जशपुरनगर : जिले में अब तक 438.5 मिमी वर्षा
जशपुरनगर 10 जुलाई : जशपुर जिले में अब तक 438.5 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षां की तुलना में 10 जुलाई तक औसत वर्षा 242.7 मिमी हुई है। बीते 24 घंटे में जिले मेें 12.5 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जशपुर तहसील में 589.2 मिमी, मनोरा में 323 मिमी, कुनकुरी में 442.6 मिमी, दुलदुला में 697 मिमी, फरसाबहार में 382.6 मिमी, बगीचा में 357.3 मिमी, कांसाबेल में 282.7 मिमी एवं पत्थलगांव में 433 मिमी वर्षा हो चुकी है।
Leave A Comment