ब्रेकिंग न्यूज़

​​​​​​​राज्य में अब तक 28.08 लाख मीटरिक टन धान खरीदी...

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा 


प्रदेश में 7.83 लाख किसानों ने बेचा धान: 2482 उपार्जन केन्द्रों में हो रही है धान की खरीदी

राजनांदगांव, बेमेतरा, बलौदाबाजार और जांजगीर-चांपा जिले में धान खरीदी दो लाख मीटरिक टन से ज्यादा

रायपुर :  राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसम्बर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते 16 दिनों में आज शाम साढ़े 6 बजे तक 7 लाख 82 हजार 878 किसानों से 28 लाख 08 हजार 195 मीटरिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। किसानों से 2482 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। यहां यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव और दुर्ग जिले के प्रवास के दौरान वहां धान उपार्जन केन्द्रों में पहुंचकर धान खरीदी व्यवस्था का अवलोकन किया। साथ ही किसानों से चर्चा कर धान विक्रय व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। अब तक 8 लाख 98 हजार 902 मीटरिक टन का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 5,40,384 मीटरिक धान का उठाव कर लिया गया है। प्रदेश में अब तक कुल 1988 मिलर्स ने पंजीयन कराया है। 

धान खरीदी के 16वें दिन भी राजनांदगांव जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के मामले में पहले पायदान पर है। राजनांदगांव जिले में 2,73,361 मीटरिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। बेमेतरा जिला धान खरीदी के मामले में आज राज्य में दूसरे क्रम पर है। बेमेतरा जिला में 2,11,634 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है। अब तक की धान खरीदी में बलौदाबाजार जिला राज्य में तीसरे स्थान पर है। बलौदाबाजार जिला में 2,06,098 मीटिरिक टन धान की खरीदी हुई है। धान खरीदी के मामले में अब तक 04 जिले क्रमशः राजनांदगांव, बेमेतरा, बलौदाबाजार और जांजगीर-चांपा ने दो लाख मीटरिक टन से अधिक धान खरीदी कर ली है।   

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 दिसम्बर तक चालू विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर राज्य के बस्तर जिले में 37,839 मीटरिक टन, बीजापुर जिले में 9,749 मीटरिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 1708 मीटरिक टन, कांकेर जिले में 90,142 मीटरिक टन, कोण्डागांव जिले में 47,034 मीटरिक टन, नारायणपुर जिले में 5,666 मीटरिक टन, सुकमा जिले में 6,442 मीटरिक टन, बिलासपुर जिले में 1,45,704 मीटरिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 18,409 मीटरिक टन, जांजगीर-चांपा जिले में 2,00,778 मीटरिक टन, कोरबा जिले में 30,920 मीटरिक टन, मुंगेली जिले में 1,20,663 मीटरिक टन, रायगढ़ जिले में 1,48,871 मीटरिक टन, बालोद जिले में 1,85,540 मीटरिक टन, बेमेतरा जिले में 2,11,634 मीटरिक टन, दुर्ग जिले में 1,31,184 मीटरिक टन, कवर्धा जिले में 1,40,606 मीट्रिक टन, राजनांदगांव जिले में 2,73,361 मीटरिक टन, बलौदाबाजार जिले में 2,06,098 मीटरिक टन, धमतरी जिले में 1,26,239 मीटरिक टन, गरियाबंद जिले में 1,03,261 मीटरिक टन, महासमुंद जिले में 1,94,059 मीटरिक टन, रायपुर जिले में 1,56,095 मीटरिक टन, बलरामपुर जिले में 41,445 मीटरिक टन, जशपुर जिले में 27,116 मीटरिक टन, कोरिया जिले में 32,102 मीटरिक टन, सरगुजा जिले में 44,873 मीटरिक टन और सूरजपुर जिले में 70,657 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। 


 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook