-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
जन चौपाल में प्राप्त हुए 32 आवेदनमहासमुंद : जिला कार्यालय में हर मंगलवार को आयोजित जन चौपाल में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे लोगों से कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आत्मीय मुलाकात की और उनकी मांगों व समस्याओं को गौर से सुना। जन चौपाल में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्रकरणों के अनुसार संबंधित अधिकारियों को आवेदन प्रेषित करते हुए यथाशीघ्र नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने महत्वपूर्ण प्रकरणों को समय सीमा में दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया। इस दौरान वनमंडलाधिकारी श्री पंकज राजपूत, सीईओ जिला पंचायत श्री एस. आलोक, अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
जन चौपाल में आम जनों ने अपनी अलग अलग समस्याओं को लेकर कलेक्टर के हाथों आवेदन सौंपे। जिसमें महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम जीवतरा की श्रीमती ममता साहू ने मनरेगा कार्ड बनाने के लिए, ग्राम बेमचा की श्रीमती संतोषी वर्मा ने पीएम आवास दिलाने हेतु, नयापारा महासमुंद के श्री संतोष कुमार पटेल ने अपने दुकान के लिए विद्युत कनेक्शन हेतु, ग्राम मालीडीह के पुनीराम साहू ने खसरे में त्रुटि सुधार के लिए तथा ग्राम छपोराडीह के श्री अजीत यादव ने कब्जाशुदा जमीन का व्यवस्थापन का पट्टा प्रदाय करने के लिए आवेदन दिया।इसी तरह आर्थिक सहायता राशि के लिए इमली भाटा महासमुंद की श्रीमती दीपा सेन, बागबाहरा अंतर्गत ग्राम नर्रा के श्रीमती शुकून साहू एवं ग्राम डोंगर गांव के श्री गोपाल साहू ने कलेक्टर को आवेदन सौंपा। इसके साथ ही आवेदकों द्वारा प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, अतिक्रमण हटाने एवं अन्य योजनाओं से संबंधित आवेदन सौंपे गए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को मांग एवं समस्याओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
कलेक्टर ने की दवा सेवन करने की अपीलमहासमुंद : कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों को इस अभियान को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय और सहयोग के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिला वासियों से अपील की है कि दवा वितरकों के सामने दवा का सेवन कर फाइलेरिया (हाथीपांव, हाइड्रोसील) मुक्त महासमुंद बनाने में सहयोग करें। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी. कुदेशिया, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती नीलू घृतलहरे सहित जिला स्तर के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. व्ही.पी. सिंह ने जानकारी दी कि एमडीए कार्यक्रम 10 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक चलेगा। 10 फरवरी से 14 फरवरी तक आंगनवाड़ी, स्कूल, कॉलेज और विभिन्न संस्थानों में बूथ लगाकर लाभार्थियों को दवा सेवन कराया जाएगा। 15 फरवरी से 25 फरवरी तक मितानिन और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर दवा वितरण करेंगी और सेवन कराएंगी। 26 से 28 फरवरी तक छूटे हुए व्यक्तियों को मॉप-अप राउंड के तहत दवा सेवन कराया जाएगा। कार्यक्रम के तहत डीईसी, एलबेंडाजॉल, और आईवरमेक्टिन की गोलियां उम्र के अनुसार दी जाएंगी। इसके लिए मितानिनों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
सभी सरकारी, सार्वजनिक राष्ट्रीय महत्व के भवनों में की जाएगी रोशनीसमारोह की सभी तैयारी गरिमामय पूर्ण तरीके से करें : कलेक्टर श्री लंगेहउत्कृष्ट अधिकारी-कर्मचारियों को किया जाएगा सम्मानितमहासमुंद : कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) गरिमामय तरीके से आयोजित होगा। कलेक्टर श्री लंगेह ने 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा निर्धारण के संबंध में शासन से जारी दिशा-निर्देशों के तहत समारोह आयोजित करने के निर्देश दिए।कलेक्टर श्री लंगेह ने बताया कि गणतंत्र दिवस का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित शासकीय महाप्रभु वल्ल्भाचार्य महाविद्यालय (मिनी स्टेडियम) में सुबह 9:00 बजे से किया जाएगा। पुलिस एवं अर्द्ध सैनिक बलों की टुकड़ियां, स्काउट-गाइड, एन.सी.सी. परेड में हिस्सा लेंगे। गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों और संस्थाओं द्वारा तैयार किए गए चलित झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर विभागों को दिए जाने वाले पुरस्कार एवं पदकों का भी वितरण किया जाएगा। 26 जनवरी रात्रि में सभी शासकीय, सार्वजनिक भवनों, राष्ट्रीय स्मारकों पर रोशनी की जाएगी।
कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह प्रातः 9:00 बजे से प्रारम्भ होगा तथा जिला मुख्यालय में स्थित शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का समय सुबह 7.30 बजे सम्पन्न कर लिया जाए। अधिकारी अपने-अपने विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का नाम 22 जनवरी तक अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी महासमुंद के पास भेज सकते है। कलेक्टर ने सभी विभागों को आपस में समन्वय स्थापित कर समारोह की तैयारी गरिमापूर्ण तरीके से करने के निर्देश दिए।मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक सम्पूर्ण कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी होंगे। कलेक्टर ने प्लास्टिक के राष्ट्रीय झंडे का उपयोग नहीं किए जाने के निर्देश दिए है। लोक निर्माण विभाग बेरिकेटिंग एवं बैठक व्यवस्था के लिए आवश्यक बांस बल्ली हेतु वन विभाग से समन्वय कर व्यवस्था करेंगे। साफ-सफाई एवं पेयजल की व्यवस्था लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं नगर पालिका द्वारा किया जाएगा। वाहनों की पार्किंग व्यवस्था का निर्धारण जिला परिवहन अधिकारी, यातायात पुलिस तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा सभी संबंधित विभागों को समय रहते अपने-अपने दायित्व पूरा करने के निर्देश दिए हैं। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुन्द : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज ज़िला मुख्यालय महासमुन्द स्थित शासकीय स्वामी आत्मानंद हिन्दी उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित लोकार्पण, शिलान्यास एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान मचेवा स्थित हेलीपैड में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के आगमन पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, महासमुन्द विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक श्री संपत अग्रवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आत्मीयता से स्वागत किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष सिंह ने भी पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सोमवार 6 जनवरी को महासमुंद के दौरे पर रहेंगे। वे महासमुंद पहुंचकर स्वामी आत्मानंद हिन्दी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में आयोजित लोकार्पण, शिलान्यास, भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रोटाकाल से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय पुलिस लाइन खोखराभाठा, नवागढ़ जांजगीर से दोपहर 02. 30 बजे महासमुंद के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे तथा 3.15 बजे महासमुंद पहुंचेंगे। कार्यक्रम समाप्ति पश्चात वे शाम 4ः25 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
419 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजनमहासमुंद : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कल 6 जनवरी को स्वामी आत्मानंद हिन्दी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में आयोजित विकास कार्यां के लोकार्पण, शिलान्यास एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जिले में कुल 217 करोड़ 17 लाख रुपए के 419 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसमें 111 करोड़ 21 लाख रुपए के 335 विकास कार्यों का लोकार्पण और 105 करोड़ 96 लाख रुपए के 84 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। लोकार्पण अंतर्गत 11 विभागों के 111 करोड़ 21 लाख रुपए लागत राशि के 335 विकास कार्य शामिल है।जिसमें लोक निर्माण विभाग के 3 विकार्स कार्य लागत राशि 2 करोड़ 52 लाख रुपए, सेतु निर्माण विभाग के 4 विकास कार्य लागत राशि 16 करोड़ 96 लाख रुपए, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 11 विकास कार्य लागत राशि 97 लाख रुपए, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 57 विकास कार्य लागत राशि 42 करोड़ 62 लाख रुपए, छ.ग. गृह निर्माण मंडल विभाग के 80 कार्य लागत राशि 14 करोड़ 41 लाख रुपए, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के 4 विकास कार्य लागत राशि एक करोड़ 45 लाख रुपए, आदिवासी विकास विभाग के 3 विकास कार्य लागत राशि 4 करोड़ 76 लाख रुपए, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 122 विकास कार्य लागत राशि 8 करोड़ 49 लाख रुपए, विद्युत विभाग के 6 विकास कार्य लागत राशि 15 करोड़ 70 लाख रुपए, वन विभाग के 2 करोड़ 35 लाख रुपए लागत राशि के 7 विकास कार्य एवं नगरीय निकाय के 96 लाख रुपए लागत राशि के 38 कार्य शामिल है।भूमिपूजन अंतर्गत 8 विभागों के 103 करोड़ 68 लाख रुपए लागत राशि के 56 विकास कार्य शामिल है। जिसमें लोक निर्माण विभाग के 7 विकास कार्य लागत राशि 52 करोड़ 19 लाख रुपए, सेतु निर्माण विभाग के 2 विकास कार्य लागत राशि 10 करोड़ 85 लाख रुपए, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 10 विकास कार्य लागत राशि 2 करोड़ 23 लाख रुपए, छ.ग.ग्रा.स.वि.अ. विभाग के 14 विकास कार्य लागत राशि 13 करोड़ 65 लाख रुपए, जल संसाधन विभाग के 4 विकास कार्य लागत राशि 13 करोड़ 40 लाख रुपए, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 13 विकास कार्य लागत राशि 68 लाख रुपए, विद्युत विभाग के 4 विकास कार्य लागत राशि 9 करोड़ 62 लाख रुपए, वन विभाग के एक करोड़ 5 लाख रुपए लागत राशि के 2 विकास कार्य एवं नगरीय निकाय के 2 लाख 28 हजार रुपए लागत राशि के 28 विकास कार्य शामिल है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
ट्रैकिंग के शौकीन युवाओं के बीच लोकप्रिय पर्यटन डेस्टिनेशनमहासमुंद : यदि आप प्रकृति, पहाड़ और एडवेंचर के शौकीन है तो महासमुंद जिले के सरायपाली में स्थित शिशुपाल पर्वत एक शानदार पर्यटन स्थल हो सकता है। आजकल शिशुपाल पर्वत ट्रैकिंग और एडवेंचर के शौकीनों के बीच एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल के रूप में उभर रहा है। यह स्थान अपनी अद्वितीय प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक महत्त्व के लिए जाना जाता है। राजधानी रायपुर से 157 किमी और सरायपाली से लगभग 20 किमी की दूरी पर स्थित यह पर्वत पर्यटकों को प्रकृति के करीब लाने का एक शानदार अवसर प्रदान करता है।
रोमांचक ट्रैकिंग का नया अनुभवशिशुपाल पर्वत समुद्र तल से 900 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां तक पहुंचने के लिए रोमांचक ट्रैकिंग मार्ग है, जो साहसिक गतिविधियों के प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। ट्रैकिंग मार्ग घने जंगलों, चट्टानों और प्राकृतिक पगडंडियों से होकर गुजरता है। पहाड़ के ऊपर एक विशाल मैदान है, जहां से वर्षा ऋतु के दौरान पानी 1100 फीट नीचे गिरकर घोड़ाधार जलप्रपात का निर्माण करता है। यह झरना और उसके चारों ओर हरियाली एक अद्वितीय दृश्य प्रस्तुत करते हैं। पर्यटन की बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए, दो साल पहले पर्यटन मंडल ने इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की पहल की। यहां पहुंचने वाले सैलानियों के लिए आधारभूत सुविधाओं का निर्माण किया गया, जिससे उनकी यात्रा सुखद और आरामदायक हो सके।
प्राकृतिक सुंदरता और शांति का संगमशिशुपाल पर्वत की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण इसे एक आदर्श पर्यटन स्थल बनाते हैं। यहां का वातावरण, झरने की आवाज और ठंडी हवा पर्यटकों को मानसिक शांति और सुकून का अनुभव कराती है। यह स्थान फोटोग्राफी और प्रकृति के अद्भुत दृश्यों के लिए भी प्रसिद्ध है। शिशुपाल पर्वत न केवल रोमांचक ट्रैकिंग स्थल है, बल्कि इतिहास और प्रकृति का अद्भुत संगम भी है। यह स्थान ट्रैकिंग, फोटोग्राफी और प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लेने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यदि आप प्राकृतिक सुंदरता, रोमांच और इतिहास का अनुभव करना चाहते हैं, तो शिशुपाल पर्वत आपकी सूची में होना चाहिए। अपनी ऐतिहासिक महत्व और प्राकृतिक आकर्षण के साथ, शिशुपाल पर्वत आज के दौर में पर्यटन का नया केंद्र बनता जा रहा है।
रोजगार के नए अवसरशिशुपाल पर्वत पर हर वर्ष मकर संक्रांति और महाशिवरात्रि के अवसर पर भारी संख्या में भक्त दर्शन और पूजा के लिए आते हैं। इस दौरान मंदिर के आसपास भव्य मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें लोग धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ मेले की चहल-पहल का आनंद लेते हैं। मकर संक्रांति पर लगने वाला यह मेला पर्यंत शिव मंदिर और बस्तीफली के इतिहास और प्राकृतिक सौंदर्य का संगम है। धार्मिक आस्था, ऐतिहासिकता, साहसिक पर्यटन का अद्भुत अनुभव इसे एक संपूर्ण पर्यटन स्थल बनाता है। यह मेला न केवल स्थानीय लोगों के लिए, बल्कि दूर-दूर से आने वाले पर्यटकों के लिए भी विशेष आकर्षण का केंद्र है। यहां रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो सकता है।ऐतिहासिक और पौराणिक महत्त्वस्थानीय नागरिकों ने बताया कि शिशुपाल पर्वत (बूढ़ा डोंगर) का नाम स्थानीय लोककथाओं से जुड़ा हुआ है। किंवदंती है कि इस पहाड़ पर कभी राजा शिशुपाल का महल हुआ करता था। यहां का गौरवशाली इतिहास रहा है पर्वत के उपर ही अभेद्य दुर्ग, सुरंग एवं शिवमंदिर का निर्माण किया गया है, जिसका भग्नावशेष आज भी अतीत की गौरवगाथा सुनाती है। जिसके जब अंग्रेजों ने राजा को घेर लिया, तो उन्होंने वीरता का प्रदर्शन करते हुए अपने घोड़े की आंखों पर पट्टी बांधकर पहाड़ से छलांग लगा दी। इस घटना के कारण इस पर्वत का नाम शिशुपाल पर्वत और यहां स्थित झरने का नाम घोड़ाधार जलप्रपात पड़ा। यह बारहमासी झरना अत्यधिक ऊँचाई से गिरने के कारण अद्भुत सौंदर्य का अप्रतिम उदाहरण है।पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकास की सम्भावनाइस क्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किए जाने की पहल शासन द्वारा किया जा रहा है। पिछले दिनों वन विभाग द्वारा पर्यटन और रोजगार की संभावनाओं को देखते हुए स्थल का निरीक्षण किया गया। चूंकि आसपास के क्षेत्र में बंसोड़ जाति बहुतायत संख्या में पाए जाते है, जो बांस की कलाकृति बनाते है। उन्हें भी रोजगार से जोड़ा जा सकता है। साथ ही एक पर्यटन परिपथ के रूप में भी विकसित किया जा सकता है। जानकारों का कहना है कि यहां से चंद्रहासिनी देवी मंदिर, गोमर्डा अभ्यारण, सिंघोड़ा मंदिर, देवदरहा जलप्रपात एवं पर्यटन स्थल नरसिंहनाथ को जोड़ा जा सकता है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
ठेकेदार को नोटिस जारी कर वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारीमृतक श्रमिक के परिवार को दी जाएगी सहायतामहासमुंद : कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर मेसर्स करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड कौवाझर में आज हुई दुर्घटना की जांच हेतु श्रम पदाधिकारी श्री डी.एन. पात्र एवं सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा श्री मनीष कुंजाम ने कारखाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारखाने के अधीन कार्यरत मेसर्स फाइव स्टार कंस्ट्रक्शन कंपनी और उसके अधिकारियों की गतिविधियों की जांच की गई।श्रम पदाधिकारी श्री डी.एन. पात्र ने बताया कि कारखाने में ’’साइट बैचिंग प्लांट’’ एवं बेड फिल्टर एरिया में ’’छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार अधिनियम 1996’’, ’’न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948’’, ’’संविदा श्रमिक अधिनियम 1970’’, वेतन भुगतान अधिनियम 1936 एवं समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976 अंतर्गत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई त्रुटियों के लिए ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया गया है, और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
साइट पर सुरक्षा इंतजामों की कमी को देखते हुए छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार अधिनियम 1996 नियम 2008 के नियम 283 के तहत साइट बैचिंग प्लांट के समीप निर्माणाधीन ’’डीजल रूम’’, और ’’बेड फिल्टर निर्माण कार्य’’ को तब तक प्रतिबंधित कर दिया गया है, जब तक सुरक्षा उपाय पूरी तरह से लागू नहीं किए जाते और संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाते। सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों को श्रम और सुरक्षा कानूनों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड कौवाझर तुमगांव महासमुंद में आज कार्य कर रहे श्रमिक श्री अभिषेक बर्मन के साथ हुई दुर्घटना की जांच हेतु उपस्थित हुए दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया गया।
जांच टीम एवं प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार श्री अभिषेक बर्मन 2 जनवरी को बैचिंग प्लांट के पास ढलाई का कार्य कर रहे थे वहां पर डीजल पंप ऑपरेटिंग रूम का निर्माण कार्य किया जा रहा था। इस दौरान श्री अभिषेक बर्मन 8 फीट नीचे गड्ढे में क्रांकीट फैलाने का कार्य कर रहे थे इस बीच एक वाहन के द्वारा क्रांकीट गड्ढे में उड़ेला जा रहा था, ढलान पर गाड़ी खिसकती हुई 8 फीट नीचे गड्ढे में गिरी और गाड़ी के नीचे श्री बर्मन आ गए जिससे उनकी प्रणांत हो गई।जांच में नियमानुसार जो भी उल्लंघन पाए गए है विस्तृत रूप से रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है एवं नियमानुसार उनके परिवार को सहायता दी जाएगी।जांच के दौरान कारखाना प्रबंधन की ओर से श्री निखिल कुमार, श्री सुनील पांडे, श्री प्रमोद नायर, श्री मनोज, श्री अभय कुमार एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
सरपंच एवं पंच के लिए 8 जनवरी एवंजनपद अध्यक्ष, सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों के लिए आरक्षण की कार्यवाही 9 जनवरी को होगीसभी कार्यवाही महासमुंद के अलग-अलग स्थानों पर किया जाएगामहासमुंद : त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 के आरक्षण कार्यवाही हेतु आम सूचना प्रकाशित कर दिया गया है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। आम सूचना का प्रकाशन कलेक्ट्रेट, जिला पंचायत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय, तहसील, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत कार्यालय में चस्पा किया गया है। जिले के समस्त विकासखंड महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, बसना एवं सरायपाली के पंच एवं सरपंच पदों के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन, आरक्षण कार्यवाही 8 जनवरी 2025 को प्रातः 11 बजे से प्रारम्भ किया जाएगा। जिसमें महासमुंद विकासखंड के पंच एवं सरपंच पदों के लिए जिला पंचायत सभाकक्ष में आरक्षण की कार्यवाही की जाएगी।
इसी तरह बागबाहरा के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद, पिथौरा के लिए शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद (स्वामी विवेकानंद सभागार), बसना के लिए स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय महासमुंद (कक्ष क्रमांक 01) एवं सरायपाली के लिए वनरक्षक प्रशिक्षण शाला महासमुंद (व्याख्यान कक्ष) में आरक्षण की कार्यवाही होगी।इसी तरह सभी विकासखण्ड महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, बसना एवं सरायपाली के जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं सदस्यों के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन, आरक्षण की कार्यवाही जिला पंचायत महासमुंद के सभाकक्ष में 9 जनवरी 2025 को प्रातः 11 बजे से प्रारम्भ किया जाएगा तथा जिले के जिला पंचायत सदस्य के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन, आरक्षण की कार्यवाही जिला पंचायत महासमुंद के सभाकक्ष में 9 जनवरी 2025 को दोपहर 3 बजे से किया जाएगा। कार्यवाही के समय सर्व साधारण की जानकारी एवं नियमानुसार आरक्षण की कार्यवाही में साक्ष्य के रूप में उपस्थिति के लिए सूचना प्रकाशित की गई है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
दस्तावेज सत्यापन एवं कौशल परीक्षा 07 जनवरी कोमहासमुंद : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत संविदा भर्ती हेतु लेखापाल, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर जिला/जनपद स्तर एवं सहायक ग्रेड-03 के प्राप्त आवेदनों का सूची तैयार कर दावा-आपत्ति आमंत्रित किया गया था। जिसमें प्राप्त दावा-आपत्ति आवेदनों का निराकरण उपरान्त मेरिट सूची जारी की गई है तथा 07 जनवरी 2025 को प्रातः 10ः00 बजे शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, बरोण्डा बाजार महासमुंद में दस्तावेज सत्यापन एवं कौशल परीक्षा का आयोजन किया गया है। जिसकी 1ः5 की सूची तैयार की गई है। जिसका अवलोकन एवं विस्तृत जानकारी जिला महासमुंद के अधिकारिक वेब-साईट www.mahasamund.gov.in पर किया जा सकता है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में जिले में अवैध धान भंडारण के विरूद्ध सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज सरायपाली तहसील के ग्राम बैतारी में शुक्रवार को राजस्व और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 चक्का ट्रक से 334 क्विंटल अवैध धान जब्त किया। सूत्रों के अनुसार, टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रक के माध्यम से अवैध रूप से धान का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम ने ट्रक को रोका और उसकी जांच की। जांच के दौरान ट्रक में लदे धान के दस्तावेज सही नहीं पाए गए।तहसीलदार श्री श्रीधर पंडा ने बताया कि ट्रक चालक के पास धान परिवहन के लिए जरूरी वैध परमिट नहीं था। यह कृषि मंडी अधिनियम और राजस्व नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। अवैध परिवहन के तहत कार्रवाई करते हुए ट्रक और उसमें लदे 334 क्विंटल धान को जप्त कर लिया गया। उन्होंने बताया कि यह मामला कृषि मंडी अधिनियम और राजस्व नियमों के उल्लंघन से संबंधित है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। इसी प्रकार से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पिथौरा के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम कार्रवाई करते हुए ग्राम सांकरा में विनोद कुमार गर्ग के गोदाम 70 पैकेट अवैध धान जब्त किए। जांच की गई, जहां नियमों के खिलाफ धान का भंडारण पाया गया। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सोमवार 6 जनवरी को महासमुंद में प्रस्तावित भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में आएंगे। इस संबंध में आज शाम कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह एवं पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष सिंह ने महासमुंद मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जाकर तैयारियों का जायजा लिया।इसके साथ ही हेलीपैड पर की जा रही तैयारियों का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मंच व्यवस्था के साथ विशिष्ट व्यक्तियों और गणमान्य नागरिकों प्रवेश द्वार और निकासी द्वार की जगह का भी अवलोकन किया। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था के लिए भी दिशा-निर्देश दिए। अन्य आवश्यक तैयारी करने के निर्देश सभी विभागों को दिए गए हैं। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में स्थित वृहद उद्योगों, खतरनाक उद्योग, निर्माणधीन प्रोजेक्ट में व माइन्स खनिजों में नियमों पालन एवं निगरानी संयुक्त टीम द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला स्तरीय संयुक्त टीम द्वारा रायपुर साल्वेक्स बागबाहरा रोड में जांच किया गया। इस दौरान संयुक्त टीम के सभी सदस्यों द्वारा आज अपने-अपने विभागों के अंतर्गत अधिनियम अनुसार जांच किया। निरीक्षण के दौरान यहां उद्योग का संचालन किया जाना नहीं पाया गया।जल एवं वायु प्रदूषण की स्थिति अवलोकित नहीं की गयी। संस्थान में उपयोग किये जा रहे धर्मकांटे के सत्यापन सम्बन्धित दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नहीं किये गए। इस पर संस्थान को विधिक माप विज्ञान विभाग द्वारा नोटिस जारी किया जा रहा है। श्रम विभाग से कारखाने में विभिन्न श्रम अधिनियमों में निरीक्षण किया गया। ठेकेदार के माध्यम से श्रमिक नियोजित करना नहीं पाया गया। निरीक्षण में पाई गई त्रुटियों की पूर्ति हेतु प्रबंधन को सात दिवस का समय दिया गया। इस दौरान श्रम पदाधिकारी श्री डी.एन. पात्र, पर्यावरण विभाग से श्री जितेन्द्र सिंह एवं नाप तौल विभाग से श्री सिद्धार्थ दुबे शामिल थे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक का आयोजन 03 जनवरी 2025 को प्रातः 11:00 बजे बीआरसी भवन महासमुंद में किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं सदस्यों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने कहा है। बैठक में प्रमुख एजेंडा के रूप में शत-प्रतिशत साक्षर ग्राम का सत्यापन जिसमें वार्ड स्तर पर 100%, ग्राम स्तर पर 2% एवं विकासखंड स्तर पर 2% सत्यापन पर चर्चा, 10वीं एवं 12वीं अध्ययनरत स्वयंसेवी शिक्षकों का विवरण गूगल शीट में सर्वेयर के माध्यम सेसंधारित कराने, प्रत्येक परिवार का सर्वेक्षण कर गूगल शीट में प्रविष्टि सुनिश्चित करने, ग्राम पंचायत प्रभारी एवं वार्ड प्रभारी की पहचान कर उल्लास (NILP Portal) में प्रविष्टि के सम्बन्ध में चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही संकुल प्रभारी उल्लास पोर्टल पर स्वयंसेवी शिक्षकों की प्रविष्टि सुनिश्चित करेंगे। प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को ग्राम पंचायत स्तर पर बैठक आयोजित करने, उल्लास केंद्रों में नियमित कक्षाओं के संचालन पर चर्चा तथा कमार' जनजाति के लिए अलग से उल्लास केंद्रों का पृथक से संचालन की जानकारी दी जाएगी। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
उच्च सुरक्षा पंजीयन चिन्ह 19 मार्च तक लगाना अनिवार्यमहासमुंद : परिवहन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में 01 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत प्रत्येक वाहनों पर उच्च सुरक्षा पंजीयन चिन्ह (एचएसआरपी) लगाना अनिवार्य किया गया है। जिला परिवहन अधिकारी श्री आर.के. ध्रुव ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा इसकी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। संबंधित वाहन स्वामी परिवहन विभाग की अधिकारिक वेबसाईट cgtransport.gov.in के माध्यम से सीधे ऑनलाइन शुल्क भुगतान करते हुए आवेदन कर सकते है। इसके अलावा नजदीकी परिवहन सुविधा केन्द्र या वाहन डीलर शोरूम में जाकर आवेदन कर सकते है।जिला परिवहन अधिकारी ने सभी श्रेणी के मोटर वाहनों के लिए वाहन स्वामी को केन्द्रीय मोटरयान अधिनियम/नियम के दिए गए प्रावधान एवं ई-चालान की कार्यवाही से बचने के लिए 19 मार्च 2025 तक हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण प्लेट लगवाने की अपील की है। इस प्रक्रिया के लिए वाहन दर निर्धारित की गई है, इनमें दोपहिया वाहन के लिए बेसा प्राइस 310 रुपए व जीएसटी 55.80 रुपए कुल 365.80 रुपए, तीन पहिया वाहनों केलिए 362 व जीएसटी 65.16 कुल 427.16 रुपए, एलएमवी 556 रुपए व जीएसटी 100.08 रुपए कुल 656.08 रुपए और हेवी कमर्शियल 598 व जीएसटी 107.64 रुपए कुल 705.64 रुपए निर्धारित किया गया है। प्रत्येक इंस्टॉलेशन के लिए 100 रुपए अतिरिक्त चार्ज के साथ लगाया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला परिवहन कार्यालय महासमुंद में सम्पर्क कर सकते हैं। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : अनुविभागीय अधिकारी पिथौरा श्री ओंकारेश्वर सिंह के नेतृत्व में आज ग्राम लारीपुर (टु.) में प्रशासनिक टीम द्वारा की गई आकस्मिक जांच के दौरान 650 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया। यह धान मनीराम साहू के घर से बरामद हुआ। जांच के दौरान पाया गया कि मनीराम के पास खेती की कोई जमीन नहीं है, और न ही वह धान के लिए कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत कर सका। इससे स्पष्ट हुआ कि धान अवैध रूप से संग्रहित किया गया था।प्राथमिक जांच में यह भी संकेत मिला कि यह धान कहीं और से लाकर यहां रखा गया था। विपणन अधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए धान को जप्त कर लिया। अनुविभागीय अधिकारी श्री सिंह का कहना है कि यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध धान भंडारण और उसके व्यापार पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है। प्रशासन ने किसानों और व्यापारियों से अपील की है कि वे केवल वैध दस्तावेजों के साथ ही धान का भंडारण और व्यापार करें। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : पटेवा तहसील के ग्राम सलिहाभाटा स्थित धान उपार्जन केंद्र पर आज मंडी अधिनियम के तहत मंडी निरीक्षक और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 50 कट्टा अवैध धान जप्त किया गया। यह धान तुमगांव निवासी संतोष साहू द्वारा अवैध रूप से लाया गया था। जप्त धान को सलिहाभाटा धान खरीदी केंद्र के प्रभारी को सुपुर्द कर दिया गया। इस अभियान का उद्देश्य अवैध धान के क्रय-विक्रय पर रोक लगाना और खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना था।धान खरीदी केंद्र पर अवैध धान की आमद पर प्रशासन सख्त नजर रख रहा है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : महासमुंद एसडीएम श्री हरिशंकर पैकरा ने आज बरोंडाबाजार और बम्हनी धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों पर धान तौलने, किसानों की समस्याओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने धान की गुणवत्ता, तौल प्रक्रिया और स्टॉक के रखरखाव की भी जांच की।उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं जैसे पीने का पानी, छाया और किसानों के बैठने की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। किसानों से बातचीत में एसडीएम ने उनकी समस्याएं सुनीं और उनका त्वरित समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है और उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए पूरी तरह प्रयासरत है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अन्तर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी. कुदेशिया के निर्देशन एवं डीपीएम श्रीमती नीलू घृतलहरे के मार्गदर्शन व जिला नोडल अधिकारी (एनटीसीपी) डॉ. छत्रपाल चंद्राकर के सहयोग से झलप में चालानी कार्यवाही की गई। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, पुलिस विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रवर्तन दल के द्वारा चालानी कार्यवाही की गई।कार्यवाही में औषधि निरीक्षक श्री अखिलेश पांडेय द्वारा शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में आने वाले विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों में कोटपा एक्ट 2003 की धारा 04 सार्वजनिक स्थानों में धूम्रपान पर प्रतिबंध 06 अ नाबालिको के तंबाकू उत्पाद के उपयोग व बिक्री पर प्रतिबंध व धारा 06 ब शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पाद की बिक्री पर प्रतिबंध के अन्तर्गत कुल 16 चालान काटे गए। कार्यवाही में पुलिस विभाग से उप निरीक्षक श्री विनोद कश्यप एवं आरक्षक श्री राकेश कुमार बंजारे एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग से नमुना सहायक श्री कौशल साहू का विशेष सहयोग रहा। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
पति के कारोबार को मिली नई गतिमहासमुंद : महासमुंद अंतर्गत वार्ड नम्बर 04 की निवासी पुष्पा यादव को महतारी वंदना योजना का नियमित लाभ मिल रहा है। प्रतिमाह एक हजार रुपए मिलने वाली राशि से न केवल उनके दैनिक जीवन की जरूरतें पूरा हो रही है, बल्कि मासिक राशन खर्च के लिए भी मददगार साबित हो रहा है। पुष्पा ने बताया कि वे इस राशि का उपयोग अपने पति के बढाई व्यवसाय में उपयोग होने वाले सामग्रियों की खरीद के लिए भी कर रही है। इससे उनके मन सुकून के साथ एक नए आत्मविश्वास जागृत हुआ है।साथ ही अब उनके पति का व्यवसाय आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रहा है। पुष्पा ने बताया कि जब भी वे अपने पति को परिश्रम करते देखती थी उनके मन में सहयोग की भावना जागृत होती थी लेकिन हाथ में पैसे नहीं होने के कारण वे सीधे मदद नहीं कर पा रही थी। महतारी वंदन की राशि मिलने से उन्होंने अपने पति के व्यवसाय के लिए कटर और रेंदा मशीन खरीदी जिससे उनके पति के बढ़ाई काम में गति आई।
अब उनके पति गुणवत्तापूर्ण और तेज गति से कार्य करने में सक्षम हो गया है। उनके पति श्री संतोष यादव ने बताया कि महतारी वंदन योजना की राशि से मेरे व्यवसाय में गति आई है। अब मैं उसी सामग्री को कम समय में और सफाई के साथ बना लेता हूं। बेहतर काम करने के कारण अब मुझे काम की भी कमी नहीं रहती है। पुष्पा और उनके पति ने इस महत्वपूर्ण योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सहित शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।गौरतलब है कि राज्य शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य तथा पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए महतारी वंदन योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना के तहत प्रतिमाह 01 हजार रूपए महिलाओं के बैंक खाते में अंतरित की जाती है। योजना से महिलाओं में आत्मविश्वास जागृत हुआ है। जिले के लगभग 3 लाख 26 हजार महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं। योजना अंतर्गत महतारी वंदन योजना की 10 किस्त की राशि जारी हो चुकी है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुन्द : खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान सुचारू रूप से जारी है। नोडल अधिकारी श्री अविनाश शर्मा ने बताया कि 31 दिसम्बर तक 182 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 109919 किसानों से 633815.56 टन धान खरीदा गया, जिसकी राशि 1457 करोड़ 77 लाख रुपए किसानों को वितरित की गई। उन्होंने बताया कि जिले के उपार्जन केन्द्रों में 2 करोड़ 10 लाख 30 हजार 345 बारदाना प्राप्त हुआ है।जिसमें एक करोड 6 लाख 90 हजार 127 नया बारदाना है। 83 लाख 61 हजार 129 बारदाना मिलर से प्राप्त, 15 लाख 90 हजार 809 पीडीएस से प्राप्त तथा किसानों से 3 लाख 88 हजार 280 बारदाना प्राप्त हुआ है। एक करोड़ 65 लाख 38 हजार 308 बारदाने का उपयोग उपार्जन केन्द्रों में किया जा रहा है। अभी 44 लाख 92 हजार 37 बारदाना शेष है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह के आदेश के परिपालन में जिला स्तरीय गठित संयुक्त टीम द्वारा शिवालिक पावर एण्ड स्टील प्रा०लि० ग्राम बेलसोंडा (महासमुन्द )जाकर जांच किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री डी०एन० पात्र श्रम पदाधिकारी (श्रम विभाग), श्री सिद्धार्थ दूबे (नापतौल विभाग) उपस्थित रहे। जिसमें विधिक मापविज्ञान विभाग (नापतौल विभाग) की जांच में संस्थान में उपयोग किये जा रहे तौल उपकरण धर्मकांटे, छोटे इलेक्ट्रॉनिक तौल उपकरण, थाट इत्यादि मानकों के अनुरूप व सत्यापित पाए गए।तथापि संस्थान में धर्मकांटे की जांच नियमित अंतराल समय-समय पर बाट के द्वारा किय जाने हेतु निर्देशित किया गया एवं वजन में अधिक अंतर आने पर उपकरण का उपयोग तुरन्त बंद कर विभाग को सूचित करने के निर्देश दिया गया। श्रम विभाग द्वारा जांच में दो ठेकेदारों के द्वारा श्रम अधिनियम अन्तर्गत अनुज्ञप्ति प्राप्त करना पाया गया। जिसका वैधता अवधि दिनांक 31 दिसम्बर 2024 होना पाया गया। जिस पर दोनो ठेकेदारों को नवीनीकरण कराये जाने के निर्देश दिया गया। साथ ही संस्थान में अन्य दस्तावेज संधारित नहीं पाये जाने पर 07 दिवस के भीतर त्रुटि पूर्ण कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिया गया। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महतारी वंदन योजना मे गलत तरीके से फार्म भरा गयामहासमुन्द : जिला पंचायत सी ई ओ श्री एस. आलोक ने श्री रमाकांत गोस्वामी ग्राम पंचायत सचिव ग्राम पंचायत घोड़ारी जनपद पंचायत महासमुंद को निलंबित कर दिया है। सचिव श्री गोस्वामी द्वारा अपनी पत्नी श्रीमती नीलम गोस्वामी जो कि शिक्षक है के नाम पर महतारी वंदन योजना के फार्म गलत जानकारी देकर भरा गया एवं अनैतिक तरीके से उनके पत्नि जो कि ग्राम केशवा में पदस्थ है के खाते में राशि प्राप्त किया गया है। किसी भी शासकीय सेवक को गलत जानकारी देकर अनुचित लाभ प्राप्त करना शासकीय नियमों के विपरीत है।श्री रमाकांत गोस्वामी के द्वारा इस आशय की सूचना किसी को नहीं दी गई थी यह उनकी संलिप्तता को परिलक्षित करता है। अतः श्री रमाकांत गोस्वामी के उक्त कृत्य के कारण उनके तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में श्री गोस्वामी का मुख्यालय कार्यालय जिला पंचायत महासमुंद रहेगी। श्री गोस्वामी को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते पात्रता होगी।यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
कलेक्टर के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने दर्ज कराई एफ आई आरमहासमुन्द : कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देश पर महतारी वंदन योजना का अनुचित लाभ ले रही शिक्षिका श्रीमती नीलम गोस्वामी पर एफ आई आर दर्ज किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने कल रात उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत घोड़ारी के सचिव श्री रमाकांत गोस्वामी द्वारा अपनी पत्नी श्रीमती नीलम गोस्वामी जो की शिक्षक है के नाम पर महतारी वंदन योजना का फार्म गलत जानकारी देकर भरा गया एवं अनैतिक तरीके से उनकी पत्नि जो कि ग्राम केशवा में पदस्थ है के खाते में राशि प्राप्त किया गया है।किसी भी शासकीय सेवक को गलत जानकारी देकर अनुचित लाभ प्राप्त करना शासकीय नियमों के विपरीत है। कलेक्टर श्री लंगेह ने इसे गंभीरता से लेते हुए कहा कि शासन की यह महत्वपूर्ण योजना है, पात्र हितग्राहियों के अलावा जो भी इसका अनुचित तरीके से लाभ लेने का प्रयास करेंगे उन पर सख्त का रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो पात्र हितग्राही है उसे ही लाभ मिलना सुनिश्चित हो, जो भी अनुचित तरीके से लाभ ले रहे है उन पर सख्त कारवाई की जाएगी ज्ञात है कि कल जिला पंचायत सी ई ओ द्वारा ग्राम पंचायत के सचिव श्री रमाकांत गोस्वामी के उक्त कृत्य के कारण निलंबित किया गया है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : जिले में खनिज विभाग द्वारा वर्ष 2024 -25 मे कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर कठोर कार्यवाही की गई है। इस दौरान शर्तों के उल्लंघन पर छह रेत भंडारण अनुज्ञप्तियां निरस्त कर, प्रत्येक से 50,000 रुपये की प्रतिभूति राशि सहित कुल 3 लाख रुपये राजसात किए गए। अवैध उत्खनन के एक प्रकरण में 1,67,500 रुपये की समझौता राशि वसूली गई। वहीं, अवैध परिवहन के आठ प्रकरणों से 1,09,500 रुपये की वसूली की गई।जिले में निविदा के माध्यम से आठ रेत खदानों का आवंटन किया गया, जिनमें से सात खदानें बड़गांव 1, बड़गांव 2, बरबसपुर, लाफिनखुर्द, लामीसरार, मुडियाडीह, बल्दीडीह सक्रिय हैं। साथ ही, छह अस्थायी रेत भंडारण अनुज्ञप्तियां ग्राम बरबसपुर और बिरकोनी में संचालित हैं। अब तक हुई कार्यवाही मेंअवैध उत्खनन के 07 प्रकरणों से 14,52,500 रुपये की वसूली।अवैध परिवहन के 166 प्रकरणों से 25,92,886 रुपये और अवैध भंडारण के 17 प्रकरणों से 11,73,250 रुपये।इस तरह कुल 52,18,636 रुपये का राजस्व की वसूली की गई है। कलेक्टर श्री लंगेह ने निर्देश दिए हैं कि रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण में शामिल लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (एफ.आई.आर.) दर्ज कर सख्त कार्यवाही की जाए।