ब्रेकिंग न्यूज़

प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामले में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा

जशपुरनगर : कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। दुलदुला तहसील अंतर्गत ग्राम लोरो निवासी स्व. निखिल गुप्ता का डेम के पानी में डूबने से 21 अप्रैल 20214 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पिता श्री रूपेश गुप्ता हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार कुनकुरी तहसील अंतर्गत ग्राम बंदरचुआं निवासी स्व. दानियल मिंज का मधुमक्खी के काटने से 17 अक्टूबर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारित उनके पुत्र नावालिंग अंकित और पुत्री नम्रता एवं आत्मीयता हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।  

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook