ब्रेकिंग न्यूज़

बलरामपुर : जिले में धान खरीदी प्रारंभ
बलरामपुर : खरीफ वर्ष 2020-21 में उर्पाजन केन्द्रों में धान खरीदी की प्रक्रिया  शुरू हो गई है, जिले के धान उपार्जन केन्द्र चान्दो में 92.80 क्विंटल धान खरीदने के साथ ही विधिवत् धान खरीदी की प्रक्रिया की शुरूआत हुई।
कलेक्टर श्री श्याम धावड़े के निर्देशन में उपार्जन केद्रों में धान खरीदी हेतु व्यापक एवं सुव्यस्थित व्यवस्था की गई है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के प्रथम दिन 92.80 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। खाद्य अधिकारी ने बताया कि आगामी दिनों में उपार्जन केन्द्रों में धान की आवक में वृद्धि होगी।

उन्होने बताया कि धान खरीदी हेतु आज प्रथम दिन 13 किसानों के 720.4 क्विंटल धान खरीदी के लिए टोकन जारी किया गया था। जिसमें से शाम 6 बजे तक 92.80 क्विंटल से धान की खरीदी की गई है।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook