जशपुर : कलेक्टर ने मनोरा के करडीह, डूमरटोली सहित जशपुर एवं बगीचा विकासखंड में गिरदावरी कार्य का किया निरीक्षण
गिरदावरी कार्य का भुईयां साफ्टवेयर में एंट्री करना भी सुनिश्चित करें - कलेक्टर
जशपुर : कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज मनोरा के करडीह, डूमरटोली सहित जशपुर एवं बगीचा विकास खंड में किये जा रहे गिरदावरी कार्य का निरीक्षण कर जानकारी ली।
उन्होंने राजस्व अधिकारियों और पटवारियों को गंभीरता से गिरदावरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने किसानों के वास्तविक धान की फसल का गिरदावरी करने के निर्देश दिए हैं।
श्री कावरे ने कहा कि भुईयां साफ्टवेयर में गिरदावरी कार्य का आॅनलाइन एंट्री करना भी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री के एस मंडावी, डिप्टी कलेक्टर आकांक्षा त्रिपाठी और राजस्व विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
Leave A Comment