-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने सोमवार को समय सीमा की बैठक ली। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक, अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे तथा अन्य विकासखण्ड अधिकारी वीसी के माध्यम से जुडे़ थे। कलेक्टर ने कहा कि शासकीय कार्यालयों मे अपनी समस्या लेकर आने वाले नागरिकों से सवेंदनशीलता के साथ मिले और समस्याओं का समुचित निराकरण करें।उन्होंने कहा कि आम नागरिक बहुत उम्मीद के साथ कार्यालयों में आते है, ऐसे मे उनके साथ उचित व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुने और निराकरण करें। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व प्रकरणो का निराकरण समय सीमा मे करें। आज समय सीमा कई बैठक मे कलेक्टर ने अवैध रेत उत्खनन के प्रकरण पर संलिप्त लोगों पर एफआईआर करने के निर्देश दिए है उन्होंने खनिज एवं राजस्व विभाग को नियमित रूप से कार्रवाई करने कहा है। इसी तरह अवैध शराब विक्रय और अनियमितता पाए जाने पर संलिप्त कर्मचारियों के विरूद्ध भी एफआईआर करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने धान खरीदी की समीक्षा करते हुए कहा कि धान खरीदी किसी भी शर्त में बंद न हो। उठाव की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने संग्रहित धान का उठाव तेज करने के निर्देश दिए हैं। मार्कफेड और नान के अधिकारियों ने बताया कि उठाव लगातार जारी है। उन्होंने आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि उठाव नियमित तौर से होता रहे। उन्होंने कहा कि ऐसी नौबत आने की संभावना को देखते हुए पूर्व से ही तैयार कर लेवें। खाद्य अधिकारी ने बताया कि धान खरीदी सुचारु रूप से जारी है। कलेक्टर ने मौसम के अनुरूप धान स्टेकिंग को कवर करने के निर्देश दिए। उन्होंने महतारी वंदन योजना अंतर्गत मृत हितग्राहियो के नाम विलोपन करने कहा। साथ ही कहा कि यह भी ध्यान रखे कि दूसरे व्यक्ति के नाम से राशि ना डाली जाए। जो पात्र महिला हितग्राही है उन्हें ही लाभ मिले। इसके लिए सभी परियोजना अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए है।
कलेक्टर ने बैठक के दौरान बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए आरक्षण की प्रक्रिया के संबंध में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संशोधित समय-सारणी घोषित कर दी गई है। जिले में जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पदों के लिए प्रवर्गवार आरक्षण की प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की जाएगी। इस संबंध में सभी जनपद सीईओ को आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर श्री लंगेह ने श्रम एवं उद्योग विभाग को औद्योगिक क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए हैं।साथ ही कहा कि अनियमितता पाए जाने पर कारवाई भी सुनिश्चित करें। विभिन्न आयोगों से प्राप्त पत्रों का समय सीमा में जवाब देने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जन चौपाल, जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त मांग एवं शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान बागबाहरा के दिव्यांग हितग्राही श्री रामचंद्र कोसरे को मोटराइज्ड मोटर सायकल प्रदान किया गया। ज्ञात है कि उन्होंने अपनी समस्या को लेकर कलेक्टर को आवेदन दिया था जिस पर त्वरित निराकरण करते हुए कलेक्टर द्वारा चाबी सौंपा गया। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की गंभीर बीमारियों की पहचान और उनका उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महासमुंद जिले में 'निक्षय निरामय छत्तीसगढ़' कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह 100 दिवसीय अभियान 7 दिसंबर 2024 से शुरू होकर 24 मार्च 2025 तक चार चरणों में संचालित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य टीबी, मलेरिया, कुष्ठ रोग और वृद्धजनों से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान करना और उनका समुचित इलाज सुनिश्चित करना है। अभियान का संचालन कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी. कुदेशिया के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
इसी क्रम में शनिवार को अभियान के तहत जिला जेल महासमुंद में विचाराधीन बंदियों का टीबी स्क्रीनिंग किया गया। इस दौरान कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई गई अत्याधुनिक मशीन का उपयोग किया गया। कुल 80 बंदियों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें से 65 का एक्स-रे किया गया। इस अभियान के तहत महासमुंद जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को कमजोर और जरूरतमंद तबकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। स्वास्थ्य टीम ने यह सुनिश्चित किया है कि समुदाय के हर वर्ग को इस अभियान से लाभान्वित किया जाए। निक्षय निरामय छत्तीसगढ़' अभियान छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने और समाज के हर व्यक्ति को स्वस्थ जीवन का अधिकार प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : कलेक्टर एवं दावा निपटान आयुक्त श्री विनय कुमार लंगेह ने टक्कर मारकर भागने मोटर यान दुर्घटना से हुई मृत्यु पर मृतक के विधिक प्रतिनिधि के लिए प्रतिकर राशि स्वीकृत की है। इनमें जिला मुख्यालय महासमुंद कुर्मीपारा निवासी श्री ओमशंकर वैष्णव की मृत्यु ग्राम खरोरा सड़क शहीद स्मारक के पास 19 जुलाई 2022 को मोटरयान दुर्घटना से होने पर मृतक के विधिक प्रतिनिधि के रूप में उनकी माताजी श्रीमती राधाबाई वैष्णव को दो लाख रूपए की राशि प्रतिकर के रूप में स्वीकृत की गई है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : कलेक्टर एवं जिला सर्वेक्षण अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले में राजस्व सर्वेक्षण कार्य शुरू करने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के तहत महासमुन्द, बागबाहरा, पिथौरा, बसना और सरायपाली तहसीलों के अंतर्गत विभिन्न राजस्व ग्रामों में सर्वेक्षण कार्य संचालित किया जाएगा। प्रमुख ग्रामों में नादगांव, परसट्ठी, कोटनपाली, बिछलादादर, बरतुंगा, केरामुड़ा तुकड़ा और साल्हेपाली शामिल हैं। अधिसूचना के अनुसार, यह कार्य छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को प्रेषित जानकारी के आधार पर प्रारंभ किया गया है।इस सर्वेक्षण कार्य में वनमंडल अधिकारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, और संबंधित तहसीलों के सर्वेक्षण अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। राजस्व सर्वेक्षण कार्य को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए रैमटेक सॉफ्टवेयर साल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड को सहयोगी संस्था के रूप में जोड़ा गया है। यह सर्वेक्षण क्षेत्रीय विकास और राजस्व रिकॉर्ड को अद्यतन करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। सभी तहसीलों के अधिकारियों और राजस्व निरीक्षकों को इस अधिसूचना का कड़ाई से पालन करने और समय पर सर्वेक्षण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। सर्वेक्षण कार्य से जुड़े सभी विभागों को स्पष्ट रूप से बताया गया है कि यह कार्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर मृतक के निकटतम वारिसान के लिए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें विकासखण्ड महासमुंद अंतर्गत ग्राम कोकड़ी के मृतक श्री पुनीतराम निषाद की मृत्यु पानी में डुबने से होने पर उनके निकटतम वारिसान के लिए चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के पदों के आरक्षण की प्रक्रिया के लिए नई समय-सारणी जारी की गई है। जिसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि वे इस संशोधित समय-सारणी के अनुसार आरक्षण प्रक्रिया को नियमानुसार सुनिश्चित करें। जारी समय सारणी के अनुसार जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पदों के आरक्षण की सूचना का प्रकाशन 3 जनवरी 2025 शुक्रवार को किया जाएगा।08 जनवरी 2025 बुधवार से 10 जनवरी 2025 शुक्रवार तक आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी और अधिसूचना का प्रकाशन किया जाएगा। कलेक्टरों द्वारा 10 जनवरी 2025 तक संबंधित जानकारी संचालक पंचायत को प्रेषित की जाएगी। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद के आरक्षण की सूचना का प्रकाशन 3 जनवरी 2025 को होगा, जबकि आरक्षण की कार्यवाही 11 जनवरी 2025 शनिवार तक पूरी कर ली जाएगी। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान सुचारू रूप से जारी है। नोडल अधिकारी श्री अविनाश शर्मा ने बताया कि 27 दिसम्बर तक 182 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 102422 किसानों से 576381.2 टन धान खरीदा गया, जिसकी राशि 1325 करोड़ 67 लाख रुपए किसानों को वितरित की गई। उन्होंने बताया कि जिले के उपार्जन केन्द्रों में एक करोड़ 93 लाख 63 हजार 149 बारदाना प्राप्त हुआ है।जिसमें 99 लाख 46 हजार 527 नया बारदाना है। 74 लाख 61 हजार 5 बारदाना मिलर से प्राप्त, 15 लाख 76 हजार 561 पीडीएस से प्राप्त तथा किसानों से 3 लाख 79 हजार 56 बारदाना प्राप्त हुआ है। एक करोड़ 33 लाख 26 हजार 408 बारदाने का उपयोग उपार्जन केन्द्रों में किया जा रहा है। अभी 60 लाख 36 हजार 741 बारदाना शेष है। उन्होंने बताया कि 154 उपार्जन केन्द्रों में स्टॉक बफर लिमिट से अधिक है। 27 दिसम्बर तक कुल 456683.09 टन धान का परिवहन किया गया है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत पिथौरा के 30 ग्राम पंचायतों की सक्रिय महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए पंचायत नेतृत्व एवं प्राथमिक शिक्षा सशक्तिकरण पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पीरामल फाउंडेशन (एस्पिरेशनल भारत कोलैबोरेटिव) की ओर से जनपद पंचायत सभागार में आयोजित किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य प्राथमिक शिक्षा में सुधार लाने के लिए पंचायत, समुदाय और शिक्षकों के सामूहिक प्रयासों को मजबूत करना था।इसमें 30 ग्राम पंचायतों की सक्रिय महिलाओं ने हिस्सा लिया और प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए कई पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। प्रमुख विषय-वस्तु और सत्र कार्यशाला में स्कूल मैनेजमेंट कमिटी (एसएमसी) के प्रभावी संचालन, बाला (बिल्डिंग ऐज लर्निंग एड) जैसे शिक्षण उपकरणों के उपयोग और भाषा एवं गणित के अभ्यास पत्रकों की उपयोगिता पर विशेष सत्र आयोजित किए गए। महिलाओं को बच्चों की पढ़ने की क्षमता सुधारने के लिए 100 दिन का रीडिंग कैंपेन चलाने की योजना तैयार करने में प्रशिक्षित किया गया।
स्थानीय समुदाय की भूमिका को रेखांकित करते हुए, पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षकों और स्वयं सहायता समूहों ने प्राथमिक शिक्षा के समग्र विकास के लिए सामूहिक कार्ययोजना तैयार की। कार्यशाला ने न केवल पंचायत और शिक्षा में सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित किया, बल्कि महिलाओं के नेतृत्व कौशल को भी सशक्त बनाया। यह पहल प्राथमिक शिक्षा में सुधार लाने और बच्चों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्यक्रम के आयोजन में महेन्द्र आर्य, प्रवीण यादव, सूरज जयसवाल, ऋचा साहू और सुरेंद्र कुमार सहित पीरामल फाउंडेशन की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में जिले में अवैध धान भंडारण के विरूद्ध सतत कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को सरायपाली तहसील के विभिन्न गांवों में राजस्व व मंडी विभाग के अधिकारियों ने अवैध रूप से संग्रहित धान और चावल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1035 बोरा अवैध धान जब्त किए हैं। जिसमें ग्राम कोइलबहार में उत्तम प्रधान के घर से 66 बोरा अवैध धान बरामद किया गया। इसी गांव में दीपक साहू के गोदाम में 177 बोरा धान अवैध रूप से संग्रहित पाया गया। प्रशासन ने इसे तुरंत जब्त कर गोदाम को सील कर दिया। ग्राम सिंगबहाल में गजपति साव के घर से 220 कट्टा अवैध धान बरामद हुआ, जिसे अधिकारियों ने तुरंत अपने कब्जे में ले लिया।
वहीं, ग्राम कुटेला में भी बड़े स्तर पर अवैध भंडारण का मामला सामने आया। उत्तम साहू के गोदाम से 180 कट्टा अवैध धान और 30 कट्टा पी.डी.एस. चावल जब्त किया गया। कुटेला में ही नरेश साहू के गोदाम से 186 कट्टा अवैध धान जब्त हुआ। इसी प्रकार ग्राम बलोदा में दीपक अग्रवाल के गोदाम से 206 कट्टा अवैध धान बरामद किया गया।राजस्व व मंडी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत की गई है, जो मंडी अधिनियम और कृषि उपज व्यापार में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लागू हैं। अवैध भंडारण और खरीद-फरोख्त पर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुन्द : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की "हर घर जल" की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत परकोम के आश्रित ग्राम बनियातोरा में जल जीवन मिशन के तहत अद्वितीय उपलब्धि हासिल की गई है। 19 नवंबर 2024 को यह ग्राम "हर घर जल" ग्राम घोषित किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने इस मिशन को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाते हुए ग्रामवासियों को जल संकट से राहत दिलाई। बनियातोरा गांव में 49.99 लाख रुपये की लागत से 40 किलोलीटर उच्चस्तरीय जलागार और 115 नल कनेक्शनों के माध्यम से हर घर तक स्वच्छ जल पहुंचाने का सपना साकार हुआ।
पहले गांव की महिलाएं और बच्चे 1 किलोमीटर दूर जोंक नदी या कुछ गिने-चुने हैंडपंप और कुओं से पानी लाने को मजबूर थे। बरसात में कीचड़ और गर्मियों में सूखे की समस्याएं गंभीर थीं। लेकिन अब, हर घर तक स्वच्छ जल पहुंचने से महिलाओं और बच्चों को समय और स्वास्थ्य का लाभ मिल रहा है। बच्चों को पढ़ाई और खेलकूद के लिए अधिक समय मिलने लगा। महिलाओं को पानी के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिली। समय की बचत से महिलाएं आर्थिक गतिविधियों में भाग लेकर परिवार की आय बढ़ा रही हैं।गांव के लोग अब जल संरक्षण को लेकर जागरूक हो गए हैं। जल संरक्षण के साथ-साथ पौधारोपण जैसे कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी कर रहे हैं। ग्रामवासियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया। श्रीमती हीरा बाई ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा, "इस योजना ने हमारी जिंदगी बदल दी। अब हमें स्वच्छ पानी के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ता। हम प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी के आभारी हैं। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के 100वें जन्मदिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तुमगांव में 'प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र' का उद्घाटन किया गया। इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराना है, जिससे चिकित्सा खर्च में कमी आएगी और जरूरतमंदों को राहत मिलेगी। इस अवसर पर नगर पंचायत तुमगांव के अध्यक्ष राकेश चंद्राकर और उपाध्यक्ष पप्पू पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।इनके अलावा कार्यक्रम में नगर पंचायत के पार्षदगण और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास चंद्राकर ने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से स्थानीय निवासियों को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध होंगी, जिससे चिकित्सा सेवाओं में सुधार होगा। अतिथियों ने इस पहल को समाज के लिए एक सकारात्मक कदम बताते हुए इसकी सराहना की। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुन्द : छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल ने पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को पंजीयन नवीनीकरण का अंतिम अवसर प्रदान किया है। ऐसे श्रमिक, जिनके पंजीयन की वैधता 1 वर्ष या उससे अधिक समय पूर्व समाप्त हो चुकी है और जिन्होंने अभी तक पंजीयन नवीनीकरण के लिए आवेदन नहीं किया है, वे 31 दिसंबर 2024 तक नवीनीकरण करा सकते हैं। पंजीयन नवीनीकरण के लिए श्रमिक “श्रमेव जयते“ मोबाइल ऐप, मुख्यमंत्री श्रम संसाधन केंद्र, विभागीय वेबसाइट या च्वाइस सेंटर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।यह अंतिम तिथि के बाद अनवीनीकृत पंजीयन को अपंजीकृत मान लिया जाएगा। मंडल ने निर्माण श्रमिकों से अपील की है कि वे समय पर अपने पंजीयन का नवीनीकरण कराएं, जिससे उन्हें कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलता रहे। श्रमिक किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केंद्र के हेल्पलाइन नंबर 0771-3505050 पर संपर्क कर सकते हैं। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 04 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर बागबाहरा तहसील अंतर्गत ग्राम आंवराडबरी के मृतक श्री लोकनाथ ध्रुव, ग्राम कमरौद के मृतक श्री प्रेम पटेल एवं तहसील बसना अंतर्गत ग्राम मेदनीपुर के मृतक श्री राकेश पटेल के निकटतम वारिसानों के लिए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किए है। इसी तरह आग में जलने से मृत्यु होने पर तहसील सरायपाली अंतर्गत ग्राम चिवराकुटा के मृतक श्री पवित्र भोई के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : स्वामित्व योजना के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 27 दिसम्बर को देशभर के 50 हजार गांवों में 58 लाख प्रॉपर्टी कार्ड का वितरण करेंगे। इस अवसर पर योजना के लाभार्थियों को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे एवं लाभार्थी कार्ड धारकों के साथ संवाद भी करेंगे। इसके तहत जिला स्तर पर स्वामित्व योजना कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन में शुक्रवार 27 दिसम्बर 2024 को सुबह 11 बजे से आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खाद्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयाल दास बघेल शामिल होंगे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन वर्ष 2024-25 के लिए आरक्षण की प्रक्रिया के संबंध में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा समय-सारणी घोषित कर दी गई है। जिले में जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पदों के लिए प्रवर्गवार आरक्षण की प्रक्रिया 28 और 29 दिसंबर को पूरी की जाएगी। आज कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की उपस्थिति में आरक्षण की प्रक्रिया को लेकर सभी अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार और निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों को हैंड्स ऑन प्रशिक्षण दिया गया।कलेक्टर ने विहित अधिकारियों को स्थानीय निर्वाचन के निर्देशानुसार और नियमानुसार आरक्षण की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ पालन करने के निर्देश दिए हैं। उप संचालक पंचायत दीप्ति साहू ने आरक्षण की प्रक्रिया के संबंध में पॉवर पॉईंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उपस्थित अधिकारियों को मॉक ट्रेनिंग भी कराया गया। ज्ञात है कि 28 दिसम्बर को पंच एवं सरपंच पदों के लिए विकासखण्ड स्तर पर आरक्षण की प्रक्रिया होगी तथा 29 दिसम्बर को जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष व जनपद सदस्य पदों के लिए प्रवर्गवार आरक्षण किया जाएगा। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए जिले में संचालित समस्त शैक्षणिक शासकीय व अशासकीय महाविद्यालय, मेडिकल, कृषि, वेटनरी, पॉलीटेक्निक कॉलेज, आई.टी.आई., नर्सिंग, डी.एड. एवं बी.एड. में अध्ययन कर रहें अनुसूचित, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु पात्र होंगे।ऑनलाइन आवेदन http://postmatric-scholarsip.cg.nic.in वेबसाइट पर कर सकते हैं। आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त ने बताया कि ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए नवीन एवं नवीनीकरण ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 तक निर्धारित है। ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने के लिए 15 फरवरी 2025 तक एवं सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने के लिए 28 फरवरी 2025 तक का समय रहेगा।
उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है, तो इसके लिए संस्था जिम्मेदार होंगे। पीएफएमएस के माध्यम से आधार आधारित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान किया जाएगा। सभी विद्यार्थी आवेदन करते समय ध्यान रखें कि उनका बचत खाता एक्टिव हो एवं आधार सीडेड बैंक खाता नम्बर की प्रविष्टि कराएं।पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु किए गए आवेदन का सत्यापन आधार से लिंक मोबाईल नम्बर पर ओ.टी.पी. के माध्यम से किया जाएगा। विद्यार्थी आवेदन करते समय आधार नम्बर पर पंजीकृत मोबाइल नम्बर की प्रविष्टि कराएं। वर्ष 2024-25 से अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप ओटीआर की प्रविष्टि ऑनलाइन आवेदन करते समय की जानी है। इस संबंध में संबंधित संस्थाओं द्वारा जानकारी प्रदाय की जाएगी। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण व जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयाल दास बघेल शुक्रवार 27 दिसंबर को महासमुंद के दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम अनुसार खाद्य मंत्री श्री बघेल सुबह 9ः45 बजे रायपुर से प्रस्थान करेंगे तथा सुबह 11 बजे महासमुंद पहुंकर स्थानीय स्वामित्व योजना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। तत्पश्चात दोपहर 2 बजे जिला महासमुंद से बलौदाबाजार के लिए रवाना होंगे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
आधुनिक जन सेवाओं और जनहित कार्यों में तत्परमहासमुंद : तहसील कार्यालय बसना, ब्रिटिश शासनकाल से लेकर वर्तमान समय तक, प्रशासनिक और जनहित कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह कार्यालय न केवल भूमि से संबंधित नागरिकों की जरूरतों को पूरा करता है, बल्कि शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में भी अग्रणी है।राजस्व विभाग का यह प्रमुख हिस्सा जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। फौती नामांतरण, खाता बंटवारा, सीमांकन, डायवर्सन, और बंदोबस्त त्रुटि सुधार जैसे भूमि कार्यों का समय पर निपटान इसका मुख्य उद्देश्य है। साथ ही, आय, जाति, और निवास प्रमाण-पत्र जैसे दस्तावेज लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत तय समय सीमा में नागरिकों को प्रदान किए जाते हैं।
कलेक्टर के मार्गदर्शन मे तहसील कार्यालय बसना ने हाल ही में ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को 1 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि वितरित की है। इसके अलावा, आधुनिक रिकॉर्ड रूम के निर्माण के लिए 30 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं, जिससे भूमि से संबंधित दस्तावेजों को ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। तहसीलदार ममता ठाकुर के विशेष पहल से परिसर में नागरिक सुविधाओं में सुधार किया गया है, जैसे रंग-रोगन, गार्डनिंग, शुद्ध पेयजल, और बैठने की व्यवस्था।इसके अतिरिक्त, किसानों के धान पंजीयन और उपार्जन केंद्रों की निगरानी, अवैध धान संग्रहण की जांच, और भू-अभिलेख अद्यतन जैसे कार्य समय पर पूरे किए गए हैं। कार्यपालिक दंडाधिकारी के रूप में, कानून व्यवस्था बनाए रखना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, स्वास्थ्य केंद्रों, और शैक्षणिक संस्थानों का निरीक्षण करना और आवश्यक निर्देश जारी करना तहसील कार्यालय की नियमित गतिविधियों में शामिल है। इन प्रयासों ने कार्यालय को नागरिकों और प्रशासन के बीच विश्वास का प्रतीक बना दिया है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुन्द : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आवास मित्र / समर्पित मानव संसाधन भर्ती प्रक्रिया के तहत जनपदवार मेरिट, चयनित और प्रतीक्षा सूची तैयार की गई है। दावा-आपत्ति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेरिट सूची तैयार की गई है। उम्मीदवार अपनी जनपदवार चयन सूची का अवलोकन जिला महासमुन्द की आधिकारिक वेबसाइट www.mahasamund.gov.in पर कर सकते हैं। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
अवैध शराब बिक्री और प्लाटिंग पर सख्त कार्रवाई करें - कलेक्टर श्री लंगेहमहासमुंद : कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज मंगलवार शाम समय सीमा की बैठक ली। बैठक में वनमंडलाधिकारी श्री पंकज राजपूत, जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक, अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे तथा अन्य विकासखण्ड अधिकारी वीसी के माध्यम से जुडे़ थे। कलेक्टर ने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर सुशासन दिवस मनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। विकासखण्ड स्तर पर वृहद कार्यक्रम आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं जिसमें स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति शपथ और हितग्राही मूलक योजनाओं के प्रचार-प्रसार करने कहा गया।इसी तरह 27 दिसम्बर को स्वामित्व योजना अंतर्गत हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे जिसकी तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने अवैध रेत उत्खनन के प्रकरण पर संलिप्त लोगों पर एफआईआर करने के निर्देश दिए है उन्होंने खनिज एवं राजस्व विभाग को नियमित रूप से कार्रवाई करने कहा है। इसी तरह अवैध शराब विक्रय और अनियमितता पाए जाने पर संलिप्त कर्मचारियों के विरूद्ध भी एफआईआर करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को अवैध प्लाटिंग पर निगरानी करने तथा आवश्यक कार्रवाई करने कहा गया।
कलेक्टर ने धान खरीदी की समीक्षा करते हुए कहा कि धान खरीदी किसी भी शर्त में बंद न हो। उठाव की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने संग्रहित धान का उठाव तेज करने के निर्देश दिए हैं। मार्कफेड और नान के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि उठाव नियमित तौर से होता रहे। उन्होंने कहा कि ऐसी नौबत आने की संभावना को देखते हुए पूर्व से ही तैयार कर लेवें। खाद्य अधिकारी ने बताया कि धान खरीदी के लिए अभी 24 कार्य दिवस शेष है।उन्होंने बताया कि धान के अवैध विक्रय और भण्डारण के 111 प्रकरण तैयार किए गए हैं जिसमें लगभग 6700 क्विंटल धान की जब्ती की गई है। कलेक्टर ने बैठक के दौरान बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए आरक्षण की प्रक्रिया के संबंध में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा समय-सारणी घोषित कर दी गई है। जिले में जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पदों के लिए प्रवर्गवार आरक्षण की प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की जाएगी।इस संबंध में सभी जनपद सीईओ को आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए गए हैं। ज्ञात है कि आरक्षण प्रक्रिया की सूचना का प्रकाशन 23 दिसंबर को कर दिया गया है। कलेक्टर श्री लंगेह ने श्रम एवं उद्योग विभाग को औद्योगिक क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। विभिन्न आयोगों से प्राप्त पत्रों का समय सीमा में जवाब देने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जन चौपाल, जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त मांग एवं शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए गए। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
सुशासन साल में श्रमवीरों का सम्मानमहासमुंद : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रमिकों और उनके परिवारों के सशक्तिकरण के लिए कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिले के श्रम कल्याण अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं से जिले के पंजीकृत हितग्राहियों को योजनावार राशि से लाभान्वित किया गया है। उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर 2023 से 23 दिसंबर 2024 तक 7 हजार 152 श्रमिक लाभान्वित हुए हैं। इन योजनाओं के माध्यम से कुल 7 करोड़ 60 लाख 11 हजार 500 रुपये की राशि वितरित की गई।जिसमें मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत 56 श्रमिक परिवारों को 56 लाख रुपये, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत 1981 लाभार्थियों को 3 करोड़ 96 लाख 20 हजार रुपये, मिनीमाता महतारी जतन योजना में 844 माताओं को 1 करोड़ 68 लाख 80 हजार रुपये, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना में 3870 छात्रों को 81 लाख 2 हजार 500 रुपये, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना से 50 छात्रों को 3 लाख 61 हजार 500 रुपये, दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना के तहत 01 लाभार्थी को01 लाख रुपये, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना से 267 वरिष्ठ श्रमिकों को 53 लाख 40 हजार रुपये, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निःशुल्क कोचिंग योजना से 78 बच्चों को कोचिंग की सुविधा प्रदान की है। और मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना से 05 लाभार्थियों को 7,500 रुपये की सहायता दी गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन साल में, सरकार श्रमिकों और उनके परिवारों के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है। इन योजनाओं का उद्देश्य श्रमिक वर्ग को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
टिकेश्वर पटेल ने अपने गांव में “तेजस्वी मोबाइल शॉप“ की शुरुआतमहासमुंद : महासमुंद के ग्राम लभराखुर्द के निवासी श्री टिकेश्वर पटेल एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। आर्थिक कठिनाइयों के कारण उन्होंने महासमुंद की एक मोबाइल दुकान में काम करना शुरू किया, जहां उन्होंने मोबाइल रिपेयरिंग और बिक्री का अनुभव प्राप्त किया। इस अनुभव के आधार पर उन्होंने खुद की मोबाइल रिपेयरिंग और शॉप खोलने का सपना देखा, लेकिन आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण यह सपना अधूरा रह गया।श्री पटेल ने जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र महासमुंद से संपर्क कर प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन स्वीकृत होने के बाद यूनियन बैंक महासमुंद ने नियमानुसार प्रक्रिया पूरी कर उन्हें 2 लाख रुपए का ऋण और 70,000 रुपए का अनुदान प्रदान किया।
इस वित्तीय सहायता से श्री टिकेश्वर पटेल ने अपने गांव में “तेजस्वी मोबाइल शॉप“ की शुरुआत की। उनकी दुकान में मोबाइल रिपेयरिंग और रिचार्ज सेवाएं उपलब्ध हैं, जो क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हो गई है। उनकी मेहनत और लगन का परिणाम यह हुआ कि अब वे हर महीने लगभग 12,000 रुपए की शुद्ध आय अर्जित कर रहे हैं। श्री पटेल ने बताया कि वे बैंक ऋण का नियमित भुगतान कर रहे हैं और इस योजना के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने पर उन्हें गर्व है। उनकी इस सफलता से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना ने श्री टिकेश्वर पटेल जैसे युवाओं के सपनों को साकार करने का एक सशक्त माध्यम प्रदान किया है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
किसान वृक्ष मित्र योजना के तहत इच्छुक हितग्राहियों से भरवाए गए फॉर्म“विष्णु की पाती“ का किया गया वितरणमहासमुंद : छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, महासमुंद द्वारा बसना वन परिक्षेत्र में वन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और सुशासन की उपलब्धियां साझा की गईं। कार्यक्रम में ग्रामीणों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार द्वारा तेन्दूपत्ता संग्राहकों की मानक बोरा राशि को 4000 रुपये से बढ़ाकर 5500 रुपये करने की घोषणा की जानकारी दी गई। इसके साथ ही, “विष्णु की पाती“ पत्रक का वितरण कर योजनाओं के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा दिया गया। लघु वनोपज संघ की बीमा और छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों तक पहुंचाई गई।
कार्यक्रम के दौरान किसान वृक्ष मित्र योजना के तहत 5 एकड़ भूमि पर निःशुल्क 5000 पौधे लगाने का प्रावधान बताया गया। पौधों की सुरक्षा और रखरखाव के लिए अनुदान राशि का भी उल्लेख किया गया। आगामी वर्षा ऋतु 2025 के लिए इच्छुक कृषकों से फार्म भरवाए गए। “एक पेड़ माँ के नाम“ अभियान के तहत ग्रामीणों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया और उन्हें पौधे वितरित कर रोपण कराया गया।वन प्रबंधन समितियों के विकास कार्यों, रोजगारमूलक योजनाओं, हाथी-मानव द्वंद रोकथाम, गज यात्रा अभियान, और वन्यजीवों से सुरक्षा के उपायों पर चर्चा की गई। वन अग्नि घटनाओं से पर्यावरण को बचाने और क्षतिपूर्ति मुआवजा योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, वन प्रबंधन समिति के सदस्य, वन विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन करने, स्वक्षता एवं नशा से दूर रहने दिया संदेशजिला स्तरीय युवा उत्सव सिरपुर में संपन्नलोक नृत्य में प्रथम मुड़ियाडीह महासमुंद, लोक गीत में प्रथम दिनेश एवं साथी महासमुंदविज्ञान मेला में पिथौरा प्रथममहासमुंद : छत्तीसगढ़ सरकार के गठन एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ’सुशासन सप्ताह’ के अंतर्गत आज जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन सिरपुर में किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह,श्री दाऊ लाल चंद्राकर, उप संचालक कृषि एफ आर कश्यप, जिला परिवहन अधिकारी आर के ध्रुव, सहायक संचालक शिक्षा सतीश नायर, पोषण साहू जनसंपर्क, मधु साहू, ए आर ध्रुव सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग और नेहरू युवा केन्द्र महासमुंद के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।इस दौरान कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने प्रतिभागियों द्वारा प्रदर्शित युवा कृति एवं विज्ञान मेला प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहन मिलता है और उन्हें अपनी कला एवं कौशल दिखाने का अवसर मिलता है। इस उत्सव के माध्यम से जिले के प्रतिभाशाली युवाओं को एक मंच प्रदान किया गया, जिससे युवाओं के कौशल को नई पहचान मिल सके।
उन्होंने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी युवाओं ने सामूहिक एवं व्यक्तिगत रूप से विकासखण्ड स्तर पर विजेता बनकर जिला स्तरीय कार्यक्रम में अपने-अपने हुनर का प्रदर्शन किया है आप सभी बधाई के पात्र है। कार्यक्रम में जिले भर से आए प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन किया। युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शुभारंभ अवसर पर सामूहिक जुडो का प्रदर्शन भी किया गया।सांस्कृतिक आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। उत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें सामूहिक एवं व्यक्तिगत लोक नृत्य, लोक गीत प्रतियोगिताएं, कहानी लेखन, चित्रकला, तात्कालिक भाषण और कविता प्रतिस्पर्धा शामिल थीं। युवा कृति श्रेणी के तहत ’हस्तशिल्प, टेक्सटाइल और कृषि उत्पादों’ का प्रदर्शन भी किया गया।
इसके अलावा विज्ञान मेला का सामूहिक प्रदर्शन किया गया। साथ ही उत्सव का मुख्य आकर्षण ’रॉक बैंड’ की प्रस्तुति रही। प्रतिभागियों ने फोटोग्राफी विधा में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणाम कहानी लेखन में प्रथम स्थान हेमा साहू महासमुंद, द्वितीय स्थान गुलशन साव बसना, तृतीय स्थान समीर नायक सरायपाली ने प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रितिक पहरिया महासमुंद, द्वितीय स्थान सुष्मिता प्रधान बसना, तृतीय स्थान भावना साहू सरायपाली ने प्राप्त किया। तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भैरव प्रसाद पाल महासमुंद, द्वितीय स्थान गरिमा कन्नौजे पिथौरा, तृतीय स्थान वर्षा गजेन्द्र महासमुंद ने प्राप्त किया।
कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सिंधू जगत सरायपाली, द्वितीय स्थान गुलशन साव बसना, तृतीय स्थान, दिनेश कुमार साहू महासमुंद ने प्राप्त किया। विज्ञान मेला दलीय प्रथम स्थान मल्टी पर्पस स्मार्ट कार के लिए प्रीति व रौशनी पिथौरा, द्वितीय स्थान ऑटो मेटिक स्ट्रीट लाईट चंद्रयान के लिए केशव चेलक महासमुंद, विज्ञान मेला एकल में प्रथम स्थान फूटस्टेप इलेक्ट्रिसिटी जनरेटर मॉडल के लिए रुद्राक्ष शुक्ला पिथौरा, द्वितीय स्थान ऑटो मेटिक पंप मॉडल के लिए अंशिका पिथौरा, तृतीय स्थान एग्रीकल्चर सेफ्टी मॉडल के लिए गरिमा कन्नौज पिथौरा ने प्राप्त किया।सामूहिक लोक गीत में प्रथम स्थान दिनेश साहू एवं साथी, महासमुंद, द्वितीय स्थान अदिति छत्रे एवं साथी बागबाहरा, तृतीय स्थान भावना चौहान व साथी सरायपाली ने प्राप्त किया। एकल लोक गीत में प्रथम स्थान द्रौपदी साहु, महासमुंद, द्वितीय स्थान अदिति छत्रे, बागबाहरा, तृतीय स्थान अर्चना सामल, बसना ने प्राप्त किया। लोक नृत्य में प्रथम स्थान अजय मिर्च एवं साथी, महासमुंद, द्वितीय स्थान डंडा नाचा, बागबाहरा, तृतीय स्थान पंथी नृत्य पिथौरा को मिला। रॉक बैंड में प्रथम स्थान जावेद कुरैशी व साथी बागबाहरा ने प्राप्त किया। फोटोग्राफी में हेमंत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पुरस्कार वितरण समारोह में अतिथि रमेश साहू विधायक प्रतिनिधि महासमुंद, पवन पटेल, मुन्ना साहू, दाऊ लाल चंद्राकर, लोकेश चंद्राकर, नीलमणि चंद्राकर, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे उपस्थित रहे। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। आयोजन को सफल बनाने में निर्णायक मंडल डॉ . विकास अग्रवाल, सुरेंद्र मानिकपुरी, अंकित भोई, अवनीश वाणी, वी. के. असगर, पुष्पलता भार्गव व प्रेमचन्द डडसेना, हेमसागर कैवर्त, डॉ. शुभ्रा डडसेना, सुधीर प्रधान, भूपेंद्र प्रधान, गणेश कोसरे, कामता साहू, वेदराम, छन्नू साहू, नीलम सिंहा, एवन साहू, अशोक चक्रधारी नेहरू युवा केंद्र का सहयोग रहा। मंच संचालन विजय मिर्चें एवं डॉ. विकास अग्रवाल एवं आभार व्यक्त खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे ने किया। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन वर्ष 2024-25 के लिए आरक्षण की प्रक्रिया के संबंध में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा समय-सारणी घोषित कर दी गई है। जिले में जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पदों के लिए प्रवर्गवार आरक्षण की प्रक्रिया 28 दिसंबर से 29 दिसंबर तक पूरी की जाएगी।कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने बताया कि आरक्षण प्रक्रिया की सूचना का प्रकाशन 23 दिसंबर को कर दिया गया है। आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 29 दिसंबर को इसकी जानकारी पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को भेजी जाएगी। कलेक्टर श्री लंगेह ने सभी संबंधित अधिकारियों को आरक्षण प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।