-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू ने आज पिथौरा ब्लॉक के धान जांच नाका चरौदा एवं धान खरीदी केंद्र परसदा का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों से धान खरीदी प्रक्रिया, नमी परीक्षण, तौल और भंडारण की स्थिति के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ने किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि धान खरीदी केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। नमी परीक्षण में पारदर्शिता बनाए रखने और समय पर तौल प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने अधिकारियों को सतर्कता बरतने की सलाह दी। धान खरीदी केंद्र परसदा में भंडारण की व्यवस्था का जायजा लेते हुए उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि धान को उचित ढंग से सुरक्षित रखा जाए और कोई अनियमितता न हो।
धान जांच नाका चरौदा में उन्होंने आने-जाने वाले वाहनों की निगरानी पर जोर दिया और नाके पर सुरक्षा व पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने के लिए टीम को सक्रिय रहने की हिदायत दी। अपर कलेक्टर श्री साहू ने कहा कि शासन की धान खरीदी नीति को सफलतापूर्वक लागू करना प्रशासन की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री ओंकारेश्वर सिंह, तहसीलदार श्री नितिन ठाकुर सहित संबंधित विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : विकासखण्ड बसना के ग्राम बाउलीघुटकरी में 44.26 लाख रुपये की लागत से लघुत्तम सिंचाई तालाब निर्माण कार्य के तहत भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। आज भूमि पूजन का कार्यक्रम श्री ओ.पी. चौधरी पूर्व अध्यक्ष भूमि विकास बैंक महासमुंद, श्री टिकेलाल साव सांसद प्रतिनिधि महासमुंद, श्री विद्याचरण चौधरी, श्री सीताराम ठाकुर,, सरपंच श्री मनोहर बिंझवार, प्रतिनिधि एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री एफ.आर. कश्यप, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी श्री भीमराव घोड़ेसवार, श्री वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री दिलीप सिंह दीवान, सर्वेयर श्री यशवंत ठाकुर उपस्थित थे। भूमि पूजन के साथ ही इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शुभारंभ हुआ, जो क्षेत्र के कृषकों को सिंचाई के बेहतर साधन उपलब्ध कराएगा। लघुत्तम सिंचाई तालाब के निर्माण से क्षेत्र के किसानों को जल संरक्षण में मदद मिलेगी, और कृषि उत्पादकता में सुधार होगा। इस परियोजना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और कृषि अधिकारियों ने खुशी व्यक्त की है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : कोमाखान जोन के संकुल केन्द्र लुकुपाली, कसेकेरा, भलेसर, नर्रा, परसूली, टेमरी ,टेमरी अ, देवरी, खैरटखुर्द, बोकरामुड़ा कला एवं बोइरगांव के प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधानपाठक, हाई स्कूल व हायर स्कूल की प्राचार्यों एवं संकुल समन्वयकों की बैठक बागबाहरा एस डी एम श्री उमेश कुमार साहू की अध्यक्षता में आहूत की गई। शिक्षा विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक में उपस्थित संस्था प्रमुखों एवं संकुल समन्वयकों से चर्चा करते हुए एस डी एम बागबाहरा ने जाति प्रमाणपत्र बनवाने हेतु पात्र विद्यार्थियों का शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर जोर दिया।उन्होंने जाति प्रमाणपत्र बनवाने हेतु मैदानी स्तर पर आने वाली कठिनाइयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया और कहा कि मिसल,दाखिल-खारिज ,वंशावली एवम अन्य दस्तावेजों के संकलन हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जाति प्रमाणपत्र के आवेदनों का ऑनलाइन सब्मिशन करते समय ध्यानपूर्वक स्कैन करे ताकि सेंट बैक की स्थिति निर्मित न हो।बैठक के पश्चात एस डी एम बागबाहरा ने सेजेस कोमाखान का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने क्लासरूम में जाकर विद्यार्थियों से उनके अध्ययन प्रगति पर चर्चा की।
विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बागबाहरा श्री कौशल कुमार वर्मा ने शिक्षकों की नियमित उपस्थिति पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षक शाला समयावधि का पालन करते हुए अध्यापन कार्य करना सुनिश्चित करें।सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री रामता प्रसाद मन्नाडे ने अपार आई डी जनरेट करने के कार्य मे प्रगति लाने की बात कही।उन्होंने व्याप्त समस्याओं का उचित समाधान करते हुए लक्ष्य प्राप्ति पर जोर दिया।शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य सुबोध कुमार तिवारी ने परख जांच परीक्षा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ओएमआर शीट में उत्तर अंकित करने में किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसलिए विद्यार्थियों को पर्याप्त अभ्यास करवाया जाए। कोमाखान जोन प्रभारी मनीष अवसरिया ने शिक्षा विभाग के एजेंडों का सिलसिलेवार जानकारी प्रस्तुत किया और कहा कि 5 वी और 8 वी की बोर्ड परीक्षा पुनः बहाल हो रहा है।
इसलिए अध्यापन कार्य मे तेजी लाते हुए शैक्षिक प्रगति हेतु अपना सकारात्मक योगदान सुनिश्चित करेंगे। बैठक में प्राचार्य पवन कुमार चक्रधारी, डोमन सिंह टंडन,हीरासिंह नायक एवम संकुल समन्वयक मनीष अवसरिया, मोहिंदर पांडे, भरतसिंह ठाकुर,गोविंद सिंह चक्रधारी, अनिल पटेल ,राधे निराला,नोहर सिंह ठाकुर,कोमनलाल चन्द्राकर, मनोज चक्रधारी, भुपेश्वरी साहू सहित संस्था प्रमुखगण मौजूद रहे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : महासमुंद में चल रही 68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में आज सेमीफाइनल मैच के परिणाम बेहद रोमांचक रहे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीता। दोपहर तक आयोजित मैचों के बाद खिलाड़ियों और कोचों को छत्तीसगढ़ की विश्व प्रसिद्ध सांस्कृतिक धरोहर सिरपुर का भ्रमण कराया गया। हैंडबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल परिणाम में बालक वर्ग में हरियाणा ने दिल्ली को 21-18 के स्कोर से हराकर फाइनल में जगह बनाई।वहीं छत्तीसगढ़ ने राजस्थान को 23-18 के स्कोर से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इसी तरह बालिका वर्ग में छत्तीसगढ़ ने हरियाणा को 13-10 के स्कोर से मात दी तथा दिल्ली ने तेलंगाना को 17-11 के स्कोर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की खेल भावना और संघर्षशीलता सराहनीय रही। अब सभी की नजरें आगामी फाइनल मुकाबलों पर हैं, जहां रोमांच अपने चरम पर होगा। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
