिश्मा बंजारे को सी.पी. व्हील चेयर विथ कम्मोड उपलब्ध करायी। इसके मिल जाने से अब उसे अपने दैनिक क्रियाकलाप में सुविधा होगी। यह एक अच्छी गुणवत्ता वाला एक रिक्लाइनिंग हाई बैक और अतिरिक्त कुशन वाला व्हील चेयर है। यह विशेष रूप से सेरेब्रल पाल्सी वाले बच्चों के लिए ही डिजाइन किया गया है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती मरीजों और परिजनों से उपचार, व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया। डेडिकेट कोविड अस्पताल, ऑक्सीजन प्लांट, पोषण पुनर्वास केन्द्र (एन.आर.सी.) में भर्ती बच्चों के पोषण की जानकारी ली। इसके साथ चिकित्सालय परिसर स्थित श्री धन्वंतरी दवाई योजना (सस्ती दवा दुकान) का निरीक्षण किया और दवाईयों की उपलब्धता की जानकारी ली। कलेक्टर ने अस्पताल को स्वच्छ रखने और मरीजों का संवेदनशीलता के साथ उपचार करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने कोविड-19 कोरोना संक्रमित रोगियों की उपचार, व्यवस्था को लेकर चर्चा की। उन्होंने कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु सभी कारगर कदम उठाने को कहा। इस मौके पर उन्होंने मेडिकल कॉलेज का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा पहले की अपेक्षा तीसरी लहर में कोरोना के संक्रमण में कमी देखी जा रही है। लेकिन हमें पूरी सावधानी बरतनी है। ऐसे में अस्पताल को सुविधायुक्त रखने की आवश्यकता है। ताकि विशेष परिस्थितियों में आने वाले मरीजों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने अस्पताल में तैनात विशेषज्ञों, चिकित्सकों की जानकारी ली।
इस मौके पर उपचार कराने आयी बहु दिव्यांग (मस्तिष्क पक्षाघात) करिश्मा बंजारे (26 वर्ष) से भी मुलाकात और बातचीत की। उन्होंने बालिका को तुरंत सेरेब्रल पाल्सी व्हील चेयर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एस. आलोक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन.के. मंडपे, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अरविन्द गुप्ता एवं अन्य चिकित्सक साथ थे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : कलेक्टर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 13 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें विकासखण्ड महासमुन्द के ग्राम लभराकला निवासी श्री उत्तम ध्रुव की मृत्यु 09 मार्च 2018 को सांप के काटने से होने पर उनकी पत्नी श्रीमती दामिन ध्रुव एवं दुर्गश निषाद की मृत्यु 06 सितम्बर 2016 को पानी में डूबने से होने पर उनके पिता श्री कामताराम निषाद, ग्राम पीढ़ी निवासी कु. नरगिस की मृत्यु 28 मई 2020 को आग में जलने से होने पर उनके पिता श्री जोगीराम साहू, ग्राम जोगीडीपा निवासी रोशन सोरी की मृत्यु 31 जुलाई 2020 को पानी में डूबने से होने पर उनके पिता श्री सुकदेव सोरी, ग्राम खैरा निवासी तरूण ध्रुव की मृत्यु 29 सितम्बर 2021 को पानी में डूबने से होने पर उनके पिता श्री डुमेश्वर ध्रुव, ग्राम गोंगल निवासी कु. मोनिका धृतलहरे की मृत्यु 27 जून 2018 को सांप के काटने से होने पर उनके पिता श्री घांसीराम धृतलहरे, ग्राम झालखम्हरिया निवासी श्री धरम निषाद की मृत्यु 11 अक्टूबर 2019 को सांप के काटने से होने पर उनकी पत्नी श्रीमती गोदावरी निषाद, ग्राम बेलसोंडा निवासी श्रीमती हेमलता ध्रुव की मृत्यु 12 मई 2019 को आग में जलने से होने पर उनके पति श्री त्रिदेव ध्रुव, ग्राम उलट कोडार लोहारडीह निवासी श्री भगवान ध्रुव की मृत्यु 01 अगस्त 2020 को सांप के काटने से होने पर उनके पिता श्री तुलसीराम एवं ग्राम बेलटुकरी निवासी श्रीमती पुष्पाबाई की मृत्यु 30 जून 2020 को सांप के काटने से होने पर उनके पति श्री पुरूषोत्तम पटेल के लिए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम गड़बेड़ा निवासी श्रीमती मानबती बघेल की मृत्यु 19 अप्रैल 2021 को सांप के काटने से होने पर उनके पति श्री मोहितराम बघेल एवं ग्राम लहरौद निवासी गौरव यादव की मृत्यु 02 अक्टूबर 2020 को पानी में डूबने से होने पर उनके पिता श्री हितेन यादव तथा बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम खैरटकला निवासी श्री कु. गीता सोनवानी की मृत्यु 17 अक्टूबर 2015 को पानी में डूबने से होने पर उनके पिता श्री मनिहार सोनवानी के लिए चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
प्रथम पाली में 7361 परीक्षार्थी एवं द्वितीय पाली में 895 परीक्षार्थी होंगे शामिल
तीन सदस्यीय उड़नदस्ता दल गठित
महासमुंद : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा रविवार 23 जनवरी 2022 को दो पालियो में भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रथम पाली में खुली सीधी भर्ती परीक्षा पूर्वाह्न 9ः00 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक 32 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होंगे। जिसमें 7361 परीक्षार्थी शामिल होंगे तथा द्वितीय पाली में परिसीमित सीधी भर्ती परीक्षा दोपहर 2ः00 बजे से शाम 5ः15 बजे तक 04 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होंगे। जिसमें 895 परीक्षार्थी शामिल होंगे।कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने परीक्षा के सुचारू, निर्विघ्न रूप से संचालन के लिए तीन सदस्यीय उड़नदस्ता दल का गठन किया है।
इनमें प्रथम पाली एवं द्वितीय पाली मंे क्रमशः 8 एवं 4 परीक्षा केन्द्रों के लिए तहसीलदार श्री प्रेमलाल साहू, खेल अधिकारी श्री मनोज कुमार धृतलहरे एवं व्याख्याता श्री प्रमोद कुमार कन्नौजे को उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार प्रथम पाली में 10 परीक्षा केन्द्रों के लिए नायब तहसीलदार श्री सूरज बंछोर, उप संचालक मत्स्य श्री अतुल सिन्हा एवं जिला योजना अधिकारी श्री व्ही.पी. सिंग, इसी प्रकार प्रथम पाली में सात (23018-23024) परीक्षा केन्द्रों के लिए सहायक संचालक उद्यानिकी श्री आर.एस वर्मा, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के सहायक कार्यक्रम समन्वयक श्री डी.एन. जांगड़े एवं श्री कमल नारायण चंद्राकर तथा सात (23026-23032) परीक्षा केन्द्रों के लिए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बागबाहरा श्री के.के. वर्मा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बागबाहरा श्री एच.आर. देवांगन एवं सहायक वि.खं शिक्षा अधिकारी श्री नितिन लहरे को उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
15 हजार 350 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया
महासमुंद : जिले में आज हुए पंचायत उप चुनाव मतदान में 75.94 प्रतिशत मतदान हुआ। उप निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार जनपद पंचायत महासमुंद में 73.21, जनपद पंचायत बागबाहरा में 73.18, जनपद पंचायत पिथौरा में 75.73, जनपद पंचायत बसना में 79.08 प्रतिशत मतदान हुआ। सर्वाधिक मतदान जनपद पंचायत सरायपाली में 84.60 प्रतिशत लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जिले मेें पंचायत के उप चुनावों में कुल 15,350 मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया। 7690 पुरूष मतदाता और 7660 महिला मतदाताओं ने मत पत्रों के माध्यम से अपना मत डाला।
जिले में होने वाले पंचायत उप निर्वाचन की कुल 25 सीटों के लिए 61 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें महासमुंद की एक जनपद उप चुनाव के लिए 6 अभ्यर्थी है। वहीं बागबाहरा और सरायपाली की 3-3 सरपंच की उपचुनाव के लिए 16 प्रत्याशी खड़े हुए है। वहीं पिथौरा के 5 सरपंच सीट के लिए 12 उम्मीदवार अपना भाग्य अजमा रहे है। इसी तरह जिले में पंच के 13 सीटों के लिए भी उप चुनाव हुआ। इसके लिए 27 अभ्यर्थी मैदान में थे। पंच की ये चुनाव महासमुंद में 3, बागबाहरा में एक, पिथौरा में 4, बसना में 2 और सरायपाली में 3 सीटों पर हुआ। मतदान सुबह 7ः00 बजे से अपराह्न 3ः00 बजे तक चला। मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से हुआ। कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली। मतदान के दौरान कोविड गाईड लाईन का पूरी तरह पालन किया गया। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
सभी सरकारी, सार्वजनिक राष्ट्रीय महत्व के भवनों में की जाएगी रौशनी
गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के लिए जिस विभाग को दायित्व दिए गए है वे समय पर पूरा करें: कलेक्टर श्री क्षीरसागर
