-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान सुचारू रूप से जारी है। नोडल अधिकारी श्री अविनाश शर्मा ने बताया कि 17 दिसम्बर तक 182 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 77503 किसानों से 407016.64 टन धान खरीदा गया, जिसकी राशि 936 करोड़ 15 लाख रुपए किसानों को वितरित की गई।उन्होंने बताया कि जिले के उपार्जन केन्द्रों में एक करोड़ 53 लाख 7 हजार से अधिक बारदाना प्राप्त हुआ है। जिसमें 79 लाख 5 हजार 758 नया बारदाना है। 50 लाख 86 हजार 557 बारदाना मिलर से प्राप्त, 15 लाख 39 हजार 910 पीडीएस से प्राप्त तथा किसानों से 3 लाख 19 हजार 131 बारदाना प्राप्त हुआ है। एक करोड़ 2 लाख 58 हजार 718 बारदाने का उपयोग उपार्जन केन्द्रों में किया जा रहा है। अभी 50 लाख 48 हजार 343 बारदाना शेष है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में आरक्षण की प्रक्रिया पारदर्शिता पूर्वक सम्पन्ननगर पालिका परिषद् और नगर पंचायत निर्वाचन के लिए वार्डां का हुआ आरक्षणमहासमुंद : कलेक्टर एवं विहित प्राधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर पालिका परिषद् और नगर पंचायतों के आगामी निर्वाचन के लिए छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनिमय 1961 की धारा 29 क में दिए गए प्रावधान अनुसार वार्डां का आरक्षण वर्ष 2011 के जनसंख्या के आधार पर लॉटरी सिस्टम द्वारा सम्पन्न किया गया। इस दौरान नगर पालिका परिषद् महासमुंद के 30 वार्ड, बागबाहरा एवं सरायपाली के 15-15 वार्डों के साथ-साथ नगर पंचायत तुमगांव, बसना और पिथौरा के 15-15 वार्डों का आरक्षण भी किया गया।आरक्षण की इस प्रक्रिया में जनप्रतिनिधि और नागरिकों की उपस्थिति रही। सर्वप्रथम नगर पंचायत तुमगांव के वार्डां का आरक्षण प्रक्रिया प्रारम्भ किया गया। प्रावधान अनुसार अनुसूचित जाति वर्ग हेतु वार्ड क्रमांक 1 एवं 8 आरक्षित किया गया है। जिसमें से वार्ड क्रमांक 8 महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुआ। इसी तरह अनुसूचित जनजाति वर्ग में वार्ड क्रमांक 15, पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 4, 9, 10 एवं 12, जिसमें वार्ड क्रमांक 4 महिला, अनारक्षित वर्ग में वार्ड क्रमांक 2, 3, 5, 6, 7, 11, 13, 14 जिसमें वार्ड क्रमांक 3, 7 एवं 13 महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया।
इसी तरह नगर पालिका महासमुंद के लिए अनुसूचित जाति वर्ग आरक्षण अंतर्गत वार्ड क्रमांक 4, 9, 11, 21, 30 जिसमें वार्ड क्रमांक 11 एवं 30 महिला वर्ग के लिए आरक्षित और अनुसूचित जनजाति वर्ग में वार्ड क्रमांक 5 एवं 12, जिसमें वार्ड क्रमांक 12 महिला आरक्षित, पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 10, 15, 18, 19, 26, 20, 23 और 26, जिसमें वार्ड क्रमांक 15, 18 व 23 महिला आरक्षित, अनारक्षित वर्ग से वार्ड क्रमांक 1, 3, 6, 7 ,8, 13, 14, 16, 17, 22, 24, 25, 27, 28, 29 जिसमें वार्ड क्रमांक 1, 3, 8 एवं 29 महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया।नगर पालिका बागबाहरा के लिए अनुसूचित जाति वर्ग आरक्षण अंतर्गत वार्ड क्रमांक 9, 10, 14, 15 जिसमें वार्ड क्रमांक 15 महिला वर्ग के लिए आरक्षित और अनुसूचित जनजाति वर्ग में वार्ड क्रमांक 1 एवं 6 जिसमें वार्ड क्रमांक 1 महिला आरक्षित, पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 3, अनारक्षित वर्ग से वार्ड क्रमांक 2, 4, 5, 7, 8, 11, 12 एवं 13 जिसमें वार्ड क्रमांक 5, 8 एवं 12 महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया।
नगर पालिका सरायपाली के लिए अनुसूचित जाति वर्ग आरक्षण अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1 व 15 जिसमें वार्ड क्रमांक 15 महिला वर्ग के लिए आरक्षित और अनुसूचित जनजाति वर्ग में वार्ड क्रमांक 14, पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 4, 7 8 और 9 जिसमें वार्ड क्रमांक 7 महिला आरक्षित, अनारक्षित वर्ग से वार्ड क्रमांक 2, 3, 5, 6 10, 11, 12 एवं 13 जिसमें वार्ड क्रमांक 10, 11 एवं 12 महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया।नगर पंचायत बसना के लिए अनुसूचित जाति वर्ग आरक्षण अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1 और 5 जिसमें वार्ड क्रमांक 5 महिला वर्ग के लिए आरक्षित और अनुसूचित जनजाति वर्ग अंतर्गत वार्ड क्रमांक 2, पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 3, 4, 6 और 7 जिसमें वार्ड क्रमांक 6 महिला आरक्षित, अनारक्षित वर्ग से वार्ड क्रमांक 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14 एवं 15 जिसमें वार्ड क्रमांक 10, 12 एवं 15 महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया।
नगर पंचायत पिथौरा के लिए अनुसूचित जाति वर्ग आरक्षण अंतर्गत वार्ड क्रमांक 5 और अनुसूचित जनजाति वर्ग अंतर्गत वार्ड क्रमांक 4, पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 3, 6 8, 10 और 15 जिसमें वार्ड क्रमांक 8 व 10 महिला आरक्षित, अनारक्षित वर्ग से वार्ड क्रमांक 1, 2, 7, 9, 11, 12, 13 एवं 14 जिसमें वार्ड क्रमांक 7, 11 एवं 12 महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू, अतिरिक्त कलेक्टर श्री रविराज ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री हरिशंकर पैकरा, सभी सीएमओ, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण मौजूद थे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
नगर पालिका परिषद् और नगर पंचायत निर्वाचन के लिए वार्डां का हुआ आरक्षणमहासमुंद : कलेक्टर एवं विहित प्राधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर पालिका परिषद् और नगर पंचायतों के आगामी निर्वाचन के लिए छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनिमय 1961 की धारा 29 क में दिए गए प्रावधान अनुसार वार्डां का आरक्षण वर्ष 2011 के जनसंख्या के आधार पर लॉटरी सिस्टम द्वारा सम्पन्न किया गया। इस दौरान नगर पालिका परिषद् महासमुंद के 30 वार्ड, बागबाहरा एवं सरायपाली के 15-15 वार्डों के साथ-साथ नगर पंचायत तुमगांव, बसना और पिथौरा के 15-15 वार्डों का आरक्षण भी किया गया।आरक्षण की इस प्रक्रिया में जनप्रतिनिधि और नागरिकों की उपस्थिति रही। सर्वप्रथम नगर पंचायत तुमगांव के वार्डां का आरक्षण प्रक्रिया प्रारम्भ किया गया। प्रावधान अनुसार अनुसूचित जाति वर्ग हेतु वार्ड क्रमांक 1 एवं 8 आरक्षित किया गया है। जिसमें से वार्ड क्रमांक 8 महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुआ। इसी तरह अनुसूचित जनजाति वर्ग में वार्ड क्रमांक 15, पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 4, 9, 10 एवं 12, जिसमें वार्ड क्रमांक 4 महिला, अनारक्षित वर्ग में वार्ड क्रमांक 2, 3, 5, 6, 7, 11, 13, 14 जिसमें वार्ड क्रमांक 3, 7 एवं 13 महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया।