अभी तक 54 प्रकरण में 5 हजार से अधिक क्विंटल धान जप्त182 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 18,830 किसानों से 91279.04 टन धान खरीदा गयामहासमुंद : कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिले में अवैध धान की तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर श्री लंगेह ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि अवैध धान का परिवहन व भण्डारण करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में संबंधित वाहन, धान और तस्करी में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, धान के अवैध कारोबार में शामिल व्यापारियों पर भी जुर्माना लगाया जाएगा।निर्देशानुसार बिना उचित दस्तावेजों और अनुमति के धान परिवहन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है और ऐसे परिवहन को तुरंत जब्त किया जा रहा है। इसी क्रम में 26 नवम्बर को अवैध धान भण्डारण एवं रबी फसल धान का विक्रय करने वाले 4 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई। जिसमें कुल 331 बोरा (132.40 क्विंटल) धान जप्त किया गया। कार्रवाई के दौरान महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम धनसुली के श्री महेश कुमार यादव से 30 बोरा, पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम लिमदरहा के श्री धनीराम नायक से 61 बोरा तथा बसना विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम आमापाली के श्री आनंद साव से 90 बोरा, ग्राम पुरुषोत्तमपुर के श्रीमती हिरामोती बरिहा से 150 बोरी धान जप्त किया गया।
54 प्रकरण में 5 हजार से अधिक क्विंटल धान जप्तजिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि राजस्व, मंडी, खाद्य विभाग द्वारा जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में अवैध धान परिवहन के विरुद्ध 9 नवम्बर से कार्रवाई की जा रही है। 26 नवम्बर तक कुल 54 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई हैं। जिसमें एक प्रकरण अंतर्राज्यीय तथा 53 प्रकरण राज्यीय है। कार्रवाई में 12779 बोरा धान (5098.6 क्विंटल) जप्त किया गया है। इस दौरान अवैध धान परिवहन में संलिप्त 04 वाहनों को भी जप्त किया गया है।
अब तक 91279.04 टन धान खरीदा गयाखरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान तेजी से चल रहा है। नोडल अधिकारी श्री आशीष शर्मा ने बताया कि 26 नवंबर तक 182 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 18,830 किसानों से 91279.04 टन धान खरीदा गया, जिसमें 19496.00 करोड़ रुपये की राशि किसानों को वितरित की गई। उन्होंने बताया कि जिले के उपार्जन केन्द्रों में 84 लाख 12 हजार से अधिक बारदाना प्राप्त हुआ है।जिसमें 58 लाख 84 हजार 758 नया बारदाना है। एक लाख 22 हजार 124 बारदाना मिलर से प्राप्त, 13 लाख 69 हजार 846 पीडीएस से प्राप्त तथा किसानों से एक लाख 22 हजार 249 बारदाना प्राप्त हुआ है। 24 लाख 78 हजार 482 बारदाने का उपयोग उपार्जन केन्द्रों में किया जा रहा है। अभी 59 लाख 33 हजार 756 बारदाना शेष है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 05 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर विकासखंड महासमुंद अंतर्गत वार्ड नम्बर 12 भाठापारा के मृतक श्री कुलदीप यादव, नयापारा वार्ड नम्बर 05 के मृतक श्री सुनील साहू, बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम भानपुर के मृतक श्री संतोष कुमार यादव, ग्राम भदरसी के मृतक श्री नेतराम यादव तथा सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत वार्ड नम्बर 3 महलपारा के मृतक श्री आदिल हुसैन के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
लोक सेवा केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र या प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में जाकरनिःशुल्क पंजीकरण कराने की अपीलमहासमुंद : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के समस्त 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत स्वास्थ्य सहायता प्रदान करने के लिए ’’आयुष्मान वय वंदना कार्ड’’ का शुभारंभ किया है। इस कार्ड के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा का एक नया अवसर मिलेगा, जिसके तहत उन्हें 5 लाख रुपये तक की चिकित्सा सहायता प्राप्त होगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी. कुदेशिया ने बताया कि अब तक वरिष्ठ नागरिकों को उनके परिवार के राशन कार्ड के आधार पर स्वास्थ्य लाभ मिलता था, लेकिन इस नई योजना के तहत सभी 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के नागरिकों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड जारी किया जाएगा, जिससे वे इस योजना से जुड़ी स्वास्थ्य सहायता का लाभ उठा सकेंगे। आयुष्मान वय वंदना कार्ड प्राप्त करने के लिए सभी वरिष्ठ नागरिकों का पंजीयन आवश्यक होगा।
जो वरिष्ठ नागरिक पहले से आयुष्मान कार्ड से पंजीकृत हैं, उन्हें भी पुनः पंजीकरण कराना होगा। पंजीयन के लिए नागरिकों को अपना ’’आधार कार्ड’’ प्रस्तुत करना होगा, जिससे उनकी आयु का सत्यापन किया जाएगा। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने पर नागरिकों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड जारी किया जाएगा, जिससे वे पंजीकृत अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सहायता प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने जिले के सभी 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाने के लिए अपना आधार कार्ड लेकर नजदीकी ’’लोक सेवा केन्द्र (च्वाइस सेंटर)’’, ’’सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र’’ या ’’प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र’’ में जाकर निःशुल्क पंजीकरण कराएं। योजना से संबंधित अधिक जानकारी या सहायता की आवश्यकता है, तो वे ’’टोल-फ्री नंबर 104’’ पर संपर्क कर सकते हैं। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
तीरंदाजी में अपने हुनर दिखाते आदिवासी बच्चेखेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर में जिले के कई खिलाड़ी ले रहे प्रशिक्षणमहासमुंद : भारत सरकार की योजना अन्तर्गत खेलों इंडिया लघु केंद्र का संचालन तीरंदाजी खेल में खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा एकलव्य आदर्श मॉडर्न आवासीय विद्यालय भोरिंग में नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें तीरंदाजी प्रशिक्षक एवन कुमार साहू (राष्ट्रीय खिलाड़ी) बागबाहरा द्वारा विगत दो वर्षों से प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा हैं। प्रशिक्षण में शामिल होने आस पास के खिलाड़ियों के साथ जिले भर के बच्चें शामिल हो रहे हैं। जो एकलव्य आवासीय विद्यालय एवं स्थानीय विद्यालयों में अध्ययन कर रहे हैं।तीरंदाजी खेल को आगे बढ़ाने व संचालित करने हेतु पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराया गया हैं जिसमें प्रतिदिन सुबह-शाम खिलाड़ियों को अपने हुनर दिखाने का मौका मिल रहा हैं। जिले के विभिन्न ग्राम/ग्राम पंचायतों से लेकर शहरी क्षेत्रों से खिलाड़ी अभ्यास करने शामिल हो रहे हैं। जिले में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन जिला, संभाग स्तरीय, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन भोरिंग में किया जा चुका हैं। तीरंदाज़ी खेल को आगे बढ़ाने में जिला प्रशासन का अहम योगदान है। विभागों के आपसी समन्वय से तीरंदाजी खेल में जिले के खिलाड़ियों ने राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने में सफल रहे हैं।
राज्य स्तरीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता बागबाहरा में लघु केंद्र के 17 खिलाड़ियों की भागीदारी रहीं। राज्य स्तरीय एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग की खेल प्रतियोगिता में 16 खिलाड़ी शामिल होकर 8 पदक जीतने में सफल रहे। संभाग स्तरीय एकलव्य विद्यालय की तीरंदाजी प्रतियोगिता राजनांदगांव में 12 खिलाड़ी शामिल होकर 12 पदक जीतने में सफल रहे जिसमें 6 स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक व 2 कांस्य पदक जीतने में सफल रहे।स्कूल नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में देविका यादव ने प्रदेश की टीम से प्रतिनिधित्व किया। महासमुंद जिले के खिलाड़ियों ने अपने हुनर और खेल प्रतिभा को दिखाते हुए आवासीय खेल अकादमी में चयनित होकर वर्तमान में रायपुर, बिलासपुर जैसे शहरों में शासन द्वारा संचालित निःशुल्क आवासीय केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। रायपुर आवासीय खेल अकादमी में जिले की देविका साहू, लक्ष्मी साहू, दिलेश्वरी साहू, अबीर पांडे एवं खेलों इंडिया एक्सीलेंसी सेंटर बेहतराई बिलासपुर में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में डोमेश्वरी साहू, यामिनी धीवर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
जिले के उपलब्धि प्राप्त खिलाड़ियों में श्रीकांत जगत बाराडोली बसना, चंदन सिदार रेमडा पिथौरा, मनीषा ध्रुव सोनासिल्ली पिथौरा, जयंत ठाकुर महासमुंद, उमेश बरिहा जबलपुर सरायपाली, टुकेश कमार वनसिवनी महासमुंद, लीना नेताम परसाड़ीह महासमुंद, सीमा चिपरीकोना बसना, दिव्या कमार बनसिवनी, दिगंबर नेताम बसना, देवव्रत दीवान घोंच पिथौरा, अश्मि निधि नाग बरिहापाली बसना, पुष्कर ठाकुर केसकेरा बागबाहरा, कुमुदिनी दीवान ठाकुरदिया पिथौरा, लिलिमा नाग बरिहापाली बसना, योगेश नाग खरोरा बसना, नमन मांझी कुदारीबाहरा बसना,कामना ध्रुव बीकेबाहरा बागबाहरा, मनीष सिदार रेमडा पिथौरा, राहुल धीवर तुमगांव, नीलम साहू भोरिंग, वैनिका साहू भोरिग, हुमेश्वरी साहू, टिकेश्वरी साहू, दुर्गेशवरी साहू, शुभम पाठक सभी भोरिंग, केदारनाथ तुमगांव, देविका यादव तुमगांव महासमुंद के खिलाड़ी शामिल हैं। राज्य स्तरीय एकलव्य तीरंदाजी प्रतियोगिता दिनांक 27 से 29 नवम्बर 2024 को अंबिकापुर में आयोजित किया गया हैं जिसमें जिले से कुल 10 खिलाड़ी श्रीकांत जगत, चन्दन सिदार, मनीषा ध्रुव, कामना ध्रुव, योगेश नाग, टुकेश कमार, लिलिमा नाग, कुमुदनी दीवान, दिगम्बर नेताम व जयंत ठाकुर शामिल हैं। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
लोकहित के लिए राजस्व अधिकारी कार्य करें - कलेक्टर श्री लंगेहमहासमुंद : कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज यहां शाम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने शासन की योजना के क्रियान्वयन और राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति और राजस्व कामकाज की समीक्षा की। कलेक्टर ने राजस्व विभाग को महत्वपूर्ण और संवेदनशील बताते हुए अधिकारियों को पूरी गंभीरता और प्राथमिकता से काम को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी अपने मूलभूत कार्य को गंभीरता से पूर्ण करें। लोकहित और जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उनके कार्य समय सीमा में निपटाएं। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री नम्रता चौबे (आईएएस), अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू, श्री रविराज ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री उमेश कुमार साहू, श्री हरिशंकर पैकरा, श्रीमती सृष्टि चंद्राकर, डिप्टी कलेक्टर श्री आशीष कर्मा सहित तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार मौजूद थे।
कलेक्टर श्री लंगेह ने समीक्षा बैठक में कहा कि राजस्व अधिकारी शासन के कल्याणकारी योजनाओं के सकारात्मक परिणाम सुनिश्चित करें। ताकि इसका लाभ लक्षित वर्गों को मिल सकें। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशानुरूप राजस्व विभाग के योजनाओं का क्रियान्वयन कर लक्ष्य समय पर पूरा करें। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग की योजनाओं से पात्र लाभान्वित हो यह सुनिश्चित करें। उन्होंने अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों और तहसीलदारों से नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, वन अधिकार पत्र, भू-अर्जन, राजस्व वसूली सहित आम ग्रामीणों से जुड़े राजस्व प्रकरणों की विस्तार से जानकारी ली और शेष प्रकरणों को समय सीमा में समाधान के निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने निराकृत राजस्व प्रकरणों की जानकारी लेते हुए कहा कि जिन प्रकरणों का निराकरण राजस्व विभाग द्वारा कर लिया गया है। ऐसे प्रकरणों को रिकॉर्ड रूम में जमा करें। सभी तहसीलों में मॉडल रिकॉर्ड रूम भी बनवाएं ताकि रिकॉर्ड को बेहतर तरीके से रखा जा सके। उन्होंने कहा कि न्यायालयीन प्रकरणों को भी समय सीमा में पूर्ण करें। राजस्व विभाग के लोक सेवा गारंटी योजना के तहत जिन हितग्राहियों ने किसी कार्य के लिए आवेदन किए है, ऐसे आवेदनों या प्रकरणों को निर्धारित समय पर निराकृत करें। राजस्व पुस्तक परिपत्र के तहत् पात्र हितग्राहियां को लाभान्वित करें। इसके अलावा उन्होंने विवादित एवं अविवादित नामांतरण, बंटाकन, बंदोबस्त, त्रुटि सुधार, डायवर्सन, सीमांकन आदि की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।
कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को आबकारी और खनिज विभाग के साथ मिलकर अवैध शराब बिक्री तथा खनिज के अवैध उत्खनन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग अनुविभागीय अधिकारियों को संज्ञान में लाते हुए कार्रवाई करें और उनसे मदद लें। कलेक्टर ने वर्तमान में चल रहे धान खरीदी की भी समीक्षा की और उपार्जन केन्द्रों में आने वाले समस्याओं का तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंदिर ट्रस्ट अंतर्गत खेती करने वाले किसानों को केवल न्यूनतम समर्थन मूल्य की ही राशि मिलेगी। इसके लिए किसानों के बीच किसी तरह की भ्रम की स्थिति न रहें। बैठक में अन्य राजस्व प्रकरणों की भी व्यापक समीक्षा की गई। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : संविधान दिवस के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान“ थीम के तहत आज 26 नवम्बर को जिले की पंचायतों में सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। इसी तारतम्य में आज ग्राम पंचायत परसदा के ग्राम पंचायत भवन में संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच श्री वीरेन्द्र चन्द्राकर द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। इस अवसर पर सरपंच श्री चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि “हमारा संविधान न केवल हमारे देश की एकता और अखंडता को सुनिश्चित करता है,बल्कि यह हमें समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देता है। हमें संविधान द्वारा दी गई शक्तियों और अधिकारों का सदुपयोग करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का साड़ी एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिला बाल विकास सुपरवाईजर शीला प्रधान ने कहा कि संविधान दिवस का उद्देश्य भारतीय संविधान के महत्व और इसके मूल्यों को याद करना है।
जिसे सभी नागरिकों के लिए प्रेरणा स्रोत माना जाता है। साथ ही उन्होंने बताया कि कुपोषण मुक्त ग्राम पंचायत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया गया है। इस अवसर पर कुपोषण मुक्त ग्राम पंचायत हेतु ग्राम परसदा मे सरपंच, अन्य जन प्रतिनिधि, मितानिन व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और पर्यवेक्षक के साथ होम विजिट के द्वारा जुड़वां गंभीर कुपोषित बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य व पोषण परामर्श दिया गया।कार्यक्रय का संचालन एवं आभार ग्राम पंचायत सचिव श्री राजू चंद्राकर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा चंद्राकर, चन्द्रकला वर्मा, चित्ररेखा ध्रुव, मितानिन सुमन देवदास, सोहद्रा ध्रुव, शांति यादव, अनिता यादव, पंच बेनुबाई चंद्राकर, एचएम दिनेश्वरी ध्रुव, रूपा ध्रुव, रमशीला कुम्हार, डुमेश्वरी ध्र्रुव, प्रतिभा ध्रुव, मंजू साहू, ज्योति एवं कुंती यादव उपस्थित थी।
उल्लेखनीय है कि संविधान दिवस भारतीय संविधान की स्वीकृति के दिन की याद दिलाता है, जिसे 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा द्वारा अपनाया गया था। संविधान दिवस एक ऐसा अवसर है, जब हम अपने संविधान के प्रति अपनी जिम्मेदारी और इसके आदर्शों को फिर से समझते हैं। यह दिन हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है। “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान“ थीम के तहत वर्षभर चलने वाली गतिविधियों में ग्राम पंचायतों में संविधान के अनुच्छेद 51ए के तहत नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों पर चर्चा की जाएगी। संविधान सभा के सदस्यों से जुड़े गांवों में विशेष समारोह आयोजित किए जाएंगे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
पिथौरा ग्राम पंचायत लहरौद में मूल्यांकन शिविर 27 कोमहासमुंद : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजना के तहत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), जबलपुर द्वारा महासमुंद जिले के दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण, कैलिपर्स, एवं कृत्रिम अंग प्रदान करने हेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को उनके जीवन में सहूलियत और आत्मनिर्भरता प्रदान करना है। उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह ने बताया कि शिविर का आयोजन जिले के निर्धारित स्थानों पर प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक किया जाएगा। जिसमें ग्राम पंचायत लहरौद, पिथौरा में बुधवार 27 नवंबर को शिविर का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि 28 नवम्बर 2024 को आयोजित मूल्यांकन शिविर में आंशिक परिवर्तन किया गया है। पहले निर्धारित स्थल केन्द्रीय विद्यालय सरायपाली में होने वाले इस शिविर का आयोजन अब माधवराव सदाशिव गोवलकर हाई स्कूल, सरायपाली में किया जाएगा।
शिविर में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य है, जिसमें यूडीआईडी कार्ड, आय प्रमाण पत्र (रु. 22,500/- से कम मासिक आय या बीपीएल राशन कार्ड), आवासीय प्रमाण पत्र, और तीन पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं।कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने अधिक से अधिक दिव्यांगजन लाभान्वित हो सके इसके लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं नगरपालिका अधिकारियों से कहा है कि वे अपने अधीनस्थ पंचायत सचिवों को इस आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दें। साथ ही कोटवार के माध्यम से मुनादी कराई जाए, ताकि अधिक से अधिक दिव्यांगजन इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। साथ ही दिव्यांगजनों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मूल्यांकन शिविर का लाभ उठाएं। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में खनिज विभाग द्वारा अवैध रेत उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। खनिज अधिकारी श्री सनत कुमार ने बताया कि आज खनिज विभाग द्वारा अवैध रेत उत्खनन पर सख़्ती से नियंत्रण किये जाने हेतु खनिज टीम द्वारा ग्राम नदी चरौदा तहसील पिथौरा स्थित जोंक नदी से अवैध रेत उत्खनन की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए अवैध रेत उत्खनन में संलिप्त 01 नग चैन माउंटेन मशीन को जप्त किया गया।लावारिश हालत में ग्रामीणों के समक्ष जप्त कर ग्राम पंचायत के परिसर में कोटवार के सुपुर्द कर सील बंद कर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध नोटिस चस्पा किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में सहायक खनिज अधिकारी देवेंद्र साहू एवं सिपाही प्रशांत कालू, मनीष डीडी, मनोज निर्मलकर शामिल रहे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत फिजियोथेरेपिस्ट, डेंटल असिस्टेंट, ऑडियोमैट्रिक असिस्टेंट और लैब अटेंडेंट (डीपीएचएल) के रिक्त पदों के लिए संविदा भर्ती प्रक्रिया के तहत कौशल परीक्षा के प्राप्तांकों का परिणाम जारी कर दिया गया है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री पी. कुदेशिया ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 फरवरी 2024 से 29 फरवरी 2024 तक संपन्न हुई थी।इसके बाद, 26 नवंबर को संबंधित पदों के लिए कौशल परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त अंकों का विवरण कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, महासमुंद के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है। सभी संबंधित अभ्यर्थी अपने कौशल परीक्षा के प्राप्तांकों का अवलोकन कार्यालयीन समय में सूचना पटल पर कर सकते हैं। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
ज्योति सोनी की संघर्ष से सफलता तक की कहानीमहासमुंद : जिले के पिथौरा ब्लॉक की 26 वर्षीय युवती, ज्योति सोनी आज आत्मनिर्भरता और दृढ़ संकल्प की मिसाल बन चुकी हैं। एक आर्थिक रूप से कमजोर परिवार में जन्मी ज्योति ने अपने माता-पिता की कठोर मेहनत और सीमित साधनों के बावजूद अपनी सफलता की कहानी खुद लिखी। उनके पिता दिहाड़ी मजदूरी मजदूर थे, और चार बच्चों वाले परिवार को चलाना उनके लिए हमेशा एक चुनौती रही। बावजूद इसके, माता-पिता ने उनकी शिक्षा को प्राथमिकता दी। ज्योति ने अपने बचपन में आर्थिक समस्याओं और सीमित संसाधनों को देखा। उन्होंने पिथौरा के एक सरकारी हाई स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की।
उच्च माध्यमिक शिक्षा के बाद, ज्योति ने अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नए अवसरों की तलाश शुरू की। इसी दौरान, उन्हें “मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना“ के तहत फूलों की खेती (फ्लोरीकल्चर) में 6 महीने के प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी मिली। अपना प्रशिक्षण पूरा करने के बाद, ज्योति को बेंगलुरु में कैफे कॉफी डे में नौकरी का प्रस्ताव मिला। यह नौकरी उनके जीवन का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। आज, ज्योति अपनी मेहनत और काबिलियत से न केवल अपने परिवार को आर्थिक मदद कर रही हैं बल्कि अपनी खुद की पहचान भी बना रही हैं।ज्योति की सफलता उनके परिवार के लिए गर्व की बात है।
उनकी मां कहती है कि हमने अपनी बेटी को बहुत कठिन परिस्थितियों में पाला। आज वह हमारी मदद कर रही है और हमें गर्व महसूस होता है। उसने यह साबित कर दिया है कि बेटियां भी बेटों के समान काबिल होती हैं। ज्योति बताती है कि उनके सफलता में स्थानीय महिला समूह और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहा। अगर आंगनवाड़ी दीदी ने मुझे कौशल विकास कार्यक्रम के बारे में नहीं बताया होता, तो शायद मेरी शादी हो गई होती और मैं कभी आत्मनिर्भर नहीं बन पाती।उनकी मेहनत और उपलब्धियों को स्थानीय परियोजना अधिकारी और अन्य अधिकारियों ने भी सराहा। अगर किसी के पास इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प हो, तो वह हर मुश्किल को पार कर सकता है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे सरकारी प्रयासों और कौशल विकास कार्यक्रमों ने न केवल लड़कियों को शिक्षित किया है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने का मौका भी दिया है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : जिला आबकारी अधिकारी ने आबकारी आरक्षक श्रीमती कमलेश्वरी देवांगन के लगातार अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर समाधानकारक स्पष्टीकरण 15 दिवस के भीतर प्रस्तुत करने निर्देशित किया है। उन्होंने बताया कि आबकारी आरक्षक श्रीमती देवांगन दिनांक 29 दिसंबर 2022 से अपने कर्तव्यों से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए हैं। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार ऐसे शासकीय सेवक जो एक माह या उससे अधिक अवधि तक बिना अनुमति के अनुपस्थित रहते हैं, उनकी इस अवधि को सेवा-विच्छेद माना जाएगा। इसके अतिरिक्त, उन्हें किसी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा।ऐसे सेवकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के प्रावधानों के तहत विभागीय जांच संस्थित की जाएगी जांच के दौरान आरोप सिद्ध होने पर संबंधित अधिकारी को सेवा से हटाने या पदच्युत करने की शास्ति दी जा सकती है। संबंधित अधिकारी को 15 दिवस के भीतर अपना समाधानकारक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। ऐसा न करने की स्थिति में एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए उपरोक्तानुसार कठोर निर्णय लिया जाएगा। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 02 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें पानी में डुबने से मृत्यु होने पर विकासखंड पिथौरा के ग्राम कौहकुड़ा के मृतक श्रीगौतम निषाद , ग्राम बढ़ईपाली के मृतक श्री त्रिलोक्य (त्रिलोक) बरिहा के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी - कलेक्टर श्री लंगेहमहासमुंद : कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज समय-सीमा की बैठक में अब तक हुए धान खरीदी की समीक्षा की। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को आबंटित उपार्जन केन्द्रों में जाकर भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि धान खरीदी से संबंधित शासन से लगातार निर्देश प्राप्त हो रहे हैं ऐसे निर्देशों का अनुपालन करना भी सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर किसानों से भी बारदाना खरीदना है।बारदाना का भुगतान एक सप्ताह में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो किसान निर्धारित मात्रा में धान बेच चुके हैं, उन किसानों का रकबा समर्पण के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी में किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगा। सभी अधिकारी-कर्मचारी शासन के निर्देशानुसार ही धान खरीदी सुचारू रूप से जारी रखें। कलेक्टर ने पीएम जनमन योजना की समीक्षा करते हुए विशेष पिछड़ी जनजातियों की जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड प्राथमिकता से बनाने के निर्देश दिए हैं।
जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को सभी लक्षित हितग्राहियों के लिए समय-समय पर शिविर लगाकर और मौके पर जाकर निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री लंगेह ने सड़कों पर आवारा पशुओं पर निरंतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनदर्शन, समय-सीमा पत्रक, मुख्यमंत्री जनदर्शन आदि का समय सीमा के भीतर निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत या अन्य हितग्राही आधारित योजनाओं में किसी भी तरह पैसे के लेनदेन पर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस संबंध में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर श्री लंगेह ने स्कूलों में बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने पर विशेष जोर दिया। कलेक्टर ने कहा कि जाति प्रमाण पत्र बनाने के के लिए पूर्व में दिए गए निर्देशानुसार ग्राम सभा से प्रस्ताव पारित कर और सरलीकरण के माध्यम से जाति प्रमाण बनवाएं। जाति प्रमाण के अभाव में किसी भी बच्चे और पालक परेशान न हो। उन्होंने जाति प्रमाण पत्र की साप्ताहिक प्रगति की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने कहा कि अांगनवाड़ी के बच्चों का भी जाति प्रमाण पत्र बनाना प्रारम्भ करें।इसके लिए आवश्यक डाटा एकत्र कर कार्रवाई प्रारम्भ करें। समीक्षा के दौरान ग्राम पंचायत सचिवों को जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र की नियमित रिपोर्टिंग देने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने निर्माण एजेंसियों को ग्राम स्तर पर अत्यंत जर्जर हॉस्टल, छात्रावास सहित अन्य भवनों को ग्राम स्तरीय मूल्यांकन समिति से सत्यापन कराकर डिस्मेंटल करने की प्रक्रिया करें। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री नम्रता चौबे (आईएएस), जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक, अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू, सभी अनुविभागीय अधिकारी एवं समस्त जिला अधिकारी मौजूद थे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
जन चौपाल में प्राप्त हुए 52 आवेदनमहासमुंद : जिला कार्यालय में हर मंगलवार को आयोजित जन चौपाल में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे लोगों से कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आत्मीय मुलाकात की और उनकी मांगों व समस्याओं को गौर से सुना। जन चौपाल में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 52 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्रकरणों के अनुसार संबंधित अधिकारियों को आवेदन प्रेषित करते हुए यथाशीघ्र नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने महत्वपूर्ण प्रकरणों को समय सीमा में दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री एस. आलोक, अपर कलेक्टर श्री सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
जन चौपाल में महासमुंद बेमचा के श्री राधेश्याम चंद्राकर ने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय निर्माण की राशि दिलाने, बागबाहरा अमुर्दा से पहुंचे श्री तिलेश कुमार सेन ने अपने दिव्यांग बालिका को पेंशन प्रदाय करने, मोहंदी की ललिता बाई सोनवानी ने प्रधानमंत्री आवास योजना की शेष राशि दिलाने कलेक्टर को आवेदन सौंपा। इसी तरह बसना के श्री सुब्बो नंद ने जाति प्रमाण के लिए, बसना की कु. कविता बंछोर ने आगनवाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति आदेश नहीं मिलने पर, पिथौरा नदी चरौदा की विशाखा बाई ने वन अधिकार पट्टा प्रदाय करने कलेक्टर के हाथों आवेदन सौंपे। इसके साथ ही आवेदकों द्वारा प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, अतिक्रमण हटाने एवं अन्य योजनाओं से संबंधित आवेदन सौंपे गए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को मांग एवं समस्याओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : भारतीय संविधान को आत्मसात् किए 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार ने 26 नवंबर 2024 से संविधान दिवस के स्मरणोत्सव की घोषणा की है। यह वर्षभर चलने वाला आयोजन “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान“ थीम के तहत देशभर में आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को संविधान की महत्ता से अवगत कराना और उसकी मूल भावना का सम्मान करना है।संविधान दिवस के अवसर पर, 26 नवंबर 2024 को, पूरे देश सहित जिले की पंचायतों और अमृत सरोवर स्थलों पर सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया जाएगा। इस आयोजन से संबंधित जानकारी और छायाचित्रों को constitution75.com वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
