ब्रेकिंग न्यूज़

जशपुर :  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जशपुर में 94 कार्याें के 655 करोड़ 77 लाख के राशि का भूमिपूजन एवं 102 कार्य के 137 करोड़ राशि का करेंगे लोकार्पण
जशपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आगामी 4 एवं 5 दिसम्बर  2020 को  जशपुर जिले के प्रवास पर रहेगें। 4 दिसम्बर को  रणजीता स्टेडियम मंे आयोजित कार्यक्रम में 94 कार्य 655 करोड़ 77 लाख के राशि का भूमि पूजन तथा 102 कार्य 137 करोड़ राशि का लोकार्पण कर आम सभा को संबोधित करेंगे।

भूमिपूजन मेें कुनकुरी, पत्थलगांव जशपुर में कुल 94 कार्याें में कुनकुरी में 23 कार्याैं के लिए 217 करोड़ 41 लाख, पत्थलगांव में 23 कार्याें के लिए 164 करोड़ 41 लाख तथा जशपुर के 48 कार्यों के लिए 273 करोड़ 95 लाख शामिल है।

जिसमें आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा 4 स्वीकृत कार्याें के लिए 5 करोड़ 96 लाख, क्रेडा विभाग के 3 स्वीकृत कार्यों के लिए 40 करोड़ 22 लाख, लोकनिर्माण विभाग जशपुर में 7 स्वीकृत कार्याैं के लिए 144 करोड़ 78 लाख, लोकनिर्माण विभाग संभाग पत्थलगांव के लिए 28 स्वीकृत कार्याें के लिए 218 करोड़ 63 लाख, जल संसाधन विभाग में 3 स्वीकृत कार्याें के लिए 11 करोड़ 24 लाख, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग पीएमजेएसवाय जशपुर के लिए 19 स्वीकृत कार्याें में 113 करोड़ 22 लाख, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग पीएमजेएसवाय के 9 स्वीकृत कार्य के लिए 92 करोड़ 43 लाख, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एमएमजेएसवाय के 4 स्वीकृत कार्याें के लिए 3 करोड़ 52 लाख, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 11 स्वीकृत कार्याें के लिए 4 करोड़ 84 लाख, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण के 1 कार्य हेतु 3 करोड़, कृषि विीााग के 2 कार्य के लिए 7 करोड़ 53 लाख,  नगरपंचायत कुनकुरी के 1 कार्य हेतु 65 लाख, छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कर्पोरेशन के 2 कार्य के लिए 9 करोड़ 75 लाख  कुल 655 करोड़ 77 लाख के कार्य शामिल है।

इसी प्रकार लोकार्पण के कुनकुरी,पत्थलगांव, जशपुर के 102 कार्य में कुनकुरी में 25 स्वीकृत कार्य के लिए 33 करोड़ 12 लाख, पत्थलगांव में 19 स्वीकृत कार्य के लिए 9 करोड़ 43 लाख, जशपुर के 58 स्वीकृत कार्य के लिए 94  करोड़ 54 लाख कुल 137 करोड़ 9 लाख के कार्य शामिल है।

जिसमें आदिमजाति कल्याण विभाग में 7 स्वीकृत कार्य के लिए 12 करोड़, लोकनिर्माण विभाग जशपुर के 7 स्वीकृत कार्य के लिए 19 करोड़ 53 लाख, लोकनिर्माण विभाग संभाग पत्थलगांव के 1 कार्य के लिए 1 करोड़ 60 लाख, क्रेडा विभाग द्वारा 5 स्वीकृत कार्याें  के लिए 62 करोड़ 68 लाख, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग पीएमजेएसवाय के 21 स्वीकृत कार्य के लिए 14 करोड़ 63 लाख, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग पीएमजेएसवाय के 12 स्वीकृत कार्य के लिए 6 करोड़ 15 लाख, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एमएमजेएसवाय के 2 कार्याे के लिए 45 लाख,  छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल संभाग रायगढ़ एवं उपसंभाग जशपुर में 3 स्वीकृत कार्य के लिए 14 करोड़ 64 लाख, छत्तीसगढ़ लघु वनोपज सहकारी संघ के 01 कार्य के लिए 38 लाख, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग जशपुर के 10 कार्य हेतु 1 करोड़ 72 लाख, लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जशपुर में 31 कार्याें के लिए 1 करोड़ 63 लाख, नगरपालिका परिषद जशपुर में 1 कार्य के लिए 69 लाख, नगरपंचायत कुनकुरी में 01 कार्य के लिए 98 लाख  कुल 137 करोड़ 9 लाख के लोकार्पण के कार्य शामिल है।
भूमि पूजन एवं लोकार्पण के प्रमुख कार्य

भूमि पूजन के प्रमुख कार्यों में लोक निर्माण विभाग द्वारा बटाईकेला से समुदुरा मार्ग 15 करोड़ 16 लाख , बुलदेगा से राजाआमा होते हुए खाड़ामाचा पहुंचमार्ग तक 13 करोड़ 7 लाख,  लुडेग, तपकरा लवाकेरा मार्ग के लिए 14 करोड़ 44 लाख ,बगीचा कमारिमा सन्ना मार्ग 75 करोड़, जशपुर आस्ता कुसमी मार्ग 18 करोड़ 27 लाख, कुनकुरी से तपकरा मार्ग 83 करोड़ 45 लाख।  इसी प्रकार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लुड़ेग से सुरंगपानी 18 करोड़ 07 लाख,  कांसाबेल से शब्दमुंडा 12 करोड़ 48 लाख, महादेव डांड से  बीमाडा 14 करोड़ 97 लाख, रणपुर से घोलेंग 7 करोड़ 87 लाख, पेरवाआरा से गंजियाडीह 21 करोड़ 75 लाख,  ईब नदी एनीकट जल संसाधन विभाग 8 करोड़ 92 लाख शामिल है।

लोकार्पण के प्रमुख कार्यों में बगिया, सरायरोला, नीमगांव ,सन्ना, पंडरापाठ छात्रावास भवन, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के शासकीय आवास बगीचा, दुलदुला ,कुनकुरी और सौर सुजला योजना के क्रेडा के सिंचाई पंप 47 करोड़ 50 लाख शामिल है।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook