-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
पहले दिन एक लाख क्विंटल से ज्यादा धान की खरीदी
अधिकारी-कर्मचारी समन्वय से कर रहें काम
महासमुंद : खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी बुधवार 01 दिसम्बर से शुरू गई है। पहले दिन जिले के 148 धान खरीदी केन्द्रों में 3631 किसानों ने एक लाख 6 हजार क्विंटल धान बेचा। जिले में धान खरीदी पूरी पारदर्शिता और नियमों के दायरे के साथ शुरू हुई। धान खरीदी में सभी अधिकारी-कर्मचारी समन्वय के साथ काम कर रहें हैं। धान उपार्जन केन्द्रों में जिला प्रशासन द्वारा समय रहते पूरी तैयारी की गई। लघु कृषक से 80 प्रतिशत और बड़े कृषकों से 20 प्रतिशत शुरूआत में लिया जाना सुनिश्चित किया गया है। बारदाना कृषकों के लाने पर 25 रुपए की दर से किसानों के खातें में राशि डाला जाएगा। पहले दिन से धान खरीदी शुरू होने पर उपार्जन केन्द्रों मंे किसानों में अच्छा खासा उत्साह नजर आया।
राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के तहत किसानों से धान खरीदी 31 जनवरी 2021 तक होगी। महासमुंद जिले में वनाधिकार पट्टाधारी पंजीकृत किसानों की संख्या 3111 है। इस बार 9651 नए किसानों ने धान विक्रय के लिए अपना पंजीयन कराया है। पिछले बार के 140697 किसानों को भी रिफॉरवर्ड पंजीयन किए गए। इस प्रकार चालू खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में 150348 किसान अपना धान समर्थन मूल्य पर बेचेंगे।
वर्तमान में सभी धान उपार्जन केन्द्रों में बारदाना उपलब्ध है। नियमों से परे कोई गड़बड़ी करने का प्रयास करेगा तो कार्यवाही होगी। राजस्व के साथ-साथ पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहेगी। धान खरीदी के बीच बे-मौसम बारिश की भी संभावना हो सकती है। इसलिये समितियां पहले से तिरपाल का इंतजाम पहले से कर लिया गया है। ताकि किसी भी हालत में समिति स्तर पर किसान का धान नहीं भीगे। जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। धान उपार्जन केन्द्रों में बिजली, पानी एवं अन्य जरूरी व्यवस्था हो यह सुनिश्चित कर ली गई है।
जिले के सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र के रेंडमली धान खरीदी केन्द्रों में जाकर निरीक्षण भी कर रहें है। धान उपार्जन केन्द्रों में फड़ की सफाई, विद्युत व्यवस्था, स्थायी-अस्थायी फेंसिंग सहित कम्प्यूटर प्रिंटर, कांटा बाट, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन नाप तौल विभाग से सत्यापन भी कर लिया गया है। धान उपार्जन केन्द्रों में बारदानें का भौतिक सत्यापन अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। धान खरीदी केन्द्रों में बैनर, पोस्टर, दीवार लेखन के माध्यम से समर्थन मूल्य एफएक्यू स्पेसिफिकेशन का प्रदर्शन भी किया गया है। पंजीकृत किसानों की सूची का भी प्रदर्शन हो रहा है। महासमुंद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में 11 नवीन धान खरीदी केन्द्र बनाए गए है। जिले में धान खरीदी केन्द्रों की संख्या 138 से बढ़कर 149 हो गई है। जिले के 25 अतिसंवेदनशील धान उपार्जन केन्द्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। धान का भण्डारण एवं सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाए। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
कोई जवान व्यक्ति को पानी में डूबने से बचा रहा, तो कोई मदद के लिए पुकार रहा
महासमुंद : पुरातत्विक नगरी सिरपुर का रायकेरा तालाब में आज अचानक मोटर बोट की आवाज़ से गूंज उठा। कोई जवान व्यक्ति को पानी में डूबने से बचाने, तो कोई मदद के लिए पुकार रहा था। तो कहीं दूसरे की मदद करते हुए दिख रहे थे। आप सोच रहे होंगे कि यहाँ कोई हादसा हो गया हो, जिसकी वजह से ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई, लेकिन ऐसा बिल्कुल नही। यह कोई हादसा नहीं था बल्कि किसी आपदा से निपटने के लिए आयोजित मॉक ड्रिल का दृश्य था। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल द्वारा मॉक ड्रिल (एक्सरसाइज) का आयोजन किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के समारोह के उपलक्ष्य में देश के 75 प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों पर मॉक एक्सरसाईज का आयोजन किया जा रहा है।
इस दौरान बताया गया कि यदि नदी, तालाब, बाढ़ पानी कि स्थिति बन जाए तो उस समय क्या जरूरी उपाय करना चाहिए। इस मौके पर पीड़ितों के बचाव का अभ्यास किया गया। पीड़ितों को एकदम स्थानीय अस्पताल में भेजना तथा बांध प्रशासन की ओर से जिला प्रशासन को सूचित करना, जिला प्रशासन की ओर से अगली कार्रवाई के लिए एनडीआरएफ को बुलाना आदि मॉक ड्रिल का हिस्सा रहे। बुधवार को जिला कार्यालय के महानदी सभाकक्ष में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) थर्ड बटालियन के अधिकारियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के बीच बैठक आयोजित हुई थी ।
इस पूरी एक्सरसाइज को थर्ड एनडीआरएफ बटालियन, मंडलई कटक (ओड़िशा) के अधिकारी श्री राजेश साहू, एवं अधिकारियों ने इस मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा की स्थिति में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों से अवगत करवाया गया, ताकि भविष्य में ऐसी किसी भी आपदा के समय जान-माल के नुकसान को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि हमें आपदा प्रबंधन की शुरुआत स्वयं से शुरू करनी होगी तथा जन-जन को आपदा प्रबंधन के बारे में जागरूक करना होगा। इस मौक़े पर अपर कलेक्टर श्री ओ. पी. कोसरिया, अनुविभागीय अधिकारी श्री भागवत जायसवाल, डिप्टी कलेक्टर डॉ. नेहा कपूर, श्री एस.के. टंडन उपस्थित थे।
वर्तमान समय में पूरा विश्व प्राकृतिक और मानव कृत आपदाओं का सामना कर रहा है जिसके कारण अत्यधिक रूप से जन और धन का विनाश होता है। आपदा कभी बताकर नहीं आती और ना ही आपदा आने के उपरांत तैयारी कर सकते हैं, जो भी तैयारी करनी है, वह आपदा आने से पहले अपने आप को तैयार करना होता है, जिससे आपदा से कम से कम जनधन का नुकसान हो। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) थर्ड बटालियन के मार्गदर्शन में संपूर्ण मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : नेहरू युवा केंद्र ने युवा मंडल के सदस्यों, राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों और शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बम्हनी के छात्रों के साथ विश्व एड्स दिवस मनाया। नेहरू युवा केन्द्र ने एच.आई.वी. और एड्स पर एक सत्र आयोजित किया।जिसमें 50 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। बायोलॉजी के शिक्षक श्री विकास यादव ने एच.आई.वी. वायरस और एड्स रोग के इतिहास के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कैसे फैलता है, इसके बारे में जागरूक होना क्यों जरूरी है, और इसे कैसे रोका जा सकता है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
डॉ. मनिंदर कौर द्विवेदी ने धान उपार्जन केंद्रों में धान बेचने आए किसानों से चर्चा की
महासमुंद : राज्य शासन के ग्रामोद्योग विभाग के प्रमुख सचिव एवं जिले के प्रभारी सचिव डॉ. मनिंदर कौर द्विवेदी आज महासमुंद जिले के प्रवास पर थे। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर श्री डोमन सिंह एवं ग्रामोद्योग के संचालक श्री सुधाकर खलखो, जिला सीईओ श्री एस. आलोक के साथ जिले के विभिन्न धान उपार्जन केन्द्र इनमें भंवरपुर, कनकेवा, सिरको, भगतदेवरी एवं पटेवा का आकस्मिक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होने धान उपार्जन केंद्रों में धान बेचने आए किसानों से चर्चा कर उनसे धान उपार्जन केंद्र में लाये गये धान की मात्रा, धान का उत्पादन, धान का समर्थन मूल्य इत्यादि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने किसानों से कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-2022 के लिए जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य बुधवार 01 दिसम्बर से प्रारंभ हो गया है। उन्होंने बताया कि राज्य शासन ने पुराने बारदाने की कीमत प्रति बारदाने 18 रूपये से बढ़ाकर 25 रूपये प्रति बारदाने कर दी है। किसानों को स्वयं के बारदाने में धान बेचने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं धान उपार्जन केंद्र के प्रभारी अधिकारी को निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने बताया कि बारदानों की व्यवस्था, संवेदनशील उपार्जन केंद्रों की पहचान, जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की नियुक्ति, जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापना आदि सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई है और जिले में धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। इस अवसर पर सरायपाली, पिथौरा एवं महासमुंद अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती नम्रता जैन, श्रीमती ऋतु हेमनानी एवं श्री भागवत जायसवाल, जिला खाद्य अधिकारी श्री नितीश त्रिवेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। उपार्जन केन्द्रों के किसानों ने राज्य शासन द्वारा पुराने बारदाने का मूल्य 18 रूपए से बढ़ाकर 25 रूपए भुगतान करने के निर्णय से खुश है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 10 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें विकासखण्ड महासमुन्द के ग्राम साकिन सोदिर निवासी श्री योगेश ध्रुव की मृत्यु 23 सितम्बर 2019 को पानी में डूबने से होने पर उनके पिता श्री ओंकार ध्रुव, ग्राम परसाडीह निवासी श्रीमती मनिषा ध्रुव की मृत्यु 19 दिसम्बर 2018 को आग में जलने से होने पर उनके पति श्री दाउलाल ध्रुव, ग्राम परसकोल निवासी गायत्री यादव की मृत्यु 23 मई 2019 को आग में जलने से होने पर उनकी बहन परमेश्वरी यादव और श्री संतन कुमार टंडन की मृत्यु 15 मार्च 2019 को पानी में डूबने से होने पर उनके पिता श्री घसियाराम टण्डन, ग्राम बेलसोंडा निवासी श्री ललित कुमार बघेल की मृत्यु 13 अप्रैल 2019 को पानी में डूबने से होने पर उनके पिता श्री अमरदास बघेल एवं ग्राम तुमगांव निवासी श्री राकेश कुमार की मृत्यु 12 मार्च 2018 को आग में जलने से होने पर उनके पिता श्री गोवर्धन साहू के लिए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।इसी प्रकार बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम डोंगाखम्हरिया निवासी श्रीमती नरबदिया बाई की मृत्यु 09 अगस्त 2018 को अतिवृष्टि से होने पर उनकी नातिन श्रीमती त्रिवेणी बाई, ग्राम कौहाकुड़ा निवासी श्री फत्तेसिंग नायक की मृत्यु 09 अक्टूबर 2020 को आग में जलने से होने पर उनकी पत्नी श्रीमती सानोबाई नायक, ग्राम अनवरपुर निवासी श्री भोपेश साहू की मृत्यु 12 मार्च 2019 को पानी में डुबने से होने पर उनकी माता श्रीमती प्रीति साहू एवं ग्राम टेड़ीनारा निवासी श्री बलीराम की मृत्यु 09 सितम्बर 2019 को सॉप के काटने से होने पर उनकी पत्नी श्रीमती नेेतबाई दीवान के लिए चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : कल शुक्रवार 3 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से दिव्यांग अपना दमखम दिखायेंगे। 1 और 2 दिसम्बर को विकासखण्ड स्तर पर खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अयोजन एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच हुई थी। इसमें निःशक्त कल्याण क्षेत्र की शासकीय संस्था, स्वैच्छिक संस्था एवं शिक्षा विभाग शालाओं में अध्ययनरत् दिव्यांग छात्र-छात्राओं के बीच आयोजित किए गए। कल शुक्रवार 3 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर जिला मुख्यालय महासमुंद के मिनी स्टेडियम में जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अयोजन एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच का आयोजन होगा। इस मौके पर दिव्यांग क्षेत्र में काम करने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा। खेलकूद प्रतियोगिता 10ः00 बजे से 2ः00 बजे तक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 2ः30 बजे से होगा। अंत में पुरूस्कार का वितरण किया जाएगा।
मालूम हो कि हर साल विश्व में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस 3 दिसम्बर को मनाया जाता है। इसका मकसद दिव्यांगों के प्रति लोगों के व्यवहार में बदलावा लाना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। हर साल इस दिन दिव्यांगों के विकास, उनके कल्याणों के लिए योजनाओं, समाज में उन्हें बराबरी का अवसर मुहैया कराने पर गहन विचार विमर्श किया जाता है। इस दिन दिव्यांगों के उत्थान ,उनके स्वास्थ्य व सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिले में पिछले दो वर्ष से कोरोना के चलते लोगों के सेहत और बचाव की दृष्टि से आंशिक कार्यक्रम हुए थे।
उपरोक्त आयोजन राजीव गांधी शिक्षा मिशन, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान एवं समाज कल्याण विभाग के समन्वय से आयोजित होगा। खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न विधा मटका फोड़, थ्रो बॉल, बुक बैलेंसिंग, नींबू चम्मच दौड़ के अलावा 50 से 200 मीटर की दौड़ होगी। इसमें अलग-अलग आयु वर्ग के बालक-बालिकाएॅ भाग लेंगे। इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकल और सामूहिक गीत का भी आयोजन होगा। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : महासमुंद जिले के बसना विकासखण्ड के सांकरा, बरिकपाली, पंडरीपानी, जेराभरण, सलडीह, भगतदेवरी एवं बसना जाने का स्थायी रास्ता न होने की खबर पर तुरंत संज्ञान लेते हुए कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने मुख्य कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी को डब्ल्यू.बी.एम. (वाटर बाउंड मकादम) सड़क का प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारी को आगामी समय-सीमा की बैठक में पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा। स्थायी सड़क निर्माण से यहां के ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों को कॉलेज आने-जाने एवं अन्य कार्याें के लिए आने-जाने में सुविधा होगी। वहीं हल्के वाहन भी आ-जा सकेंगे। गांव वासियों को पगडंडी से भी छुटकारा मिलेगा। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : जिले में ‘‘सक्षम बिटिया अभियान’’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसमें पीरामल फाउंडेशन की टीम सपोर्ट के रूप में कार्य कर रही है। इस कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं को सामाजिक, मनोवैज्ञानिक, नैतिक रूप से सीखने की प्रक्रिया में उन्हें सक्षम बनाया जा रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, समाज कल्याण विभाग सक्षम बिटिया अभियान में पूरा सहयोग कर रहे है। महासमुंद विकासखण्ड सहित बागबाहरा की 6000 बालिकाओं को शिक्षा के साथ उनके कौशल विकास व सोशल एथिकल एंड इमोशनल लर्निंग के तहत कार्य किया जा रहा है। इस अभियान के लिए जिले में वालंटियर्स तैयार किये गए हैं, जो शालाओं में जाकर, बालिकाओं की शिक्षा व उनको सक्षम बनाने पीरामल फाउंडेशन की ओर से गांधी फेलो आशीष पाण्डेय इस अभियान को देख रहे है।
महासमुंद जिला आकांक्षी जिला है, और यहाँ भारत शासन के नीति आयोग व पीरामल फाउंडेशन के सहयोग से जिले के लिए संचालित आकांक्षी जिला कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, विशेष कर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आजीविका के क्षेत्र में कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश के सभी दस आकांक्षी जिलों में छः हजार बालिकाओं को सहयोग करने का लक्ष्य रखा गया है। सक्षम बिटिया अभियान का उद्देश्य बालिकाओं को स्वयं के प्रति और अपने आसपास के वातावरण के लिए समझ विकसित करने में सक्षम बनाना है, ताकि वे मजबूत बन सकें, और उनमें सहयोग, समानुभूति एवं सहानुभूति की भावना, रचनात्मकता का विकास हो सके। शालाओं के बंद होने के दौरान सीखने की अभिरुचि में कमी और स्कूल खुलने पर स्कूल न जाने की अनिच्छा से शिक्षा में बाधा आती है। शाला त्यागी बालिकाओं में कमी लाने की दिशा में यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण साबित होगा। इस अभियान के तहत परिवार, समुदाय में व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बालिका शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने और उनकी शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने की दिशा में कार्य किए जाएँगे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
मक्का उपार्जन की दर 1870 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित
महासमुंद : छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक ने बताया कि राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णयानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में धान के साथ-साथ अच्छे किस्म के मक्का भी समर्थन मूल्य पर छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन के माध्यम से खरीदी की जाएगी। धान की तरह मक्का का समर्थन मूल्य में विक्रय के लिए किसानों को पंजीयन करना अनिवार्य है।मक्का खरीदी के लिए 10 क्विंटल प्रति एकड़ के मापदंड को लागू किया गया है। पंजीयन के लिए निर्धारित फार्म समितियों में उपलब्ध है, मक्का बेचने के लिए किसान संबंधित समितियों से आवेदन प्राप्त कर सकते है। समिति स्तर पर बारदाने की व्यवस्था मार्कफेड द्वारा किया जाएगा। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 मक्का खरीदी 1 दिसम्बर 2021 से 28 फरवरी 2022 तक किया जाएगा। समर्थन मूल्य पर मक्का उपार्जन की दर 1870 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
15 दिसम्बर तक कर सकते है आवेदन
महासमुंद : शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए जिले में संचालित समस्त शैक्षणिक शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, कृषि कॉलेज, वेटनरी कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आई.टी.आई, नर्सिंग, डी.एड. एवं बी.एड. जिनमें अध्ययनरत् अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु पात्रता रखते है। वे शिक्षा सत्र 2021-22 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही http://postmatric-scholarship.cg.nic.in नवीन वेबसाइट पर ऑनलाईन कर सकते हैै।