विशेष संविधान स्वाभिमान यात्रा 14 अप्रैल से 28 अप्रैल 2025 तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें यात्राएं विशेष रूप से अनुसूचित जाति और जनजाति बहुल गांवों में आयोजित की जाएंगी। यात्राओं के दौरान बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान“ थीम के तहत वर्षभर चलने वाली गतिविधियों में ग्राम पंचायतों में संविधान के अनुच्छेद 51ए के तहत नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों पर चर्चा की जाएगी।संविधान सभा के सदस्यों से जुड़े गांवों में विशेष समारोह आयोजित किए जाएंगे। स्कूलों और कॉलेजों में संविधान पर प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद, और सेमिनार आयोजित होंगे। स्कूलों और पंचायतों में संविधान की प्रस्तावना की दीवार पेंटिंग कराई जाएगी। MyGov,MyBharat.gov.in पर बच्चों और युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा।
सभी संबंधित विभागों को अभियान की ब्रांडिंग के लिए स्वीकृत लोगो के इस्तेमाल के निर्देश दिए हैं। साथ ही, अभियान के सभी कार्यों और गतिविधियों की जानकारी और छायाचित्र संबंधित सरकारी वेबसाइटों पर अपलोड करने के लिए कहा गया है। संविधान दिवस के स्मरणोत्सव के सफल आयोजन और अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों और अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। संविधान की 75वीं वर्षगांठ को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी विभागों, स्कूलों, पंचायतों और नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
व भास्करपाली में रबी फसल का 61 बोरी धान जब्तमहासमुंद : अनुविभागीय अधिकारी (आईएएस) सुश्री नम्रता चौबे के नेतृत्व में आज रिसेकेला सरायपाली के धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 531 बोरा अतिरिक्त धान संदिग्ध रूप से पाए गए। संबंधित धान के बोरों को मंडी अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार श्री श्रीधर पंडा, फूड इंस्पेक्टर, मंडी सचिव मौजूद थे। इसके अलावा राजस्व, खाद्य, और मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज भास्करपाली खरीदी केंद्र में एक किसान द्वारा रबी फसल का 61 बोरी धान लेकर आने की सूचना पर कार्रवाई की गई।जिसे टीम ने मौके पर ही जप्त कर लिया और दस्तावेजों की जांच की, लेकिन किसान द्वारा प्रस्तुत धान संदिग्ध पाया गया। जप्त धान को संबंधित अधिकारियों के अधीन रखा गया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि अगर जांच में अनियमितता की पुष्टि होती है, तो संबंधित किसान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।यह कार्रवाई अवैध धान व्यापार पर रोक लगाने और पारदर्शी व्यापार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की सख्ती भविष्य में भी जारी रहेगी। प्रशासन का यह कदम मंडी अधिनियम के सख्त अनुपालन और गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए महत्वपूर्ण है। प्रशासन ने स्थानीय किसानों और व्यापारियों से अपील की है कि वे अपने धान की बिक्री के लिए नियमानुसार प्रक्रिया का पालन करें। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “रामलला दर्शन योजना“ के अंतर्गत श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व और जिला प्रशासन के कुशल प्रबंधन से संचालित यह योजना श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम के दर्शन का अनुपम अवसर प्रदान कर रही है।महासमुंद जिले से सातवें चरण में 158 श्रद्धालुओं का जत्था 25 से 28 नवंबर तक अयोध्या धाम के दर्शन के लिए आज रवाना हुआ। जनपद पंचायत महासमुंद से बस को हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को रायपुर के लिए रवाना किया। वहां से यह जत्था ट्रेन द्वारा अयोध्या पहुंचेगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भोजन, चाय-नाश्ता, और ठहरने की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिला प्रशासन की कुशल व्यवस्थाओं के कारण अब तक महासमुंद जिले से 1106 श्रद्धालु इस यात्रा का लाभ उठा चुके हैं।
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एस. आलोक के मार्गदर्शन में यह यात्रा सभी वर्गों के लिए सुविधाजनक बनी हुई है। यह योजना प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ सामाजिक समरसता का भी उदाहरण बन रही है। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए योजना की सराहना की है। अयोध्या यात्रा को लेकर सभी में उत्साह का माहौल है, और यह योजना लोगों के दिलों में भगवान श्रीराम के प्रति आस्था को और मजबूत कर रही है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत महासमुंद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान तेजी से चल रहा है। 22 नवंबर तक 177 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 10,395 किसानों से 48965.12 टन धान खरीदा गया, जिसमें 118 करोड़ रुपये की राशि किसानों को वितरित की गई। नोडल अधिकारी श्री आशीष शर्मा ने बताया कि 22 नवंबर तक जिले में कुल 4 लाख 89 हजार 651 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। इसमें से 4 लाख 63 हजार 632 क्विंटल मोटा धान, 11.60 क्विंटल पतला धान और 26 हजार 7 क्विंटल सरना धान शामिल हैं। महासमुंद विकासखंड के 38 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 86 हजार 571 क्विंटल धान की खरीदी हुई, बागबाहरा विकासखंड के 31 केंद्रों पर एक लाख 43 हजार 599 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। इसी प्रकार पिथौरा विकासखंड के 44 केंद्रों में 81 हजार 785 क्विंटल धान उपार्जित हुआ है।
बसना विकासखंड के 36 केंद्रों में 57 हजार 51 क्विंटल धान की खरीदारी की गई है और सरायपाली विकासखंड के 33 केंद्रों के माध्यम से एक लाख 20 हजार 643 क्विंटल धान खरीदा गया है। इस वर्ष, जिले में धान की खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है, जिससे किसानों को समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने में सहायता मिल रही है। प्रशासन का लक्ष्य है कि सभी पंजीकृत किसानों से तय समय सीमा में धान की खरीद पूरी हो। किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ पहुंचाने और प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। इस बार की खरीदी प्रक्रिया में किसानों का विशेष उत्साह देखा जा रहा है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
नवीन बैंक खुलने से किसानों में खुशी की लहरकिसानों ने जताया आभारमहासमुंद : जिले के विकासखंड बागबाहरा के ग्राम मुनगासेर में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायुपर की 72वीं शाखा मुनगासेर का रविवार को सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक महासमुंद श्री योगेश्वर राजू सिन्हा एवं विशेष अतिथियों ने फीता काटकर एवं तिजोरी का पूजन कर शुभारम्भ किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अल्का चंद्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मिता चंद्राकर, बैंक की सीईओ श्रीमती अपेक्षा व्यास, जनप्रतिनिधि एवं कृषकगण मौजूद थे।बैंक के शुभारम्भ अवसर पर सांसद एवं मुख्य अतिथि श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि अब क्षेत्र के किसानों को अपनी बैंक संबंधी काम व धान का भुगतान प्राप्त करने कोमाखान जाना नहीं पड़ेगा। आप लोगों की परेशानियों को देखते हुए राज्य शासन ने यहां बैंक की शाखा प्रारंभ की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार गांव के विकास के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने बताया कि आज यहां शाखा का शुभारंभ हुआ है। इसी माह में सिरपुर एवं गढ़फुलझर में भी खुलेगी।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन किसानों के अलावा युवाओं, महिलाओं के विकास के लिए भी संकल्पित है। सांसद श्रीमती चौधरी ने बताया कि सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप के तेलांगना प्रवास के कारण यहां शामिल नहीं हो पाए। लेकिन उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने भवन के सामने शेड निर्माण के लिए 5 लाख रुपए की घोषणा की है।महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की समस्या को समझते हुए यहां बैंक शाखा प्रारंभ की है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव के सुशासन में सारे वायदे पूरे हो रहे है। उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ प्रदेश विकसित राज्य की ओर बढ़ रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अल्का चंद्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मिता चंद्राकर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।बैंक सीईओ श्रीमती अपेक्षा व्यास ने बताया कि इस ब्रांच में पांच समितियां, 12 ग्राम पंचायतें एवं 45 ग्राम शामिल है, जिनका 700 बचत खाता संचालित है। उन्होंने बताया कि स्थानीय ब्रांच से किसानों को ही नहीं बल्कि आम नागरिकों को भी बैंकिंग सुविधा मुहैया होगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री प्रीतम दीवान, श्री नरेश चंद्राकर, श्री हितेश चंद्राकर उपस्थित थे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : बागबाहरा एसडीएम श्री उमेश कुमार साहू के निर्देशन में तहसील कोमाखान के खैरतकला और भलेसर गांवों में कार्यवाही की गई। राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को धान, पेट्रोल-डीजल और पीडीएस चावल की अवैध भंडारण और व्यापार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जब्ती की। ग्राम खैरतकला के निवासी राधे चंद्राकर के पास से 650 कट्टा धान और भलेसर के बल्ला चंद्राकर के पास से 700 कट्टा अवैध धान मंडी अधिनियम तहत के जब्त किया गया।खैरतकला में ही प्रदीप चंद्राकर की दुकान पर छापा मारा गया। वहां से 250 लीटर पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर व्यावसायिक परिसर में अवैध रूप से भंडारित पाए गए। इसके साथ ही दुकान से 40 कट्टा पीडीएस चावल भी बरामद किया गया। यह चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गरीबों को वितरित किया जाना था। एसडीएम श्री उमेश कुमार साहू ने बताया कि अवैध भंडारण और वितरण पर प्रशासन की सख्त नजर है। उन्होंने सभी व्यापारियों और भंडारणकर्ताओं से कहा है कि ऐसी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद की प्रभारी प्राचार्य एवं आहरण-संवितरण अधिकारी प्रो. डॉ. अनुसुइया अग्रवाल डी. लिट. को उच्च शिक्षा विभाग, रायपुर द्वारा प्राचार्य पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। उन्हें स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय महासमुंद में प्राचार्य के रूप में नियुक्त किया गया। उन्होंने 16 नवंबर 2024 को इस पद का कार्यभार ग्रहण किया।डॉ. अनुसुइया के सम्मान में 19 नवंबर 2024 को महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री अजय राजा, डॉ. रीता पांडेय, श्रीमती करुणा दुबे, श्री मनोज शर्मा, और शोधार्थी चंद्रशुभम ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए भावपूर्ण उद्गार व्यक्त किए। डॉ. अनुसुइया ने अपनी प्राचार्य जिम्मेदारी सहायक प्राध्यापक रसायनशास्त्र श्रीमती करुणा दुबे को सौंपी, जिन्होंने डॉ. अनुसुइया को उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।
विदित हो कि स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय महासमुंद गत वर्ष से इस जिले में संचालित है। यह इस महाविद्यालय का दूसरा वर्ष है। जो शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद के मिनी स्टेडियम के निकट स्थित पुराने भवन में संचालित हो रहा है। यह महाविद्यालय पूर्णतः अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय है। तथा यहां पर स्नातक स्तर पर विज्ञान, वाणिज्य, एवं कला की कक्षाएं संचालित हो रही है। पूर्णतः कुशल एवं पारंगत 11 अतिथि व्याख्याता, क्रीड़ा अधिकारी ग्रंथपाल सहित तीन सहायक प्राध्यापक कार्य सहयोग हेतु पदस्थ है। गत वर्ष महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत था,जो इसकी उत्कृष्टता को दर्शाता है।
डॉ. अनुसुइया के पदभार ग्रहण करने पर विधायक श्री योगेश्वर राजू सिंहा, महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, साहित्यकार, और विद्यार्थीगण ने उन्हें बधाई दी। जनभागीदारी समिति के सदस्यों ने कहा कि पूर्णकालिक प्राचार्य के नेतृत्व में यह महाविद्यालय और अधिक प्रगति करेगा। डॉ. अनुसुइया की नियुक्ति से महाविद्यालय को नए आयाम प्राप्त होंगे, जिससे इसकी पहचान जिले में और सशक्त होगी।