LIVE : राष्ट्रीय रामायण महोत्सव को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल संबोधित कर रहे हैं...
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव
रायगढ़ : राष्ट्रीय रामायण महोत्सव को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल संबोधित कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्वी प्रवेश द्वार रायगढ़ में आयोजित इस महोत्सव में शामिल होने वाले प्रतिभागी और श्रोता तथा मेहमानों, आयोजन से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों का स्वागत है।
सब्बो झन ला राम राम अउ जय सियाराम
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने महोत्सव का नाम भले ही राष्ट्रीय रामायण महोत्सव दिया है लेकिन यहां विदेशों के दल भी हैं। रायगढ़ संस्कारधानी है। यहां शैलचित्र भी मिले हैं। यह मानव संस्कृति के इतिहास को अपने भीतर बसाए हुए है। हमारा छत्तीसगढ़ माता कौशल्या और शबरी माता का प्रदेश है। यहां सदियों से निवास कर रहे आदिवासियों, वनवासियों का प्रदेश है।
Leave A Comment