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जिले में संचालित कुछ पाठ्यक्रमों की महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के प्रवेश विलम्ब से प्रारम्भ होने तथा परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होने के कारण तिथि में वृद्धि की गई है। अब विद्यार्थियों द्वारा नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन 01 दिसम्बर से 15 दिसम्बर 2021 तक ऑनलाईन भरा जा सकता है। ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक 22 दिसम्बर तक तथा सैंक्शन ऑर्डर लॉक 27 दिसम्बर तक किया जा सकता है। निर्धारित तिथियों के पश्चात् शिक्षा सत्र् 2021-22 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन स्वीकृत नहीं किये जायेंगे एवं ड्राफ्ट प्रपोजल अथवा सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जाएगा। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : जिला खनिज संस्थान न्यास के शासी परिषद् की बैठक कलेक्टर श्री डोमन सिंह की अध्यक्षता में शनिवार 04 दिसम्बर को अपराह्न 12ः00 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। उक्त बैठक में सर्वसंबंधितों को उपस्थित होने का आग्रह किया गया है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद के तत्वाधान में विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सरायपाली स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के टाउन हॉल में मंगलवार 30 नवम्बर को प्रातः 10ः30 बजे से युवा महोत्सव प्रारंभ होगा।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि युवा महोत्सव में 15 से 40 वर्ष एवं 40 वर्ष से अधिक उम्र के महिला एवं पुरुष प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। महोत्सव के प्रथम पाली में निबंध, तात्कालिक भाषण (हिंदी, अंग्रेजी में), चित्रकला (छत्तीसगढ़ लोक संस्कृति के आधार पर), पारंपरिक वेशभूषा एवं द्वितीय पाली में लोक नृत्य (अधिकतम संख्या 20 गायक, वादक सहित) लोकगीत (अधिकतम 10 भारतीय क्षेत्रीय भाषा में प्रस्तुत), एकांकी नाटक (अधिगम संख्या 12 हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा में), एकल शास्त्रीय गायन, एकल वाद्य यंत्र सितार, बांसुरी, तबला, मृदंग, हारमोनियम, गिटार ,वीणा, शास्त्रीय नृत्य मणिपुरी, ओडीसी भरतनाट्यम, कथक एवं कचीपुड़ी आदि विधा शामिल है। महोत्सव में भाग लेने के लिए प्रतिभागी विकासखंड के नोडल प्रभारी श्री हेमसागर कैवर्त के मोबाईल नम्बर 99261-43905) एवं सुश्री शुभ्रा डडसेना के मोबाईल नम्बर 97548-79959 पर संपर्क कर सकते हैं। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
धान खरीदी पारदर्शिता और नियमों के दायरे में हो: कलेक्टर श्री सिंह
सभी अधिकारी-कर्मचारी जीरो टॉलरेन्स को ध्यान में रखकर काम करें
महासमुंद : खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी बुधवार 01 दिसम्बर से शुरू हो रही है। धान खरीदी से पहले धान की खरीदी एवं कस्टम मिलिंग की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज यहां कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में धान खरीदी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा धान खरीदी में प्राथमिक सहकारी समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। धान खरीदी पूरी पारदर्शिता और नियमों के दायरे मेें हो। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी में सभी अधिकारी-कर्मचारी जीरो टॉलरेन्स को ध्यान में रखकर काम करें। उन्होंने कहा कि नियमों से परे कोई गड़बड़ी करने का प्रयास करेगा तो कार्यवाही होगी। राजस्व के साथ-साथ पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहेगी। धान खरीदी के बीच बे-मौसम बारिश की भी संभावना हो सकती है। इसलिये समितियां पहले से तिरपाल का इंतजाम कर लें। प्लास्टिक की पन्नी से काम नहीं चलने वाला है। किसी भी हालत में समिति स्तर पर किसान का धान भीगना नहीं चाहिए। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। धान उपार्जन केन्द्रों में बिजली, पानी एवं अन्य जरूरी व्यवस्था हो यह सुनिश्चित कर लिया जाए। बैठक में जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी, जिला खाद्य अधिकारी, उप पंजीयक, कृषि सहित जिला स्तरीय नोडल अधिकारी, तहसीलदार, जिला विपणन अधिकारी उपस्थित थे। महासमुंद के अलावा विकासखण्डों के अधिकारी वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
उन्होंने कहा खरीफ विपणन 2021-22 के लिए राज्य शासन के निर्देशानुसार 01 दिसम्बर 2021 से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किया जाना है। उन्होंने धान उपार्जन केन्द्रों में सभी जरूरी एवं आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र के रेंडमली धान खरीदी केन्द्रों में जाकर निरीक्षण करने कहा। धान उपार्जन केन्द्रों में फड़ की सफाई, विद्युत व्यवस्था, स्थायी-अस्थायी फेंसिंग सहित कम्प्यूटर प्रिंटर, कांटा बाट, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन नाप तौल विभाग से सत्यापन करा लिया जाए।
उन्होंने कहा कि बैनर, पोस्टर, दीवार लेखन के माध्यम से समर्थन मूल्य एफएक्यू स्पेशिफिकेशन का प्रदर्शन भी किया जाए। पंजीकृत किसानों की सूची का भी प्रदर्शन हो। कृषकों की सुविधा का ध्यान रखा जाए। कृषकों की सुविधा के लिए प्रतिदिन लघु एवं सीमांत कृषकों का 80 प्रतिशत तथा बड़े कृषकों का 20 प्रतिशत टोकन जारी किया जाए। लघु एवं सीमांत कृषकों को टोकन प्रदान करने मंे प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि टोकन जारी करने की व्यवस्था पारदर्शी होनी चाहिए। टोकन पंजी भी संधारित की जाए।
महासमुंद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में 11 नवीन धान खरीदी केन्द्र बनाए गए है। जिले में धान खरीदी केन्द्रों की संख्या 138 से बढ़कर 149 हो गई है। इस वर्ष 11 नए धान खरीदी केन्द्र खोले गए है। नवीन बनाए गए उपार्जन केन्द्र महासमुंद विकासखण्ड में अछोला, डुमरपाली (ढांक), अचानकपुर एवं कोसरंगी, बागबाहरा में आंेकारबंद एवं घोटियापानी, पिथौरा में झारमुड़ा, कोलदा एवं सावित्रीपुर तथा बसना विकासखण्ड मेें दुलारपाली एवं पुरूषोत्तमपुर शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिस सॉफ्टवेयर की मदद से धान खरीदी शुरू होगी। उनका इंस्टालेशन हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि 01 दिसम्बर से शुरू होने वाली धान खरीदी के लिए किसानों को टोकन जारी शुरू हो गया है।कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने कहा कि पुराने और नए बारदानों का धान खरीदी में उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी धान उपार्जन केन्द्रों में बारदाना उपलब्ध हो यह सुनिश्चित कर लिया जाए। प्रत्येक तहसील में कोचियों एवं बिचौलियों को चिन्हांकित कर आवश्यक कार्यवाही किया जाए। इसके साथ जिले के 25 अतिसंवेदनशील धान उपार्जन केन्द्रों में विशेष निगरानी रखी जाए। धान का भण्डारण एवं सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाए। असमय बारिश से धान को बचाने हेतु केप कव्हर, तारपोलिन एवं प्लास्टिक कवर का इंतजाम भी कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के प्रारम्भ से ही किसानों के रकबा समर्पन की कार्यवाही की जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि राईस मिलर्स से बारदाना समितियों को उपलब्ध कराने विशेष प्रयास किया जाए। इसके साथ ही राईस मिलर्स के पंजीयन की कार्यवाही मंे तेजी लायी जाए। ताकि उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव शीघ्र हो।
नवीन धान खरीदी केन्द्रों का उद्घाटन संसदीय सचिव एवं संबंधित क्षेत्र के विधायक, जनप्रतिनिधि करेंगे। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि किसानों से धान खरीदी के लिए जिले में टोकन कटना प्रारम्भ हो गया है। प्राथमिकता के आधार पर छोटे किसानों के पहले टोकन काटा जा रहा है। इस वर्ष शासन ने किसानों के बारदाना से भी धान खरीदी करने का प्रावधान प्रारम्भ से किया है। किसान अपने बारदानें से यदि धान बेचता है तो उन्हें बारदानें की कीमत 18 रुपए देगी। जिले में वनाधिकार पट्टाधारी पंजीकृत किसानों की संख्या 3111 है। इस बार 9651 नए किसानों ने धान विक्रय के लिए अपना पंजीयन कराया है। पिछले बार के 140697 किसानों को भी रिफॉरवर्ड पंजीयन किए गए। इस प्रकार चालू खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में 150348 किसान अपना धान समर्थन मूल्य पर बेचेंगे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित
महासमुंद : राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडिप योजना के अंतर्गत 27 नवम्बर को पब्लिक उच्चतर माध्यमिक शाला बागबाहरा में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों के लिए कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदाय हेतु परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 332 दिव्यांगजन, वरिष्ठजन 57 तथा 139 छात्र-छात्राओं का इस प्रकार कुल 528 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इस शिविर में एलिम्को टीम कानपुर के द्वारा 36 चस्मा, 24 ट्रायसायकल, 16 कृत्रिम दांत, 10 मोटराइज्ड ट्रायसायकल, 55 श्रवण यंत्र, 20 कैलिपर्स, 30 बैसाखी, 16 छड़ी, 02 स्मार्ट फोन, 06 ब्रेलकिट एवं 11 व्हील चेयर हेतु परीक्षण कर निःशुल्क प्रदाय करने हेतु चिन्हांकित किया गया। शिविर में जिला मेडिकल बोर्ड के द्वारा 139 नवीन दिव्यांग प्रमाण पत्र, 144 नवीनीकरण तथा 317 युडीआईडी प्रमाण पत्र बनाया गया। उक्त प्रमाण पत्र को शिविर स्थल पर ही वितरित किया गया। इस शिविर में महासमुन्द जिले में पांचों जनपदों में से सर्वाधिक हितग्राही लाभांन्वित हुए।
शिविर में जनपद अध्यक्ष बागबाहरा श्रीमती श्वेता हितेश चन्द्राकर, जनपद उपाध्यक्ष बागबाहरा भेखलाल साहू, सांसद प्रतिनिधि हितेश चन्द्राकर एवं अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधिगण तथा डिप्टी कलेक्टर सुश्री पूजा बंसल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बागबाहरा, उपसंचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह के मार्गदर्शन में एवं श्री वृन्दावन पटेल शिविर नोडल अधिकारी, श्री ए.पी.द्विवेदी शिविर प्रभारी एवं समाज कल्याण एवं जनपद पंचायत बागबाहरा तथा शिक्षा विभाग के समस्त कर्मचारियों के सहयोग से शिविर सम्पन्न हुआ। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : खेल विभाग, खेल संघ एवं विभिन्न विभागों के सहयोग से जिला मुख्यालय महासमुन्द के मिनी स्टेडियम में शनिवार 27 नवम्बर को प्रातः 6ः30 से प्रातः 8ः00 बजे तक कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव एवं इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए योगा, जुंबा, कराटे, बास्केटबॉल, बालीबाल, क्रिकेट, फुटबॉल, हैंडबॉल, हॉकी, नेटबाल, सॉफ्टबाल, बाल बैडमिंटन, स्केटिंग, रस्साखींच एवं अन्य मनोरंजनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया।इस दौरान जिले के खेल संघ के खिलाड़ी, विद्यार्थी, गणमान्य नागरिक, विभिन्न विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, मीडिया कर्मी,, वन विभाग के विद्यार्थी, आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिशु संस्कार, डी.एम.एस., आशी बाई गोलछा के छात्रों के साथ नवकिरण एकेडमी के छात्रों सहित अन्य लोगों ने भी इन खेल गतिविधियों में उत्साह के साथ शामिल हुए।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि रस्साकशी में नवकिरण अकादमी, डी एम एस के विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, महिलाओं एवं वन विभाग के मध्य मुकाबला आयोजित किया गया। मनोरंजनात्मक खेल डॉयज बाल में नवकिरण एवं डी एम एस स्कूल के मध्य मैच खेला गया। इसके अलावा स्टेडियम में सामूहिक रूप से जुम्बा डांस कर आनंद लिया। अधिकारियों ने बच्चों के साथ जुम्बा डांस एवं खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर हौसला अफजाई की। गुड मॉर्निंग महासमुंद में लोगों के बेहतर स्वास्थ्य एवं इम्यूनिटी बढ़ाने खेल एवं युवा कल्याण तथा खेल संघों द्वारा संचालित गतिविधियों में लोग उत्साह पूर्वक शामिल होते है। आयुर्वेद विभाग द्वारा उपस्थित जनों को काढ़ा वितरण किया गया। जिला खेल अधिकारी श्री मनोज धृतलहरे ने आगामी आयोजन में लोगों को सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
कलेक्टर ने प्रदेश में साक्षर भारत अंतर्गत परीक्षा परिणाम में
महासमुंद जिला का द्वितीय स्थान आने पर दी शुभकामनाएं
महासमुंद : कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं पर एजेण्डावार विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम के रिक्त पदों पर तत्काल विज्ञापन जारी कर नियुक्ति की कार्रवाई पूर्ण करने के निर्देश दिए। डी. एम. एफ. मद में विभाग के लिए स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कर जिले में भवन विहीन विद्यालय व मरम्मत योग्य विद्यालय का परीक्षण करते हुए सूची उपलब्ध कराने, 15वें वित्त आयोग से कार्य स्वीकृत कराने तथा कोचिंग तुहर दुआर की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। महतारी दुलार योजना अंतर्गत जिले में छूटे हुए पात्र लोगों का परीक्षण कर लाभान्वित किया जाना है इसके लिए पहले की सूची में और संशोधन कर नवीन सूची तैयार करें।
बैठक में कलेक्टर ने जिले में टीकाकरण अभियान अंतर्गत दूसरा डोज क्यों, इस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए और शाला संकुल, विकास खण्ड स्तर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन करने को कहा। इसके अलावा जिन्होंने द्वितीय डोज का टीका नहीं लगवाया है, उनका चिन्हांकन कर संबंधित व्यक्तियों से निरंतर संपर्क स्थापित करने एवं शत-प्रतिशत् टीकाकरण करने के लिए घर-घर टीका हर घर टीका पर विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए। शिक्षा में सुधार लाने के लिए प्रत्येक जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को अपने विषय अनुसार अध्यापन करने हेतु विद्यालय का चिन्हांकन कर मॉनिटरिंग करने व अध्यापन किए जाने हेतु नवीन पहल की जानकारी दी गई। चिन्हित विद्यालयों में अधिकारी-कर्मचारी स्वेच्छानुसार अपने-अपने विषय का अध्यापन कराएं।
उन्होंने प्रदेश में साक्षर भारत के अंतर्गत आयोजित परीक्षा परिणाम महासमुन्द जिला द्वितीय स्थान पर आने के कारण इससे जुड़े सभी अमले को बधाई दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ. नेहा कपूर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारतीय, श्री एन. के. सिन्हा, श्री डी.एन.जांगड़े, श्रीमती शोभा दिवान, श्रीमती विद्या साहू श्री कमलनारायण चन्द्राकर एवं विकास खण्ड स्तर के सभी बी.ई.ओ., बी.आर.सी., ए.बी.ई.ओ. संबंधित विकास खण्ड से वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ें। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनांतर्गत वर्ष 2021-22 में प्राप्त आवेदनों के हितग्राहियों के चयन हेतु 30 नवम्बर 2021 को साक्षात्कार लिया जाएगा। उन्होंने सभी आवेदकों को साक्षात्कार के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महासमुंद पुराना तहसील परिसर में दोपहर 02ः00 बजे समस्त दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने कहा है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : जिला कार्यालय महासमुंद में भृत्य के पद पर पदस्थ दिवंगत शासकीय सेवक स्व. श्री शिशुपाल ध्रुव की मृत्यु सेवाकाल के दौरान 12 अगस्त 2021 को होने पर जिला धमतरी तहसील कुरूद के ग्राम दर्री निवासी उनके पुत्र श्री नेमीचंद ध्रुव को सहायक वर्ग-03 के पद पर जिला कार्यालय महासमुंद में अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
लकी ड्रा में चयनित नए मतदाता को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
महासमुंद : पूरे छत्तीसगढ़ में महासमुंद जिले में निर्वाचन विभाग द्वारा पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विशेष अभियान चलाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ेन, हटाने एवं संशोधन करने का काम किया जा रहा है। आपकी उम्र यदि 01 जनवरी 2022 को 18 वर्ष हो रही है और आपका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है तो आप अपने मतदान केन्द्र में जाकर अपना नाम जुड़वा सकते है। जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षे़त्रों के सभी मतदान केन्द्रों पर बुथ लेबल अधिकारी (बी.एल.ओ.) सुबह से शाम बजे तक मतदान केन्द्रों में मतदाताओं से आवेदन प्राप्त कर रहें है या आप निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाईन आवेदन भी कर सकते है।
01 नवम्बर 2021 से शुरू विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान नए मतदाता फॉर्म-6 भरकर अपना नाम दर्ज करवा सकते है। नए मतदाता के लिए लकी ड्रा निकाला जाएगा। उप निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लकी ड्रा नए मतदाताओं के रजिस्ट्रेशन नम्बर को आधार मानकर निकाला जाएगा। यह ड्रा राज्य स्तर पर निकाला जाएगा। प्रत्येक जिले से एक नए मतदाता का लकी ड्रा में चयन किया जाएगा तथा चयनित होने वाले मतदाता को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने पात्र सदस्यों से अपील भी की कि वे इस विशेष अभियान का हिस्सा बन अपने निकटतम मतदान केन्द्र या ऑनलाईन फॉर्म-6 भरकर नए मतदाता बनें और लकी ड्रा प्रतियोगिता में विजेता बनने का सम्मान प्राप्त करें।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जनवरी 2022 को आधार तिथि मानकर 01 नवम्बर 2021 से 30 नवम्बर 2021 की अवधि में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने तथा संशोधन के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2022 चलाया जा रहा है। 28 नवम्बर रविवार के दिन मतदान केन्द्र जाकर व्यक्ति, मतदाता बी.एल.ओ. के पास जाकर बी.एल.ओ. के पास उपलब्ध मतदाता सूची में अपना और अपने परिवार का योग्य सदस्य का नाम मतदाता सूची में अंकित होने की पुष्टि कर सकते है। यदि किसी सदस्य की जन्म दिनांक 01 जनवरी 2004 या उससे पहले कि है और उसका नाम मतदाता सूची में नहीं है तो बी.एल.ओ. से सम्पर्क कर नाम जुड़वा सकते है। इसके अलावा संशोधन भी किया जा सकता है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुन्द : मंत्रियों द्वारा जिले के तीन जरूरतमंदों के लिए स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत किए गए है। इनमें जिला मुख्यालय महासमुंद के कुम्हार पारा निवासी श्रीमती रूपेश्वरी सेन, पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम सांकरा निवासी श्रीमती अनुसुईया प्रधान एवं सरायपाली के टॉवर पारा निवासी श्री केशव साहू के लिए स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत किए गए है। संबंधित हितग्राहियों को राशि प्राप्त करने के लिए मतदाता फोटो परिचय पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, स्वयं की दो फोटो एवं अन्य दस्तावेज संस्था का पंजीयन प्रमाण पत्र एवं साक्ष्य के साथ तहसील कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा ताकि स्वीकृत राशि का भुगतान आर. टी. जी. एस. के माध्यम से किया जा सकेेें। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
वार्ड क्रमांक 09 में पार्षद के 01 पद के लिए उप निर्वाचन होगा
महासमुन्द : राज्य के 15 नगरीय निकाय चुनाव की कल बुधवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही महासमुंद जिले के नगर पंचायत बसना के वार्ड क्रमांक 09 में एक पद उप निर्वाचन होना है। वहां आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, रायपुर द्वारा महासमुंद जिले के नगर पंचायत बसना के वार्ड क्रमांक 09 के पार्षद पद के उप निर्वाचन कराए जाने के लिए कार्यक्रम की घोषणा की गई है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) ने बताया कि इसके साथ ही नगरीय क्षेत्र जहां निर्वाचन सम्पन्न होना है, निर्वाचन की घोषणा की तारीख से निर्वाचन सम्पन्न होने तक तत्संबंधी आदर्श आचरण संहिता लागू रहेगी। कोविड-19 महामारी के संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग, केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी गाइडलाइन का पालन निर्वाचन संबंधी प्रत्येक प्रक्रिया में किए जाने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया कि महासमुंद जिले के नगर पंचायत बसना के वार्ड क्रमांक 09 में पार्षद के 01 पद के लिए उप निर्वाचन होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा शनिवार 27 नवम्बर को प्रातः 10ः30 बजे निर्वाचन की सूचना, स्थानों (सीटों) के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन किया जाएगा एवं रिटर्निंग ऑफिसर मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन के साथ दोपहर 03ः00 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे। नाम निर्देशन प्राप्त करने की अंतिम तारीख शुक्रवार 03 दिसम्बर दोपहर 03ः00 बजे तक प्राप्त किया जाएगा। शनिवार 04 दिसम्बर को प्रातः 10ः00 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा की जाएगी। सोमवार 06 दिसम्बर दोपहर 03ः00 बजे तक अभ्यर्थिता से अपना नाम वापस ले सकते है। अभ्यर्थिता वापसी के बाद सोमवार 06 दिसम्बर को ही निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर निर्वाचन प्रतीकों सहित आबंटन किया जाएगा। सोमवार 20 दिसम्बर प्रातः 08ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक मतदान किया जाएगा तथा गुरूवार 23 दिसम्बर को प्रातः 09ः00 बजे से रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा की जाएगी। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
सैलानियों को मिली टेटिंग एवं बोटिंग की सुविधा
संसदीय सचिव ने मचान निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की
महासमुन्द : आज से कोडार जलाशय में बोटिंग सुविधा के साथ टेंटिंग शुरू हो गई है। संसदीय सचिव एवं विधायक श्री विनोद चंद्राकर ने वन चेतना केन्द्र कुहरी, इको पर्यटन कोडार जलाशय में इसका लोकार्पण किया। मुख्य अतिथि आसंदी से संबोधित करते हुए संसदीय सचिव श्री विनोद चंद्राकर ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने का काम कर रही है। इससे जिले में पर्यटन कारोबार को बढ़ावा मिलेगा और सैलानियों को यहां कि गौरवशाली विरासत, लोक संस्कृति से वाकिफ हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि कोडार जलाशय में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शुरू से ही पहल की जा रही थी। उन्होंने कहा कि कोरोना में सबसे अधिक प्रभावित होने वाले क्षेत्र में पर्यटन भी एक है। जब पर्यटक आते है तो उद्योग धंधे भी चलते है और मजदूरी भी बढ़ती है।
कोरोना काल में पर्यटन क्षेत्र को सबसे नुकसान हुआ है। वर्तमान में कोरोना संक्रमण कम हुआ है। ऐसे स्थिति में हमें पर्यटन क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए काम करना होगा। ताकि अधिक से अधिक लोग हमारी पर्यटन स्थलों को जान सकेंगे और पर्यअकों की संख्या में भी इजाफा होगा। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने वनमण्डलाधिकारी श्री पंकज राजपूत के मांग पर इको पर्यटन केन्द्र में मचान निर्माण के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से भी आग्रह किया कि वे एक कदम आगे बढ़कर आने वाले सैलानियों से अच्छा व्यवहार और उनकी छोटी-मोटी समस्या आने पर उनकी पूरी मदद भी करें। ताकि उनके मन में आपकी अच्छे व्यवहार की छबि बनें। उन्होेंने पुलिस अधीक्षक से भी सैलानियों की और बेहतर सुरक्षा के लिए पुलिस गस्ती दल के बारे में कहा।
उन्होंने कहा कि मचान से सैलानियों को जलाशय और जंगल विहंगम दृश्य देखने को मिलेगा। मचान में अन्य सुविधाएं भी सैलानियों को मिलेगी। महासमुंद जिले का सिरपुर अपने ऐतिहासिक पुरातात्विक महत्वता के कारण आकर्षण का केन्द्र है। अब यह कोडार जलाशय भी टूर सर्किट से जुड़ जाएगा। कोडार जलाशय नेशलन हाईवे-53 से नजदीक होने के कारण आने-जाने वाले लोगों को यहां शुकून का अनुभव होगा। संसदीय सचिव ने कहा कि कोडार जलाशय में बोटिंग की सुविधा के साथ ही कम दाम में टेंटिंग मे ठहरने के इंतजाम भी किए गए है। कार्यक्रम को जिला पंचायत श्रीमती उषा पटेल ने भी संबोधित करते हुए खुशी जाहिर की और जिला प्रशासन और वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को इस कार्य के लिए बधाई दी। अतिथियों द्वारा किक्रेट और बॉलीबाल खेल का लुत्फ उठाया। नौका विहार की भी सैर की।
कार्यक्रम की शुरूआत में जिला वनमण्डलाधिकारी श्री पंकज राजपूत ने इको पर्यटन केन्द्र योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इको पर्यटन केन्द्र में 39 लाख की लागत से काम कराया गया है। कोडार जलाशय में नौका विहार के लिए बोटिंग की सुविधा सैलानियों को उपलब्ध है। वही कम दाम पर टेंटिंग में ठहरने के इंतजाम भी किए गए है। फिलहाल चार टेंटिंग लगाए गए है। जिसमें एक टेंटिंग में दो व्यक्तियों के सोने और आराम करने के लिए पर्याप्त जगह है। उन्होंने बताया कि टूरिस्ट और बच्चों के लिए क्रिकेट, बॉलीबाल, कैरम, शतरंज के साथ ही निशानेबाजी की सुविधा भी इस इको पर्यटन केन्द्र में उपलब्ध है।
कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने कहा कि कम समय में टूरिस्टों के लिए इको पर्यटन केन्द्र इस क्षेत्र को विकसित किया गया है। आने वाले समय में और सुविधाओं का भी इजाफा किया जाएगा। उन्हांेने कहा कि ऐतिहासिक नगरीय सिरपुर में भी पर्यटन को बढ़ावा देने हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है। वहां भी सैलानियों के लिए रायकेरा तालाब में बोटिंग की सुविधा शुरू हो गई है। इसी के कुहरी से सिरपुर तक पांच चयनित जगहों पर सुन्दर कौशिल्या उपवन भी बनाए गए है, जहां सैलानी-मुसाफिर आकर विश्राम करते है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एस. आलोक, जिला पंचायत सदस्य श्री अमर चंद्राकर, ग्राम सरपंच श्रीमती नीरा बाई, स्काउट गाइड के अध्यक्ष श्री दाऊलाल चन्द्राकर सहित गणमान्य नागरिक, जिला स्तरीय अधिकारी, सैलानी एवं आसपास के ग्रामीणजन उपस्थित थे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुन्द : कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर मृतकों के निकटतम वारिसानांे के लिए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें विकासखण्ड पिथौरा के ग्राम बढ़ईपाली निवासी श्री पन्नालाल बरिहा की मृत्यु 17 सितम्बर 2020 को पानी में डूबने से होने पर उनके भाई श्री धनीराम बरिहा एवं विकासखण्ड बागबाहरा के ग्राम तिलाईदादर निवासी श्री 27 अप्रैल 2020 को बिजली गिरने से होने पर उनकी पत्नी श्रीमती हेमकुमारी के लिए चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुन्द : जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महासमुंद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनांतर्गत वर्ष 2021-22 अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के आधार पर हितग्राहियों के चयन के लिए मंगलवार 30 नवम्बर को जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, पुराना तहसील परिसर, महासमुंद में साक्षात्कार लिया जाएगा। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने कहा है कि वे समस्त हितग्राही जिनके द्वारा योजनांतर्गत आवेदन किया है।
वे साक्षात्कार के लिए दोपहर 2ः00 बजे समस्त दस्तावेजों सहित उपस्थित रहें। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुन्द : शासन के निर्देशानुसार जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी करने के लिए किसान पंजीयन हेतु प्राप्त आवेदनों का पंजीयन 10 नवम्बर तक तथा किसानों से प्राप्त आवेदनों के पंजीयन में उत्पन्न तकनीकी त्रुटियों का सुधार कार्य 20 नवम्बर तक किया गया। जिला खाद्य अधिकारी श्री नीतिश त्रिवेदी ने बताया कि शासन द्वारा समिति स्तर पर अंतरिम रुप से पंजीकृत किसानों की सूची प्रकाशित कर दावा-आपत्ति आवेदन प्राप्त होने पर उसका निराकरण 25 नवम्बर 2021 तक करने के निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देश के परिप्रेक्ष्य में समिति स्तर पर खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में पंजीकृत कृषकों की अंतरिम सूची प्रकाशित की जा चुकी है, प्रकाशित सूची का अवलोकन पश्चात् यदि पंजीयन में कोई विसंगति परिलक्षित हो रही है तो ऐसी स्थिति में किसान संबंधित तहसीलदार को दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है।
कलेक्टर के निर्देश पर दावा-आपत्ति के निराकरण एवं त्रुटिपूर्ण पंजीयन में सुधार के लिए प्रत्येक तहसील के लिए कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी के नोडल अधिकारी तहसीलदार कमेटी होंगे। जो संबंधित राजस्व निरीक्षक, खाद्य निरीक्षक, सहकारिता निरीक्षक एवं हल्का पटवारी से समन्वय स्थापित कर दावा-आपत्ति का निराकरण करेंगे। कमेटी द्वारा किसान पंजीयन से संबंधित ऑनलाईन तहसील मॉड्यूल में 10 नवम्बर, 2021 तक प्राप्त नवीन किसान पंजीयन के आवेदन के पंजीकरण की कार्यवाही, भुईयां पोर्टल में दर्ज गिरदावरी डेटा के अनुसार किसान पंजीयन में रकबा संशोधन/अपडेशन की कार्यवाही, वारिसान पंजीयन की कार्यवाही, संयुक्त खाता वाले किसान पंजीयन की कार्यवाही, निरस्त किये जाने योग्य पंजीकरण के निरस्तीकरण की कार्यवाही, अधिया/रेगहा संबंधी पंजीयन की कार्यवाही एवं डुबान संबंधी पंजीयन की कार्यवाही की जाएगी। समिति से ग्राम की मैपिंग में संशोधन एवं सुधार की कार्यवाही तथा पंजीकृत कृषकों के उपार्जन केन्द्र संशोधन/परिवर्तन से संबंधित कार्यवाही उप पंजीयक, सहकारी संस्थाऐं तथा नोडल अधिकारी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित द्वारा अपैक्स बैंक के माध्यम से कराई जाएगी। कलेक्टर नेे जिले के समस्त तहसीलदरों को प्राथमिकता के आधार पर किसान पंजीयन के संबंध में प्राप्त दावा-आपत्ति का निराकरण की कार्यवाही 25 नवम्बर, 2021 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए है। इसके उपरांत समिति स्तर पर पंजीकृत किसानों की अंतिम सूची प्रकाशित की जावेगी।