जिले में अब तक 185 मिमी. औसत वर्षा दर्ज
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बेमेतरा : चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून से 20 जुलाई 2024 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 185 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में अब तक सर्वाधिक वर्षा तहसील देवकर में 261.5 मि.मी. तथा न्यूनतम 128.5 मि.मी. वर्षा थानखम्हरिया तहसील में दर्ज की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेमेतरा तहसील मे 149.2 मि.मी. वर्षा, नांदघाट तहसील में 177.1 मि.मी. वर्षा, बेरला तहसील में 153.8 मि.मी., भिंभौरी तहसील में 150.3 मि.मी, साजा तहसील मे 245 मि.मी., वर्षा एवं नवागढ़ तहसील में 158.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
Leave A Comment