जशपुर: जिले में अब तक 852.9 मिमी वर्षा
जशपुर: जशपुर जिले में अब तक 852.9 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 13 अगस्त तक औसत वर्षा 609.8 मिमी हुई है। बीते 24 घंटे में जिले मेें 31.5 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है।
भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जशपुर तहसील में 1081.4 मिमी, मनोरा में 673.7 मिमी, कुनकुरी में 957.5 मिमी, दुलदुला में 1139 मिमी, फरसाबहार में 708.9 मिमी, बगीचा में 710.1 मिमी, कांसाबेल में 708 मिमी एवं पत्थलगांव में 844.8 मिमी वर्षा हो चुकी है।
Leave A Comment