महासमुंद : कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर की अध्यक्षता में आज यहां कलेक्ट्रेट के महानदी सभाकक्ष में 73 वें गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2022) के अवसर पर जिला स्तर पर आयोजित किए जाने वाले रूपरेखा निर्धारण के संबंध में बैठक हुई। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष रूप से कोविड-19 के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए समारोह आयोजित किया जाए। आयोजन के दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए राज्य और केन्द्र सरकार के निर्देशों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। गणतंत्र दिवस का आयोजन गरिमापूर्ण तरीके से हो। समारोह पूर्व की भांति मिनी स्टेडियम महासमुंद में सुबह 9ः00 बजे से किया जाएगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एस. आलोक, अतिरिक्त कलेक्टर डॉ. नेहा कपूर, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री भागवत जायसवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन.के. मंडपे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने कहा कि जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह चूंकि प्रातः 9ः00 बजे से प्रारम्भ होगा। इसे देखते हुए जिला मुख्यालय में स्थित शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्यक्रम सुबह 8ः00 बजे के पूर्व सम्पन्न कर लिया जाए। ताकि उन कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी गण जिले के मुख्य समारोह में शामिल हो सके। उन्होंने कहा कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोविड-19 के प्रसार को देखते हुए समारोह में झांकियां प्रदर्शित नहीं होगी। इसी के साथ स्कूली बच्चों का कार्यक्रम तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा। फुल ड्रेस रिहर्सल 24 जनवरी को आयोजित होगी।
उन्होंने कहा कि आयोजन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। अधिकारी अपने-अपने विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का नाम शनिवार 22 जनवरी तक सीईओ जिला पंचायत या अतिरिक्त कलेक्टर के पास भेज सकते है।
उन्होंने कहा कि समारोह स्थल पर सैनिटाइजर व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जाएगी। लोक निर्माण विभाग द्वारा बेरिकेटिंग के लिए बॉस बल्ली के लिए वन विभाग से समन्वय कर व्यवस्था करेंगे। वाहनों की पार्किंग व्यवस्था का निर्धारण जिला परिवहन अधिकारी, पुलिस तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा गत वर्ष की भांति जिस-जिस विभाग को दायित्व दिए गए थे। इसी प्रकार सभी संबंधित विभाग समय रहते अपने-अपने दायित्व पूरा करें।कलेक्टर ने बैठक में कहा कि समारोह में गणमान्य अतिथियों को भी सीमित संख्या में आमंत्रित किया जाए। बैठक व्यवस्था में भी सामाजिक, व्यक्तिगत दूरी का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) को रात्रि में जिले के सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों तथा राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों में रौशनी करने को कहा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय झंडों पर प्लास्टिक का उपयोग न किया जाए। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम पहुंचकर गणतंत्र दिवस की तैयारियों का जायजा लिया। उपस्थित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विगत गणतंत्र दिवस समारोह की भी जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने साफ-सफाई, साज-सज्जा, अतिथियों, मीडिया आदि के बैठक व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि माइक, साउंड सिस्टम गुणवत्तापूर्ण हो इस बात का खास ख्याल रखें। पंडाल गरिमा युक्त हो इसका भी ध्यान रखा जाए। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने समारोह के मुख्य अतिथि के आगमन द्वार, पार्किंग, स्टेज आदि भी देखी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एस. आलोक, अतिरिक्त कलेक्टर डॉ. नेहा कपूर, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री भागवत जायसवाल, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री एस.आर. सिन्हा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारतीय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुन्द : जिला महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 03 दिसम्बर 2020 को 34 सेक्टरों के लिए तथा 30 सितम्बर 2021 को 26 सेक्टरों के लिए महिला स्व सहायता समूहों से रेडी-टू ईट पूरक पोषण आहार प्रदाय करने हेतु प्रस्ताव आवेदन आमंत्रित किया गया था।महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि संचालनालय महिला एवं बाल विकास द्वारा जिले में महिला स्व सहायता समूहों के चयन के लिए विज्ञापन जारी किया गया था या समूह चयन की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है तो उन समस्त कार्यवाहियों को निरस्त किया गया है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुन्द : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा 23 जनवरी 2022 को दो पालियो में पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रथम पाली में खुली सीधी भर्ती परीक्षा पूर्वाह्न 9ः00 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक तथा द्वितीय पाली में परिसीमित सीधी भर्ती परीक्षा दोपहर 2ः00 बजे से शाम 5ः15 बजे आयोजित होगी।
कलेक्टर ने परीक्षा के सुचारू एवं निर्विघ्न रूप से संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री श्रवण कुमार टण्डन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। नोडल अधिकारी व्यावसायिक परीक्षा संबंधी गोपनीय सामग्री प्राप्त कर परीक्षा समाप्ति पश्चात् गोपनीय सामग्री व्यापम में जमा करेंगे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुन्द : अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) महासमुन्द ने सड़क दुर्घटना मंे मृतक के परिवारजनों तथा घायलों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता अंतर्गत मृतक के स्वजन के लिए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें विकासखण्ड महासमुन्द के ग्राम शेर निवासी सुश्री पुन्नी बाई उर्फ फुग्गा बाई की मृत्यु सड़क दुर्घटना में 25 दिसम्बर 2021 को होने पर उनके भाई श्री गिरधारी राम के लिए 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुन्द : त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2021 के कल गुरुवार 20 जनवरी को होने वाले मतदान के लिए मतदान दल अपने-अपने केन्द्रों के लिए रवाना हो रहे है। जिले में होने वाले पंचायत उप निर्वाचन की कुल 25 सीटों के लिए 61 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें महासमुंद की एक जनपद उप चुनाव के लिए 6 अभ्यर्थी है। वहीं बागबाहरा और सरायपाली की 3-3 सरपंच की उपचुनाव के लिए 16 प्रत्याशी खड़े हुए है। वहीं पिथौरा के 5 सरपंच सीट के लिए 12 उम्मीदवार अपना भाग्य अजमा रहे है। इसी तरह जिले में पंच के 13 सीटों के लिए भी उप चुनाव हो रहा है। इसके लिए 27 अभ्यर्थी मैदान में है। पंच की ये चुनाव महासमुंद में 3, बागबाहरा में एक, पिथौरा में 4, बसना में 2 और सरायपाली में 3 सीटों पर हो रहा है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन बैलेट मत पत्रों के माध्यम से प्रातः 7ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक किया जाएगा। इसके उपरांत मतदान केन्द्र पर ही मतगणना कार्य मतदान अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। इसके लिए 57 मतदान दल, 17 सेक्टर ऑफिसर एवं 6 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : महासमुंद ज़िले में बाजार और शहर की मुख्य सड़क पर बिना मास्क के कार्रवाई की गयी।आज मंगलवार को 137 बिना मास्क के दोपहिया घूम रहे लोगों व बिना मास्क के दोपहिया वाहन चालकों पर 14000 रुपए की चालानी कार्रवाई की गयी। महासमुंद में 32 लोगों पर 2900 रुपए, तुमगाँव में 34 लोगों पर 3000,बागबाहरा में 25 लोगों पर 2500 रुपए का जुर्माना वसूला गया। वही पिथौरा में 13 लोगों पर 1300, बसना में 29 लोगों पर 2900 रुपए और सरायपाली में 14 लोगों पर 1400 रुपए की चालानी कार्रवाई की गई है।
ज़िला और नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारियों ने लोगों से मास्क लगाने और गाइड लाइन का पूरी तरह पालन करने की अपील की। लोगों को कहा कि बढ़ते कोरोना संक्रमण मामलों के मद्देनजर शारीरिक दूरी और मास्क लगाने के नियम का यदि सभी अपने मन से पालन करें तो इससे कोरोना वायरस के रोकथाम एवं नियंत्रण में काफ़ी मदद मिलेगी। इसकी प्रसार को 90 प्रतिशत तक रोका जा सकता है। इसलिए आवश्यक है कि हम सब मिलकर कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के अभियान में सहयोग दे। इसके लिए आवश्यक है कि हम सार्वजनिक स्थानों पर निकलने के दौरान या दुकानों पर क्रय-विक्रय के समय शारीरिक दूरी और मास्क लगाने के नियम का पूरी तरह से पालन करें और चालानी कार्रवाई से भी बचें। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में सीजीआरआईडीसी अन्तर्गत स्वीकृत 4 सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ संसदीय सचिव एवं विधायक श्री विनोद चंद्राकर ने किया। कुल 18 किलोमीटर की सड़क निर्माण पर 14 करोड़ 75 लाख रुपए व्यय होंगे। ये सड़क मार्ग गोंगल से कुर्रुभट्ठा 2.00 कि.मी.तुरेंगा से सरेकेल मार्ग 2.00 कि मी,एन एच 53 से बिरबिरा मार्ग 4.00 कि मी एवम् पतेवा से खल्लारी 10 किलोमीटर का है।
इन मार्गो के बन जाने से क्षेत्र लोगों को काफ़ी सुविधा होगी। उनकी की जा रही मांग भी आज पूरी हुई। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल ,जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, रमाकांत ध्रुव, हेमंत डड़सेना, कमलेश ध्रुव, सचिन गायकवाड़, सरपंच जगन्नाथ खैरवार, झनक सिन्हा, रूपलाल पटेल, मनिहार ध्रुव, अभय कुंभकार, खोम सिन्हा, रमन ठाकुर, केशव चौधरी, राधेश्याम ध्रुव, मानिक साहू, सोनू राज, सागर पटेल मौजूद थे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : महासमुन्द जिले के नवागत कलेक्टर (आई.ए.एस.) श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज मंगलवार को विधिवत् पदभार ग्रहण किया। उन्होंने जिला अधिकारियों की मौजूदगी में कामकाज संभाला।इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एस. आलोक, एसडीएम महासमुन्द श्री भागवत जायसवाल, डिप्टी कलेक्टर श्री एस.केे. टंडन, डॉ. नेहा कपूर, सुश्री नेहा भेड़िया, सहित जनसम्पर्क अधिकारी श्री शशिरत्न पाराशर एवं श्री हेमनाथ सिदार, कोषालय अधिकारी श्री डी.पी. वर्मा उपस्थित थे। श्री क्षीरसागर इससे पहले जिला गरियाबंद के कलेक्टर थे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
समाज के भले के लिए मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान: कलेक्टर श्री क्षीरसागर
महासमुन्द : कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज यहां कलेक्ट्रेट के महानदी सभाकक्ष में स्थानीय प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों से मेल मुलाकात एवं परिचयात्मक बैठक लेकर रूबरू हुए और सभी पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिले की विकास संबंधी विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि समाज के भले के लिए मीडिया अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। मीडिया की भूमिका यथार्थ सूचना प्रदायक एजेंसी के रूप में होनी चाहिए। मीडिया द्वारा ही समाज को पूरे विश्व एवं प्रदेश व जिले में होने वाली घटनाओं की जानकारी मिलती है। इसलिए मीडिया का प्रयास होना चाहिए कि ये जानकारियां यथार्थ परख हो। मीडिया का प्रस्तुतीकरण ऐसा होना चाहिए जो समाज का मार्गदर्शन कर सकेें।
कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर सभी मीडिया प्रतिनिधियों से आशा व्यक्त की। वे हमेशा की तरह जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी अपने मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। ताकि जरूरतमंद और पात्र हितग्राहियों को इन योजनाओं का बेहतर तरीके से लाभ मिले। उन्होंने पत्रकारों से जिले के विकास को और बेहतर गति मिले इस संबंध में भी चर्चा की। पत्रकारों ने इस दौरान शहरी समस्याओं की ओर कलेक्टर को अवगत कराया। परिचयात्मक बैठक में विभिन्न प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकार गण उपस्थित थे।