इसी तरह नगर पालिका महासमुंद के लिए अनुसूचित जाति वर्ग आरक्षण अंतर्गत वार्ड क्रमांक 4, 9, 11, 21, 30 जिसमें वार्ड क्रमांक 11 एवं 30 महिला वर्ग के लिए आरक्षित और अनुसूचित जनजाति वर्ग में वार्ड क्रमांक 5 एवं 12, जिसमें वार्ड क्रमांक 12 महिला आरक्षित, पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 02,10, 15, 18, 19, 26, 20, 23 और 26, जिसमें वार्ड क्रमांक 15, 18 व 23 महिला आरक्षित, अनारक्षित वर्ग से वार्ड क्रमांक 1, 3, 6, 7 ,8, 13, 14, 16, 17, 22, 24, 25, 27, 28, 29 जिसमें वार्ड क्रमांक 1, 3, 8 एवं 29 महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया।नगर पालिका बागबाहरा के लिए अनुसूचित जाति वर्ग आरक्षण अंतर्गत वार्ड क्रमांक 9, 10, 14, 15 जिसमें वार्ड क्रमांक 15 महिला वर्ग के लिए आरक्षित और अनुसूचित जनजाति वर्ग में वार्ड क्रमांक 1 एवं 6 जिसमें वार्ड क्रमांक 1 महिला आरक्षित, पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 3, अनारक्षित वर्ग से वार्ड क्रमांक 2, 4, 5, 7, 8, 11, 12 एवं 13 जिसमें वार्ड क्रमांक 5, 8 एवं 12 महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया।
नगर पालिका सरायपाली के लिए अनुसूचित जाति वर्ग आरक्षण अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1 व 15 जिसमें वार्ड क्रमांक 15 महिला वर्ग के लिए आरक्षित और अनुसूचित जनजाति वर्ग में वार्ड क्रमांक 14, पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 4, 7 8 और 9 जिसमें वार्ड क्रमांक 7 महिला आरक्षित, अनारक्षित वर्ग से वार्ड क्रमांक 2, 3, 5, 6 10, 11, 12 एवं 13 जिसमें वार्ड क्रमांक 10, 11 एवं 12 महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया। नगर पंचायत बसना के लिए अनुसूचित जाति वर्ग आरक्षण अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1 और 5 जिसमें वार्ड क्रमांक 5 महिला वर्ग के लिए आरक्षित और अनुसूचित जनजाति वर्ग अंतर्गत वार्ड क्रमांक 2, पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 3, 4, 6 और 7 जिसमें वार्ड क्रमांक 6 महिला आरक्षित, अनारक्षित वर्ग से वार्ड क्रमांक 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14 एवं 15 जिसमें वार्ड क्रमांक 10, 12 एवं 15 महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया।
नगर पंचायत पिथौरा के लिए अनुसूचित जाति वर्ग आरक्षण अंतर्गत वार्ड क्रमांक 5 और अनुसूचित जनजाति वर्ग अंतर्गत वार्ड क्रमांक 4, पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 3, 6 8, 10 और 15 जिसमें वार्ड क्रमांक 8 व 10 महिला आरक्षित, अनारक्षित वर्ग से वार्ड क्रमांक 1, 2, 7, 9, 11, 12, 13 एवं 14 जिसमें वार्ड क्रमांक 7, 11 एवं 12 महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू, अतिरिक्त कलेक्टर श्री रविराज ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री हरिशंकर पैकरा, सभी सीएमओ, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण मौजूद थे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने साझा की सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियांसुशासन ही हमारा ध्येय - मंत्री श्री बघेलमहासमुंद : राज्य सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित जनादेश परब कार्यक्रम अंतर्गत जिले में प्रेस वार्ता का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। कार्यक्रम में खाद्य एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में राज्य सरकार के पिछले एक वर्ष की उपलब्धियों को मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, रेडक्रॉस सोसायटी के सभापति श्री संदीप दीवान, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह मौजूद थे।प्रेस वार्ता के दौरान खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने राज्य में पिछले एक वर्ष में हुए विकास कार्यों और जन-कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने वादों को पूरा करते हुए जनहित में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू किया है। सबसे पहले 18 लाख पीएम आवास स्वीकृत किए गए। यह सरकार पर जनता के भरोसे की बहाली का सबसे पहला कदम है। सुशासन दिवस पर 13 लाख किसानों को दो साल के बकाया धान की बोनस राशि दी। 3100 रुपए प्रति क्विंटल और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की।
लाख उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं वितरण प्रणाली में सुधार करते हुए गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क चावल और अन्य खाद्यान्न उपलब्ध कराए गए। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के डिजिटलाइजेशन से पारदर्शिता और लाभार्थियों की सुविधा में सुधार हुआ है। 70 लाख महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजन की अब तक 10 किश्तों में 6 हजार 530 करोड़ रुपए की राशि भेजी जा चुकी है।प्रदेश के श्रद्धालुओं के श्रीरामलला के दर्शन के लिए अयोध्या धाम श्रीराम लला दर्शन येजना के तहत अब तक 20 हजार श्रद्धालुओं को दर्शन का लाभ मिल चुका है। तेंदपत्ता संग्रहण की राशि 4 हजार रूपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर साढ़े 5 हजार रूपए की गई है। जनजातीय गौरव दिवस के दिन मुख्यमंत्री ने राज्य के बैगा, गुनिया, सिरहा आदि को पांच-पांच हजार रुपए सम्मान निधि देने की घोषणा की है।
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। जिले के विकास में तेज गति से कार्य हुए हैं और आने वाले समय में हम विकास की नई ऊंचाइयों को छुएंगे। उन्होंने मीडिया कर्मियों और जिलेवासियों से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ लें और विकास कार्यों में सहयोग दें। प्रेस वार्ता के अंत में मंत्री श्री बघेल ने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। जनादेश परब कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार गण उपस्थित थे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए आज दूसरे दिन अम्बेडकर चौक महासमुंद में जनसम्पर्क विभाग द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी लगाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी, आमजन, महिलाओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में सरकार की विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं और कार्यक्रमों की तस्वीरें और जानकारी प्रदर्शित की गई हैं।इसमें प्रमुख योजनाओं में पीएम जनमन के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति कमार जाति के हितग्राहियों को दी जाने वाली सेवाएं, महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, महिला सशक्तिकरण, कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों के आत्मविश्वास में वृद्धि, और ग्रामीण विकास और आधारभूत संरचनाओं से जुड़ी परियोजनाओं का विवरण प्रस्तुत किया गया है। जनता के बीच सरकार की पारदर्शिता और उपलब्धियों को प्रदशर्नी के माध्यम से साझा करने के इस प्रयास को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। जनसम्पर्क संचालनालय द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ जनमन एवं अन्य प्रचार सामग्रियों का भी निःशुल्क वितरण किया गया।
प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगों ने सरकार के प्रयासों की सराहना की। ग्राम भोरिंग के श्री गौरव दीवान, तुमगांव के छबि निषाद ने कहा कि मनरेगा के तहत ग्रामीण इलाकों में भी कार्य मिला है। गौरव दीवान ने कहा कि पीएम जनमन और जनजाति गौरव को ऊंचा उठाने के लिए सरकार बेहतर कार्य कर रही है। वहीं शहर के सावंत यादव, हीरा बाई और गोलू ने सरकार की योजनाओं को कारगार बताया। हीरा बाई ने कहा कि वे महतारी वंदन योजना की हितग्राही है और उन्हें हर माह राशि प्राप्त हो रही है। इससे वे बहुत खुश है। गोलू ने कहा कि सरकार की उपलब्धियों को जनसम्पर्क विभाग द्वारा बेहतर तरीके से पहुंचाई जा रही है। यह प्रदर्शनी उन्हें सरकार की योजनाओं और उनके लाभों को बेहतर तरीके से समझने का अवसर प्रदान करती है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत निर्वाचन 2024-25 के लिए वार्डों का आरक्षण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा 17 दिसंबर, मंगलवार को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया जाएगा। इस आरक्षण प्रक्रिया में नगर पालिका परिषद महासमुंद के 30 वार्ड, बागबाहरा एवं सरायपाली के 15-15 वार्डों के साथ-साथ नगर पंचायत तुमगांव, बसना और पिथौरा के 15-15 वार्डों का आरक्षण उपस्थित नागरिकों के समक्ष किया जाएगा। कलेक्टर ने आरक्षण प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय और स्थान पर उपस्थित रहें। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति द्वारा विभिन्न वर्गों को वितरित किए गए ऋण की वसूली को लेकर अपील की गई है कि वे अपने ऋण की राशि समय पर अदा करें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी श्रीमती प्रभा मारकण्डे ने बताया कि अगर कोई ऋणी हितग्राही ऋण राशि का भुगतान 10 दिनों के भीतर नहीं करता है, तो उसका चुनाव नामांकन रद्द हो सकता है। खासतौर पर उन लाभार्थियों को चेतावनी दी गई है, जो आगामी पंचायत और नगरीय चुनावों में भाग लेने के इच्छुक हैं।ऋण मुक्त प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए उन्हें तुरंत अपने ऋण का भुगतान करना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जो ऋणी जानबूझकर या लापरवाही से ऋण राशि का भुगतान नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसमें आर.आर.सी. केस दर्ज कर बंधक संपत्ति की कुर्की और नीलामी की प्रक्रिया शामिल हो सकती है। इसके साथ ही, पोस्टडेटेड चेक पर धारा 138 के तहत भी न्यायालय में मुकदमा दायर किया जा सकता है। समिति ने सभी वर्गों के समाज प्रमुखों, स्थानीय नेताओं और सम्मानित व्यक्तियों से अपील की है कि वे ऋण वसूली प्रक्रिया में सहयोग करें और समुदाय के भीतर जागरूकता फैलाएं। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : कलेक्टर एवं दावा निपटान आयुक्त श्री विनय कुमार लंगेह ने टक्कर मारकर भागने मोटर यान दुर्घटना से हुई मृत्यु पर मृतक के विधिक प्रतिनिधि के लिए प्रतिकर राशि स्वीकृत की है। इनमें महासमुंद विकासखण्ड के ग्राम बम्हनी निवासी श्री मंगलूराम की 13 जुलाई 2022 को मोटरयान दुर्घटना से मृत्यु होने पर मृतक के विधिक प्रतिनिधि के रूप में उनके पुत्र श्री शत्रुघन को दो लाख रुपए की राशि प्रतिकर के रूप में स्वीकृत की गई है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
जिला प्रशासन द्वारा संचालित नवकिरण अकादमी की महत्वपूर्ण उपलब्धियुवाओं के कैरियर निर्माण में अकादमी की सार्थक भूमिकामहासमुंद : जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा खनिज न्यास निधि से कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में चलाए जा रहे निःशुल्क कोचिंग नवकिरण अकादमी व शासकीय जिला ग्रंथालय में लोक सेवा आयोग परीक्षा 2023 एवं छत्तीसगढ़ पुलिस में उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा (2021) में चयनित अभ्यर्थियों ने विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा एवं कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह से आज सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान नोडल अधिकारी श्री एम जी सतीश नायर (सहायक संचालक) एवं नवकिरण अकादमी के समन्वयक श्री डी बसंत कुमार साव केप्रतिनिधित्व में मुलाकात की स्थानीय विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने सभी प्रतिभागियो को बधाई दी और कहा कि कक्षा के भीतर नियमित रूप से आने वाले किसी भी विद्यार्थी का चयन निश्चित है। यदि आप मेहनत करते है, कक्षा में नियमित है, तो आज नहीं तो कल चयन होगा ही। साथ ही श्री सिन्हा ने नवकिरण अकादमी के शिक्षकों एवं समन्वयक का भी योगदान की भूरि - भूरि प्रशंसा की एवं आगे भी आवश्यक सहयोग करते रहने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की। जिला प्रशासन द्वारा किया गया यह अभिनव प्रयास से स्थानीय युवाओं को कैरियर निर्माण के लिए महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म है।
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने सभी प्रतिभागियों को चयन के लिए शुभकामनाएं दी तथा आगे तैयारी जारी रखने व लोक सेवा आयोग एवं संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में शामिल होते रहने की बात कही। संस्था के समन्वयक श्री डी बसंत कुमार साव ने बताया कि मिनी स्टेडियम परिसर मे संचालित नवकिरण अकादमी एवं जिला ग्रंथालय से आठ प्रतिभागियो ने छ0ग0 पुलिस भर्ती परीक्षा (2021) में सूबेदार, उपनिरीक्षक, एवं प्लाटुन कमाण्डर आदि पद में अपना स्थान बनाया है।साथ ही साथ लोक सेवा आयोग भर्ती परीक्षा सन 2023 में दो प्रतिभागियों का चयन हुआ है। उक्त परीक्षा में जिला सेनानी के पद पर श्री किसलय देवांगन चयनित हुए है। श्री किसलय देवांगन जी संस्था के फैकल्टी मेंबर रहे है एवं वे छ0ग0 पुलिस भर्ती परीक्षा में उप निरीक्षक के रूप में भी चयनित हुए है। वर्तमान में श्री देवांगन जिला कोण्डागांव में छात्रावास अधीक्षक के रूप में कार्यरत है। एक अन्य विद्यार्थी सुश्री प्रमिला माण्डले ने लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षा में सहकारिता निरीक्षक के पद पर प्रतिक्षा सूची में है।
संस्था के अन्य प्रतिभागियो में श्री तिलक देवांगन (सूबेदार), श्रीमती भारती देवांगन (सूबेदार), सुश्री भाग्यश्री ध्रुव (उपनिरीक्षक), श्री प्रदीप दीवान (उपनिरीक्षक), श्री धनेश्वर कुमार दीवान (उपनिरीक्षक), सुश्री भारती माण्डले (उपनिरीक्षक), श्री मयंक सिन्हा(प्लाटून कमाण्डर), श्री निलेश कुमार साहू (प्लाटून कमाण्डर), आदि का चयन हुआ है । ज्ञातव्य हो कि प्राविण्य सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले श्री तिलक देवांगन की पत्नी श्रीमती भारती देवांगन ने भी प्राविण्य सूची में स्थान बनाते हुए सूबेदार के पद पर चयनित हुई है।इस उपलब्धि के लिए स्थानीय विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा , कलेक्टर विनय कुमार लंगेह अध्यक्ष नवकिरण अकादमी प्रबंधन व संचालन समिति, जिला शिक्षा अधिकारी व सदस्य सचिव नवकिरण प्रबंधन व संचालन समिति श्री मोहन राव सावंत, नोडल अधिकारी नवकिरण अकादमी व सहायक संचालक श्री सतीश नायर, श्री कमल नारायण चंद्राकर (डी0एम0सी0), श्री रेखराज शर्मा, डॉ रीता पाण्डेय, डा. दुर्गावती भारतीय, श्री गजेन्द्र ध्रुव, श्री डी बसंत कुमार साव समन्वयक नवकिरण अकादमी व शासकीय जिला ग्रंथालय, श्री मनोज पुरी गोस्वामी,ने समस्त चयनितों को बधाई दी।
नवकिरण अकादमी के शिक्षकगण श्री हरिशंकर पटेल, श्री सौरभ जैन, श्री देवेन्द्र कुमार निषाद, श्री चंद्रशेखर साहू, श्री राजदीप साहू आदि ने भी चयनित विद्यार्थियों की प्रशंसा की व आगे भी मेहनत करते रहने की बात कही। शासकीय जिला ग्रंथालय के ग्रंथपाल के रूप में कार्यरत श्री भागवत प्रसाद पटेल, श्री यश कुमार चक्रधारी, श्री विवेक चंद्राकर, श्री परस कमार के साथ ही साथ संस्था में कार्यरत कार्यालय सहायक श्री सौरभ सोनवानी एवं श्री टकेश साहू ने हर्ष व्यक्त किया । ज्ञातव्य हो कि नवकिरण अकादमी जिले के एकमात्र निशुल्क कोचिंग के रूप में जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में सन 2019 से संचालित है। तत्कालीन कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा संस्था को प्रारम्भ किया गया। संस्था में प्रारम्भ से ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति की है ।
संस्था से अब तक विभिन्न पदों पर दो सौ से अधिक विद्यार्थी चयनित रहे है। यहां पर निशुल्क कोचिंग के साथ ही साथ ग्रंथालय भी खनिज न्यास निधि से संचालित है जिसमें दस हजार से अधिक किताबों का संग्रह है जिसका लाभ जिले के साथ साथ अन्य जिलों के अभ्यर्थियों को भी मिल रहा है। संस्था के विद्यार्थी विभिन्न पदों पर चयन हो कर संस्था एवं अपने शहर के साथ साथ अपने माता पिता का नाम रोशन कर रहे है। वर्तमान में संस्था में दो पालियों में कक्षाएं संचालित है जिसका समय आदि की जानकारी कार्यालयीन समय मे कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। साथ ही साथ संस्था के द्वारा लोक सेवा आयोग परीक्षा 2024 के लिए मेगा टेस्ट आदि का भी आयोजन किया जा रहा है जो दिसम्बर माह से जनवरी 2025 के अंतिम सप्ताह तक जारी रहेगी, इच्छुक अभ्यर्थी अपना पंजीयन कराकर मेगा टेस्ट सीरीज मे शामिल हो सकते है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने कलेक्ट्रेट परिसर में दो दिवसीय प्रदर्शनी का किया शुभारंभमहासमुंद : सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए आज कलेक्ट्रेट परिसर में जनसम्पर्क विभाग द्वारा भव्य छायाचित्र प्रदर्शनी लगाया गया। इस दो दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन स्थानीय विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, स्काउट एवं गाइड के सभापति श्री संदीप दीवान, श्री प्रकाश वर्मा, सहायक संचालक जनसम्पर्क श्री पोषण साहू, मौजूद थे। इस अवसर पर प्रेस क्लब महासमुंद के अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनी सहित स्थानीय मीडिया कर्मियों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
इस दौरान विधायक श्री सिन्हा ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी जनता के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा, सरकार ने बीते एक वर्ष में विकास और जनकल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं। जिनका उद्देश्य विकास और जनकल्याण है। प्रदर्शनी में इन योजनाओं और उनके कार्यान्वयन की झलकियाँ प्रदर्शित की गई हैं। इस दौरान विधायक ने स्थानीय युवाओं को सरकार की योजनाओं की पहुंच जानने के लिए चर्चा की। युवाओं ने कहा कि वास्तव में राज्य में अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण सुशासन स्थापित हो रहा है।
प्रदर्शनी में सरकार की विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं और कार्यक्रमों की तस्वीरें और जानकारी प्रदर्शित की गई हैं। इसमें प्रमुख योजनाओं में पीएम जनमन के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति कमार जाति के हितग्राहियों को दी जाने वाली सेवाएं, महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, महिला सशक्तिकरण, कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों के आत्मविश्वास में वृद्धि, और ग्रामीण विकास और आधारभूत संरचनाओं से जुड़ी परियोजनाओं का विवरण प्रस्तुत किया गया है। प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे लोगों ने सरकार के प्रयासों की सराहना की। अभी हाल ही में सब इंस्पेक्टर के लिए चयन हुए भाग्यश्री ध्रुव, प्रदीप दीवान, भारती मांडले, भारती देवांगन, धनेश्वरी कंवर, मयंक सिन्हा समेत युवाओं ने कहा कि इस वर्ष सरकार द्वारा लोक सेवा आयोग की परीक्षा परिणाम में पारदर्शिता बढ़ती गई जिससे योग्य अधिकारियों का चयन हो सका।
इन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों को जनसम्पर्क विभाग द्वारा बेहतर तरीके से पहुंचाई जा रही है। हमने सरकार द्वारा प्रकाशित कई पुस्तकों का अध्ययन किया जिससे हमें सफलता अर्जित करने में सहायता मिली। श्रीमती रेखा सोनी ने कहा कि यह प्रदर्शनी उन्हें सरकार की योजनाओं और उनके लाभों को बेहतर तरीके से समझने का अवसर प्रदान करती है। जनता के बीच सरकार की पारदर्शिता और उपलब्धियों को साझा करने के इस प्रयास को काफी सराहना मिल रही है। कलेक्ट्रेट परिसर में चल रही इस प्रदर्शनी को देखने के लिए अधिकारी कर्मचारी सहित आम नागरिक बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर लोगों को जनसम्पर्क अधिकारी द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई। जनसम्पर्क संचालनालय द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ जनमन एवं अन्य प्रचार सामग्रियों का भी निःशुल्क वितरण किया गया। यह प्रदर्शनी कल भी जारी रहेगा। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
दिव्यांग बच्चों के लिए खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजितमहासमुन्द : सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शासकीय बहु दिव्यांग विशेष विद्यालय, महासमुन्द में शुक्रवार को दिव्यांग बच्चों के लिए खेल-कूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांग बालकों के लिए कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, 200 मीटर दौड़ और नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अलावा बच्चों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती संगीता सिंह, उप संचालक, समाज कल्याण विभाग, महासमुंद उपस्थित रही।उनके साथ जिला कार्यालय समाज कल्याण के अधिकारी/कर्मचारी और संस्था के अधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में दिव्यांग बालक-बालिकाओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार वितरित किए गए। इस आयोजन से बच्चों में खुशी और उत्साह का माहौल था, और उन्हें अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का एक अच्छा अवसर मिला। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
25 खंडपीठों के माध्यम से होगा प्रकरणों का निराकरणमहासमुंद : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार शनिवार 14 दिसंबर को सम्पूर्ण देश में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के सचिव श्री दामोदर प्रसाद चन्द्रा ने बताया कि इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद द्वारा राजस्व सहित 25 खंडपीठ बनाए गए है। जिसके माध्यम से प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। यह वर्ष 2024 की चतुर्थ एवं अंतिम नेशनल लोक अदालत है।न्यायालयों में बड़ी संख्या में लंबित प्रकरणों में कमी लाने के उद्देश्य से तथा प्रभावित पक्षकारों को त्वरित एवं सुलभ न्याय प्रदान करने की दिशा में नेशनल लोक अदालत एक प्रभावशली कदम है। जिस हेतु जिला न्यायालय महासमुंद के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के द्वारा नेशनल लोक अदालत के लिए खण्डपीठों का गठन कर विभिन्न प्रकरणों तथा प्रीण्लिटिगेशन का निराकरण किया जाएगा।
लोक अदालत के माध्यम से न्यायालय में राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरणों धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों, बैंक रिकवरी प्रकरण, सिविल प्रकरण, निष्पादन प्रकरण, विद्युत संबंधी मामलों तथा पारिवारिक विवाद के मामलों का निराकरण किया जाता हैं।इसके अतिरिक्त राजस्व, बैंक, विद्युत विभाग दूरसंचार विभाग नगर पालिका परिषद में वसूली संबंधी लंबित प्रकरण प्री लिटिगेशन प्रकरण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रस्तुत किये जाएगें। जो विधिवत पंजीयन उपरांत संबंधित पक्षकारों के प्रकरण लोक अदालत खण्ड पीठ में निराकृत किए जाएंगें। इस तरह पक्षकार अपने न्यायालयीन प्रकरणों का निराकरण लोक अदालत के माध्यम से कर सकते हैं। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय महासमुंद के तत्वाधान में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) महिला इकाई द्वारा ग्राम मचेवा की शासकीय प्राथमिक शाला में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। गुरुवार को शिविर एक बौद्धिक परिचर्चा सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के सचिव श्री दामोदर प्रसाद चन्द्रा ने बच्चों और एनएसएस छात्राओं को कानूनी जानकारी दी और उनके उज्जवल भविष्य निर्माण के लिए विभिन्न करियर गाइडलाइन पर चर्चा की।श्री चन्द्रा ने सायबर अपराध और उससे सुरक्षा, महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि बच्चों को अपनी रुचियों और पसंदीदा विषयों के बारे में जानकर ही भविष्य में सही कैरियर की दिशा तय करनी चाहिए। साथ ही, उन्होंने बच्चों को यह भी समझाया कि अध्ययन में कठिन परिश्रम और ईमानदारी से ही उज्जवल भविष्य का निर्माण संभव है।
इसके अलावा, श्री चन्द्रा ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों और कानूनी सहायता के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 39 ए के तहत सभी के लिए न्याय सुनिश्चित किया गया है और समाज के कमजोर वर्गों के लिए निःशुल्क कानूनी सहायता की व्यवस्था की गई है। संविधान के अनुच्छेद 14 और 22(1) के अंतर्गत राज्य का यह कर्तव्य है कि वह सबके लिए समान अवसर सुनिश्चित करे और कमजोर वर्गों को न्याय उपलब्ध कराने के लिए विधिक सेवा तंत्र स्थापित किया जाए।इसके तहत 1987 में विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम पास किया गया, जिसके तहत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) का गठन किया गया। श्री चन्द्रा ने बताया कि नालसा की नीतियों और निर्देशों के तहत प्रत्येक राज्य में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जिले स्तर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन किया गया है। इन संस्थाओं का मुख्य कार्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करना है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर मृतिका के निकटतम वारिसान के लिए चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें सांप के काटने से मृत्यु होने पर विकासखंड बसना के ग्राम बुटीपाली की मृतिका ज्योति यादव के निकटतम वारिसान के लिए चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
सरपंच एवं पंच के लिए 17 दिसम्बर एवंजनपद और जिला पंचायत सदस्यों के लिए आरक्षण की कार्यवाही 19 दिसम्बर को होगीमहासमुंद : त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 के आरक्षण कार्यवाही हेतु आम सूचना प्रकाशित करने कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देश दिए है। आम सूचना का प्रकाशन कलेक्ट्रेट, जिला पंचायत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय, तहसील, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत कार्यालय में चस्पा किया गया है।जिले के विकासखंड पिथौरा, बसना, सरायपाली, बागबाहरा एवं महासमुंद के पंच एवं सरपंच पदों के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन, आरक्षण कार्यवाही संबंधित विकासखंड के जनपद पंचायत सभाकक्ष में 17 दिसंबर 2024 को प्रातः 11 बजे से प्रारम्भ किया जाएगा। कार्यवाही के समय सर्व साधारण की जानकारी एवं नियमानुसार आरक्षण की कार्यवाही में साक्ष्य के रूप में उपस्थिति के लिए सूचना प्रकाशित की गई है।
इसी तरह सभी विकासखण्ड महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, बसना एवं सरायपाली के जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं सदस्यों के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन, आरक्षण की कार्यवाही जिला पंचायत महासमुंद के सभाकक्ष में 19 दिसंबर 2024 को प्रातः 11 बजे से प्रारम्भ किया जाएगा तथा जिले के जिला पंचायत सदस्य के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन, आरक्षण की कार्यवाही जिला पंचायत महासमुंद के सभाकक्ष में 19 दिसंबर 2024 को दोपहर 3 बजे से किया जाएगा। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के संबंध में आवश्यक निर्देश प्राप्त हुए हैं। इस तारतम्य में प्रत्येक विकासखण्ड में 21 दिसम्बर को किसान सम्मेलन आयोजित किया जाना है। आयोजन हेतु कृषि विभाग को नोडल विभाग तथा सहकारिता विभाग को सहायक नोडल विभाग बनाया गया है। उप संचालक कृषि श्री एफ. आर कश्यप ने उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं, कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि महाविद्यालय एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों को आयोजन के लिए समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा नवम आयुर्वेद दिवस (29 अक्टूबर) पर आरंभ किए गए देश का प्रकृति परीक्षण अभियान के तहत जिले में नागरिकों का परीक्षण जारी है। अभियान का उद्देश्य 18 वर्ष से ऊपर के सभी नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी प्रकृति के अनुसार उचित सलाह देना है। यह अभियान 26 नवंबर (संविधान दिवस) से 25 दिसंबर 2024 (पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती) तक चलेगा। इसी क्रम में आज जिला पंचायत महासमुंद में सीईओ श्री एस.आलोक, श्री रेखराज शर्मा सहित सभी कर्मचारियों का प्रकृति परीक्षण किया गया। इससे पहले 11 दिसंबर को पुलिस मुख्यालय महासमुंद में अधिकारियों और कर्मचारियों का परीक्षण किया गया।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रवीण चंद्राकर ने बताया कि जिले में 25 शासकीय आयुर्वेद चिकित्सक और 4 निजी चिकित्सक इस अभियान में सेवा दे रहे हैं। अब तक 2500 नागरिकों का परीक्षण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे 25 दिसंबर 2024 तक अपने नजदीकी आयुष केंद्रों या निजी आयुर्वेद चिकित्सालयों में जाकर परीक्षण करवाएं। यह अभियान जिले के विभिन्न केंद्रों जैसे महासमुंद, रायतुम, खट्टी, बिछिया, मुनगासेर, तोषगांव, मल्दामाल आदि स्थानों पर संचालित हो रहा है।परीक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने वात, पित्त, कफ की प्रकृति के अनुसार जीवन शैली सुधारने और गैर-संचारी रोगों से बचाव के लिए ऋतुचर्या, दिनचर्या और योग का पालन करने की सलाह दी। डॉ. सर्वेश दुबे और डॉ. रागिनी गुप्ता ने अधिकारियों और कर्मचारियों को परीक्षण प्रक्रिया में गाइडलाइंस समझाते हुए जागरूकता बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाई। जिला आयुष विभाग ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस अभियान में भाग लें और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : जिले के बाग़बाहरा विकासखण्ड में जनपद पंचायत सभागार में प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में बाग़बाहरा ब्लॉक की चिन्हित 5 ग्राम पंचायतों के सचिवों, प्राथमिक शालाओं के प्रधानपाठकों और शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला का आयोजन पिरामल फाउंडेशन (एस्पिरेशनल भारत कोलैबोरेटिव टीम) के सहयोग से किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक शिक्षा में सुधार लाने के लिए ग्राम पंचायतों, समुदायों और शिक्षकों के बीच सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देना था। कार्यशाला में स्कूल मैनेजमेंट कमिटी (एस.एम.सी.) और बिल्डिंग ऐज लर्निंग ऐड (बाला) जैसे शिक्षण उपकरणों के प्रभावी उपयोग पर प्रशिक्षण दिया गया।
पंचायत प्रतिनिधियों को एल.एस.डी.जी. की 9 प्रमुख थीमों पर प्रशिक्षण दिया गया, जिससे ग्राम पंचायतों में प्राथमिक शिक्षा सुधार योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू किया जा सके। प्रतिभागियों ने शिक्षा सुधार के लिए समुदाय की सक्रिय भागीदारी और बच्चों के समग्र विकास हेतु सामूहिक योजनाओं की तैयारी पर जोर दिया। कार्यशाला में प्रतिभागियों ने प्राथमिक शिक्षा में सुधार के लिए अपने अनुभव साझा किए और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए बेहतर समन्वय और ठोस कार्ययोजनाओं को अपनाने पर बल दिया। इस कार्यशाला में पिरामल फाउंडेशन की टीम के सुरेंद्र कुमार, ऋचा साहू प्रोग्राम लीडर, और महेंद्र आर्य डिस्ट्रिक्ट लीड ने प्रशिक्षण प्रदान किया। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : राज्य शासन के मंशानुरूप, खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत जिले में कृषक उन्नति योजना के तहत धान खरीदी अभियान जोर-शोर से चल रहा है। यह अभियान किसानों को उनके धान को समर्थन मूल्य पर बेचने की सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदने की प्रक्रिया को और अधिक सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने का कार्य कर रहा है। नोडल अधिकारी श्री आशीष शर्मा ने बताया कि जिले में 11 दिसम्बर तक 182 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 64,029 किसानों से 3,25,283.84 टन धान खरीदी गई है। इसके बदले में किसानों को 748 करोड़ 15 लाख रुपए का भुगतान किया गया है।इसके साथ उन्होंने बताया कि जिले के उपार्जन केंद्रों में अब तक एक करोड़ 39 लाख 93 हजार से अधिक बारदाना प्राप्त हो चुका है। इसमें 75 लाख 59 हजार 258 नया बारदाना, 45 लाख 91 हजार 307 बारदाना मिलरों से प्राप्त हुआ है, जबकि 15 लाख 31 हजार 50 बारदाना पीडीएस से प्राप्त हुआ है। किसानों से भी 3 लाख 11 हजार 570 बारदाना प्राप्त किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि उपार्जन केंद्रों में अब तक कुल 86 लाख 33 हजार 686 बारदाने का उपयोग किया गया है, और वर्तमान में 53 लाख 59 हजार 499 बारदाना शेष है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : कलेक्टर श्री विनय कुमार लगेह के निर्देशन में व श्री समीर पांडेय जिला कार्यक्रम अधिकारी महासमुंद के मार्गदर्शन में 25 नवम्बर से 10 दिसंबर तक लिंग आधारित हिंसा को समाप्त करने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्ययोजना अनुसार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को महासमुंद की परियोजना समन्यवक राजेश्वरी साव द्वारा उपस्थित स्कूली छात्र/छात्राओं को चाईल्ड हेल्प लाईन 1098 की सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए स्पॉन्सर शिप योजना के बारे में उपस्थित गांव की महिलाओं व गांव गांव के नागरिको को विस्तार से जानकारी दिया गया तथा पोषण आहार के बारे में बताया गया।
तत्पश्चात सुश्री खिलेश्वरी चक्रधारी जिला मिशन समन्वयक के द्वारा हाड़ाबंद के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के स्कूली छात्र/छात्राओं को बाल संरक्षण के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया कि मुख्यमंत्री द्वारा 10 मार्च 2024 को “बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान” का शुभारंभ किया गया था। उक्त बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के प्रभावी रोकथाम हेतु जिले में लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 2बी के अनुसार ऐसा विवाह जिसमें वर (जिसकी आयु 21 वर्ष से कम) तथा वधु (जिसकी आयु 18 वर्ष से कम) अवयस्क या बच्चे हो, तब उसे बाल विवाह माना जाएगा।बाल-विवाह एक सामाजिक कुप्रथा है जिसके सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक या प्रेम प्रसंग कारण हो सकते हैं, जिन्हें विमर्श में लेकर उन कारणों को पूर्णतः समाप्त कर एक सकारात्मक वातावरण तैयार किया जाना आवश्यक है। बाल विवाह बच्चों के अधिकारों और उनके विकास को प्रभावित करता है। यह विकास को बाधित करने वाली गंभीर समस्या है जिसके पूर्ण रोकथाम हेतु सामाजिक, कानूनी और आर्थिक स्तर पर लोगों को जागरूक करना एवं इस कुप्रथा से होने वाले दुष्परिणामों को जन-जन को समझाना महत्वपूर्ण है, ताकि इसे प्रभावी तरीके से रोका जा सके और बच्चों का सर्वांगीण विकास कर उन्हें पूर्णतः सुरक्षित रखा जा सके।
18 वर्ष से अधिक आयु का पुरूष, यदि 18 वर्ष से कम आयु की किसी महिला से विवाह करता है तो उसे 2 वर्ष तक के कठोर कारावास अथवा जुर्माना जो कि 1 लाख रूपय तक हो सकता है अथवा दोनों से दण्डित किया जा सकता है। कोई व्यक्ति जो बाल विवाह करवाता है, करता है अथवा असमें सहायता करता है उसे 2 वर्ष तक का कठोर कारावास अथवा जुर्माना जो कि 1 लाख रूपए तक हो सकता है अथवा दोनों से दण्डित किया जा सकता है। कोई व्यक्ति जो बाल विवाह को बढ़ावा देता है अथवा उसकी अनुमति देता है, बाल विवाह में सम्मलित होता है उसे 2 वर्ष तक के कठोर कारावास अथवा जुर्माना जो कि 1 लाख रूपए तक हो सकता है अथवा दोनों से दण्डित किया जा सकता है। किसी भी महिला को कारावास का दण्ड नही दिया जा सकता है। बाल विवाह के रोकथाम हेतु समस्त छात्र/छात्राओं को जागरूक किया गया एवं बाल विवाह की प्रभावी रोकथाम हेतु शपथ भी दिलाई गयी।
जिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के श्री खेमराज चौधरी ने भी जानकारी दी। तत्पश्चात श्रीमती कीर्ति यदु, केश वर्कर, सखी वन स्टॉप सेंटर के द्वारा वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री विक्रमसिंग सिंदर एवं श्रीमती डीगेश्वरी साहू (जेंडर विशेषज्ञ), कुलेश्वर राम ध्रुव एवं श्रीमती चित्रलेखा साहू (वित्तीय साक्षरता एवं समन्वयक विशेषज्ञ), सुनीता देशमुख, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला स्व सहायता समूह, समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षकगणों का विशेष योगदान रहा।इसी तरह मंगलवार को देव संस्कृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र अंतर्गत 10 दिसम्बर मानव अधिकार दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर उपस्थित छात्र/छात्राओं को मानव अधिकार दिवस की शपथ दिलाई गई। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : छत्तीसगढ़ शासन के 1 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत संचालित कौशल प्रशिक्षण केंद्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वाद-विवाद प्रतियोगिता, भाषण, कविता पाठ और पूर्व प्रशिक्षित हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरण समारोह हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, सरपंच श्री साहू ने प्रशिक्षित युवाओं को प्रमाण पत्र वितरित कर उन्हें भविष्य में और अधिक सफलता की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे। इसके साथ ही, एवीएम सेंटर के आसपास की सफाई कर स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। युवाओं को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं संस्था संचालकों ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी युवाओं को प्रदान की और उन्हें अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रशिक्षक एवं महिला प्रशिक्षणार्थी मौजूद थी। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय रिव्यु समिति की बैठक 19 दिसम्बर 2024 को आयोजन किया जाएगा। यह बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में शाम 4ः30 बजे से आयोजित होगी। बैठक में जिले के बैंकिंग विकास के आंकड़ों की समीक्षा की जाएगी, साथ ही शैक्षिक ऋण स्वीकृति, मुद्रा लोन प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी।इसके अलावा, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत पात्र खाता धारकों के नामांकन को बढ़ाने, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, मुद्रा योजना, क्रेडिट कार्ड एवं शासन द्वारा प्रायोजित विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक में सभी बैंकर्स एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जानकारी के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होने कहा है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन का एक वर्ष पूर्ण होने जा रहा है। जिसके उपलक्ष्य में उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाओं के मार्गदर्शन में ग्राम कोसरंगी के आर्ष गुरुकुल गौशाला में गौपूजन कार्यक्रम एवं निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 33 पशुओं का उपचार किया गया तथा 432 पशुओं को लम्पी स्किन डिजीज (एल.एस.डी.) बीमारी से रोकथाम हेतु टीकाकरण किया गया। इसके अतिरिक्त, 07 निकृष्ट पांडों का बधियाकरण कार्य भी सफलतापूर्वक किया गया। गौपूजन कार्यक्रम में ग्राम के गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य न केवल पशुओं की चिकित्सा और स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करना था, बल्कि ग्रामीणों में पशुपालन एवं गौसंवर्धन के प्रति जागरूकता भी बढ़ाना था। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पिथौरा में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 12 दिसंबर 2024 को प्रातः 9 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध होंगी।जिसमें रक्तचाप (बीपी), शुगर, सिकल सेल, कुष्ठ रोग, हीमोग्लोबिन की जांच, टीबी स्क्रीनिंग, नेत्र परीक्षण एवं टीकाकरण तथा उपलब्ध संसाधनों के आधार पर अन्य सामान्य स्वास्थ्य जांच किया जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ, डॉ. बी. बी. कोसरिया ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य की जांच कराएं। यह शिविर पूरी तरह से निःशुल्क है और इसका उद्देश्य जनसामान्य को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराना है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : छत्तीसगढ़ सरकार के गठन के एक वर्ष पूर्ण होने एवं मानव अधिकार दिवस के उपलक्ष्य में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय कोमाखान में सोमवार को शाला विकास समिति अध्यक्ष हिरेंद्र उपाध्याय की अध्यक्षता में विविध सांस्कृतिक और शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नितिन जैन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगोली, पेंटिंग, मेहंदी, प्रश्नोत्तरी और वाद-विवाद प्रतियोगिता जैसी कई रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। अतिथियों ने छात्रों की प्रस्तुति की सराहना की और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, महतारी वंदन योजना, महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण, स्वरोजगार, साइकिल योजना जैसे समाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के प्रयासों को सराहा।
इसके अलावा, 10 दिसंबर को मनाए जाने वाले मानव अधिकार दिवस के अवसर पर कक्षा 9वीं के छात्र समीर और छात्रा देविका ने पोस्टर के माध्यम से मानव अधिकारों के महत्व को समझाया। कक्षा 10वीं की छात्रा भारती जांगड़े ने मानव अधिकार दिवस पर भाषण प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने मौलिक अधिकारों के साथ कर्तव्यों के पालन की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की व्याख्याता स्वाति सोनी ने किया।इस दौरान प्राचार्य हीरासिंग नायक ने सरकार गठन के एक वर्ष पूरे होने पर सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के निर्णायक के रूप में विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता कुमत राम ध्रुव, सुषमा बड़ा, अमरीका साहू, सीताराम साहू, मधुलाल गायकवाड, हिरेंद्र देवांगन, सुनील कुमार शुक्ला, विजय कुमार वर्मा, हेराल्ड सिन्हा, कविता चंद्राकर, टोकेश्वरी धीवर, कुसुमलता साव, सना मुमताज आदि शिक्षकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसी तरह आश्रम छात्रावासां में भी खेलकूद, क्विज एवं अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।